Back
चौमूं में अवैध फैक्ट्रियों का फिर से निर्माण, प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार!
PSPradeep Soni
Jul 26, 2025 06:03:14
Jaipur, Rajasthan
चौमूं जयपुर
जयपुर के चौमूं से खबर
झीड़ा ,जाटावाली में नदी नालों की जमीन पर बनी अवैध फैक्ट्रियां
चौमूं प्रशासन ने करीब 6 महीने पहले की थी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
एक दर्जन से ज्यादा अवैध फैक्ट्रियों को किया था ध्वस्त
फैक्ट्री मालिकों ने फिर से अतिक्रमण कर किया अवैध निर्माण
अधिकांश फैक्ट्रियों में फिर से शुरू हुआ अवैध निर्माण
शिकायत मिलने पर तहसीलदार ने राजस्व टीम का किया गठन
तहसीलदार डॉ विजयपाल ने पटवारी, गिरदावर की टीम का किया गठन
अवैध निर्माण को चिन्हित कर फिर होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
एंकर-चौमूं उपखण्ड के झीड़ा व जाटावाली इलाके में नदी-नालों की जमीन पर एक बार फिर अवैध फैक्ट्रियों का निर्माण शुरू हो गया है। गौरतलब है कि करीब 6 महीने पहले प्रशासन ने इन अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से ज्यादा फैक्ट्रियों को ध्वस्त किया था। उस समय इन फैक्ट्रियों को अतिक्रमण मानते हुए जेसीबी चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।
हालांकि अब फिर से फैक्ट्री मालिकों ने पुराने ढर्रे पर लौटते हुए अतिक्रमण कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अधिकांश जगहों पर निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और कुछ में काम तेजी से चल रहा है। इस अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर तहसीलदार डॉ. विजयपाल ने संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग की टीम गठित की है।तहसीलदार ने पटवारी और गिरदावर की टीम को मौके पर भेजकर अवैध निर्माणों की जांच और चिन्हीकरण के निर्देश दिए हैं। राजस्व टीम द्वारा अवैध रूप से खड़ी की जा रही फैक्ट्रियों की सूची तैयार की जा रही है। तहसीलदार डॉ विजयपाल ने दोबारा सख्ती दिखाते हुए जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने की बात कही है।...
बाइट-डॉ विजयपाल तहसीलदार चौमूं
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowJul 26, 2025 14:01:39Saharanpur, Uttar Pradesh:
date....26.7.2025
Name...Neena jain
location... saharanpur
anchor....सहारनपुर पुलिस ने हनीट्रैप गैंग ग्रुप का किया खुलासा महिला सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार।
सहारनपुर जिले से एक बार फिर हनीट्रैप का मामला आया सामने पुलिस ने गैंग का किया खुलासा महिला सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार, महिला के साथ व्यक्ति की वीडियो बनाकर 10 लख रुपए की कर रहे थे मांग।
सहारनपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिसमें हनीट्रैप गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी देहात सागर जैन के निर्देशन में फतेहपुर पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। हनीट्रैप गिरोह ने दतौली मुगल गांव निवासी आरिफ अली को अपना शिकार बनाया था। गिरोह ने आरिफ अली को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की नगदी और जमीन का एग्रीमेंट करा लिया था। इसके बाद भी पीड़ित को डराया-धमकाया जा रहा था। पीड़ित आरिफ अली ने एसएसपी के पास न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हनीट्रैप गिरोह में शामिल शातिर महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1 लाख 48 हजार रुपये, दो मोबाइल और एक बैग बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ इस हनीट्रैप गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
एसपी देहात सागर जैन के निर्देशन में फतेहपुर पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हनीट्रैप गिरोह के अन्य सदस्यों में भी खौफ पैदा होती है।
फतेहपुर पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित आरिफ अली को न्याय मिला है।
बाइट - मनोज यादव, सीओ सदर सहारनपुर
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowJul 26, 2025 14:01:30Saharanpur, Uttar Pradesh:
Date...26.7.2025
Name.... Neena jain
location... saharanpur
anchor ...अवैध रूप से बनाए गए मदरसे पर चला बुलडोजर, मदरसा संचालक ने बताया वक्फ की संपत्ति,
