Back
भाई की रिहाई की उम्मीद, बहन ने 6 साल से नहीं बांधी राखी!
ASASHISH SHRIVAS
Aug 09, 2025 14:01:47
Raebareli, Uttar Pradesh
एंकर - बालाघाट जिले के ग्राम खैरलांजी की रहने वाली एक बहन ने पिछले छह सालों से अपने भाई को राखी नहीं बांधी है । क्योंकि उसका भाई प्रसन्नजीत पाकिस्तान की कोट लखपत सेंट्रल जेल में करीब 6 सालों से बंद है.
वॉयसोवर - इस दुख के अलावा संघमित्रा खोब्रागड़े को एक दुख यह भी है कि भाई के लिए लिखी चिट्ठी पाकिस्तान की जेल तक नहीं पहुंच सकती. क्योंकि पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान की पोस्ट अथवा कुरियर सर्विस बंद कर दी गई है. प्रसन्नजीत करीब आठ साल पहले अचानक घर से लापता हो गया था.
उसने जबलपुर के गुरु रामदास खालसा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से बी. फार्मेसी की पढ़ाई की थी. बेरोजगारी से उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी । वह कई बार घर छोड़कर जाता फिर वापस आ जाता ।प्रसन्ननजीत आखिरी बार ऐसा गायब हुआ कि परिवार के लोग उसे मरा समझकर उम्मीद छोड़ बैठे. लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था । दिसंबर 2021 में अचानक महकेपार में रह रही संघमित्रा खोब्रागड़े के लिए फोन आता है. उन्हें पता चलता है कि उनका भाई प्रसन्नजीत लाहौर के कोट लखपत जेल में बंद है. इसके बाद बहन को खुशी तो हुई लेकिन पाकिस्तान की बात सुन वह हैरान रह गई. ये फोन था जम्मू के रहने वाले कुलदीप सिंह का, जो 29 साल पाकिस्तान की उसी जेल में रहकर आया था जहां प्रसन्नजीत भी बंद है. तब से लेकर अब तक बहन संघमित्रा अपने भाई को छुड़वाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रही है. उन्हें उम्मीद है कि वह अपने भाई को जेल से छुड़वा लेगी. संघमित्रा खोब्रागड़े ने बताया कि गृह मंत्रालय से प्रसन्नजीत के पहचान के लिए दस्तावेज मंगाए गए थे. उन्हीं में कुछ दस्तावेज थे, जिसमें उसमें प्रसन्नजीत का जिक्र था. वहां पर सुनिल अदे के नाम से बंद है. वहीं, उसने वहां अपना असली नाम और रिश्तेदारों के नाम भी बताए. उनकी बहन का कहना है कि ,01 अक्तूबर 2019 में प्रसन्नजीत को पाकिस्तान के बाटापुर से हिरासत में लिया गया. उस समय तक उस पर किसी तरह के आरोप तय नहीं हुए थे.
बाइट - संघमित्रा खोब्रागड़े
आशीष श्रीवास
बालाघाट
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArvind Dubey
FollowAug 10, 2025 13:05:40Robertsganj, Uttar Pradesh:
Anchor: सोनभद्र के बेलन नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
VO: राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदूवारी चौकी अंतर्गत कतवरिया बेलन नदी के पास ग्रामीणों ने आज शव देखा। तुरंत इसकी खबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान और मौत की वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बरहाल यह शव किसका है यहां नदी में कैसे आया इसे लेकर पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही किंतु कहीं से भी अभी कोई बात मामले में स्पष्ट नहीं हो सकी है।
4
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowAug 10, 2025 13:05:27Kushinagar, Uttar Pradesh:
Breaking - कुशीनगर
- तालाब में नहाने के दौरान बड़ा हादसा
- नहाने के दौरान डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत
- 8 वर्षीय हिमांशु और 7 वर्षीय अफ़रीना की मौत
- गांव के बाहर स्थित तालाब में नहा रहे थे बच्चे
- एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में मातम
- परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
- खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया गांव की घटना
4
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowAug 10, 2025 13:05:19Uttarkashi, Uttarakhand:
उत्तरकाशी।।
उत्तरकाशी धराली में अब लापता लोगों की तलाश जारी।।
खोजी डॉग द्वारा लगातार लापता लोगों को ढूंढा जा रहा है।।
धराली आपदा ऐसा जख्म दे गई ग्रामीणों को जो शायद कभी नहीं भुला सकते।।
कई मजदूर, ग्रामीण लापता है जिनकी तलाश लगातार की जा रही है।।
4
Report
SASALMAN AMIR
FollowAug 10, 2025 13:05:08Naugarh, Uttar Pradesh:
ATTEN - INPUT DESK
NAME - Salman Aamir
LOCATION- Siddharthnagar
Date-10-08-2025
एंकर -- सिद्धार्थ नगर जिले की ढेबरुआ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 52.09 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (हीरोइन) के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक महिला भी शामिल है। इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी भारत नेपाल सीमा के बढ़नी चौकी के पास मलगहिया मोड पर उस वक्त हुई जब पुलिस एसएसबी के साथ मिलकर गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। तभी वहां से गुजर रही सफेद रंग की कार रोक कर उसमे बैठे तीन पुरुष और एक महिला को निकाल कर गाड़ी और उनकी जामा तलाशी ली गई तो उनके पास से उक्त हीरोइन बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्तों में संजय गुप्ता उनकी पत्नी अर्चना गुप्ता थाना ढेबरुआ के बढ़नी नगर पंचायत के निवासी हैं। जबकि दद्दू सोनकर पड़ोसी जनपद बलरामपुर के हसुआडोल और जलील पुत्र खादिम दरगाह शरीफ जिला बहराइच के रहने वाले हैं। इस बरामदगी की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त संजय गुप्ता के पास से 10.28 ग्राम हीरोइन एक एंड्राइड मोबाइल फोन , अर्चना गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता के पास से 12.54 ग्राम हीरोइन एक एंड्रॉयड फोन 20 हज़ार 4 सौ भारतीय 945 नेपाली रुपए, दादू सोनकर के पास से 9.97 ग्राम हीरोइन जबकि जलील पुत्र खादिम के पास से 10.27 ग्राम हीरोइन बरामद किया गया। साथ ही इनके पास मौजूद चार पहिया वाहन मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिज़ायर में से 9.02 ग्राम हीरोइन बरामद की गई। प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ ढेबरुआ थाने में पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमें पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि अभियुकतों ने पूछताछ में बताया है कि संजय गुप्ता और उनकी पत्नी अर्चना दद्दू सोनकर से हीरोइन खरीदते थे जब की दद्दू सोनकर हीरोइन जलील पुत्र खादिम सप्लाई करता था।
बाईट-प्रशांत कुमार प्रसाद------अपर पुलिस अधीक्षक,सिद्धार्थनगर।
3
Report
MGMOHIT Gomat
FollowAug 10, 2025 13:04:56Bulandshahr, Uttar Pradesh:
बुलंदशहर
देहात पुलिस ने बुलंदशहर के हिस्ट्रीशीटर, नोएडा के गैंगस्टर समेत 5 चोर किये गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से एक कार, तमंचा, कारतूस और चोरी की बैटरी बरामद।
बुलंदशहर नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है गिरफ्तार होने वाला सुनील।
कुणाल भी नोएडा के थाना 20 से गैंगस्टर एक्ट में बताया जा रहा है वांछित।
मुखबिर की सूचना पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर देहात पलिस ने सभी शातिर किये गिरफ्तार।
बाइट - शंकर प्रसाद एसपी सिटी
4
Report
DSDevendra Singh
FollowAug 10, 2025 13:04:43Bharatpur, Rajasthan:
