Back
बागपत में किसान की दोस्तों ने की निर्मम हत्या, शव श्मशान के पास मिला!
KCKULDEEP CHAUHAN
Jul 30, 2025 08:04:59
Baghpat, Uttar Pradesh
नाम :: कुलदीप चौहान
लोकेशन :: बागपत
एंकर :--- बागपत में किसान को घर से बुलाकर हत्या की वारदात सामने आई है।आरोप है कि दो दोस्तो ने घर से बुलाकर किसान की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी।किसान का लहूलुहान हालत में शव गांव के बाहर श्मशान घाट के पास पड़ा हुआ मिला हैं।मौके पर पहुंची पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया हैं और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।परिजनों ने बताया कि दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे।जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा हैं।परिजनों ने दोस्तो पर ही हत्या करने का शक जताया है।
मृतक किसान बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लोहोंडा गांव का रहने वाला है जिसका नाम रविंदर उर्फ बबलू बताया जा रहा है ,जो अविवाहित था।बीते कल रवींद्र को उसका दोस्त अनिकेत और रोहित घर से बुलाकर ले गए थे।जिसके बाद वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश की और उसका शव गांव के बाहर श्मशान के पास पड़ा हुआ मिला हैं।फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए जांच और पड़ताल शुरू कर दी है।
बाइट परिजन
बाईट :--- नरेंद्र प्रताप सिंह ( एडिशनल एसपी बागपत )
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVijay1 Kumar
FollowJul 31, 2025 04:05:20Noida, Uttar Pradesh:
नोएडा सेक्टर 62 हर बारिश में जलभराव, प्राधिकरण ने लिया संज्ञान
देर रात दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश के बाद नोएडा के कई सेक्टरों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। खासकर सेक्टर-62 का लेबर चौक एक बार फिर पानी में डूबा नजर आया। यह कोई नई बात नहीं है—हर बार बारिश के बाद यही स्थिति देखने को मिलती है। लेबर चौक पर जलभराव की समस्या अब एक स्थायी मुसीबत बन गई है।
यह चौक नोएडा के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक है, जहाँ से सेक्टर-62 से नोएडा के अन्य हिस्सों की ओर लाखों लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। लगातार हो रही समस्या को देखते हुए आज सुबह नोएडा प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर (जई) और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जलभराव की स्थिति का जायज़ा लिया और राहत कार्य शुरू करवाए।
अब देखना यह होगा कि प्राधिकरण इस बार केवल दौरा करके लौटता है या वाकई कोई स्थायी समाधान लेकर आता है। वर्ष दर वर्ष लेबर चौक की यह समस्या जस की तस बनी हुई है, और जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आने वाले दिनों में क्या कोई ठोस रोडमैप सामने आता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
3
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowJul 31, 2025 04:05:14New Tehri, Uttarakhand:
Tehri
Name Saurabh Singh
Slug- पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण की मतगणना हुई शुरू।
Anchor- टिहरी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना हुई शुरू,कड़ी सुरक्षा
व्यवस्था के बीच ऑब्जर्वर और आर ओ की मौजूदगी में बॉक्स खोले गए और ठीक 8 बजे से मतगणना शुरू हुई।
Byte - जातेश कुमार सैनी,आर ओ चंबा ब्लॉक।
2
Report
AMAnkit Mittal
FollowJul 31, 2025 04:05:04Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:
मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग
मुज़फ्फरनगर दिन निकलते ही बड़ा हादसा टला
स्कूल जा रहे दो भाईयों की स्कूटी मेँ लगी आग
शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में लगी आग
स्कूली छात्रों ने स्कूटी से कूद कर बचाई जान
स्कूटी आग में जलकर पूरी तरह हुई राख
फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंसारी रोड का मामला
बाइट =उमरेज (छात्र )
2
Report
GMGANESH MOHALE
FollowJul 31, 2025 04:05:00Washim, Maharashtra:
वाशिम:
File:3107ZT_WSM_CROP_DAMAGE_HELP
रिपोर्टर:गणेश मोहळे,वाशीम
अँकर:वाशिमच्या रिसोड तालुक्यात 22 व 23 जुलै रोजी झालेल्या मुसळधार पावसामुळे तसेच 25 व 26 जूनच्या अतिवृष्टीमुळे रिसोड तालुक्याला सर्वाधिक फटका बसला त्यामुळे शेतीसह खारीपातीलपिकांच प्रचंड नुकसान झाले.अंचळ,गणेशपूर व पिपरी सरद परिसरातुन वाहणाऱ्या नद्या नाल्यामुळे महापूर आल्याने तर दोन वेळा शेतजमीन खरडून गेली.त्यामुळे शेतकऱ्यांना दुबार‑तिबार पेरणी करावी लागली.मात्र जून महिन्यात पंचनामा होऊनही मदत मिळाली नाही,आणि आता तर दुबार झालेल्या नुकसानीची नोंदही प्रशासनाने घेतलेली नाही.त्यामुळे शेतकऱ्यांमध्ये तीव्र नाराजीचे वातावरण आहे.त्यामुळे शासनाने तात्काळ मदत देण्याची मागणी नुकसानग्रस्त शेतकऱ्याकडून केली जातं आहे.
