Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
अनंतनाग में AAYA कर्मियों के वेतन बढ़ाने पर चर्चा, नेतृत्व ने आवाज उठाई
WMWaqar Manzoor
Nov 09, 2025 10:09:44
Anantnag, Nov 9: A one-day convention of AAYA workers was today held at the Town Hall, Anantnag. The event was attended by the Junior Director of the Education Department, the Chief Education Officer, members of the Civil Society Teachers Forum, and AAYA State President Mahmooda Ji. While talking to media, AAYA State President Mahmooda Ji said that, keeping in view the hard work and dedication of the AAYA workers, their wages should be increased. She emphasized that these educated women deserve justice and should be encouraged to continue contributing with commitment and sincerity towards strengthening the Education Department and taking it to greater heights.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 17, 2026 03:33:00
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में एंकर राजस्थान दिवस के अवसर पर “एक जिला एक उत्पाद” यानी ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित मार्बल लघु उद्योग संस्थान भवन में किया गया। प्रदर्शनी में इंडोशाइन मार्बल, हिमालय ऑनिक्स सहित कई इकाइयों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में CSR एवं MSME जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कलक्टर ने उद्यमियों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और स्वच्छता व विकास कार्यों में भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में 200 से अधिक उद्यमी मौजूद रहे。
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 17, 2026 03:32:50
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 17, 2026 03:32:20
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश में निजी विद्यालयों की मान्यता को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब केवल एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) के आधार पर निजी विद्यालयों में माध्यमिक या उच्च माध्यमिक कक्षाओं का संचालन नहीं किया जा सकेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित विद्यालयों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूर्ण मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य होगा। दरअसल, अब तक कई निजी विद्यालय पहले प्रारंभिक या उच्च प्राथमिक स्तर तक राज्य के शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त करते थे। इसके बाद विभाग से एनओसी लेकर माध्यमिक या उच्च माध्यमिक स्तर की संबद्धता हासिल कर लेते थे और कक्षाओं का संचालन शुरू कर देते थे। इस व्यवस्था के कारण कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी और मानकों के उल्लंघन की शिकायतें सामने आ रही थीं। इन्हीं शिकायतों और व्यवस्थागत खामियों को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने नए निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार अब विद्यालयों को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाएं संचालित करने से पहले निर्धारित सभी शैक्षणिक, भौतिक और प्रशासनिक मानकों को पूरा करना होगा। इसके बाद ही उन्हें विधिवत मान्यता दी जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। साथ ही बिना मान्यता या केवल एनओसी के आधार पर कक्षाएं संचालित करने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Mar 17, 2026 03:31:56
Noida, Uttar Pradesh:पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान है। हर एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। इंडेन की सिमौली गैस एजेंसी के बाहर लोग सुबह 3 बजे से खड़े है लेकिन अभी तक गैस नहीं मिल है और मिलेगा भी की नहीं लोगों को ये जानकारी नहीं मिली है जिसको लेकर जनता में आक्रोश है और लोग अब चक्का जाम करने की बात कर रहे हैं। लोगों ने एक शिकायत और की है कि गैस सिलेंडर नहीं मिला है लेकिन मोबाइल पर गैस सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज आ गया है और सब्सिडी भी आ चुकी है जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है कि अब अगर हम गैस सिलेंडर बुक करना चाहेंगे तो 25 दिन के बाद होगी यह एक तरीके से फर्जीवाड़ा है और हम इसके खिलाफ सड़क पर उतरेंगे और एजेंसी मालिक पर FIR भी करेंगे। इसके अलावा लोग ये आरोप लगा रहे हैं कि इस गैस एजेंसी देर रात गैस सिलेंडर की ब्लैकमार्केटिंग कर रही है।
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 17, 2026 03:31:47
Uttarkashi, Uttarakhand:हर्षिल घाटी में हुई बर्फबारी से काश्तकारों के खिले चेहरे सीजन का दूसरा हिमपात किसी वरदान से कम नहीं उत्तरकाशी उत्तरकाशी के हर्षिल, धराली, मुखवा, झाला,सुखीटॉप में बीते दिन हुई बर्फबारी से काश्तकारों के चेहरे खिल उठे है और क्षेत्र के किसान इस बर्फबारी को फसलों के लिए वरदान मान रहे हैं। काश्तकारों का कहना है कि क्षेत्र में करीब डेढ़ माह से बारिश और बर्फबारी नहीं हुई थी सीजन का पहला हिमपात फरवरी माह के शुरू में हुआ था। जिससे सेब और अन्य फसलों को भारी नुकसान हो रहा था और क्षेत्र में सूखे जैसे हालात हो गए थे लेकिन इस समय सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई है यह बर्फबारी सेब और अन्य फसलों के लिए यह काफी लाभदायक है इससे जमीन नमी आएगी जिससे फसलों का उत्पादन अच्छा होगा।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 17, 2026 03:30:59
