ପାରାଦୀପରେ ମହାଆଡମ୍ବର: ସ୍ୱାୟତ୍ତ ଶାସନ ଦିବସର ଉତ୍ସବ!
Paradeep, Odisha:Slug - Muncipaliti Dt - 31/08/2025 Place - Paradip Format - Avb Anchor - ପାରାଦୀପ ପୌରପାଳିକା ପକ୍ଷରୁ ଅଖିଳ ଭାରତ ସ୍ୱାୟତ୍ତ ଶାସନ ଦିବସ କୁ ମହାଆଡମ୍ବରରେ ପାଳନ କରାଯାଇଛି। ଏହି ଅବସରରେ ପ୍ରତ୍ୟୁଷରୁ ସହରରେ ରାମ୍ ଧୁନ୍ ପରିବେଷଣ, ଏହାପରେ ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ତଥା ସମସ୍ତ ପାରିଷଦଙ୍କ ଦ୍ବାରା ସହର ର ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରେ ଥିବା ସବୁ ମହାପୁରୁଷଙ୍କ ପ୍ରତିମୂର୍ତ୍ତିରେ ମାଲ୍ୟାର୍ପଣ କରା ଯାଇଥିଲା।ଏଥି ସହିତ ପାରାଦୀପ ର ସମସ୍ତ ସ୍କୁଲ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କ ଦ୍ଵାରା ଏକ ସଚେତନତା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବା ପରେ ପାରାଦୀପ ପୌରାଧ୍ୟକ୍ଷ ବସନ୍ତ ବିଶ୍ବାଳଙ୍କ ଦ୍ବାରା ପୌର କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ପରିସରରେ ଜାତୀୟ ପତାକା ଉତ୍ତୋଳନ ପରେ ପୌର ପାଳିକା କର୍ମଚାରୀ ମାନଙ୍କୁ ସୁରକ୍ଷା ସାରଞ୍ଜମ ବଣ୍ଟନ କରା ଯାଇଥିଲା। ପାରାଦୀପ ସହରର ଉନ୍ନତି ପାଇଁ ଆଜି ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରକଳ୍ପ ବିଷୟରେ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ଅବଗତ କରାଇବା ସହ ଆଗକୁ ଆହୁରି ଅନେକ ଉନ୍ନୟନ କାର୍ଯ୍ୟ କରାଯିବ ବୋଲି ଯୋଗ ଦେଇଥିବା ଅତିଥି ମାନେ ପ୍ରକାଶ କରିଥିଲେ। ଏଥିପାଇଁ ସହରବାସୀଙ୍କ ସମସ୍ତ ସହଯୋଗ କାମନା କରିଥିଲେ। ପ୍ରଶାସନିକ ସ୍ତରରେ ସହରର ସମସ୍ତ ଉନ୍ନତି ମୂଳକ କାର୍ଯ୍ୟରେ ସବୁପ୍ରକାରର ସହଯୋଗ ରହିଛି ଏବଂ ରହିବ ବୋଲି ପୌରାଧ୍ୟକ ପ୍ରକାଶ କରିଥିବା ବେଳେ ଆଜି ସ୍ଥାନୀୟ ବିଧାୟକ ତଥା ଶୀଳ୍ପମନ୍ତ୍ରୀ ସମ୍ପଦ ସ୍ବାଇଁ ଙ୍କ ଦ୍ବାରା ଅନେକ ପ୍ରକଳ୍ପ ର ଶୁଭ ଉଦଘାଟନ କରାଯିବ ବୋଲି ପୌରାଧ୍ୟକ ବସନ୍ତ ବିଶ୍ବାଳ କହିଛନ୍ତି। ଏହି ଅବସରରେ ପୌର ପାଳିକା ର କାର୍ଯ୍ୟରତ ସମସ୍ତ କର୍ମଚାରୀ ମାନେ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ। ବାଇଟ -୧- ବସନ୍ତ ବିଶ୍ବାଳ। (ପୌରାଧ୍ୟକ, ପାରାଦୀପ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देहरादून में भारी बारिश से शहर बदला मौसम, गढ़ी कैंट में काले बादल छाए
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: शहर में भारी बारिश हुई। गढ़ी कैंट क्षेत्र में काले बादल छाए हुए हैं।0
0
Report
उन्नाव-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर युवती की खतरनाक रीलबाजी वीडियो वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर युवती की खतरनाक रीलबाजी. लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे पर रील बनाने का वीडियो वायरल. Rasnaup 35 नाम से बने इंस्टाग्राम आईडी से डाली जा रही रील. सुरक्षा और यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ. लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर आजाद मार्ग चौराहे के पास बनाए गए वीडियो. एक युवती ने लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर बनाई कई रील。0
0
Report
नए भारत के शिल्पकार के जन्मदिन पर बिहार में सेवा संकल्प अभियान शुरू
Noida, Uttar Pradesh:नए भारत के शिल्पकार को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आज का दिन विशेष है, क्योंकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी का जन्मदिवस है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और देशसेवा के लिए समर्पित किया है। उनके दीर्घ राष्ट्रसेवा के सफर को नमन करते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत सभी प्रखंडों एवं विधानसभा क्षेत्रों में ‘सरकार आपके द्वार’ समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं मार्च 2027 तक ‘कायाकल्प अभियान’ के माध्यम से विकास कार्यों में तेजी, स्वच्छता तथा सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को और प्रभावी बनाया जाएगा। आइए, आज एक दीप जलाकर नए भारत के शिल्पकार के स्वस्थ एवं सफल जीवन तथा विकसित भारत-समृद्ध बिहार के संकल्प को और मजबूत करें।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में मोदी जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान, महापौर गिरीश त्रिपाठी ने लता चौक से शुरूआत
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अयोध्या के लता मंगेशकर चौक से कच्चे घर तक महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में जिला पंचायत अध्यक्ष होली सिंह समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र की साफ-सफाई की गई。0
0
Report
भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील में कथित भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और नियम विरुद्ध आदेश जारी किए जाने के विरोध में बुधवार को अNधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भ्रष्टाचार मुक्ति मंच के तहसील अध्यक्ष संजीव द्विवेदी एसडीएम कार्यालय के सामने दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने तहसील के अधिकारियों और न्यायालयों में मनमाने तरीके से काम किए जाने का आरोप लगाया। संजीव द्विवेदी का आरोप है कि तहसील में अधिकारियों की कार्यप्रणाली से गरीब और ग्रामीण फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एसडीएम शिवानी सिंह की मनमानी के कारण उनके कोर्ट में नए मुकदमे के दायरा नहीं किए जा रहे हैं । वहीं, तहसीलदार न्यायालय में भी दाखिल समय से न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने धरना-प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि सभी अधिवक्ता संजीव द्विवेदी के साथ हैं और जरूरत पड़ने पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष उमेश द्विवेदी, राम मनोहर शुक्ला, आनंद मिश्रा, विनोद शर्मा,उमेश यादव, पवन यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं एसडीएम शिवानी सिंह ने अधिवक्ताओ के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि तहसील में शासन की मंशा के अनुरूप नियमानुसार कार्य किया जा रहा है।0
0
Report
आओ, स्कूल चलें हम अभियान से 80 बच्चों ने स्कूल दाखिला पाया
New Delhi, Delhi:‘आओ, स्कूल चलें हम’ अभियान से जुड़ी उम्मीद, 25 बच्चों ने पहली बार स्कूल में रखा कदम उत्तर-पूर्वी दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आह्वान और उत्तर-पूर्वी जिला विकास समिति के प्रयासों से चलाए जा रहे ‘आओ, स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत लोनी रोड स्थित मूर्तिकार झुग्गी बस्ती के LIG फ्लैट क्षेत्र के करीब 25 बच्चों को स्कूल से जोड़ा गया। इन बच्चों ने पहली बार स्कूल पहुंचकर औपचारिक शिक्षा की शुरुआत की। उत्तर-पूर्वी जिला विकास समिति के चेयरमैन एवं क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में सेवा बस्तियों में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत उन बच्चों की पहचान की जा रही है, जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया को आसान बनाना है। समिति के मुताबिक, कई बच्चों के स्कूल से दूर रहने की वजह जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों का अभाव, आर्थिक परेशानियां और अन्य सामाजिक परिस्थितियां रही हैं। अभियान के तहत ऐसे बच्चों की पहचान कर उनके आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने और स्कूल में दाखिला दिलाने में सहयोग किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक करीब 80 बच्चों के स्कूलों में दाखिला कराया जा चुका है। समिति की ओर से सेवा बस्तियों में अभियान को आगे भी जारी रखने और अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर-पूर्वी जिला विकास समिति के चेयरमैन एवं विधायक जितेंद्र महाजन ने कहा कि बच्चों को स्कूल तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और दस्तावेजों की कमी, आर्थिक परेशानी या किसी अन्य परिस्थितियों के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों का पहला कदम उनके शिक्षा और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत है। अभियान के माध्यम से लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि सेवा बस्तियों में रहने वाले अधिक से अधिक बच्चे स्कूल पहुंचें और अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।0
0
Report
Advertisement
पंचकूला में सेवा संकल्प दिवस पर सफाई अभियान; मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान
Panchkula, Haryana:पंचकूला में सेवा संकल्प दिवस के तहत चला सफाई अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज पंचकूला में सेवा संकल्प दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सांसद रेखा शर्मा, पार्षद परमजीत कौर, पूर्व मेयर उपेंद्र कौर अहलूवालिया सहित कई पार्षदों और भाजपा नेताओं ने पंचकूला के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के तहत सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल और अमरटेक्स चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सांसद रेखा शर्मा ने खुद हाथ में झाड़ू लेकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया, पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प दिवस मनाया जा रहा है। इसी के तहत विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान सहित सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना जीवन देश और लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार देश और जनता के लिए काम कर रहे हैं और उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है0
0
Report
DUSU चुनाव से पहले ABVP-NSUI की हिंसक झड़प के आरोप बढ़े
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव से ठीक पहले ABVP और NSUI के बीच विवाद बढ़ गया है। दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। मामला हरि मंदिर इलाके में कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों के आवास से जुड़ा है। ABVP का आरोप है कि हरि मंदिर स्थित उसके कार्यकर्ताओं के निवास पर बैठक चल रही थी, तभी बाहर से आए कथित NSUI कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। ABVP के मुताबिक, मौके से भाग रहे एक व्यक्ति को कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। ABVP का दावा है कि पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को NSUI का सोशल मीडिया कैडर बताया। संगठन ने दिल्ली पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। NSUI ने भी कुछ वीडियो जारी करते हुए ABVP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। NSUI का दावा है कि DUSU उम्मीदवार विजय शंकर मीणा और गोपाल चौधरी के आवास पर कथित तौर पर हमला किया गया , NSUI के मुताबिक, करीब 200 ABVP कार्यकर्ता उम्मीदवारों को डराने-धमकाने के लिए पहुंचे। संगठन ने दिल्ली पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की है.. NSUI ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले डर और हिंसा का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन से चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई है। फिलहाल दोनों छात्र संगठनों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं। पूरे मामले में पुलिस की जांच और सामने आने वाले तथ्यों से ही स्थिति स्पष्ट होगी। 18 सितंबर को DUSU चुनाव से पहले कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
10 किलोमीटर दूरी पर विकास का सच: बजरमारी के बैगा बिरहोरों के जीवन में अंधेरा
Ansar Nagar, Jharkhand:Anchor: सरकारें बदलती हैं, नई योजनाएं बनती हैं, लेकिन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक इसका लाभ आखिर क्यों नहीं पहुंचता? यह सवाल इसलिए क्योंकि चतरा जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर बसा सदर प्रखंड का बजरमारी गांव आज भी विकास की बाट जोह रहा है। यहां निवास करने वाले आदिम जनजाति बैगा बिरहोर परिवार आज भी पक्के मकान, बिजली, पीने के पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना हो या फिर गैस कनेक्शन, सारे सरकारी दावे यहां आकर दम तोड़ देते हैं। V/O: ये तस्वीरें किसी गुजरे जमाने की नहीं, बल्कि 21वीं सदी के झारखंड की हैं। बरैनी पंचायत के बजरमारी गांव में बैगा बिरहोर जनजाति के लोग आज भी दशकों पुरानी जिंदगी जीने को विवश हैं। एक तरफ सरकार हर घर को एलपीजी गैस और रोशन करने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ इस गांव में ईंटें जोड़कर बनाए गए चूल्हे और उसमें जलती लकड़ियां पूरे सिस्टम को मुंह Chida ही चिढा रहे हैं। ढलते सूरज के साथ ही यह बस्ती अंधेरे में डूब जाती है और रात गुजारने के लिए इनके पास आज भी सिर्फ ढिबरी (दीये) का ही एकमात्र सहारा है। बाइट 1, 2 और 3: स्थानीय बुजुर्ग ग्रामीण V/O: आज तक हमें न तो सरकार से आवास मिला, न गैस कनेक्शन और न ही बिजली। हम ईंट जोड़कर चूल्हा बनाते हैं और उसी पर खाना पकाते हैं। रात में ढिबरी जलाकर काम चलाते हैं। सरकार हम गरीबों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। हमारी मांग है कि हमें भी कॉलोनी, बिजली और गैस चूल्हा दिया जाए। विडंबना देखिए कि यह इलाका जिला मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर है, लेकिन आज तक किसी आला अधिकारी ने इन जंगलों में बसे परिवारों का हाल जानने की जहमत नहीं उठाई। गांव का इकलौता चापानल (हैंडपंप) खराब पड़ा है। पानी के लिए इन आदिम जनजाति के लोगों को लंबी दूरी तय कर दूसरी बस्ती जाना पड़ता है। अबुआ आवास योजना के वादे इन गरीबों के लिए सिर्फ कागजी घोषणाएं बनकर रह गए हैं। बाइट 04: (जनार्दन पासवान, विधायक - चतरा) V/O: राज्य सरकार और मंत्री सत्यानंद भोक्ता सिर्फ सायरन बजाते हुए आते-जाते हैं, लेकिन धरातल पर कोई विकास नहीं हुआ है। यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैं जल्द ही जिले के संबंधित अधिकारियों से मिलकर इस बैगा बिरहोर बस्ती में सड़क, बिजली, पानी और आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराऊंगा।विधायक जी ने अधिकारियों से बात कर सुविधाएं दिलाने का आश्वासन तो दे दिया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतने सालों तक प्रशासन की नजर इस बस्ती पर क्यों नहीं पड़ी? क्या बैगा बिरहोर परिवारों की झोपड़ियों में कभी विकास का उजियारा फैलेगा या ये सिर्फ सियासी बयानबाजी में ही उलझे रहेंगे? वक्त आ गया है कि सरकार घोषणाओं से बाहर निकलकर इन आदिम जनजातियों को असल जिंदगी में मुख्यधारा से जोड़े।0
0
Report
Advertisement
बोकारो के भर्रा पुल पर बारिश में पानी भर, 30 फीट गिरने का खतरा
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में मौत का पुल, बारिश में पुल बन जाता है तालाब, 30 फीट नीचे गिरने का खतरा। बोकारो का भर्रा पुल कभी भी हो सकता है जमींदोज, हजारों की जान खतरे में। बोकारो में एक पुल जानलेवा बन गया है। पुल पर बारिश का पानी तालाब की तरह भर जाता है, जिससे कभी भी पुल टूट सकता है। हजारों लोग जान हथेली पर रखकर रोज सफर करने को मजबूर हैं。 ये तस्वीरें बोकारो के भर्रा और बोकारो स्टील सिटी सेक्टर-1 को जोड़ने वाले गरगा नदी के पुल की हैं। ये पुल चिरा चास, भर्रा और दर्जनों ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को बोकारो मुख्यालय से जोड़ता है। इस पुल से हर रोज हजारों लोग गुजरते हैं。 लेकिन इस पुल पर बारिश का पानी भर जाने से ये कभी भी टूट सकता है। पुल में जल निकासी के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं। पानी जमा होने से पुल के पिलर कमजोर हो रहे हैं। ये पुल गरगा नदी से करीब 30 फीट की ऊंचाई पर बना है, अगर हादसा हुआ तो बड़ी जनहानि हो सकती है。 बताते चलें कि गरगा नदी पर इस पुल की शुरुआत 2007-08 में हुई थी और 2011 में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ था。 इस मामले में विशेष प्रमंडल के चीफ इंजीनियर सिद्धांत कुमार ने भी माना है कि यह काफी खतरनाक स्थिति है। पुल में पानी जमने से पुल के धंसने और जमींदोज होने का खतरा है। उनकी मानें तो इस गंभीरता को देखते हुए पुल की मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए 41 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है और बहुत जल्द काम शुरू किया जाएगा। पूल पर पानी जमाव होने से हजारों लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। सवाल ये है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में है? 41 लाख का प्रस्ताव कागजों में है, लेकिन जमीन पर लोग आज भी जान जोखिम में डालकर इस पुल से गुजर रहे हैं।0
0
Report
दीयों की रोशनी में उमियाधाम: मोदी जन्मदिन पर राष्ट्रगान से गूंज उठा शहर
Noida, Uttar Pradesh:अहमदाबाद रात 12 बजते ही हजारों दीयों से विश्व उमियाधाम जगमगा उठा। 7600 आशीर्वाद दीपों से जगमगा उठा उमियाधाम। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हजारों लोगों ने उनके दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। आधी रात को विश्व उमियाधाम में पूर्ण वंदे मातरम गान के साथ राष्ट्र चेतना गूंज उठी।0
0
Report
मोदी के जन्मदिन पर श्यामा माई मंदिर में संजय सरावगी की प्रार्थना