बाईट: गौरव देशमुख,शेतकरी
बाईट: स्वप्निल देशमुख,शेतकरी
0
Report
TCTathagata Chakraborty
FollowJul 31, 2025 04:04:15Rajpur Sonarpur, West Bengal:
মুখ্যমন্ত্রীর নির্দেশ অমান্য করেই সরকারি জমি দখলের অভিযোগ রাজপুর সোনারপুরে, প্রশ্নের মুখে প্রশাসনিক নজরদারি
গড়িয়াঃ রাজপুর সোনারপুর, দক্ষিণ ২৪ পরগনা: মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের কড়া নির্দেশ সত্ত্বেও রাজপুর সোনারপুর পুরসভার ৪ নম্বর ওয়ার্ডে চলছে সরকারি জমি দখল। স্থানীয় সূত্রে জানা গেছে, মেন রাস্তার ধারে রাতের অন্ধকারে দখল করা হচ্ছে সরকারি জমি। প্রশাসনের একেবারে চোখের সামনে এই ঘটনা ঘটায় প্রশ্ন উঠেছে নজরদারির ভূমিকা নিয়ে।
স্থানীয়দের অভিযোগ, দীর্ঘদিন ধরেই ধাপে ধাপে এই জমিতে দখলদারিত্ব বাড়ছে। কেউ বা কারা রাতের বেলায় নির্মাণসামগ্রী এনে রাখছে, তৈরি করছে অস্থায়ী কাঠামো। অথচ এতদিন প্রশাসন কোনও পদক্ষেপ করেনি। জমি দখলকারীরা প্রশাসনিক নিষ্ক্রিয়তাকে হাতিয়ার করেই এগিয়ে চলেছে বলে মনে করছেন এলাকাবাসী। এই ঘটনায় ক্ষোভে ফেটে পড়েছেন স্থানীয় বাসিন্দারা। তাঁদের অভিযোগ, সরকারি জমিতে বেআইনি দখলদারি হলে একদিন সেই জমিই আর জনগণের কাজে ব্যবহার করা যাবে না। “আজ যদি এই জমিতে ক্লাব, খেলার মাঠ বা স্বাস্থ্যকেন্দ্র গড়ে ওঠে, তাহলে উপকৃত হবেন সাধারণ মানুষ। অথচ, দখলদাররা ব্যক্তিগত স্বার্থে সব দখল করে নিচ্ছে,” বলছেন এক স্থানীয় বাসিন্দা।
তবে এই অভিযোগ অস্বীকার না করে, বিষয়টি স্বীকার করেছেন রাজপুর সোনারপুর পুরসভার চেয়ারম্যান পল্লব কুমার দাস। তিনি জানান, “আমরা খবর পেয়েই ব্যবস্থা নিচ্ছি। খুব দ্রুত দখলদারদের উচ্ছেদ করা হবে এবং জমি আগের অবস্থায় ফিরিয়ে আনা হবে।” তবে এখন প্রশ্ন—যখন মুখ্যমন্ত্রী বারবার জমি দখলের বিরুদ্ধে কঠোর বার্তা দিচ্ছেন, তখন সেই নির্দেশ মানা হচ্ছে না কেন? নজরদারির ঘাটতিতেই কি এমন ঘটনা? উত্তরের অপেক্ষায় গোটা এলাকা।
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowJul 31, 2025 04:03:54Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:
मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग
मुज़फ्फरनगर दिन निकलते ही बड़ा हादसा टला
स्कूल जा रहे भाई बहन की स्कूटी मेँ लगी आग
शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में लगी आग
स्कूली छात्र-छात्रा ने स्कूटी से कूद कर बचाई जान
स्कूटी आग में जलकर पूरी तरह हुई राख
फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंसारी रोड का मामला
बाइट =उमरेज (छात्र )
0
Report
PSPradeep Sharma
FollowJul 31, 2025 04:03:09Bhind, Madhya Pradesh:
हेडर- भिंड जिले से निकली पांचो नदिया खतरे के निशान से ऊपर, खतरों से खेलते दिखे लोग, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।
एंकर- भिंड जिले में बीते 15 दिनों से लगातार हो रही रुक-रुक कर बारिश से चंबल, सिंध, वेसेली, कुंवारी, झिलमिल नदिया उफ़ान पर है, सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से दो-दो तीन-तीन मीटर ऊपर चल रहा है, पुलिस और प्रशासन लगातार सुरक्षित जगह रहने और नदियों के किनारे ना जाने की मुनादी करवा रहा है, लेकिन कई जगह से जान जोखिम में डालकर निकालने और जल कीड़ा करने की तीन तस्वीरें भिण्ड से सामने आई है,पहली तस्बीर मेहगांव अमायन मार्ग पर गहेली गांव के पास झिलमिल नदी पर बना पुल पानी से पूरी तरीके से डूब चुका है और एक मीटर से अधिक ऊपर पानी चल रहा है, पुल पर लोग जान जोखिम में डालकर बाइक और ट्रैक्टरों से नदी को पार कर रहे है, वहीं दूसरी तस्वीर भिंड शहर के नजदीक कमई गांव से आई जहां खतरे के निशान से कई फ़ीट ऊपर बह रही सिंध नदी में कूद कर खतरे के बीच जल क्रीड़ा करते हुए ग्रामीण देखे जा सकते हैं, पुल पर सैकड़ो ग्रामीण खड़े होकर मजा लेते हुए देखे जा रहे हैं लेकिन रोकने वाला कोई नहीं दिखाई दे रहा है, नदी में कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,तीसरी तस्बीर गोहद के वेसली डेम से से सामने आई है, जहां दम ओवरफ्लो होने के कारण अपनी तेज रफ्तार से ऊपर से निकल रहा है, पानी का आनंद और सेल्फी लेने के लिए लोग डैम के नजदीक जा रहे हैं, लेकिन उन्हें रोकने वाला मौके पर कोई नहीं है, पुल के ऊपर वह नदी पार करने और तेज रफ्तार बहती नदी में कूद कर जल क्रीड़ा करना और तेज रफ्तार डेम के बीच सेल्फी किसी बड़ी घटना को आमंत्रण है,जिला प्रशासन को इस प्रकार के जान से खिलबाड़ को रोकने के पुख्ता बंदोबस्त करना चाहिए।
