icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Shahjahanpur
SKSHIV KUMAR29 Jul 2025, 11:32 am

शाहजहांपुर में IAS अफसर ने कान पकड़कर मांगी माफी, वायरल वीडियो!

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एक आईएएस अफसर के कान पड़कर उठक बैठक लगाते हुए वीडियो सामने आया है। जिसमें वह धरना दे रहे वकीलों के बीच में माफी मांग रहे हैं और उठा बैठक लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस अफसर रिंकू सिंह राही को एसडीएम पुवाया बनाया गया था। जिसके बाद आज वह निरीक्षण के लिए निकले थे इसी दौरान एक व्यक्ति टॉयलेट के बाहर गंदगी कर रहा था। नाराज आईएएस अफसर ने फरियादी को उठक बैठक लगवा दी थी। जिसके बाद वकीलों ने हंगामा किया और वह धरने पर बैठे हुए थे। वकीलों के बीच पहुंचकर उन्होंने माफी मांगते हुए कान पकड़े और कान पड़कर उठा बैठक लगयी। आईएएस अफसर रिंकू सिंह राही का कान पड़कर उठा बैठक लगाते हुए वीडियो सामने आया। हालांकि इस मामले में इस रिंकू सिंह राही ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। फिलहाल आईएएस अफसर का यह वीडियो प्रशासनिक और पुलिस अफसर के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही वकीलों ने भी आईएएस अफसर रिंकू सिंह राही के माफी मांगने के बाद धरना खत्म कर दिया। शिव कुमार, ज़ी मीडिया
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

कोडरमा घाटी के मेघातरी कालीमंडा के पास देर रात टेलर टक्कर में एक चालक की मौत

Koderma, Jharkhand:कोडरमा घाटी के मेघातरी कालीमंडा के समीप रविवार की देर रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो टेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक टेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेलर चालक का शरीर दो हिस्सों में बंट कर अलग हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक टेलर की केबिन में काफी देर तक फंसा रहा। इधर, घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव का कार्य चलाया। दोनों टेलर रांची की ओर से आ रहा था और कोडरमा के रास्ते बिहार की ओर जा रहा था। इधर कोडरमा घाटी में दोनों टेलर एक दूसरे के आगे-पीछे चल रहे थे। इसी दौरान कोडरमा घाटी के मेघातरी के समीप एक ढलान वाली जगह पर पीछे से आ रही टेलर का ब्रेक फेल हो गया और टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के दुकानदार और ग्रामीण जो गहरी नींद में सो रहे थे, उनकी नींद खुल गई और वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। इधर हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा मृतक व घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। जहाँ घायल का इलाज जारी है। फिलहाल मृतक और घायल की पहचान नहीं हो पाई है।
0
0
Report

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत आज से हुई। एंकर - इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव की आज से शुरुआत हुई, जहां आज सुबह से वैदिक मंत्रचार और विधि विधान के साथ शुरुआत हुई, जहां आज भगवान खजराना गणेश को सवा लाख मोदक का भोग लगेगा तो वही अलग-अलग दिन अनुष्ठान चलते रहेंगे। मंदिर को भव्य और दिव्य रूप से सजाया गया है जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह से ही न सिर्फ खजाना गणेश मंदिर बल्कि शहर के अलग-अलग मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रही है। मैं मंदिर प्रशासन का अनुमान एक लगभग 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की खजराना गणेश के दर्शन करेंगे।
0
0
Report

बारिश में गरीब का आशियाना गिरा, मलबे में सामान बह गया; ग्रामीण मायूस

Ansar Nagar, Jharkhand:बारिश में गरीब का आशियाना गिरा, मलबे में सामान बह गया; ग्रामीण मायूस चतरा : चतरा के प्रतापपुर प्रखंड से एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जहां लगातार बारिश ने एक गरीब परिवार का आशियाना छीन लिया। मामला प्रतापपुर प्रखंड के सिदकी पंचायत के जीराबार गांव का है। जहां सेराज मियां का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के एक भी सदस्य घर में नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घर गिरने से अंदर रखा अनाज, चावल, गेहूं, आटा, चारपाई समेत हजारों रुपये का घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। अब सेराज अपनी पत्नी संजीदा बीबी और परिवार के साथ अपने भतीजे के घर में रहने को मजबूर हैं। पीड़ित का कहना है कि लंबे समय से आवास योजना के लिए दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन पक्का मकान आज तक नहीं मिला। वहीं मुखिया सुरेश राम ने कहा कि आपदा राहत के तहत मुआवजा और आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। बाइट 1 :भुक्तभोगी सेराज मिंया。 बाइट 2: मोहम्मद नसीम, ग्रामीण。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

रोहिणी घावरी ने वाल्मीकि समाज के लिए 30% राजनीतिक भागीदारी की मांग मेरठ में

मेरठ स्टोरी मेरठ: चंद्रशेखर पर आरोप लगाने वाली रोहिणी मेरठ पहुंचीं, वाल्मीकि समाज के लिए मांगी 30% राजनीतिक भागीदारी आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की पूर्व गर्लफ्रेंड होने का दावा कर उन पर कई आरोप लगाने वाली डॉ. रोहिणी घावरी रविवार को मेरठ पहुंचीं। उन्होंने यहां अपनी पहली सामाजिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने वाल्मीकि समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और आरक्षण वर्गीकरण को उत्तर प्रदेश में लागू करने की मांग उठाई। रोहिणी ने कहा कि वाल्मीकि समाज को कम से कम 30 प्रतिशत राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर हम 30 प्रतिशत मांगेंगे तो शायद 10 प्रतिशत ही मिले, लेकिन कुछ तो मिलना चाहिए।" उन्होंने भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा समेत सभी राजनीतिक दलों से वाल्मीकि समाज के लोगों को विधानसभा चुनाव में अधिक टिकट देने की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि उत्तर प्रदेश में वाल्मीकि समाज का मुख्यमंत्री कब बनेगा? उन्होंने कहा कि समाज के लोग वर्षों से दूसरे दलों को वोट देकर उन्हें सत्ता तक पहुंचाते रहे हैं और चुनावों में भीड़ का हिस्सा बनते रहे हैं। अब समाज को खुद नेतृत्व करने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में वाल्मीकि समाज की आबादी 20 लाख से अधिक है, लेकिन राजनीतिक हिस्सेदारी उस अनुपात में नहीं है। चंद्रशेखर आजाद के साथ चल रहे विवाद पर रोहिणी ने कहा कि मामला अब अदालत में है और वह कोर्ट की तारीख का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सही और गलत का फैसला सड़क पर नहीं, न्यायिक प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। कोर्ट का फैसला आने के बाद वह मामले से संबंधित बातें मीडिया के सामने रखेंगी। उन्होंने कहा कि आरोपी खुद अपने खिलाफ आरोप स्वीकार नहीं करता, इसलिए सही-गलत का फैसला न्यायाधीश को करने देना चाहिए। महिला आयोग में शिकायत के सवाल पर रोहिणी ने कहा कि वह पिछले करीब एक साल से जवाब का इंतजार कर रही हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने महिला आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि आयोग उन्हें अपने देश की बेटी नहीं मानता। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब वह इस मामले पर ज्यादा बात नहीं करना चाहतीं। रोहिणी ने बताया कि वह दो दिन पहले ही स्विट्जरलैंड से भारत लौटी हैं। मेरठ का कार्यक्रम करीब एक महीने पहले से तय था और यह उनकी पहली सामाजिक बैठक है。 बाइट : डॉ रोहिणी घावरी
0
0
Report

यूपी चुनाव 2027: भाजपा सपा शासनकाल के अपराधों की तुलना से नैरेटिव धार देगी

Noida, Uttar Pradesh:इससे वाक थ्रू गया है इससे बाईट गयी है चुनाव में भाजपा गिनायेगी सपा शासनकाल में हुए अपराध का हिसाब एंकर---यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के बीच भाजपा ने सपा के खिलाफ चुनावी नैरेटिव को धार देने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। पार्टी अब सिर्फ अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के बजाय सपा सरकार के कार्यकाल से सीधी तुलना करने की तैयारी में है। वीओ---यूपी भाजपा की नई रणनीति में सपा सरकार के 2012 से 2017 तक के कार्यकाल को विशेष रूप से निशाने पर रखा जाएगा। इस अवधि में अपराध, दंगे, हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े आंकड़ों को 2017 के बाद की स्थिति से जोड़कर पेश करने की तैयारी है माफिया के खिलाफ कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति कुर्की और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस अभियान को भी चुनावी बहन का हिस्सा बनाया जाएगा बाईट एस एन सिंह भाजपा प्रवक्ता ग्राफ़िक्स इन अपराध नियंत्रण पर जोर--- जारी कानून-व्यवस्था, माफिया और संगठित अपराध से लेकर बिजली, महिला सुरक्षा और गरीब कल्याण तक के मुद्दों पर तब और अब का आंकड़ा जनता के सामने रखने की योजना है। महिला सुरक्षा पर भी होगी तुलना--- महिला सुरक्षा भी भाजपा के चुनावी नॉरेटिव का अहम हिस्सा होगा .महिला हेल्पलाइन ,मिशन शक्ति, पुलिस रिस्पांस सिस्टम और थानों में महिला शिकायतों के निस्तारण जैसे उपायों की तुलना सपा शासन काल से करने की तैयारी है .पार्टी अपराध घटने के दावे के साथ fir, अपराध दर, चार्जशीट और दोष सिद्धि के आंकड़े के जरिए बदलाव करने की कोशिश करेगी पीडीए के मुकाबले सामाजिक विस्तार---भाजपा सपा के पीडीए के मुकाबले गैर यादव ,ओबीसी गैर जाटव ,दलित,सवर्ण और छोटे सामाजिक समूहों के बीच अपनी पकड़ मजबूत रखने पर जोर देगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीट घट का 33 और सपा की बढ़कर 37 हुई थी ।ऐसे में 2027 के लिए सामाजिक समीकरण भाजपा की रणनीति के केंद्र में है मुलायम से अखिलेश सरकार तक का हिसाब--- भाजपा की रणनीति में मुलायम सिंह यादव के शासनकाल से लेकर अखिलेश यादव सरकार तक की कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाने पर ही भी जोर है। पार्टी नेताओं के भाषणों में सपा शासन के दौरान अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर बनी धारणा का जिक्र किया जा रहा है ।इसके समानांतर 2017 के बाद माफिया के खिलाफ कार्रवाई और अपराध नियंत्रण से जुड़े आंकड़े रखे जाएंगे कोशिश होगी की चुनावी बहस को इस सवाल पर केंद्रित किया जाए कि सपा से बेहतर बीजेपी क्यों? ग्राफ़िक्स आउट--- वीओ---उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सपा के खिलाफ चुनावी नैरेटिव को धार देने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है।ऐसे में अब भाजपा के नेता सपा को इन्ही मुद्दों पर घेरते हुए नज़र आएंगे वाक थ्र*
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top