icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
302018
AYAmit Yadav28 Jul 2025, 04:30 am

बानसूर में हरियाली तीज महोत्सव 2025: महिलाओं ने मनाया शानदार उत्सव!

Jaipur, Rajasthan:खबर:--TV HYPER KHABAR... जिला:--KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा:--बानसूर जिला रिपोर्टर:--Amit_Yadav इन्फॉर्मर:--Amit_yadav लोकेशन:--बानसूर Mob:--9694131304 Twitter:--@amitktp888,@AmitYad28215022 इंट्रो:--नोपलावाली(कोटपूतली-बहरोड)....बानसूर के नोपलावाली में चतुर्थ हरियाली तीज महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें मत्स्य ग्रुप बानसूर की निर्देशिका अन्जू जयसिंह मीना ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया तथा हर वर्ष इस तरह होने वाले महोत्सवों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिये प्रेरित किया। तीज महोत्सव में ग्रामीण महिलाओं ने झूलो का आनन्द लिया एवं महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

BSAP की सुरक्षा से पुनौरा धाम-बगही धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ी

Sitamarhi, Bihar:बिहार के बड़े धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था में राज्य सरकार द्वार बड़े बदलाव किए जाने की घोषणा के बाद सीतामढ़ी के पुनौराधाम और बगही धाम के दर्शनाभिलाषीयों में खुशी की लहर है इस खबर के बाद श्रद्धालुओं में सुरक्षा की भावना और प्रबल हो गई है। राज्य सरकार के इस फैसले पर श्रद्धालुओं ने सरकार के प्रति आभार जताया है। आपसे बता दें कि माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल के रूप में स्थापित है यहां अब परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस यानी BSAP को सौंपी गई है जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रदान करेंगे।
0
0
Report

दमोह में कटर से हमला: स्कूल छात्र घायल, इलाके में दहशत

Damoh, Madhya Pradesh:कटर बाजी से दहशत में दमोह, स्कूली छात्र को अज्ञात तत्वों ने मारा कटर, ग्यारहवीं का छात्र अस्पताल में भर्ती.. एंकर/ दमोह में मंगलवार की शाम हुई एक कटर बाजी की घटना ने पूरे इलाके को खासा दहशत में डाल दिया है और इलाके में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है। दरअसल शहर के मिशन स्कूल में पढ़ने वाले स्कूली छात्र स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे थे तभी स्कूल के बाहर कुछ दूरी पर कुछ अज्ञात तत्वों में एक स्कूली छात्र को निशाना बनाया और उस पर कटर से हमला कर दिया इस हमले में छात्र घायल हुआ है। घायल छात्र आदर्श परिहार ग्यारहवीं का छात्र है उसके मुताबिक वो स्कूल से बाहर निकलने के बाद सामने स्टेशनरी पर कुछ लेने गया था उसके साथ उसका दोस्त भी था इसी स्टेशनरी पर दो अनजान युवक खड़े थे जिन्होंने रेडियम कटर खरीदा और अचानक उन लोगों ने छात्रों से उलझना चाहा और उन्हें गलिया दी , आदर्श और उसके दोस्त ने मना किया तो वो चले गए , ये दोनों भी पैदल पैदल घर जाने आगे बड़े तभी वही दोनों अज्ञात तत्व मोटर साइकिल से आए और आदर्श को कटर मारते हुए भाग खड़े हुए। स्टूडेंट्स और स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। आदर्श के मुताबिक उसकी किसी से कोई बुराई नहीं है और आजतक किसी से उसकी लड़ाई भी नहीं हुई है। इस घटना ने पुलिस की नींद भी उड़ा दी है, अस्पताल पहुंचे कोतवाली टीआई और स्टाफ ने घायल छात्र के बयान लिए है और थाना प्रभारी का कहना है कि छात्र के बयानों के और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों को पहचाना जा रहा है कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी आए है और इन्हें पकड़ने के लिए अलग अलग टीम बनाई गई है। फिलहाल वारदात के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बाइट/ आदर्श परिहार ( घायल छात्र) बाइट/ चेतन सोनी ( घायल का दोस्त) बाइट/ मनीष कुमार ( थाना प्रभारी कोतवाली दमोह)
0
0
Report
Advertisement

र Rana Pratap Sagar बांध पर हाई-लेवल मॉक ड्रिल, ATS-ERT की त्वरित तैयारी दिखी

Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा स्थित सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राणा प्रताप सागर बांध पर मंगलवार को आतंकी हमले की स्थिति से निपटने के लिए हाई लेवल मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास में एटीएस, ईआरटी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए काल्पनिक रूप से बंधक बनाए गए अधिकारी को सुरक्षित मुक्त कराया। करीब आधे घंटे तक चले इस ऑपरेशन में सुरक्षा एजेंसियों के बेहतर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और आपातकालीन तैयारियों का सफल प्रदर्शन देखने को मिला। मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी हमले या आपदा की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता का परीक्षण करना था। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र LNJP अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर आरोप