बाइट-स्थानीय निवासी गोहद
प्रदीप शर्मा जी मीडिया भिंड
0
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJul 31, 2025 04:02:46Jamui, Bihar:
जमुई: सोनो थाना क्षेत्र स्थित बरनार नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे कंपनी पर गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कंपनी से जुड़े लोगों को जेसीबी मशीन के जरिए नदी से अवैध तरीके से बालू खनन करते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने सोनो प्रखंड अंचलाधिकारी को आवेदन देकर तत्काल अवैध खनन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नदी किनारे बसे चुरेत गांव के ग्रामीण प्रवीण कुमार सिंह, ओंकार सिंह, सकिंदर सिंह सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि पुल निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को मानक के अनुसार डंप से बालू खरीदना चाहिए, लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सीधे नदी से बालू खनन कर काम में लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान समय में नदी से बालू खनन पर पूर्णतः प्रतिबंध है, बावजूद इसके कंपनी नियम तोड़ रही है।
“कंपनी को बालू डंप से खरीदना चाहिए, लेकिन वे नदी से अवैध तरीके से खनन कर रहे हैं। यह पूरी तरह गलत है और प्रशासन को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।”
“हम बार-बार प्रशासन को आवेदन देकर मांग कर रहे हैं कि अवैध खनन बंद कराया जाए, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।” हालांकि खनन पदाधिकारी केशव कुमार ने कहा कि वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
बाइट — (अन्य ग्रामीण)
बाइट — प्रवीण कुमार सिंह,
नोट....(आवेदन)
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowJul 31, 2025 04:02:38Kushinagar, Uttar Pradesh:
प्रमोद कुमार
ज़ी मीडिया
कुशीनगर
Slug- महिला की हत्या से फैली सनसनी
एंकर- फर्श पर महिला का शव,फर्स पर बिखरा खून,बाहर लोगों की भारी भीड़,जांच करती पुलिस,उस संदिग्ध हत्या की गुथी सुलझाने में जुटी हैं,जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला रखी हैं।
देखें रिपोर्ट।
विओ- कुशीनगर के हाटा कोतवाली अंतर्गत बढ़या बुजुर्ग गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एपीएस स्कूल के बगल के किराए के मकान में रह रही 25 वर्षीय महिला रंभा का सिर कटा शव खून से लथपथ उसके ही कमरे से बरामद हुआ...जिस वक्त महिला की हत्या हुई उस वक्त महिला के साथ उसका एक साल का बेटा भी था,मासूम ने अपनी माँ की हत्या होते देखा,और हत्या के बाद काफी देर तक शव के पास रोता रहा..मृतका की भांजी जब स्कूल से घर पहुँची तो घर का दरवाजा बंद था,अंदर से बच्चें की रोने की आवाज आ रही थी,जब बच्ची ने दरवाजा खोला तो अंदर का मंजर देख बच्ची सन रह गई,बच्ची जोर जोर से चिल्लाने लगी,बच्ची का शोर सुन जब आसपास के लोग जुटे तो फर्स पर खून से लथपथ महिला का शव पड़ा था,महिला का गला काटकर महिला की हत्या की गई थी,सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी।