सहारनपुर में अवैध कब्जे पर गरजा योगी बाबा का बुलडोजर, सरकारी संपत्ति पर बना मदरसा और अवैध रूप से बनाए गए घरों को बुलडोजर से किया गया ध्वस्थिकरण, अवैध कब्जे को ध्वस्थिकरण करने के दौरान नगर निगम पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर रही मौजूद, मदरसा संचालक ने बताया जगह को वक्फ की संपत्ति और सरकार की तानाशाही। आपको बता दें सहारनपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जिले में अनेकों विकास कार्य चल रहे हैं इसी क्रम में सहारनपुर में जनता को जाम से मुक्त निजात दिलाने के लिए, नए ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है, निर्माणाधीन पुल के बीच में आ रहे अवैध कब्जे को आज सहारनपुर नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराया है, सहारनपुर राकेश सिनेमा से सपना टॉकीज तक निर्माणाधीन पुल का कार्य चल रहा है, पुल का कार्य पूरा करने के लिए बीच में किए गए अवैध रूप से कब्जे को मुक्त कराया जा रहा है, और इसी क्रम में सपना टॉकीज के बराबर में काफी लंबे समय से सरकारी संपत्ति पर मस्जिद मदरसा और कुछ लोगों के द्वारा झोपड़पट्टी डालकर कब्जा किया हुआ है जिसको आज नगर निगम के उच्च अधिकारियों के द्वारा पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराया गया है, हालांकि पहले नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा उस एरिये में निशान लगाया गया जहां से निर्माणाधीन पुल होकर गुजरना है और इस एरिये को बुलडोजर की मदद से खाली कराया गया है, इस दौरान मौके पर मौजूद मस्जिद पूरी तरीके से सुरक्षित है और मस्जिद में किसी भी तरह का कोई भी बुलडोजर से नुकसान नहीं पहुंचा है, हालांकि निर्माणाधीन पुल की जद में आ रहे कुछ छोटे-छोटे मदरसे के नाम पर बनाए गए कमरों को निगम द्वारा बुलडोजर की मदद से ढाह दिया गया है, जिस समय बुलडोजर से यह कार्य किया गया उस दौरान किसी भी तरीके का कोई हंगामा देखने को नहीं मिला, लायन आर्डर बरकरार रहा और शांतिपूर्ण तरीके से कार्य को संपन्न किया जा रहा है, वही मौके पर मौजूद कुछ लोगों के द्वारा इस संपत्ति को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताई जा रही है और नगर निगम सरकार पर जबरदस्ती बुलडोजर चलाने का बड़ा आरोप लगाया जा रहा है, मौके पर मौजूद डॉक्टर मुस्तकीम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि यह वक्फ संपत्ति है, सरकार की काफी समय से नजर है जिस तरह से आज यह बुलडोजर की कार्यवाही की गई है इसको लेकर हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
बाइट- सुधीर शर्मा, अतिक्रमण अधिकारी सहारनपुर
बाइट - डॉ मुस्तकीम राव, मदरसा संचालक
0
Report
SKSHIV KUMAR
FollowJul 26, 2025 14:01:08Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:
नाम शिव कुमार
लोकेशन शाहजहांपुर
शाहजहांपुर में गुंडे की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां मकोका गैंग के नाम से मशहूर लगभग 50 गुंडो ने बाजार में मोमोज बेचने वालों पर हमला कर दिया। हमले में तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गुंडों के सीसीटीवी और गुंडो के हमले का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने नामजत और अज्ञात 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लेकिन खास बात यह है कि पुलिस किसी भी बदमाश की गिरफ्तारी अभी तक नहीं कर पाई है। घटना थाना कटरा क्षेत्र के घास मंडी बाजार की है। बताया जा रहा है कि मोमोज की दुकान लगाने वाले अभिषेक उर्फ छोटू की मोमोज खरीदने को लेकर रिशु गुप्ता और नितिन गुप्ता से विवाद हो गया था। जिसके बाद रात में ही माकोका गैंग के लगभग 50 लोगों के साथ अभिषेक और उसके दो भाइयों पर लाठी डंडों तलवार और धारधार हथियारों से हमला कर दिया। गुंडो के हमले से बाजार में अफरा तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल तीनों भाइयों का बरेली में इलाज चल रहा है। घटना से पहले बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं जिसमें लगभग 50 बदमाश हाथों में लाठी डंडे और तलवार लिए नजर आ रहे थे। इसके बाद उनके हमले का भी वीडियो सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने नामजद और अज्ञात लगभग 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक पुलिस एक बदमाश की भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
0
Report
PSPramod Sharma
FollowJul 26, 2025 14:00:58Noida, Uttar Pradesh:
*जो सड़क पिता के नाम उसी पर निकाला बेटे शाहवर मछली का जुलूस,नबाबों के शहर में D गैंग पर गर्जी मोहन फोर्स*
- जो सड़क पिता के नाम उस सड़क पर बेटे का निकाला गया जुलूस...