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- जिला कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित उपचार नहीं दिया गया, जिसके कारण महिला की जान चली गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मामलके की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और लापरवाही के आरोप कितने सही हैं।
0
0
Report

राहुल गांधी बोले शिक्षा मंत्री बलात्कारियों के बचाव करते हैं, भाजपा सरकार पर निशाना

Noida, Uttar Pradesh:DELHI RAHUL GANDHI & PRIYANKA GANDHI ON PRALHAD JOSHI\nदिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "भारत के शिक्षा मंत्री के तौर पर BJP ने ऐसे व्यक्ति को चुना है जो बलात्कारियों का बचाव करता है। वह बेहद घटिया किस्म का इंसान है। जो व्यक्ति यह कहे कि बलात्कारियों को सुरक्षा की ज़रूरत है, उससे ज़्यादा घटिया इंसान कोई नहीं हो सकता। आज भारत के शिक्षा मंत्री वही हैं। प्रधानमंत्री का यह रवैया अजीब है; उनकी कैबिनेट में इतने सारे लोग हैं, वे उनमें से किसी को भी चुन सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को चुना जो बलात्कारियों को बचाता है। वाकई हैरान करने वाली बात है!"
0
0
Report
Advertisement

सासाराम नगर थाना ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार

Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां नगर थाना की पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफास किया है तथा चोरी के 10 बाइक भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है। बता दे की 27 जुलाई को नगर थाना क्षेत्र से एक बाइक की चोरी हुई थी। पुलिस ने जब इस मामले में गहनता से अनुसंधान किया तो मो. आमिर नामक एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई। उसकी निशानदेही पर जब छापामारी की गई तो लखनु सराय एवं शिवसागर थाना क्षेत्र के औरैया से कई बाइक बरामद हुए। साथ ही लखनु सराय से रोहित कुमार एवं औरैया से जयशंकर तिवारी नामक अपराधी की गिरफ्तारी हुई। यह तीनों अपराधी शातिर हैं तथा बिहार के अलावा दूसरे राज्यों में जाकर भी बाइक की चोरी करते थे। सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने बताया कि इलाके में लगातार हो रही बाइक चोरी को पुलिस ने गंभीरता से लिया। सासाराम नगर थाना के अलावा दरिगांव एवं शिवसागर थाना की पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। जिसके बाद पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी तथा चोरी के 10 बाइक बरामद किए गए हैं。
0
0
Report

सासाराम से युवती का अपहरण, राजस्थान में ढाई लाख में बिक्री; गिरफ्तार दो आरोपी

Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहाँ साढ़े तीन महीना पहले सासाराम की एक युवती को बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया गया तथा उसे राजस्थान के झालावाड़ जिला में ढाई लाख रुपए में बेच दिया गया। पहले तो पुलिस इस मामले को गुमशुदगी समझ रही थी। लेकिन छानबीन में पूरे नेटवर्क के बारे में पता चला, तो सासाराम की नगर थाना की पुलिस राजस्थान के लिए रवाना हुई और राजस्थान के झालावाड़ जिला के बकानी थाना के नानौर गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तूफानी सिंह तथा पिंटू राठौर को पुलिस राजस्थान से गिरफ्तार की गई। साथ ही युवती को भी मुक्त करा लिया गया। बता दे की 7 अप्रैल 2026 को युवती के गुमशुदगी का मामला नगर थाने में दर्ज किया गया था। अनुसंधान में यह ज्ञात हुआ कि शादी के नियत से युवती को बहला फुसलाकर राजस्थान ले जाकर उसे ढाई लाख रुपया में बेच दिया गया है। इस संबंध में सासाराम के एसडीपीओ- 1 विप्लव कुमार ने बताया कि पुलिस ने राजस्थान से दो लोगों को पकड़ा है। लेकिन इसका स्थानीय लिक की तलाश की जा रही है। लड़की को तो मुक्त कर लिया गया है। जल्द ही अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी होगी। एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया कि जिन राज्यों में लिंगानुपात कम है। वहां के लोग शादी करने के लिए उत्तर प्रदेश तथा बिहार में विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे में कुछ स्थानीय गिरोह सक्रिय हो गया है जो इलाके की भोली भाली लड़कियों को बहला फुसला कर उसे दूसरे प्रांतों में बेच रही है। बाइट -- विप्लव कुमार (एसडीपीओ-1) सासाराम।
0
0
Report
Advertisement

सत्या शर्मा ने दिल्ली नगर निगम की प्राथमिकताएं घोषित कीं: स्वच्छ, स्वस्थ, शिक्षित दिल्ली

Noida, Uttar Pradesh:स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद सत्या शर्मा ने आज दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। सत्या शर्मा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को स्थायी समिति के आगामी कार्यकाल की प्राथमिकताओं एवं कार्ययोजना से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनका आगामी कार्यकाल पाँच प्रमुख संकल्पों—स्वच्छ दिल्ली, स्वस्थ दिल्ली, शिक्षित दिल्ली, सुशासन एवं सशक्त निगम—पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि इन प्राथमिकताओं के माध्यम से दिल्ली नगर निगम की नागरिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा जनोन्मुखी बनाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top