Darbhanga, Bihar:दरभंगा- श्यामा माई मंदिर पहुंचे संजय सरावगी, पीएम मोदी की लंबी उम्र व स्वस्थ जीवन की कामना, विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी का विरोध करते-करते विपक्ष देश का भी विरोध करने लगता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी गुरुवार सुबह प्रसिद्ध मां श्यामा माई मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां श्यामा की पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की पहचान को विश्व पटल पर मजबूत किया है। जन्मदिन के अवसर पर बिहार सहित देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रक्तदान सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरावगी ने कहा कि शाम सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत लोग दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घ सार्वजनिक जीवन और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं देंगे। दरभंगा में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सरकारी कार्यक्रम बनाए जाने के सवाल पर सरावगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और देश की जनता उनका जन्मदिन मना रही है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी का विरोध करते-करते विपक्ष देश का भी विरोध करने लगता है।0
0
Report
Advertisement
सीवर लाइन के गहरे गड्ढे में बाइक सवार गिरा, जान बची
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में देर रात एक बाइक सवार व्यक्ति पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। यह कोई मामूली गड्ढा नहीं था, बल्कि सीवर लाइन के लिए खोदा गया बड़ा गहरा गड्ढा था जिसमें पानी भरने के बाद गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल था। स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल सहित बाइक सवार को गड्ढे से बाहर निकाला; गनीमत रही कि हादसे में जान बाल-बाल बची। नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ों की सीवर लाइन और पेयजल योजना का काम लंबे समय से चल रहा है; EMS कंपनी द्वारा किए जा रहे इस काम की गुणवत्ता और लापरवाही पर सवाल उठते रहे। इससे पहले भी कई वाहन ऐसे जानलेवा हादसों के शिकार हो चुके हैं।0
0
Report
डॉग मैरी से सुलझेगा बिजनौर दंपति हत्या का राज
Moradabad, Uttar Pradesh:मैरी डॉग खोलेगी पति पत्नी की मौत का राज ये है संभल की डॉग स्क्वायड की सदस्य मेरी जिसका पूरा नाम लैब्राडोर स्निपर डॉग मेरी है जो महज 7 साल की है मेरी ने अभी हाल ही में संभल में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के दुष्कर्म मामले का गमछा की गंध से पहचान कर केस का खुलासा किया था बिजनौर के एसपी के के बिश्नोई को मैरी से शायद बहुत उम्मीद है कि अनसुलझे केस का MARY जरूर केस को तहकीात तक पहुंच जाएगी यूं तो मेरी तीन किलोमीटर तक के दायरे की गंध को कैच कर लेने में माहीर है। बिजनौर पुलिस के लिए सर दर्द बन चुका केस को पूरी तरह से खोलने के लिए डीआईजी, आईजी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण भी कर लिया है पूरे जनपद बिजनौर के सैकड़ो पुलिस कर्मी और तमाम खुफिया तंत्र कई पहलुओं से जांच पड़ताल करने में जुटे हैं केस की कड़ी से कड़ी मिलाने की जद्दोजहद की जा रही है दंपति के कपड़ों की गोताखोरों के जरिए गंगा में तलाश की जा रही है। लेकिन तीन दिन बाद भी पति पति की मौत पर रहस्य बरकरार बना है।0
0
Report
सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Patna, Bihar:सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं विश्वकर्मा पूजा पर बिहारवासियों को भी मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को बताया नए इंडिया का शिल्पकार पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मुख्यमंत्री ने की कामना 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बिहार में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत सभी प्रखंडों और विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे शिविर ‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में लोगों की समस्याओं का होगा समाधान मार्च 2027 तक ‘कायाकल्प अभियान’ से विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार स्वच्छता और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच को और प्रभावी बनाने का लक्ष्य सीएम ने विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प के लिए ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की0
0
Report
Advertisement