विओ- बता दे कि मृतका रंभा का पति गोविंद कुमार महराजगंज जिले के शीतलपुर गांव का रहने वाला हैं,वह बाहर काम कर अपने परिवार की जीविका चलाता हैं,किराए के मकान में मृतका रंभा अपने 1 साल के बेटे और बहन की बेटी के साथ अकेले रहती थी...जानकारी के अनुसार रंभा सुबह अपनी भांजी को खाना खिलाकर स्कूल भेजा था। दोपहर करीब 2 बजे जब भांजी स्कूल से घर लौटी तो उसने अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनी। दरवाजा अंदर से बंद था,जिसे धकेलकर खोलने पर वह अंदर गई तो वहां का नजारा देखकर स्तब्ध रह गई।कमरे में रंभा का सिर कटा शव खून से लथपथ पड़ा था और पास ही उसका छोटा बेटा रो रहा था। यह दृश्य देखकर लड़की चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विओ- घटना की जानकारी पर मृतका की बहन रेनू और जेठानी कैलाशी देवी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि रंभा का मायका गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र के गहिरा गांव में है। पिता का नाम बलिराम है। शादी के बाद रंभा पहले फुटहवा में रहती थी, लेकिन कुछ दिन पहले ही सुकरौली के बढ़या बुजुर्ग किराए पर कमरा लेकर रहने लगी थी,परिजनों के अनुसार,गोविंद की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी महाराजगंज में रहती है और उससे तीन बच्चे हैं। शादी के बाद रंभा अपने एक साल के बेटे के साथ अलग रह रही थी।
विओ- फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
बाइट- मृतका की भांजी
बाइट- कुंदन सिंह,सीओ
0
Report
VAVijay Ahuja
FollowJul 31, 2025 04:02:27Gauri Kala, Uttarakhand:
स्थान–उधम सिंह नगर
रिपोर्टर– विजय आहूजा
ऐंकर–उधम सिंह नगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है।पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए सात विकासखंड में 2500 कर्मियों की मतगणना कार्य के लिए ड्यूटी लगाई गई है ।यह कार्मिक दो पाली में मतगणना का कार्य करेंगे। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम किए गए है। सातों मतगणना स्थल पर 1250 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।मतगणना स्थल के आसपास बारकैटिग की गई है और मतगणना स्थल पर जाने वाले मतदान अभिकर्ताओं की सघन तलाशी लेकर भीतर भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं मतगणना केंद्र के 200 मीटर परिधि में धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता लागू कर दी।
0
Report
OSONKAR SINGH
FollowJul 31, 2025 04:02:15Indore, Madhya Pradesh:
कांग्रेस के भगवा आतंकवाद के झंडे पर चित्रकूट के संतों में आक्रोश
टॉपलीड- राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए आरोप का चित्रकूट के साधु संतों ने समर्थन किया है और कांग्रेस को आतंकवाद का पोषक बताया है। कामदगिरि प्रमुख मंदिर के महंत मदनगोपाल दास महाराज ने कहा भगवा कभी आतंकवाद का प्रतीक नही था । भगवा हमेशा शांति चाहता रहा है। हमारा सनातन वसुधैव कुटुम्बकम की नीति पर चलता है। कहा वो खुद आतंकवादी है जो लोग ऐसी बात करते है। उन्होंने कहा जब हमारे सनातन धर्म पर संकट आयेगा तो भगवा क्रांति होगी।
बाइट- सन्त मदनगोपाल दास महाराज कामदगिरि प्रमुख मन्दिर चित्रकूट
0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowJul 31, 2025 04:01:47Chamoli, Uttarakhand:
फ़ीड - 2 सी से दिनांक - 31/7/2025
रिपोर्ट - पुष्कर चौधरी- चमोली/ उत्तराखंड
एंकर - चमोली में दो ग्राम प्रधान निर्वाचित घोषित हो गए हैं जिसमे ग्राम सभा जैशाल और ग्राम सभा बेमरू के ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए है ।
0
Report
NKNished Kumar
FollowJul 31, 2025 04:01:34Patna, Bihar:
रिपोर्ट निषेद
लोकेशन दिल्ली
राजधानी पटना में हुए जल जमाव को लेकर सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में बड़ा बयान दिया और कहा 2019 के बाद पहली बार पटना डूब गया , पटना के हर घर में पानी और नेता कुंभकरण की नींद में सोए हुए है …आरा के शाहपुर में पाँच गांव कट गए ,कोई सुनने और देखने वाला नहीं है …..पटना को लूटने में सबसे बड़ी भूमिका सरकार के मंत्रियों की है …..
