icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
311001
MKMohammad Khan2 Jul 2025, 11:02 am

मांडलगढ़ में भारी बारिश: प्राचीन शिव मंदिर जलमग्न!

Bhilwara, Rajasthan:Name- peeru mohmmad, mansuri Mobile No- 9828206655 District -Bhilwara Local Location-mandalgarh Breaking माण्डलगढ़: मांडलगढ़ में लगातार बारिश की झमाझम से नदी नाले, बांध व तालाब उफ़ान पर आ गए है, मेवाड़ की गंगा के नाम से विख्यात त्रिवेणी संगम पर बनास नदी उफ़ान पर चल रही हैं, यहाँ का पुराना पुल पानी मे डूब चुका है, जिससे यातायात बन्द हो चुका है, वहीं त्रिवेणी संगम तट पर बना प्राचीन शिव मंदिर की आधा जलमग्न हो चुका है, ऐसा माना जा रहा हैं कि शिव मंदिर में बनास नदी ने जलाभिषेक किया हैं। वहीं बडलियास के पास बेड़च नदी पुल पर 10 फीट पानी चल रहा है और मैनाली नदी की पुलियाओं पर पानी आने से आसपास के कई गांवों का सम्पर्क टूट चुका है।मूसलाधार बारिश से मांडलगढ़ के रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया ओर आसपास के खेतों की फसले बारिश के पानी मे जलमग्न हो चुकी हैं। नोट। इस खबर के विजुअल साथ मे हैं। *Twitter ID* -@Peerumansuri92
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

देवघर एम्स में राजनीति, ताला लगाने की चेतावनी से अस्पतालों में हलचल

Deoghar, Jharkhand:देवघर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी देवघर के सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने एम्स को लेकर बड़ा बयान दे दिया है स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि देवघर एम्स में राजनीति हो रही है और कई राजनीतिक कार्यक्रम हो रहे हैं ऐसे में अगर यही चलता रहा तो एम्स में ताला जड़ देंगे उन्होंने कहा कि एम्स कोई कार्यक्रम का अड्डा नहीं है अगर कोई पॉलीटिकल एक्टिविटीज वहां होगा तो एम्स में ताला लगा देंगे हमारा प्रयास हुए कि मरीज को एम्स इसलिए भेजते हैं कि वहां पर बेहतर इलाज हो लेकिन यह मालूम हो रहा है कि देवघर एम्स के द्वारा मरीजों को देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया जा रहा है इस विषय में उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह इसको लेकर विभागीय बैठक भी करेंगे。
0
0
Report

बैतूल: ग्राम सभाओं के विरोध के बीच नगर निगम गठन पर ग्रामीणों की नाराजगी

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में नगर पालिका परिषद को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया अब तेजी पकड़ चुकी है। पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं और क्षेत्र में सर्वे का काम जोरों पर चल रहा है। नगर निगम गठन के लिए 26 पंचायतों से ग्राम सभा के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें करीब 75 गांवों को शामिल करने की योजना है। बताया जा रहा है कि नगर निगम बनने के लिए दो लाख से अधिक जनसंख्या होना जरूरी होता है। इसी बीच ग्राम पंचायत भोगीतेड़ा में इस प्रस्ताव का विरोध सामने आया है। गांव के लोगों ने साफ तौर पर नगर निगम में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनका क्षेत्र पूरी तरह ग्रामीण है, जहां अधिकतर लोग मजदूरी और पंचायत स्तर के कार्यों पर निर्भर हैं। उनका मानना है कि नगर निगम में शामिल होने से टैक्स बढ़ जाएंगे और आम लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके गांव को नगर निगम में शामिल न किया जाए और पंचायत स्तर पर ही रखा जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस नाराजगी को कैसे संभालता है और नगर निगम गठन की प्रक्रिया में क्या बदलाव किए जाते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

राजस्थान में यूसीसी को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा

Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में यूसीसी कानून को लेकर प्रक्रिया चल रही है। यूसीसी को लेकर सुझाव मांगे जा रहे हैं। कांग्रेस की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं कि बिना ड्राफ्ट के सरकार सुझाव ले रही है। प्रदेश में चल रही यूसीसी की तैयारी को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर आरोप लगाती आ रही है। कांग्रेस आगामी विधानसभा सत्र में यूसीसी सहित तमाम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में यूसीसी को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना बिना ड्राफ्ट सुझाव लेने पर कांग्रेस का सवाल, विधानसभा सत्र में घेरने की तैयारी टीकाराम जूली बोले— खेजड़ी के कानून जरूरत, सरकार UCC ला रही है रफ़ीक खान का आरोप— UCC संविधान की धाराओं का उल्लंघन यूसीसी को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार से सभी वर्ग त्रस्त हैं। आज प्रदेश में खेजड़ी के कानून की जरूरत है, लेकिन सरकार यूसीसी लेकर आ रही है। खेजड़ी को लेकर बड़ा आंदोलन हुआ, मंत्रियों ने आश्वासन भी दिया, लेकिन खेजड़ी का कानून नहीं आया और यूसीसी कानून लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के एक-एक मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस प्रमुखता से उठाएगी। साथ ही प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा जाएगा। बाइट — नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली राजस्था‍न विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक रफ़ीक खान ने कहा कि यूसीसी को लाने की बात विधानसभा सत्र के संदर्भ में हो रही है। बिना बिल के, बिना विधानसभा सत्र के 100 तरह के सर्वे किए जा रहे हैं। बिल आएगा तो बात करेंगे, लेकिन यूसीसी अपने आप में संविधान की धाराओं का उल्लंघन है। बाइट — रफ़ीक खान, कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक
0
0
Report