- नवाबों की नगरी में D गैंग का जुलूस...
- भोपाल में ड्रग्स तस्करों का जहां जलवा वही मोहन फोर्स में जुलूस निकालकर हेकड़ी निकाल दी...
- ड्रग्स तस्कर शाहवर मछली का उस सड़क पर जुलूस निकाला गया जो सड़क उसके पिता शरीफ अहमद के नाम पर है यह D गैंग लड़कियों को नशा करा कर धर्मांतरण मामले से भी जुड़ी हुई है...
(PTC - PRAMOD SHARMA ZEE MEDIA)
0
Report
KCKumar Chandan
FollowJul 26, 2025 14:00:46Ranchi, Jharkhand:
रांची
कुमार चन्दन
झारखंड सरकार के द्वारा अटल क्लिनिक का नाम बदल कर मदर टेरेसा के नाम पर किए जाने पर बीजेपी आक्रोशित है । बीजेपी युवा मोर्चा ने रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया। बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा, राज्य सरकार धर्मांतरण का ब्रांड एम्बेसडर बनने का प्रयास कर रही है। जिस प्रकार से राज्य के निर्माता के नाम पर अटल क्लिनिक चलता था पर तुष्टिकरण की राजनीति इस प्रदेश में कैसे हो धर्मांतरण का अड्डा मदर टेरेसा क्लिनिक बन सके इस लिए राज्य सरकार ने अटल जी के नाम को मिटाने का राज्य सरकार प्रयास कर रही है।
बाइट... शशांक राज , बीजेपी युवा मोर्च प्रदेश अध्यक्ष
0
Report
DVDavit Verma
FollowJul 26, 2025 14:00:19Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:
ਖਾਣਾ ਬਿਲੋਂਗੇ ਏਰੀਏ ਚ ਇੱਕ ਇੰਸੀਡੈਂਟ ਰਿਪੋਰਟ ਹੋਇਆ ਜਿੱਥੇ ਕੁਝ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਿਹੜਾ ਨੌਜਵਾਨ ਉਸਦਾ ਚਾਕੂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿਸ ਦੇ ਸਬੰਧੀ ਮੁਕਦਮਾ ਨੰਬਰ 164/25 ਥਾਣਾ ਰੋਂਗੀ ਦਰਜਿਸਟ ਕਰਕੇ ਅਸੀਂ ਜਿਹੜੀ ਤਫਤੀਸ਼ ਆਰੰਭ ਕੀਤੀ ਸੀ ਉਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਥਾਣਾ ਬਿਲੌਂਗੀ ਦੀ ਟੀਮ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਐਸ ਐਚ ਓ ਵਲੌਂਗੀ ਦੇ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਟੀਮਾਂ ਗਠਿਤ ਕਰਕੇ ਜਿਹੜਾ ਇਸ ਕ੍ਰਾਈਮ ਨੂੰ ਡਿਟੈਕਟ ਕਰਨ ਲਈ ਅਸੀਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਤੇ ਆਸ ਪਾਸ ਤੋਂ ਹਿਊਮਨ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ ਦੀ ਮਦਦ ਦੇ ਨਾਲ ਜਿਹੜੇ ਤਿੰਨ ਦੋਸ਼ੀ ਸੀ ਇਸ ਵਾਰਦਾਤ ਇਨਵੋਲਵ ਜਿਹੜੇ ਸੀ ਉਹਨਾਂ ਤਿੰਨਾਂ ਨੂੰ ਕੁਝ ਘੰਟਿਆਂ ਜੇ ਅਸੀਂ ਵੈਂਟੀਫਾਈ ਕਰ ਲਿਆ ਸੀ ਜਿਨਾਂ ਦੇ ਨਾਮ ਇੱਕ ਰਵੀ ਤੇ ਇੱਕ ਸਾਹਿਲ ਜੋ ਕਿ ਘਰੌਲੀ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਨੇ ਤੇ ਇੱਕ ਬਲਰਾਜ ਨਾਮ ਦਾ ਦੋਸ਼ੀ ਜੋ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਇਹਨਾਂ ਤਿੰਨਾਂ ਨੂੰ ਅਸੀਂ ਕੁਝ ਘੰਟਿਆਂ ਚ ਜਿਹੜਾ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋਏ ਆ ਦੋ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਅਸੀਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਜਿਹੜੇ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਹ ਤੇ ਇੱਕ ਦੀ ਕਰਾਲੀ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਹ। ਅੱਜ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਦੋ ਦਿਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਹੁਣ ਦੁਹਾਈ ਨਾਲ ਫਰਦਰ ਪੁੱਛਕਿੱਚ ਕੀਤੀ ਜਾਏਗੀ ਤੇ ਜਿਹੜਾ ਮਰਡਰ ਵਿੱਚ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਵੈਪਨ ਯੂਜ ਕੀਤਾ ਹੈ ਉਸ ਨੂੰ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ।
ਬਾਇਟ D S P ਕਰਨ ਸੰਧੂ
ਖਰੜ ਤੋ ਡੈਵਿਟ ਵਰਮਾ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ
0
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowJul 26, 2025 14:00:09Delhi, Delhi:
27 जुलाई को हरियाली तीज महोत्सव है और इसको लेकर दिल्ली भर में अच्छी खासी रौनक देखने को मिल रही है,
महिलाएं मेहंदी, साड़ी सूट , चूड़ियां, जूलरी, काॅस्मेटिक, गिफ्ट हैम्पर आदि की खरीददारी कर रही हैं,
दिल्ली सरकार ने भी 25 जुलाई से 27 जुलाई तक दिल्ली हाट पीतमपुरा में विशाल तीज महोत्सव आयोजित किया है,
सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बयान जारी करके कहा कि इस बार दिल्ली में तीज महोत्सव की जबरदस्त धूम है,
इस बार पिछले सालों की तुलना में तीज महोत्सवों की संख्या दुगनी हो गई है और इस साल दिल्ली में लगभग 1500 तीज कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं,
एक तीज कार्यक्रम में औसतन 50 स्टाॅल लगे हों तो कुल 1500 कार्यक्रमों में 75000 स्टाॅल लगे होने का अनुमान है।
सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि तीज महोत्सव इकोनॉमी की दृष्टि से भी बहुत उपयोगी हैं क्योंकि जो महिलाएं कम पूंजी की वजह से दुकान आदि नहीं खोल सकती हैं वो इन कार्यक्रमों एवं मेलों में अपने उत्पादों के स्टाॅल लगाती हैं जिससे कि उनको आर्थिक रूप से मदद मिलती है,
सीटीआई के अनुसार तीज महोत्सव कार्यक्रमों से पोशाक, फूल , झूले, खोमचे,आर्केस्ट्रा, डीजे, पटके, मेहंदी, साड़ी सूट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मैजिक शो, साउंड, टैन्ट, एंकर, डांस ग्रुप आदि सेक्टर को विशेष कारोबार मिलता है
0
Report
APAshwini Pandey
FollowJul 26, 2025 13:48:37Mumbai, Maharashtra:
देखो नौजवान है जो मजाक में टिप्पणी की थी अगले दिन इसी बात पर झगड़ा हुआ मैं इसका निषेध करता हूँ
कोई भी व्यक्ति मराठी संस्कृति के ख़िलाफ़ बात करता है तो मनसे उसका जाब देगी
इस घटना का मैं निषेध करता हूँ
युवा पीढ़ि ऐसी कोई हरकत ना करे
बाइट- संदीप राणे ( मनसे नेता )
3
Report
RVRajat Vohra
FollowJul 26, 2025 13:48:33Jammu, :
BRIGADIER RAJAN JAMWAL (RETIRED)
FEED INGESTED THROUGH TVU29
REPORTER: RAJAT VOHRA
VIDEO JOURNALIST: MANIK KERNI
FOR DNA: 'गाजा प्रेमी जमीयत' को कोर्ट की भाषा समझ नहीं आती
गाजा पर 40 मुस्लिम संगठनों ने चिट्ठी लिखी है
https://www.abplive.com/news/india/gaza-devastation-muslim-organizations-scholars-issued-declaration-appeal-indian-government-and-world-power-to-intervene-ann-2985502
3. आज विजय दिवस है. ये संगठन गाजा पर चिट्ठी लिख रहे हैं. सेना से जुड़े ऐसे लोगों की बाइट चाहिए जो कहें कि इन्हें भारत का सैनिक नहीं दिखता. इन्हें गाजा और हमास दिखता है
5
Report
NPNavratan Prajapat
FollowJul 26, 2025 13:48:29Churu, Rajasthan:
चूरू
विधानसभा- रतनगढ़
लोकेशन--रतनगढ़
संवाददाता- नवरतन प्रजापत
मोबाइल-9414776072
दो कारों की भिड़ंत में 7 घायल
रतनगढ़। क्षेत्र में नेशनल हाइवे 11 पर दो कारों की भिड़ंत में तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर एक की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना पर रतनगढ़ पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि रावतसर से कार में सवार होकर पांच लोग जयपुर जा रहे थे, वहीं दूसरी कार झुंझुनूं से रूणिचा जा रही थी कि नेशनल हाइवे 11 पर गांव बीरमसर के पास ओवरटेक के दौरान दोनों कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में पीलीबंगा निवासी 30 वर्षीय मनोज लुहार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बाईट - ओमप्रकाश मीणा, हैड कांस्टेबल।
नवरतन प्रजापत
जी मीडिया चूरू
मो. 9414776072
6
Report
KCKashiram Choudhary
FollowJul 26, 2025 13:47:50Jaipur, Rajasthan:
काशीराम चौधरी
लोकेशन - जयपुर
फीड - TVU 52
हैडर-
- जयपुर एयरपोर्ट पर दूसरी बार बम की धमकी
- एयरपोर्ट प्रशासन को दूसरी बार मिला मेल
- पहले सुबह 7:47 बजे आया था मेल
- दूसरी बार दोपहर 3:50 बजे मिला मेल
- एयरपोर्ट पर चलाया गया सर्च अभियान
- हालांकि नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध
एंकर
जयपुर एयरपोर्ट पर आज लगातार दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला। एयरपोर्ट प्रशासन को पहला मेल सुबह मिला था। और फिर दोपहर बाद दूसरी बार एयरपोर्ट की मेल आईडी पर बम धमाकों की धमकी वाला मेल आया। इसके चलते एयरपोर्ट पर सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। दूसरी बार के मेल में एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 और 2 पर चार एक्सप्लोसिव डिवाइसेज लगे होने की बात कही गई। एयरपोर्ट पर इस दौरान जायजा लिया ज़ी मीडिया संवाददाता काशीराम चौधरी ने
2
Report
AMAbhishek Mathur
FollowJul 26, 2025 13:47:46Hapur, Uttar Pradesh:
हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव इकलैंडी में एक व्यक्ति को नामजद युवकों ने धारदार हथियार (उस्तरे) से गर्दन पर वार कर घायल कर दिया. जिससे व्यक्ति खून से बुरी तरह लहूलुहान हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. आरोप है कि चार से पांच युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार कपूरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मेघराज उम्र 35 वर्ष का खाने-पीने को लेकर विवाद शुक्रवार को गांव में ही सैलून की दुकान करने वाले युवक भगत से हो गया था. मेघराज ने बताया कि भगत शनिवार की दोपहर को अपने साथ नामजद युवक प्रेमपाल, आकाश, विकास और रवि को लेकर उसके घर में घुस आया और उसने उसके व परिवार के साथ जमकर मारपीट करनी शुरू कर दी. इसी बीच भगत ने उसके गले पर धारदार हथियार (उस्तरे) से हमला कर दिया. जिससे उसका गला कट गया और वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया. घटना के बाद चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये. इसी बीच आरोपी युवक मौके से फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने मेघराज को गंभीर हालत में उपचार के लिए देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.