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में जमीन विवाद बना हिंसक, लाठी-डंडों से जमकर मारपीट का वीडियो वायरल गर्भवती महिला समेत 8 घायल जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के डडारी गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को बेरहमी से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। मारपीट की इस घटना में एक गर्भवती महिला और मासूम बच्चों सहित कुल eight लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायलों में से तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो हिंसक झड़प में बदल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 17, 2026 03:30:28
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Mar 17, 2026 03:21:50
Noida, Uttar Pradesh:कुलदीप-वंशिका का रिसेप्शन आज, जुटेंगे कई दिग्गज लखनऊ भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और उनकी जीवनसंगिनी वंशिका सिंह का आज सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल द सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में लगभग एक हजार मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। खेल जगत से टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ ही उनके साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल कुलदीप को बधाई देने पहुंचेंगे। साथ ही यूपी के तकरीबन सभी पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों के अलावा बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का समारोह में भाग लेना तय है।चर्चा है कि महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित बीसीसीआई के चयनकर्ता भी इस शाम की शोभा बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सपा प्रमुख अखिलेश यादव जैसे बड़े चेहरे इस समारोह में नजर आ सकते हैं। सुरक्षा कारणों से समारोह में बिना निमंत्रण प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
870
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 17, 2026 03:21:40
Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-यमुनाघाटी के दर्जनों गावों में जबरदस्त ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान एंकर-उत्तरकाशी जनपद के यमुनाघाटी में बीती शाम जबरदस्त ओलावृष्टि हुई बड़कोट एवं पुरोला तहसील क्षेत्र के अलग -अलग स्थानों में करीब डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है बड़कोट तहसील के अंतर्गत बजलाडी, पमाडी, नरियोंका,खाबला, धारी, तिया, कलोगी, हीमरोल, कपनोल, दारसौ,आदि गांव में मटर, बीन, गेहूं ,मसूर,आडू खुमानी ,नाशपाती, सेब,आदि फसलों का नुकसान हुआ है, जबकि नौगांव के भाटिया,धारी क्षेत्र व सेवरी फलपट्टी में भी सेब के बगीचों में ओले गिरने से काफी नुकसान हुआ है। वही काश्तकारों ने ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है।
792
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Mar 17, 2026 03:21:27
Chowk, Uttar Pradesh:गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, कंट्रोल रूम स्थापित कर उपभोक्ताओं की सुनी जा रही शिकायतें किया जा रहा समाधान यूपी के महराजगंज जनपद में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस को लेकर भाग दौड़ ना करना पड़े इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। जहां एक तरफ जिलाधिकारी ने गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर कंट्रोल रूम बनाया है तो वही पर तहसील स्तर पर अधिकारियों की एक टीम गठित कर गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ छापेमारी कर कार्यवाही की जा रही है। जी मीडिया के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया गैस सिलेंडर से जुड़े समस्त समस्याओं को सुनने को लेकर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है ताकि उपभोक्ता गैस को लेकर परेशान ना हो और डिप्टी कलेक्टर सीधे तौर पर प्रभारी के रूप में नामित किए गए हैं। गैस से जुड़े जितने भी शिकायत मिल रही है उसका तत्काल समाधान कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में कुकिंग गैस की पर्याप्त मात्रा है और उपभोक्ताओं को किसी भी तरह से पैनिक होने की जरूरत नहीं जनपद में एक दिन की कुकिंग गैस की आवश्यकता करीब 10 हजार है वहीं आज के तारीख में करीब 17 हजार गैस सिलेंडर स्टॉक है। डीएम ने गैस की जमाखोरी और कालाबाज़ारी करने वालो को सख्त चेतावनी देते हुए कहा अगर किसी के द्वारा भी गैस जमाखोरी और कालाबाजारी करता हुआ पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। जनपद के सभी तहसीलों में एसडीएम के निर्देशन में अधिकारियों की एक टीम नामित की गई है जिसमे पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत आपूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक शामिल है जिनके द्वारा लगातार गैस एजेंसीज और गोदामों की छापेमारी की जा रही है और कही से वितरण प्रणाली में अनियमितता पाई जाती है तो तुरंत कार्यवाही की जा रही है।
947
comment0
Report
Advertisement
Back to top