बड़ामलहरा में बाइक टक्कर वीडियो वायरल, डैशकैम रिकॉर्ड से हादसा खुलासा

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बड़ामलहरा से एक सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है. अग्रवाल कॉलोनी के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बाइक सवार अचानक सड़क पर यू-टर्न लेता है. तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक उससे जा टकराती है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े. ये पूरी घटना पीछे चल रही क्रेटा कार के डैश कैम में रिकॉर्ड हो गई. हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि पहले दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला निपटा लिया था और थाने में शिकायत नहीं की थी. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद बड़ामलहरा पुलिस ने संज्ञान लेकर अब वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ के छर्रा में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विरोध और बुल्डोजर की मांग

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के छर्रा में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामला पकड़ रहा तूल, अलग-अलग पार्टियों के लोग शासन के नाम जिला प्रशासन को सौंप रहे ज्ञापन, सपा जिलाध्यक्ष ने पीड़ित किशोरी का अच्छे इलाज और परिवार को आर्थिक मदद की उठाई माँग, कांग्रेस की युवा इकाई भी जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुँची, घटना अब दो समुदाय के मध्य होने के चलते, ले रही है सांप्रदायिक रूप, आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के साथ योगी बुल्डोजर की माँग कर रहे कांग्रेसी, छर्रा में दो भाईयों ने किशोरी का किडनैप कर शराब पिलाई और किया था गैंग रेप, खाना खिलाने और 100 रूपये देने का लालच देकर किया था किडनैप, अलीगढ़ के छर्रा थाना इलाके के रुखाले में हुई थी सामूहिक दुष्कर्म की घटना.
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद: शराब के नशे में बेटे ने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी

Farrukhabad, Uttar Pradesh:जीस पिता ने कभी उंगली थाम कर चलना सिखाया था इस पिता के सर पर इटों से कई बार किस्तों पर बाइक का लोन चुकाने के लिए नहीं दे रहे थे पिता पैसा इसलिए कर दी हत्या बाइक के शॉक पर पिता की जिंदगी अधूरी फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे पर अपने ही बुजुर्ग पिता की सोते समय कुर्सी और ईंट से वार कर बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मोहम्मदाबाद कस्बे के लोहिया नगर वार्ड में 68 वर्षीय रामदास अपने दिवंगत बेटे के घर में अकेले सो रहे थे। आरोप है कि देर रात शराब के नशे में उनके बेटे श्याम कुमार उर्फ रामू ने पहले चारपाई पलट दी, फिर उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया और कुर्सी व ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पुत्रवधू ने डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार, घटना से पहले आरोपी ने अपनी हाल ही में विवाहिता बेटी से जेवर गिरवी रखने के लिए मांगे थे। बेटी के मना करने और ससुराल लौट जाने के बाद उसने पत्नी और बच्चों के साथ भी मारपीट की, जिससे बच्चे घर से बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हाल ही में किस्तों पर बाइक खरीदी थी और पैसों की जरूरत को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। मौके पर कोतवाली प्रभारी, फॉरेंसिक टीम, क्षेत्राधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने पिता पर जमीन बेचने का लगातार दबाव बना रहा था। इसी विवाद के चलते हत्या की वारदात हुई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। एक बेटे पर अपने ही पिता की हत्या का आरोप यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि सामाजिक मूल्यों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आरोपी की गिरफ्तारी पर टिकी है।
0
0
Report

दुमका बेलुडीह में पिता ने बेटी की हत्या, पड़ोसी घायल

Dumka, Jharkhand:दुमका के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बेलूडीह गांव में घरेलू विवाद के दौरान सनकी पिता ने डबल हत्या कर दी साथ ही एक युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसका इलाज देवघर सदर अस्पताल मे चल रहा है पुलिस ने कारवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। दरसल सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बेलुडीह गाँव के रहने वाले 45 वर्षीय हारू मंडल ने अपनी 14 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या कर दी। विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे पड़ोसी सरजू मंडल को भी ईंट से मारकर मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं, आरोपी ने घायल सरजू मण्डल की विधवा बेटी पर भी कुदाल से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि हारू मंडल अपनी पत्नी और 14 वर्षीय बेटी के साथ घर में जोर-जोर से लड़-झगड़ रहा था. शोरगुल सुनकर पड़ोस में रहने वाले सरजू मंडल बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने उनके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार गंभीर रूप से घायल कर दिया वही इसके बाद अपनी बेटी पर टूट पड़ा.आरोपी पिता ने अपनी बेटी पर ईंट और डंडे से वार किए तथा उसे कुएं में धक्का दे दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई.हारू यहीं नहीं रुका, जब वह घर से बाहर निकला तो देखा कि घायल सरजू मंडल की बेटी वहां पहुंच गई है.हारू ने उस पर भी कुदाल से वार कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना की सुचना मिलते ही सरैयाहाट थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने गांव में छिपे आरोपी हारू मंडल को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून से सना कुदाल और ईंट भी बरामद किए हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top