एंकर--भरतपुर के सेवर जेल में एक कैदी की मौत हो गई। जिसके बाद कैदी के परिजन जेल के बाहर धरना दे रहे हैं। कैदी के परिजनों का कहना है कि उन्होंने हमें घटना की सूचना नहीं दी। आज जब कैदी की बड़ी बहन उससे मिलने के लिए आई तो, उसे घटना के बारे में बताया गया। वहीं जेल सुप्रिडेंट का कहना है कि सुबह अचानक उसकी तबियत ख़राब हो गई। जिसके बाद तुरंत आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी पंकज यादव ने बताया कि आज सुबह चेतपाल (40) निवासी ऊंचा गांव थाना सेवर की तबियत ख़राब होने के कारण आरबीएम अस्पताल में मौत हो गई। इसकी सूचना परिवार को दे दी गई है। सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। इसकी जांच मेडिकल बोर्ड द्वारा करवाई जाएगी। इसमें जिसकी लापरवाही पाई जाएगी उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। अगर इसमें मुआवजे का प्रावधान है वह करवाया जाएगा। इसमें गहनता से जांच करवाई जाएगी। परिवार वाले को आश्वासन देना चाहता हूं। मामले में न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। मृतक ने कोर्ट में सरेंडर किया है। चेतपाल को सेवर थाना पुलिस ने नहीं पकड़ा था। मजिस्ट्रेट ने चेतपाल को ज्यूडिशरी कस्टडी में भेजा था। परिवार वाले बता रहे कल रक्षाबंधन पर वह चेतपाल से मिले थे। कल उसकी तबियत ठीक थी। आज सुबह 8 बजे उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मौत के कारणों का पता नहीं लगा है। जांच की जा रही है।
चेतपाल की ताऊ के लड़के वीरेंद्र ने बताया कि आज सुबह चेतपाल की बहन मिलने आई थी। जेल प्रशासन का कहना है कि उसकी मौत कल शाम को हुई है। जेल प्रशासन ने हमें चेतपाल की मौत की सूचना नहीं दी है। कल चेतपाल की छोटी बहन जमुना राखी बांधकर गई है। जब वह ठीक था। उसने अपनी बहन को बताया कि मुझे जेल के अंदर पीटा जा रहा है। हमें यह भी नहीं पता की चेतपाल का शव कहां है। चेतपाल के पास दो लड़की हैं और 1 लड़का है। जिनके नाम सजल (17), वर्षा (15), गोकुल (14) हैं। उन्हें मुआवजा दिया जाए। पुलिस मौके पर वह हमसे कुछ नहीं कह रही। हम प्रदर्शन कर रहे हैं तो, पुलिस हम पर लाठियां बरसा रही हैं। कल वह बिल्कुल स्वस्थ था। आज जब बड़ी बहन गंगा मिलने आई तो, जेल प्रशासन प्रशासन ने उसकी मौत के बारे में बताया।
मृतक चेतपाल पर साल 2018 में शराब बेचने का मुकदमा चल रहा था। उसकी गांव में एक छोटी परचून की दुकान है वह वहां से अवैध शराब बेच रहा था। उस समय पुलिस ने उसे शराब बेचते हुए पकड़ा था। 7 अगस्त 2025 को जब वह तारीख पर कोर्ट गया तो, कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। तब से वह जेल में बंद था।
बाईट--एएसपी सिटी पंकज यादव।
बाईट--प्रदर्शनकारी।
3
Report
APAvaj PANCHAL
FollowAug 10, 2025 13:04:33Jaipur, Rajasthan:
note - पैकेज, एसीपी बाइट अटैच है_JPR_PROTEST_LIVE_R
लाइव TVU 77, 131
एवज पांचाल
जयपुर
जयसिंहपुरा खोर में हिट एंड रन, रक्षाबंधन पर मातम।
नगर निगम की कचरा गाड़ी ने ली राम कल्याण सैनी की जान।
स्थानीयों ने जुटाए 6 लाख, बच्चियों की शिक्षा फ्री, ओर 100 गज की जमीन, विधायक ने दिए 5 लाख कैश।
विधायक बालमुकुंद आचार्य पहुंचे, पर आक्रोश बरकरार।
स्थानीय लोगों का सरकार पर भेदभाव का आरोप धर्म विशेष को 50 लाख, यहां सिर्फ मदद मांगने की नौबत।
व्यापारियों से चंदा, लेकिन सरकार से सिर्फ निराशा।
नायला रोड हादसे पर जयसिंहपुरा में उबाल।
परिजन मान गए, मगर जनता का गुस्सा ठंडा नहीं।
एंकर
रक्षाबंधन के दिन जयसिंहपुरा खोर में हुई हिट एंड रन की वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया है। नगर निगम की कचरा गाड़ी की टक्कर से राम कल्याण सैनी की जान चली गई… और खुशियों का त्योहार मातम में बदल गया, स्थानीय व्यापारियों ने जुटाया चंदा, सहमति बनी, लेकिन स्थानीय लोगों मे रोष, देखिए ये खास रिपोर्ट.............
