Back
दिल्ली में यथार्थ हॉस्पिटल का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवा में नई क्रांति!
NANasim Ahmad
FollowJul 14, 2025 08:11:37
Delhi, Delhi
स्लग :- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया अत्याधुनिक यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन
एंकर
दिल्ली वासियों के लिए आज एक अच्छी खबर है। राजधानी में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मॉडल टाउन में अत्याधुनिक यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस यथार्थ अस्पताल में भी होगा भारत सरकार द्वारा सरकारी संचालित की गई योजनाओं के तहत गरीब लोगो का मुफ्त इलाज।
वीओ 1
राजधानी दिल्ली के हृदय में, मॉडल टाउन आज एक नए स्वास्थ्य क्रांति का गवाह बना। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स के इस नए और भव्य केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ मॉडल टाउन के विधायक अशोक गोयल देवरा, और आदर्श नगर के विधायक राज कुमार भाटिया सहित कई गणमान्य अतिथि और विशिष्ट जन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि
दिल्ली में मजबूत और भरोसेमंद स्वास्थ्य ढांचे की बढ़ती आवश्यकता है। मैं यथार्थ हॉस्पिटल्स द्वारा किए जा रहे इस योगदान की सराहना करती हूं। यथार्थ हॉस्पिटल्स करुणा और क्लिनिकल उत्कृष्टता के समन्वय से स्वास्थ्य सेवा में नए मानदंड स्थापित कर रहा है।
बाईट / रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री मंच से स्पीच देती हुई।
वीओ2
इस अस्पताल के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यथार्थ ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर यथार्थ त्यागी ने कहा कि यह सिर्फ एक नए अस्पताल का उद्घाटन नहीं, बल्कि उनके उद्देश्य और दर्शन की पुनः पुष्टि है।यह केवल एक नए अस्पताल का उद्घाटन नहीं है, बल्कि हमारे उद्देश्य और दर्शन की पुनः पुष्टि है। यथार्थ हॉस्पिटल्स में हम यह मानते हैं कि स्वास्थ्य सेवा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का मूल अधिकार है...मॉडल टाउन में इस नए अस्पताल की शुरुआत हमारे इसी प्रयास का हिस्सा है कि हम लोगों और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा के बीच की दूरी को कम कर सकें। साथी यथार्थ हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने बताया कि भारत सरकार की जो भी सरकारी योजनाएं हैं जिनके तहत गरीबों का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में मुक्त होता है इस अस्पताल में भी गरीबों का इलाज मुक्त होगा। यहाँ आयुष्मान योजना के तहत आयुष्मान कार्ड भी चलेगा।
बाइट - श्री यथार्थ त्यागी, डायरेक्टर, यथार्थ ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स पहचान ब्ल्यू जैकेट।
वीओ 3
यथार्थ हॉस्पिटल के CEO सुनील सत्य कपुर ने बताया की लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में निर्मित, यह नया अस्पताल यथार्थ ग्रुप की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण विस्तार है। इसमें 300 बेड्स की सुविधा है, जिसमें 70 क्रिटिकल केयर बेड्स भी शामिल हैं, जिससे गंभीर मरीजों को विशेष देखभाल मिल सकेगी। यह नया केंद्र अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञ देखभाल के साथ समुदाय के करीब विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की यथार्थ की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है। मॉडल टाउन के इस अस्पताल में मल्टी-स्पेशियलिटी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, क्रिटिकल केयर यूनिट्स, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, और आधुनिक डायग्नोस्टिक्स शामिल हैं। यह अस्पताल आपातकालीन और ट्रॉमा केयर के लिए भी पूरी तरह सुसज्जित है।
बाईट / सुनील सत्य कपूर , CEO यथार्थ ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स पहचान (बुजुर्ग दाढ़ी चेहरे बाल)
वीओ
फिहलाल यथार्थ हॉस्पिटल्स की नोएडा, ग्रेटर नोएडा, झांसी-ओरछा और फरीदाबाद जैसी जगहों पर पहले से मौजूद मजबूत उपस्थिति को यह नया अस्पताल और आगे बढ़ाता है। दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के लिए यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का यह नया केंद्र निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।
रिपोर्ट / नसीम अहमद
Zee मीडिया
मॉडल टाउन , दिल्ली
11
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement