ब्राज़ील के डगलस ने गुलमर्ग में MTB चैंपियनशिप में पहला स्थान पाया
Gulmarg, Five times international champion from Brazil name Douglas got first position in mountain biking competition at Gulmarg. First International Mountain Downhill Cycling Event helds at Gulmarg. The first-ever International Mountain Downhill Cycling event Zabarwan Legends Series helds successfully at Gulmarg, marking a major milestone in promoting adventure tourism in Jammu and Kashmir. The event, flagged off at Kongdori, Gulmarg, was chaired by Minister for Sports J&K, Satish Sharma, who attended as the chief guest. The competition witnessed participation from several countries, bringing together international bikers to showcase their skills on Gulmarg’s challenging mountain trails. Speaking on the occasion, Minister Satish Sharma praised the initiative, calling it “a positive step toward promoting adventure sports and tourism in Gulmarg.” He noted that it was the first time such an international event was organized in Gulmarg and highlighted the region’s immense potential for hosting world-class adventure sports. “Events like these will open new opportunities for sports and tourism development in Jammu and Kashmir,” he added. Among the dignitaries present were CEO Gulmarg Development Authority (GDA) Tariq Hussain Naik, General Manager Cable Car Corporation Riyaz Ahmad Malik, Assistant Director Tourism Gulmarg Tahir Wani, SDPO Gulmarg, and other officials. The event concluded amid enthusiasm from participants and spectators alike, strengthening Gulmarg’s reputation as a premier destination for adventure sports in the Himalayas.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान में सूखा: बारिश 22% कम, भूजल डार्क जोन, बांधों में 30% पानी घटा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- कमज़ोर मानसून के बाद राजस्थान को सूखे की मार झेलनी पड़ सकती है. भूजल से लेकर बांधों तक पानी कम होने लगा है. गाँव से ढाणियों तक अकाल जैसे हालात बन सकते हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में मरूधरा में जल संकट की स्थिति पैदा हो सकती है. सामान्य से 22 प्रतिशत बारिश कम हुई है. राज्य में 1 जून से 30 सितंबर तक कुल औसत बारिश 435.6 mm थी, लेकिन इस सीजन में कुल 340.2 mm बरसात हुई है, जो सामान्य से 22 प्रतिशत कम है. रिपोर्ट के अनुसार 16 जिलों के लगभग 16,400 गांवों और 52 शहरों में पेयजल संकट है. आने वाले दिनों में सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष वित्तीय पैकेज की घोषणा हो सकती है. अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में बारमेर, जोधपुर, नागौर और जयपुर सहित कई जिले शामिल हैं, जिनमें कई-गांव अकाल की चपेट में हैं. ग्राउंड वाटर के लिए महा संकट खड़ा हो गया है. भूजल खत्म होने के कगार पर है. वर्तमान में जितना भूजल यूज हो रहा है उसका महज 5.40% भूजल बच पाया है. 27 जिलों में भूजल अतिगंभीर स्थिति से गुजर रहा है. भूजल का दोहन 300 प्रतिशत के पार पहुंच गया है. राजस्थान के 33 जिलों में से 27 जिले भूजल दोहन के मार्ग पर हैं. सालाना भूजल का उपयोग 17.1 बिलियन क्यूबिक मीटर है, जबकि भविष्य के लिए सिर्फ 0.93 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी बच सकता है. सबसे अधिक भूजल दोहन जैसलमेर में 321% तक है, उसके बाद जोधपुर, दौसा, झुंझुनू, सीकर आदि जिले हैं. बांधों में पानी कम हो रहा है; पिछले साल अक्टूबर तक 693 बांधों में 90% से अधिक पानी था, पर इस बार सिर्फ 61% पानी बचा है. 215 बांधों में एक बूंद भी पानी नहीं बचा है; सिर्फ 99 बांध फुल हैं और 379 बांधों में आवक पानी है. बारिश कम होने से बांधों की पानी की आवक घट रही है; अब आवक के आसार भी कम हैं. यह खबर जल संसाधन विभाग के आंकड़ों पर आधारित है.0
0
Report
चितरंजन पार्क में जुट थीम दुर्गा पूजा: मिट्टी की मूर्ति के साथ बेस्ट मूर्ति अवॉर्ड की परंपरा
New Delhi, Delhi:देश में नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है ऐसे में दुर्गा पूजा को लेकर देश भर में विशेष तौर पर तैयारी देखी जा रही है. दिल्ली में भी नवरात्रों के दौरान माता दुर्गा के भब्य पूजा पंडाल जगह-जगह बनाए जाते हैं. दिल्ली के मिनी बंगाल कहे जाने वाले चितरंजन पार्क इलाके में माता दुर्गा की भव्य पूजा पंडाल बनाया जाता है और विशेष पूजा का आयोजन होता है. दिल्ली के मिनी बंगाल के कोऑपरेटिव ग्राउंड में इस बार जुट के थीम पर विशेष पूजा पंडाल बनाया जा रहा है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है. यहाँ तक की इस पूजा पंडाल की विशेषता मूर्ति का भी विशेष बनावट होता है जिसके लिए उन्हें हर साल बेस्ट मूर्ति का अवॉर्ड मिलता है. दिल्ली के चितरंजन पार्क स्थित कोऑपरेटिव ग्राउंड में जुट के थीम पर भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है. organizing member सुबीर दत्ता बताते हैं कि हर साल दुर्गा पूजा के लिए नए-नए थीम पर कार्य किया जाता है. पिछले साल हमारे दुर्गा पूजा पंडाल का 50 वर्ष पूरा हुआ था और इस साल 51 वर्ष हो गया है. इस बार थीम जुट पर रखा गया है. जुट एक प्रोडक्ट है जिसकी शुरुआत बंगाल से हुई थी एवं इसे गोल्डन फाइबर के नाम से भी जाना जाता है. यह इको फ्रेंडली है और मूर्ति पूरी तरह मिट्टी की बनी होती है; कपड़े भी मिट्टी के ही होते हैं और उसी थीम के अनुसार रंगे जाते हैं. हर साल यह मूर्ति बेस्ट मूर्ति अवॉर्ड के लिए जानी जाती है. इस बार महापंचमी से माता दुर्गा की पूजा शुरू हो जाएगी जो 15 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगा. श्रद्धालु पूजा पंडाल देखने और माता दुर्गा की पूजा के लिए बढ़ चढ़कर पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं.0
0
Report
झुंझुनूं: विमंदित गृह में दुष्कर्म-मारपीट, SFI ने निष्पक्ष जांच की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं बगड़ के विमंदित गृह में युवती से दुष्कर्म—मारपीट के आरोपों ने पकड़ा तूल SFI ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई कलेक्टर को ज्ञापन, गृह में रह रहे सभी आवासियों की सुरक्षा मांगी CCTV फुटेज समेत गृह के सभी रिकॉर्ड जब्त करने की मांग सभी आवासियों की स्वतंत्र मेडिकल जांच और काउंसलिंग की मांग न्याय नहीं मिला तो जिला बंद का आह्वान करेगी SFI झुंझुनूं जिले के बगड़ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर प्रतापपुरा स्थित मां सेवा संस्थान विमंदित गृह में युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट, अमानवीय व्यवहार और कथित तौर पर बंधुआ मजदूरी करवाने के आरोपों का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर मंगलवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। एसएफआई का कहना है कि मामला केवल एक युवती से जुड़े आरोपों तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्थान में रह रहे अन्य मानसिक रूप से कमजोर एवं विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले महिला-पुरुषों की सुरक्षा का सवाल भी इससे जुड़ा हुआ है। ऐसे में पूरे गृह के संचालन, व्यवस्थाओं और आवासियों की सुरक्षा की स्वतंत्र जांच जरूरी है। ज्ञापन में बताया गया कि गृह में इलाज एवं देखभाल के लिए रह रही करीब 30 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट, बाल काटने, पर्याप्त भोजन-पानी नहीं देने और कथित रूप से बंधुआ मजदूरी करवाने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। युवती की माता की शिकायत पर बगड़ थाने में गृह संचालक बनवारीलाल सैनी एवं उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज होने की बात भी ज्ञापन में कही गई है। एसएफआई ने मांग की कि मामले की जांच केवल दर्ज FIR तक सीमित न रखते हुए संस्थान में रह रहे सभी आवासियों से जुड़े पहलुओं की भी गहनता से जांच की जाए। एसएफआई ने गृह के प्रवेश एवं उपस्थिति रजिस्टर, उपचार एवं दवा संबंधी रिकॉर्ड, भोजन रिकॉर्ड, स्टाफ रिकॉर्ड, फीस एवं भुगतान से जुड़े दस्तावेज तत्काल सुरक्षित कराने की मांग की। इसके साथ ही संस्थान में लगे सभी CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जब्त कर डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराने की मांग भी रखी गई। ज्ञापन में संचालक, उनकी पत्नी और कर्मचारियों की भूमिका के साथ-साथ उनके पुलिस सत्यापन, नियुक्ति एवं योग्यता संबंधी दस्तावेजों की जांच कराने की भी मांग की गई। एसएफआई ने गृह में रह रहे सभी आवासियों की स्वतंत्र टीम से अलग-अलग काउंसलिंग कराने की मांग की है। महिला आवासियों की काउंलिंग महिला अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की मौजूदगी में कराने तथा सभी आवासियों का स्वतंत्र मेडिकल एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण करवाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। संगठन ने जयपुर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विशेष टीम भेजकर गृह की मान्यता, संचालन की शर्तों, स्टाफ व्यवस्था, सुरक्षा, भोजन और उपचार सहित पूरे संचालन की जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि आवासियों से खेतों या अन्य स्थानों पर काम करवाने के आरोप सामने आते हैं तो इसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। इसके अलावा खाली हस्ताक्षरित बॉन्ड अथवा स्टांप पेपर के इस्तेमाल, संस्थान की वित्तीय एवं प्रशासनिक गतिविधियों की भी जांच कराने की मांग की गई। एसएफआई तहसील अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि संगठन ऐसे मामले को उजागर करने आया है, जो कथित तौर पर लंबे समय से चलता आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतापपुरा स्थित विमंदित गृह में गंभीर अनियमितताओं और युवतियों के साथ दुष्कर्म के आरोप सामने आए हैं, लेकिन प्रशासन की निगरानी पर्याप्त नहीं रही। अमित सिंह ने कहा कि FIR दर्ज होने के बाद प्रशासन चेता है, लेकिन अब इस गृह की बड़े प्रशासनिक स्तर पर जांच होनी चाहिए। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़िता को जल्द न्याय नहीं मिला और मामले की उच्चस्तरीय जांच नहीं हुई तो एसएफआई पूरे जिले का आह्वान करते हुए जिला बंद का आह्वान करेगी। एसएफआई ने मांग की कि जांच पूरी होने तक गृह में रह रहे सभी आवासियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन एवं पुलिस की विशेष निगरानी रखी जाए। जरूरत पड़ने पर आवासियों को सुरक्षित एवं अधिकृत वैकल्पिक संस्थान में स्थानांतरित किया जाए। संगठन ने वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में जांच कराने तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई करने की मांग की। एसएफआई का कहना है कि मानसिक रूप से कमजोर और विशेष देखभाल की जरूरत वाले लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इस पूरे मामले को महज एक FIR तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
वैशाली के सोनू कुमार शहीद, कोलकाता अस्पताल से घर पहुँचा शव
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ का एक और लाल और आर्मी जवान सोनू कुमार शहीद हो गया।कोलकाता के कमांड हॉस्पिटल में ईलाजरत जवान की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली वैसे ही घर मे चीख पुकार मच गया।कोलकाता में निधन के बाद आज शहीद जवान सोनू का शव घर लाया गया।जैसे ही जवान का शव पहुंचा वैसे ही लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।हर कोई अपने इलाके के बेटे के का अंतिम दर्शन करना चाहता था।इस बीच भारत माता की जय के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा।वहीं शव लेकर आए सेना के जवानों ने शहीद जवान को सलामी दी और अब जवान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।दरअसल महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर मानिकपुर पंचायत के मोहनपुर गांव निवासी स्वर्गीय रत्नेश कुमार सिंह के छोटे पुत्र आर्मी जवान सोनू कुमार (40 वर्ष)का कोलकाता के कमांड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया।बताया जा रहा है कि सोनू कुमार पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे जिनका इलाज कोलकाटा के कमांड हॉस्पिटल में चल रहा था।लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया।बता दे कि मृत जवान शादीशुदा थे और उनकी शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व वैशाली जिले के कूबतपुर में माला कुमारी के साथ हुई थी।उनके दो पुत्र हैं जिसमे बड़े पुत्र का नाम अर्नव कुमार है जिसकी उम्र 11 वर्ष है,जबकि छोटे पुत्र लड्डू की उम्र महज 3 वर्ष है।वहीं जवान की मौत की खबर से मां वीणा देवी,पत्नी माला कुमारी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
झुंझुनूं के माधोगढ़ में शहीद राजेश कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी के माधोगढ़ में सेना के हवलदार राजेश कुमार की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि बेंगलुरु में प्रशिक्षण के दौरान हार्ट अटैक से हुआ था निधन बबाई से माधोगढ़ तक युवाओं और ग्रामीणों ने निकाली तिरंगा यात्रा सैकड़ों युवा हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में हुए शामिल जैसलमेर से आई सेना की टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर हवलदार राजेश कुमार के पुत्र आदित्य ने दी मुखाग्नि झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र के माधोगढ़ गांव निवासी सेना के 20 ग्रेनेडियर में तैनात हवलदार राजेश कुमार का बेंगलुरु में प्रशिक्षण के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। हवलदार राजेश कुमार की पार्थिव देह को राजकीय कन्या महाविद्यालय बबाई से माधोगढ़ तक तिरंगा यात्रा के साथ उनके पैतृक आवास लाया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा दुपहिया वाहनों पर हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा।राजेश कुमार की पार्थिव देह जब माधोगढ़ स्थित उनके पैतृक आवास पहुंची तो परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी नवीना देवी और बेटियों नरेश, प्रेरणा एवं रवीना का रो-रोकर बुरा हाल था। हवलदार राजेश कुमार को सैन्य सम्मान देने के लिए 13 ग्रेनेडियर गंगा, जैसलमेर की टुकड़ी नायब सूबेदार करतार सिंह के नेतृत्व में माधोगढ़ पहुंची। सेना के जवानों ने पार्थिव देह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान तहसीलदार सुभाष चंद्र, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम धर्मपाल गुर्जर, पूर्व ऊर्जा एवं जलदाय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर सहित माधोगढ़ और आसपास के क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने पार्थिव देह पर पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। हवलदार राजेश कुमार के पुत्र आदित्य ने मुखाग्नि दी।0
0
Report
राहुल गांधी हिरासत के बाद विरोधी दलों ने दिल्ली-देशभर में प्रदर्शन तेज किया
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी की हिरासत के बाद दिल्ली से लेकर देशभर में सियासत गरमा गई है। SIR और कथित वोट चोरी के आरोपों के कारण IND I A ब्लॉक का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। संसद से चुनाव आयोग तक मार्च के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका, जिसके बाद राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया। अब इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है कांग्रेस के नेता किशोर शाह देव ने कहा कि मतदाताओं के अधिकार के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। और इंडिया ब्लॉक के साथियों के साथ लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं। चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर देश भर में संघर्ष किया जा रहा है। जिस तरीके से राहुल गांधी पर कल कार्रवाई की गई तो हम इसे घबराते नहीं हैं क्योंकि जनता की आवाज उठाने का हमारा पुराना इतिहास रहा है। सड़क और सदन के माध्यम से हम मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने में कामयाब होंगे। बाइट....किशोर शाह देव,कांग्रेस इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा भी राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर हमलावर है। केंद्र सरकार बौखला गई है हताश हो गई है और हताशा में इस तरीके का काम किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष सड़कों पर बड़े आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं और उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है यह बताता कि केंद्र सरकार कितना अहंकार में है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार को लगता है कि वह संविधान और लोकतंत्र से ऊपर हैं तो अब उनकी धांधली पब्लिक डोमेन में है और ज्ञानेश कुमार का जाना तय है। बाइट....मनोज पांडेय,जेएमएम0
0
Report
Advertisement
भरतपुर में सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ, रावत बोले मोदी के सेवा कार्य प्रेरित
Bharatpur, Rajasthan:एंकर भरतपुर में आज सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिला प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कॉलेज ग्राउंड से सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया। यात्रा कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर बिजलीघर चौराहे तक निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। वहीं, मंत्री सुरेश रावत ने ZEE MEDIA से एक्सक्लूसिव बातचीत की। बातचीत के दौरान रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी ने सिखाया कि जनता की सेवा कैसे की जाती है। रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए सेवा कार्यों की आज देश-दुनिया में सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों से सभी को सीख लेने की जरूरत है। आइये आपको सुनवाते है क्या कहा मंत्री सुरेश रावत ने..0
0
Report
अजय राय का अयोध्या दौरा, राम दर्शन के साथ 2027 में कांग्रेस की उम्मीद
Ayodhya, Uttar Pradesh:कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने जन्मदिन के मौके पर काशी से अयोध्या पहुंचे। अजय राय ने रामलला के दर्शन कर भगवान राम का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के दिन काशी से अयोध्या आकर भगवान राम के दरबार में दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जनता की सेवा करना, लोगों के बीच बने रहना और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल पर अजय राय ने इसे पार्टी का निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी और समय दिया, उसमें उन्होंने पूरी ताकत से काम किया। आगे भी पार्टी के फैसले को स्वीकार करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है और पार्टी 2027 में सरकार बनाएगी। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा और कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। अजय राय ने कहा कि भगवान राम की कृपा बनी रहे और वह लगातार जनता की सेवा करते रहें। उन्होंने राम मंदिर के साथ हनुमानगढ़ी में भी दर्शन करने की बात कही और जय-जय सियाराम का उद्घोष किया।0
0
Report
धामी: काशी विश्वनाथ में पूजा के बाद उत्तराखंड में विकास की नई तस्वीर
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना,सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम में थे शामिल। हेलीपैक्स्टर/हेलीकॉप्टर से उत्तरकाशी पहुंचे जहां जिलाधिकारी प्रशांत आर्य सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री सीधे विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर में पहुंचे जहाँ उन्होंने विशेष पूजा अर्चना की। बताया गया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की और उनके दीर्घायु की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए जहाँ उन्होंने संबोधित किया और प्रधानमंत्री के 25 साल के शानदार कार्यकाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में कई ऐतिहासिक निर्णय और विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा ने रिकॉर्ड तोड़े हैं और चारों धामों में लगभग 56 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार द्वारा लिए गए जनकल्याणकारी ऐतिहासिक निर्णयों की भी बात की, जैसे नागरिक संहिता कानून और सशक्त नकल विरोधी कानून के कारण योग्य नौकरियाँ प्राप्त हुईं, साथ ही लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण जैसे कड़े कानून लागू किए गए। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि और आम जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को वर्चुअल सुना।0
0
Report
Advertisement
भारत की 7.4% GDP वृद्धि: दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में प्रवेश
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद, UP | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहते हैं, "हमारा मकसद एक विकसित देश बनना है। PM मोदी की लीडरशिप में, हमारा देश आज दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। अगर वेस्ट एशिया का संकट न आया होता, तो भारत अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में दुनिया के टॉप तीन देशों में होता। आज भी भारत की अर्थव्यवस्था 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।"0
0
Report
गोचर भूमि से पेड़ काटकर अवैध कोयला-ईंधन कारोबार: नावां-राजास क्षेत्र में 10 जगह भट्टियाँ
एंकर _ डीडवाना-कुचामन जिले के नावा उपखंड क्षेत्र के राजास गांव में गोचर भूमि से बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा गोचर भूमि में लगे पेड़ों को अवैध रूप से काटकर उनकी लकड़ी से जूलीफ्लोर/ईंधन तैयार कर मोटे दामों में बेचा जा रहा है। इसके साथ ही गोचर भूमि के बड़े हिस्से में कथित रूप से भट्टियां लगाकर लकड़ी से कोयला तैयार किया जा रहा है। जिन भट्टियों से कोयला तैयार किया जाता है उंसके पर्यावरण पर दुषित हो रहा है, अवैध कारोबारी स्थानीय लोगो से साथ गांठ कर प्रसाशन की आखों में धूल झोंक कर अवैध कारोबार कर रहे है राजास से जाब्दीनगर के बीच करीब 10 स्थानों पर अवैध भट्टिया सरकारी व गौचर भूमि पर संचालित है। इस मामले में नावा तहसीलदार कुलदीप भाटी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी लेकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से गोचर भूमि का मौका निरीक्षण करवाने, पेड़ों की कटाई की जांच करने तथा अवैध रूप से संचालित भट्टियों की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन शिकायत सामने आने के बाद मौके पर पहुंचकर क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
रतलाम स्टेशन के बाहर बोलेरो चालक का शव; आत्महत्या या पारिवारिक विवाद की आशंका
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 के बाहर रेलवे गेस्ट हाउस के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे से अटैच एक बोलेरो वाहन में चालक का शव मिला। वाहन पर भारत सरकार लिखा हुआ था। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक चालक की पहचान हिम्मत के रूप में हुई है। पुलिस को वाहन से संदिग्ध जहरीला पदार्थ भी मिला है, जिसके बाद प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सूत्रों के मुताबिक मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है। रिश्तों को लेकर भी कुछ बातें सामने आई हैं, जिन्हें पुलिस फिलहाल जांच का हिस्सा मानकर चल रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
रांची में भारतीय वेस्ट इंडीज टीम का भव्य स्वागत, लोटा पानी और छाऊ नृत्य
Ranchi, Jharkhand:खास अंदाज में होगा भारतीय और वेस्ट इंडीज टीम का स्वागत। लोटा पानी परंपरा के साथ खिलाड़ियों के लिए छाऊ नृत्य भी प्रस्तुत। कैलोरी फूड के साथ परोसा जाएगा झारखंडी व्यंजन भी। 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले T20 मुकाबला की तैयारी राजधानी रांची में हो चुकी है। 9 अक्टूबर को दोनों ही टीमें राजधानी रांची पहुंच जाएगी। इससे पहले स्वागत की तैयारी भी जोरों पर है। रांची के होटल रेडिसन में दोनों ही टीमों के भव्य स्वागत की तैयारी है। झारखंड की धरती पर विदेशी खिलाड़ियों का होगा झारखंडी जोहार। रांची की धरती पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का भारतीय खिलाड़ियों के साथ स्वागत होने जा रहा है रेडिसन ब्लू होटल में झारखंडी कलाकार खिलाड़ियों का स्वागत करेंगे। इसके साथ ही खिलाड़ियों को झारखंडी झायका भी परोसा जाएगा। वहीं खिलाड़ियों का स्वागत लोटा पानी परंपरा के साथ होगा इसके बाद खिलाड़ियों के लिए छाऊ नृत्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे। खिलाड़ियों के लिए झारखंडी भोजन के रूप में चिल्का, धुस्का, काले चने की सब्जी देहाती मटन, पातपोडा चिकन, खास रहेगा। इसके साथी नाश्ते में मडुवा से बने हुए आइटम भी परोसे जाएंगे। होटल के साथ-साथ स्टेडियम में भी खिलाड़ियों के लिए कई झारखंडी भोजन की व्यवस्था की गई है। झारखंड का विश्व प्रसिद्ध धुस्का और मटन खिलाड़ियों के लिए तैयार किए जाएंगे। जेएससीए प्रबंधन ने भी खिलाड़ियों के मेहमान नवाजी के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मेहमान नवाजी के लिए प्रसिद्ध झारखंड एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है।0
0
Report
झुंझुनूं सभापति अब्दुल्ला अगवान ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं नगर परिषद के सभापति अब्दुल्ला अगवान बुधवार सुबह स्कूटी से शहर के विभिन्न इलाकों के दौरे पर निकले। उन्होंने कई वार्डों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। सभापति ने बताया कि पदभार संभालने के बाद से ही वे नियमित रूप से सुबह शहर का दौरा कर रहे हैं। जहां भी व्यवस्था खराब नजर आती है, वे मौके पर रुककर स्थिति की जानकारी लेते हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हैं। उन्होंने कहा कि शहर की व्यवस्थाओं की निगरानी केवल अधिकारियों के भरोसे नहीं छोड़ी जाएगी, बल्कि वे स्वयं मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहेंगे। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कचरे के ढेर, सड़कों पर जमा मिट्टी और नालियों से पानी की अव्यवस्थित निकासी जैसी समस्याएं सामने आईं। सभापति ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लाल पहाड़ी क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा वार्ड नंबर 8 के इंद्रा नगर क्षेत्र में चल रहे नाले के कार्य का जायजा लिया। नाले के निर्माण को लेकर स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय से समाधान कराने के निर्देश दिए। सभापति अब्दुल्ला अगवान ने कहा कि पूरे शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं की निगरानी करना उनकी जिम्मेदारी है। वे नियमित रूप से शहर का दौरा करते रहेंगे और जहां भी व्यवस्था में कमी मिलेगी, उसे सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि झुंझुनूं शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर हो और आमजन को मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से मिल सकें।0
0
Report
कश्मीर घाटी के पहाड़ी इलाकों में आज सुबह हिमपात, गुलमर्ग में तापमान घटा
Gulmarg, Fresh snowfall was recorded in various hilly areas of Kashmir Valley as well as upper mountains of GULMARG North Kashmir this morning. Due to the snowfall, the temperature has also dropped significantly, as a result of which the intensity of cold has increased in the valley.0
0
Report
Advertisement