VO:
आज मृतक के परिजनों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने जयसिंहपुरा खोर के 2 नंबर बस स्टैंड पर धरना दिया। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक बालमुकुंद आचार्य, एसीपी आमेर भोपाल सिंह भाटी और SHO मौके पर पहुंचे।
रविवार को मृतक के परिजनों के साथ सैकड़ों स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। सरकार पर भेदभाव के आरोप लगे… लोगों ने कहा, धर्म विशेष में हादसा हो तो 50 लाख का चेक मिलता है, लेकिन यहां मदद के लिए दर-दर भटकना पड़ा।
बाइट - स्थानीय लोग,
VO
स्थानीयों ने खुद 6 लाख रुपये जुटाए… बच्चियों की पढ़ाई का जिम्मा लिया… और 100 गज की जमीन देने का ऐलान किया। विधायक बालमुकुंद आचार्य भी मौके पर पहुंचे… 5 लाख रुपये कैश दिए… और प्लॉट, डेयरी बूथ व नौकरी का आश्वासन दिया।
-VO
व्यापारियों ने चंदा देकर मदद की, लेकिन लोगों का कहना है… सरकार से अब भी निराशा ही हाथ लगी है। नायला रोड हादसे के बाद जयसिंहपुरा खोर में आक्रोश बरकरार है… भले ही परिजन मान गए हों, लेकिन जनता का गुस्सा अभी ठंडा नहीं हुआ है।
VO:
लोगों की मांग और बातचीत के बाद पीड़ित परिवार को 11 लाख रुपये नगद आर्थिक सहायता दी गई। साथ ही 20 लाख रुपये कीमत का 100 गज का प्लॉट, एक डेयरी बूथ और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया।
"भाजपा सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। बच्चों की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी हमने ली है। हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।
बाइट — बालमुकुंद आचार्य, विधायक
VO:
11 लाख रुपये में से 5 लाख रुपये नगर निगम की सफाई कंपनी, 5 लाख रुपये विधायक व पार्षदों, और 1 लाख रुपये व्यापारी की ओर से दिए गए। इसके अलावा लोगों के सहयोग से और भी मदद जुटाने की बात कही गई।
VO:
एसीपी आमेर ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया गया है। साथ ही इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन ठोस कदम उठाएगा।
बाइट - भोपाल सिंह भाटी, एसीपी आमेर
vo
"मृतक के बच्चों को कक्षा 12 तक पढ़ाने की जिम्मेदारी मैंने ली है। हमारी मांग है कि तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से रोक लगे।"
बाइट — यशपाल गुर्जर, स्थानीय निवासी
VO:
दरअसल, शनिवार को राम कल्याण सैनी उर्फ बिल्लू अपनी पत्नी के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। नायला रोड पर नगर निगम की तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक गाड़ी भगाकर ले गया। पत्नी भी घायल हुई, जबकि राम कल्याण को सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
VO:
रक्षाबंधन के दिन खुशियों की जगह परिवार में मातम छा गया। अब पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा की उम्मीद है।
एंकर समाप्त
पुलिस की कार्रवाई जारी है, लेकिन सवाल यह है कि क्या जयसिंहपुरा खोर में तेज रफ्तार का कहर अब रुकेगा, या ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे?