बाइट- मेघराज, घायल
1
Report
RVRaunak Vyas
FollowJul 26, 2025 13:46:47Bikaner, Rajasthan:
Rounak vyas
bikaner
बीकानेर से खबर
बीजेपी पदाधिकारी सिक्किम के दौरे पर,
राज्यपाल ओम माथुर सहित कई दिग्गजों से की मुलाकात,
बीजेपी देहात महामंत्री कैलाश बिश्नोई ने साथियों के साथ की मुलाकात,
कई मुद्दों पर की चाय पर चर्चा,
सिक्किम राज भवन में हुई विशेष मुलाकात
1
Report
PKPradeep Kumar
FollowJul 26, 2025 13:46:31Sri Ganganagar, Rajasthan:
श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर से बड़ी खबर
राज्य सरकार के आदेशों पर नगरपालिका EO संदीप बिश्नोई का बड़ा एक्शन राज्य सरकार द्वारा ब्लैक लिस्ट की गई FSTP फर्म के भवन, समान व वाहनों को किया जब्त ब्लैक लिस्टेड FSTP फर्म IND sanitation Solutions Pvt ltd का भवन व समान जब्त फर्म के भवन, प्लांट, मशीनरी, डिसिलटिंग वाहन को किया जब्त तय समय पर फर्म द्वारा कार्य शुरू ना करने पर गिरी गाज @Pradeepsuthar01
2
Report
PJPurshottam Joshi
FollowJul 26, 2025 13:46:23Tonk, Rajasthan:
एंकर राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं टोंक प्रभारी हीरालाल नागर शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर टोंक पहुंचे जहां उन्होंने जिला परिषद सभागार में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली ....प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर में कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ गांव के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे इसकी अधिकारी पूर्ण सुनिश्चितता करें...बैठक के पश्चात ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने मीडिया से बातचीत करते हुए झालावाड़ हादसे पर संवेदना जताई और कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार ने सभी कलेक्टर को जिलेभर ऐसे जर्जर भवनों का चिंहित कर सूची भिजवाने निर्देश दिए हैं, जिलेभर में ठेकेदारों द्वारा कम रेट पर विकास कार्य के काम लेने के सवाल पर कहा कि जिला कलेक्टर को कार्य की गुणवत्ता को लेकर निर्देश दे दिए गए हैं अगर कार्य में कमी पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं वहीं विपक्ष पर भी पलटवार करते हुए कहा यह स्कूल पिछले एक साल में तो बने नहीं है कांग्रेस की सरकार ने इन स्कूलों की सुध नहीं ली अगर वो सुध लेते तो शायद ऐसा हादसा नहीं होता.... मंत्री नागर ने कहा कि हमने अधिकारियों की एक कमेटी बनाई है जिसमें प्रींसिपल, जेईएन, जेटीए को शामिल किया गया है यह सभी उन जर्जर और कंडम स्कूलों का सर्वे पर अगले पांच दिन में रिपोर्ट देंगे।
रिपोर्ट आने के बाद यह तय करेंगे कि कहां कितनी स्कूलों की हालत खराब है। मैं मनाता हूं बहूत सारी जगह स्कूलों की हालत जर्जर है आने वाले समय सें निश्चित रूप से सुधार देखने को मिलेगा....
मंत्री नागर ने सरकारी स्कूलों के बंद करने के सवाल पर भी कहा कांग्रेस की सरकार ने बिना व्यवस्था किए स्कूल खोल दिए....जहां स्टाफ नहीं लगाया गया... इसलिए उनकों बंद करवाया है... मंत्री नागर ने ठेकेदारों की लापरवाही को लेकर भी कहा कि जिला कलेक्टर को इसके लिए निर्देश दिए हैं उनकी जांच कर कार्रवाई करेंगे।
वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के इस्तीफे को लेकर भी मंत्री नागर ने कहा कि उन्होंने अपने इस्तीफे में साफ लिखा है कि वो स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। अब उसमें क्या बड़ी बात है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला प्रमुख सरोज बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान मौजूद रहे
बाइट हीरालाल नागर जिला प्रभारी व ऊर्जा मंत्री
4
Report