बाइट : पप्पू यादव , सांसद, पूर्णिया
0
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowJul 31, 2025 04:01:29Masaurhi, Bihar:
Slug snake
Name...Prabhanjan kumar singh
Location..Masaurhi
सांपों की तस्करी करते पांच लोग गिरफ्तार उनके पास से 30 जहरीले सांप बरामद।
।।मसौढ़ी ।। पटना के बाकरचक गांव से सांपों की तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। करवाई पर्यावरण और वन विभाग द्वारा की गई। वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कुछ लोग सांपों की तस्करी में संलिप्त है। सूचना पर टीम के लोग बाकरचक गांव पहुंचे। जहां आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 30 जहरीले सांप बरामद हुए। टीम में मौजूद पदाधिकारी ने बताया गिरफ्तार सभी आरोपी सांपों के तस्करी में संलिप्त पाए गए। मामले में गौरीचक थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
बाइट प्रेम कुमार पदाधिकारी पर्यावरण एवं वन विभाग पटना
0
Report
SPSohan Pramanik
FollowJul 31, 2025 04:01:22Pakur, Jharkhand:
सलग - नीति आयोग / 31 JULY
एरिया - पाकुड़
रिपोटर - सोहन प्रमाणिक
फ़ॉर्मेट - ABT
एंकर इंट्रो--झारखंड के पाकुड़ जिले में नीति आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे संपूर्णता अभियान की सफलता पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ...रविन्द्र भवन में हुए इस कार्यक्रम में जिले को आकांक्षी जिलों की सूची में कई मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया...नीति आयोग के आकांक्षी जिले में सुमार पाकुड़ के फ्रंट लाइन वर्कर ओर अधिकारियों को सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया...सम्पुर्णता अभियान के तहत आयोजित सम्मान समारोह का उदघाटन डीसी मनीष कुमार सहित अन्य ने संयुक्त रूप से किया... शहर के रविंद्र भवन में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के 6 प्रखंडो के बेहतर काम करने वाले फ्रंट लाइन वर्कर, अधिकारी आदि मौजूद रहे...अधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया...जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, वित्तीय समावेशन, आधारभूत संरचना, आजीविका और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति के लिए कई अधिकारियों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया गया...
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डीसी मनीष कुमार ने कहा कि सीमित संसाधनो का बेहतर इस्तेमाल करते हुए असीमित परिणाम हासिल करने के लिए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा...डीसी ने कहा कि फ्रंट लाइन वर्कर पंचायतो में बेहतर काम करेंगे तो परिणाम भी अच्छा मिलेगा...सम्मान समारोह में डीसी द्वारा सम्पुर्णता अभियान की उपलब्धियों को भी रखा और सरकार के निर्धारित पैरामीटरो के मापदंडो के मुताबिक काम करते हुए जिले को विकसित बनाने को लेकर अपने अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करने होंगे...कहा कि लोगो की उम्मीदे पूरी करने के लिए, कार्य का परिणाम हासिल करने के लिए सकारात्मक सोच और पहल करनी होगी...उन्होने कहा कि जिले के बेहतरी के लिए निरंतरता बनाये रखना होगा...उन्होने स्वास्थ, शिक्षा, स्वच्छता आदि मामलो में जिले में किये गये कार्यों की सराहना की और फ्रंट लाइन वर्कर और मौजूद अधिकारियों से कार्य की निरंतरता को बरकरार रखने की अपील की...
बाइट -1-मनीष कुमार, डीसी, पाकुड़
0
Report