एवज पांचाल जी मीडिया जयपुर
4
Report
AMAshok Manna
FollowAug 10, 2025 13:04:12Kolkata, West Bengal:
দক্ষিণ 24 পরগনার বিষ্ণুপুর থানার অন্তর্গত পৈলান স্বামীনারায়ণ মন্দিরে
আজ দিলীপ ঘোষ আসেন ।এখানে এসে মন্দির পরিদর্শন করার পাশাপাশি একটি ক্যারাটে প্রোগ্রামে অংশগ্রহণ করলেন।বিজেপি প্রাক্তন সভাপতি দিলীপ ঘোষ। আজ বারোটা নাগাদ স্বামীনারায়ণ মন্দিরে আসেন পূজা দেন প্রার্থনা করেন পাশাপাশি সমস্ত এলাকার ঘুরেও দেখেন ।
4
Report
ADAnup Das
FollowAug 10, 2025 13:03:59Krishnanagar, West Bengal:
নদীয়া অনুপ কুমার দাস
*মুসলিমরা এগিয়ে এলেন সেবা করতে শ্রাবণ মাসের শেষ সোমবার শিবের মাথায় জল ঢালতে যাওয়া বাকে গঙ্গাজল নিয়ে শিব ভক্তদের।* বোম ভোলে বলে এগিয়ে চলেছে শিবনিবাস এশিয়ার দ্বিতীয় বৃহত্তম শিবলিঙ্গে গঙ্গাজল ঢালার উদ্দেশ্যে আর এই শিবনিবাসের ভক্তদের পায়ে হাত দিয়ে প্রণাম কিছু সেবা কিছু খাবার তুলে দিচ্ছেন মুসলিম সম্প্রদায় মানুষরা, হিন্দু সনাতনী শিব ভক্তদের সেবা করতে তারা বললেন জাতপাত ধর্ম বলে সকলকেই এই সেবা করা উচিত ধর্ম যার যার উৎসব সবার নদীয়ার ধুবুলিয়ার মনসুর শেখ একজন তৃণমূল কর্মী তিনি শেষ সোমবার শ্রাবণ মাসের জয় ঢালার জন্য আজ রবিবার নবদ্বীপ থেকে জল নিয়ে ৩৫ কিলোমিটার হেঁটে এগিয়ে চলেছে আগামীকাল ভোরবেলা থেকে জল দেওয়া শুরু করবে তারা,আর তারা কৃষ্ণনগর শহরদিয়ে হেঁটে যাচ্ছে আর তাদের সেবা করলেন মুসলিম সম্প্রদায় মানুষ তৃণমূল কর্মী তথা সমাজকর্মী মনসুর আলী শেখ।তিনি বলেন এই নিয়ে বিজেপি বা অনেকেরই প্রশ্ন তুলবে রাজনীতি করছে,আমি বলবো সবাই এই সেবা করুন।
মনসুর আলী শেখ। আমার wt সহ
ছবি বাইট একত্রে 2সি তে 100825ZG_NAD_SHIB_VOKTO নামে 1 ফাইল
4
Report
PSPramod Sharma
FollowAug 10, 2025 13:03:53Noida, Uttar Pradesh:
RAISEN (MP)
*रायसेन के बम्होरी में महादेव को लेकर पुलिस थाने के लिये होगी रवाना,हिंदूओ का हठ योग महादेव इस बार थाने नही जायेगे,मस्जिद के पास स्थाई मंदिर की मांग को लेकर अड़े सैकड़ो हिन्दू*
- मध्य प्रदेश के रायसेन के बम्होरी में हिंदू संगठन भड़क गया है...
- महिला और पुरुषों के साथ साल में दो बार जामा मस्जिद के पास पुराने ठिकाने पर आने वाले बाबा महादेव का यही स्थाई ठिकाना बनाने के लिए हिंदू संगठन अड़ा...
- भारी बवाल नारेबाजी के बीच हंगामा...
- शाम 6:00 बजे महादेव की विदाई रोकने पर हिंदू संगठन पड़ा हुआ है...
- हर साल सुरक्षा के साये में महादेव साल में दो बार थाने से अपने पुराने स्थान जामा मस्जिद के पास विराजमान होते हैं सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक....
- हिंदू संगठन की बड़ी तादात में मांग के मस्जिद के पास जहां शिव की पहली मढ़िया थी वही विराजमान किया जाय महादेव को...
- कुछ ही देर में पुलिस महादेव को लेकर थाने होगी रवाना...
3
Report
MKManitosh Kumar
FollowAug 10, 2025 13:03:06Muzaffarpur, Bihar:
Desk - Bihar
Location - Muzaffarpur
Reporter - Manitosh Kumar
Slug- एक घंटे की वारिश मे खुला स्मार्ट सिटी का पोल, शहर के ज्यादातर हिस्सों में हुआ जल जमाव, स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों खर्च के बाद भी शहर के लोगों को जल जवाब से नहीं मिली मुक्ति, गंदे पानी को हेलने पर लोग हैं मजबूर
Anchor - स्मार्ट सिटी मुजफ्फरपुर में हुए 1 घंटे की बारिश में शहर की सूरत बदल दी और ज्यादातर हिस्सों में जल जमाव हो गया.जिससे स्मार्ट सिटी के नाम से चर्चित मुजफ्फरपुर के लोग गंदे पानी को हेलने पर मजबूर हो गए हैं.मुजफ्फरपुर शहर के धर्मशाला चौक से लेकर स्टेशन रोड,इमली चट्टी मोर समाहरणालय परिसर के कई सरकारी कार्यालय के सामने जल जमाव की स्थिति हो गई है.वहीं शहर के कई अन्य हिस्सों में भी जल जमाव हो गया है.जबकि मुजफ्फरपुर शहर को स्मार्ट शहर घोषित किया गया है और करोड़ों रुपया स्मार्ट सिटी के नाम पर खर्च किए जा रहे हैं,लेकिन मौज 1 घंटे की बारिश में स्मार्ट सिटी पानी पानी हो गया.लोगों को जूता खोलकर हाथ में जूता लेकर पानी को गंदे पानी को हेलना पड़ रहा है और पानी हेलेन वाले लोग स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को कोसते नजर आए.यहां तक की सबसे ज्यादा समस्याएं महिलाओं को हो रही थी जो उस गंदे पानी से गुजर रहे थे.
WT - मौके से पूरी जानकारी दे रहे हैं हमारे संवाददाता मणितोष कुमार
*इनपुट - मणितोष कुमार*
3
Report
DTDinesh Tiwari
FollowAug 10, 2025 13:02:03Jaipur, Rajasthan:
जयपुर
फर्जी तलाक सर्टिफिकेट लगाकर नौकरी लगी 12 महिलाएं अब कर्मचारी चयन बोर्ड करेगा कार्यवाही,, कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न भारतीयों में तलाकशुदा का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर 12 अलग-अलग नौकरियों में लगी,,, महिलाओं पर अब गाज की तैयारी शुरू हो गई,, कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि 12 महिलाओं की शिकायत आई है जिन्होंने फर्जी तरीके से तलाक कोटे का उपयोग कर नौकरी हासिल की है,,, पूरे मामले की SOG से भी जांच करवाई जाएगी,,,, वह कार्रवाई की जाएगी,,, गौरतलब है कि सरकार एकल महिलाओं को मजबूती प्रदान करने अच्छा जीवन यापन देने के लिए सभी भर्तियों में दो प्रतिशत अलग से कोटा आरक्षित करती है,,, जिसमें विधवा व तलाकशुदा महिलाएं आवेदन कर सकती है,,,, लेकिन इस कोटे का फर्जी तरीके से उपयोग करने वाली महिलाएं अपने पति से फर्जी तरीके से तलाक लेकर उसे तलाक प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी हथिया लेती है,,, इस तरह के 12 अलग-अलग मामले कर्मचारी चयन बोर्ड के पास पहुंचे जिनकी अब कर्मचारी चयन बोर्ड कार्रवाई की तैयारी कर रहा है कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि पूरे मामले को एसओजी सुपुर्द कर जांच करवाई जाएगी वह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
4
Report
NANasim Ahmad
FollowAug 10, 2025 13:01:29Delhi, Delhi:
लोकेशन: दिल्ली यूनिवर्सटी
एंकर
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा योजना की शुरुआत की गई जिसका उद्देश्य दिल्ली में कानून व्यवस्था को बनाए रखना और दिल्ली के सभी नागरिकों को सुरक्षित महसूस करवाना है. राजधानी दिल्ली में लंबे समय बाद दिल्ली पुलिस के प्रहरी योजना की शुरुआत की गई दिल्ली के पुलिस कमिश्नर सब के सिंह द्वारा 800 दिल्ली पुलिस के प्रहरियों को मौखिक तौर पर वर्चुअल ट्रेनिंग भी दी गई यानी उन्हें वह महत्वपूर्ण बातें इस आयोजन के दौरान बताई गई जिससे वह समाज की आंख नाक और कान बनकर अपने आसपास के लोग और दिल्ली वासियों को सुरक्षित महसूस कर सकते पुलिस कमिश्नर एसपीके सिंह ने बताया 8 घंटे की ड्यूटी में एक्टिव रहे , समाज के आंख नाक कान बने , यदि आप मुस्तैदी से काम करेंगे तो दिल्ली का हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करेगा . दिल्ली के प्रहरी में शामिल हुए लोगों से कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कार्य करेंगे और दिल्ली के हर नागरिक को सुरक्षित करेंगे. पुलिस कमिश्नर द्वारा नए जुड़े हुए 800 प्रहरी और दिल्ली पुलिस के जवान सभी को यह भी निर्देश दिए गए की ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का काम से कम इस्तेमाल करें क्योंकि मोबाइल फोन इस्तेमाल करते समय कोई भी व्यक्ति सतर्क नहीं रह सकता इसीलिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम से कम करें और आसपास हो रही घटनाओं को लेकर सतर्क रहे जागरूक रहे
*बाइट: एस.बी.के सिंह*
*पुलिस कमिश्नर दिल्ली*
*{मंच से बोलते हुए}*
*बाइट: राजा बांठिया*
*डीसीपी नार्थ*
*संवाददाता नसीम अहमद*
3
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowAug 10, 2025 13:01:09Pratapgarh, Rajasthan:
Slug : 1008ZRJ_PRTP_POLICE_R
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़
जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796
हेडर/हेडलाईन : हथुनिया थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार
एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ एसपी के निर्देशन में हथुनिया थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
7 अगस्त को सलमान खां पठान निवासी हथुनिया पुलिस को देखकर घबरा गया और अपने पास मौजूद एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस मौके पर फेंककर भाग गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हथियार और कारतूस जब्त कर लिए। मामले में थाना हथुनिया पर आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद से आरोपी सलमान फरार था। उसकी तलाश में पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। लगातार प्रयासों और स्थानीय सूचना तंत्र के सहयोग से पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, बरामद देशी पिस्टल और कारतूस की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका उपयोग किसी अन्य आपराधिक वारदात में तो नहीं हुआ। आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासों की संभावना है।
3
Report
STSumit Tharan
FollowAug 10, 2025 13:01:02Jhajjar, Haryana:
रविवार को झज्जर में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
एंकर
झज्जर। रविवार शाम करीब 4:10 बजे झज्जर और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जैसे ही धरती हल्के से डोलने लगी, लोग घबराकर अपने घरों, दुकानों और दफ्तरों से बाहर निकल आए और खुले मैदान या सड़कों पर खड़े हो गए। कई लोगों ने बताया कि अचानक हुए इस झटके से उन्हें पहले पल तो समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है, लेकिन जब घरों की दीवारों और खिड़कियों में कंपन महसूस हुआ तो वे फौरन बाहर आ गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में क्षेत्र में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं, जिससे लोगों के मन में पहले से ही डर बना हुआ है। रविवार को आए इन झटकों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। कुछ लोगों ने इसे मीडिया पर लाइव दिखाया, जबकि कुछ ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर सुरक्षित रहने की सलाह दी।
भूकंप का केंद्र झज्जर के आसपास माना जा रहा है, हालांकि इसकी तीव्रता और गहराई की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें और भविष्य में झटके आने पर सुरक्षित स्थान पर जाएं।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के हल्के झटके अक्सर बड़े भूकंप के संकेत नहीं होते, लेकिन सावधानी बरतना हमेशा जरूरी है। वहीं, लोगों में चर्चा है कि बार-बार आ रहे झटकों को देखते हुए प्रशासन को भूकंपीय गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए और समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।
बाइट दुकानदार
झज्जर
सुमित कुमार
1
Report