Back
बरखेड़ी में दादी ने 4 माह की पोती की गमछा ठूंसकर हत्या की
AGAbhishek Gour
Sept 22, 2025 15:30:48
Narmadapuram, Madhya Pradesh
एंकर नर्मदापुरम- सिवनीमालवा के ग्राम बरखेड़ी में एक दादी ने पोते की चाहत में अपनी 4 माह की पोती की हत्या कर दी। आरोपी मीनाबाई अश्वारे ने बच्ची के मुंह में गमछा ठूंसकर उसकी हत्या की। फिर शव को पोटली में बांधकर सूखे कुएं में फेंक दिया। घटना उस समय हुई जब बच्ची की मां मीरा घर के पीछे बर्तन मांज रही थी। बच्ची देहलान में झूले पर सो रही थी। मीनाबाई ने इस मौके का फायदा उठाया। हत्या के बाद वह संदेह से बचने के लिए अपने बाड़े की सफाई करने लगी। बच्ची के गायब होने पर पूरे गांव में खोजबीन शुरू हुई।
वीओ- ग्राम कोटवार और बच्ची के दादा निर्भय सिंह ने कुएं में एक पोटली देखी। मीनाबाई ने पोटली को निकालने से रोक दिया। उसने बहाना बनाया कि पोटली में महावारी के कपड़े हैं। जब पुलिस ने पोटली खोली तो उसमें बच्ची का शव मिला। बच्ची के पिता शुभम अशवारे काम पर गए थे। उन्हें बच्ची के गायब होने की सूचना मिली। तीन दिन तक बच्ची कुएं में पड़ी रही। बाद में मीनाबाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। शुभम ने न्याय की मांग की है।
वीओ- थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ की सलाह पर दो डॉक्टरों की टीम ने जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्ची के मुंह के अंदर 24 सेंटीमीटर लंबा और 10 सेंटीमीटर चौड़ा गमछे का टुकड़ा मिला, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मीनाबाई ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस (मानव वध) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
बाइट(A1)- सुभम कुमार अश्वारे ( बच्ची के पिता )
वाइट(A2)- राजेश दुबे टीआई थाना सिवनी मालवा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBhanu Sharma
FollowSept 22, 2025 17:32:210
Report
PSPramod Sharma
FollowSept 22, 2025 17:31:520
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowSept 22, 2025 17:31:440
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 22, 2025 17:31:330
Report
SYSUNIL YADAV
FollowSept 22, 2025 17:31:200
Report
KSKULWANT SINGH
FollowSept 22, 2025 17:31:080
Report
KSKamal Solanki
FollowSept 22, 2025 17:30:550
Report
TKTushar Kanchhal
FollowSept 22, 2025 17:30:460
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 22, 2025 17:30:36Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:नारायणपुर से आई मुठभेड़ वाली खबर में इस बाइट को लगाएं
बाइट सुंदरराज पी आईजी बस्तर
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 22, 2025 17:17:162
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowSept 22, 2025 17:17:051
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 22, 2025 17:16:523
Report
BSBhanu Sharma
FollowSept 22, 2025 17:16:380
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowSept 22, 2025 17:15:470
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 22, 2025 17:15:380
Report