Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Agar Malwa465441

आपातकाल की विभीषिका: भाजपा ने कला दिवस पर किया याद

PINEWZ
Jun 25, 2025 15:27:39
Agar, Madhya Pradesh
एंकर - आपातकाल के पचास साल पूरे होने पर भाजपा ने कला दिवस के रूप में याद किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने आपातकाल को विभीषिका बताया । लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया। अपनी सत्ता को बचाने और प्रधानमंत्री पद को बचाने के लिए इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था। कांग्रेस सत्ता से दूर नहीं रह सकती। सुप्रीम कोर्ट में अपील खारिज होने के बाद देश में आपातकाल की घोषणा करवाई। सभी अखबार मिलो की लाइट कटवा दी , और विपक्ष के सभी नेताओं को जेल में डाल दिया गया। अत्याचार की पराकाष्ठा होने लगी। सभी थाने यातना ग्रह में बदल गए। एक लाख चालीस हजार लोगों को जेल में ठूंसा गया। कांग्रेस की सरकार ने एक सौ छ बार संविधान में संशोधन किया है और नब्बे बार राज्य की सरकारों को बर्खास्त करने का काम किए है। कांग्रेस जब भी सत्ता में रहती है न्यायपालिका , कार्यपालिका हो या विधायिका सबको रबर स्टाम्प बनाने का काम करती है। कांग्रेस का असली चरित्र तानाशाही का है। बाइट - पंकज जोशी , प्रदेश उपाध्यक्ष , भाजपा
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement