Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pali306401

अनंत चतुर्थी पर धामली गांव में राजा बलि की भव्य शोभायात्रा!

SRSANDEEP RATHORE
Sept 06, 2025 10:34:12
Pali, Rajasthan
मारवाड़ जंक्शन पाली इनफॉर्मर, सुरेश पवार जिला रिपोर्टर संदीप राठौड़ @Palisandeep_ @sureshpava81319 मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा अनंत चतुर्थी पर्व धामली गांव में निकली महा दानवीर राजा बलि की भव्य शोभायात्रा रैली मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में अनंत चतुर्थी का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा, मारवाड़ जंक्शन के धामली गांव में अनंत चतुर्थी पर्व पर राजा बलि मंदिर से राजा बलि युवा मित्र मंडल के तत्वाधान में शोभायात्रा जुलूस निकाला गया, महा दानी बावन अवतार राजा बलि की तरह-तरह की झांकियां से सजी शोभायात्रा निकाली गई वही ढोल नगाड़ों के भक्तिमय मधुर ध्वनि के साथ युवा मित्र मंडल द्वारा उक्त शोभायात्रा निकाली गई ।
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMohammad Khan
Sept 06, 2025 13:35:06
Bhilwara, Rajasthan:
लोकेशन - मांडल जिला - भीलवाड़ा विधानसभा- मांडल स्थानीय संवाददाता:- जितेंद्र सिंह मोबाइल नंबर:- 9982211773 जिला संवाददाता - दिलशाद खान मोबाइल नंबर- 9784859773 Twitter:- @ मांडल चौराहा ग्रिड जलमग्न, आधा दर्जन गांव अंधेरे में, नेशनल हाईवे की लापरवाही आमजन पर भारी। मांडल/ भीलवाड़ा। बीती रात हुई बारिश के बाद मांडल चौराहा स्थित उपखंड का मुख्य विद्युत ग्रिड पानी में डूब गया। इससे आसपास के आधा दर्जन गांवों की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। सहायक अभियंता अनिल पुरोहित ने बताया कि नेशनल हाईवे द्वारा नाले का निर्माण अधूरा छोड़ने के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी। इस संबंध में उन्हें कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन सुधार नहीं किया गया। नाले की अवरुद्ध निकासी ही इस समस्या का मुख्य कारण है। ग्रिड में पानी भरने के चलते विद्युत आपूर्ति बहाल होने में समय लग सकता है। ग्रामीणों को लंबे समय तक अंधेरे से जूझना पड़ा। कार्यालय में रखी किसानों की फाइलें कर्मियों ने बड़ी मशक्क से ऊंचे स्थान पर रखवाई अन्यथा सभी फाइले भी जलमग्न हो जाती। देर रात तक यही स्थिति बनी हुई थी जिससे क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाइट
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Sept 06, 2025 13:34:57
Bihar:
समस्तीपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने घंटों जाम कर दोषियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की किया मांग ।पुलिस जांच में जुटी। एंकर :समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव में पीपल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव ।शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ,शव की पहचान में जुट गई ।दो घण्टे बाद शव की पहचान की गई ।जिसकी पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवारिया गांव निवासी नागेंद्र महतो के 22 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप में हुई । वही आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ कल्याणपुर दरभंगा मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर मामले में शामिल दोषी की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है । युवक बाजार समिति समस्तीपुर में मोटिया का काम करता था । बताया जाता है की घटना स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर मृतक का बाइक झाड़ी वाले गड्ढे से बरामद किया गया ।वहीं घटनास्थल पर एफएसएल की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया साथ ही पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है । स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि 1:00 बजे घटना की सूचना मिली कि मिथिलेश कुमार कल बाजार समिति काम करने के लिए गया हुआ था लेकिन वह घर नहीं लौटा और आज उसका शव चकमेहसी में बरामद हुआ है । ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम इसलिए किया गया है किस मुआवजा मिले और जो दोषी है उसे ढूंढ कर पुलिस सजा दे । वाइट : ग्रामीण
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Sept 06, 2025 13:34:49
Kaimur, Bihar:
मुकुल जायसवाल स्लग - अधौरा में हुई हत्याकांड को लेकर डीएसपी से मिला प्रतिनिधि मंडल #15 दिन पूर्व अधौरा के हरभजन सिंह यादव का हत्या कर पेड़ से टांग दिया गया था, 15 दिन बाद भी प्रशासन का हाथ खाली था जिसको लेकर डीएम एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल। वियो - कैमूर जिले के भभुआ शहर के जिलाधिकारी और कैमूर एसपी से मिलने के लिए भभुआ के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में अधौरा प्रखंड के 11 लोग समाहरणालय भभुआ पहुंचे। जहां जिला पदाधिकारी और कैमूर एसपी से मिलकर अधौरा प्रखंड में 15 दिन पहले हरभजन सिंह यादव की हुई हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी का मांग किया है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा के लिए दो बंदूक का लाइसेंस, 10 लाख मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी का मांग किया है। वही पदाधिकारी द्वारा नियमानुकूल कार्रवाई करने की और मांगों को माने जाने की बात कही गई है। एक हफ्ते में अपराधी के पकड़ लेने की बात कैमूर एसपी द्वारा कही गई है। भभुआ के पूर्व विधायक रामचंद्र यादव ने कहा अधौरा के हरभजन सिंह यादव ग्राम लोहरा की 15 दिन पहले हत्या हुई हत्या कर उनके शव को पेड़ में लटका दिया गया था। अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिली। इसी सवाल को लेकर हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने अधौरा को शुक्रवार को 10 घंटा तक बंद रखा था। जिला प्रशासन ने मिलने की बात कही तो 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जिला प्रशासन से बात किया। कैमूर डीएम और कैमूर एसपी ने हम लोगों की मुलाकात में आश्वाशन दिया इस हत्याकांड का उद्वेदन एक हफ्ते में कर लीया जाएगा। पीड़ित परिवार के लिए 10 लाख रुपए मुआवजा की मांग की गई है। परिजनों को दो शस्त्र अनुज्ञप्ति की मांग की गई, परिवार के एक सदस्य को एक नौकरी का मांग किया गया। साथ ही कैमूर sp को जानकारी दी गई की अधौरा थाना अंतर्गत पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की गई क्योंकि यह प्रखंड पहाड़ी इलाका है यहां पर लगातार घटनाएं हो रही है । बाइट - रामचंद्र सिंह यादव - पूर्व विधायक भभुआ
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Sept 06, 2025 13:34:40
Lohardaga, Jharkhand:
लोहरदगा- लोहरदगा शहरी क्षेत्र में तीन युवकों का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक मुंह को कपड़े से बांधकर छुपाने के बाद चोरी की घटना को अंज़ाम देते हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि Z मीडिया नहीं करता है। लेकिन यह वीडियो शहरी क्षेत्र के तिवारी दूरा इलाके के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसमें देखा जा रहा है कि तीनों युवक अपने चेहरे को छुपाते हुए चोरी कर लौट रहे हैं। इन्हीं तीनों युवकों का सीसीटीवी फुटेज बीआईडी और अपर बाजार के मुहल्ले में बीते दिनों कैद हुआ था। इन युवकों के द्वारा चोरी की घटना को लगातार अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। वही सदर पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर तीनों युवकों की पहचान में जुट गई है। हालांकि इन दिनों लोहरदगा शहरी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Sept 06, 2025 13:34:32
Chatra, Jharkhand:
50 लाख के ब्राउन शुगर और 10 लाख नकद के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार चतरा : पुलिस ने नशा कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गिधौर थाना क्षेत्र के रमतुण्डा फुटबॉल मैदान से चार तस्करों को दबोच लिया। मौके से 253 ग्राम ब्राउन शुगर और 9,99,500 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रमतुण्डा मैदान में चारपहिया वाहनों से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों से एक विटारा ब्रेजा कार औऱ एक स्विफ्ट कार जब्त की है। साथ ही दीवार में छिपाकर रखे गए लगभग 10 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र साहू (सिंघानी) बहादुर दांगी (गिधौर), प्रेमनाथ दांगी, (गिधौर), अनुज दांगि (गिधौर) का नाम शामिल है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और सप्लाई चेन की जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बाइट : संदीप अग्रवाल, एसपी चतरा।
0
comment0
Report
RKRavi Kumar
Sept 06, 2025 13:34:20
Araria, Bihar:
RAVI KUMAR/ ARARIA Slug_Maut ANCHOR:अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र के सतघरा गांव में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है. मृतका के परिजनों ने मोबाइल को लेकर हुए विवाद में देवर के द्वारा हत्या का आरोप लगाते हुए देवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मृतका के परिजनों ने बताया कि पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर बाद में उसे फंदे से लटका दिया गया. घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा रही है. बाइट : बेलाल परिजन
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Sept 06, 2025 13:34:11
Dhanbad, Jharkhand:
एंकर -- धनबाद बीसीसीएल एरिया 4 के अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में संचालित अंबे आउटसोर्सिंग में शुक्रवार को खदान हादसा हुआ था। पत्थरों के बीच हुए स्खलन के बाद सर्विस वन सैकड़ो फीट गहरी खाई में गिर गई थी। सर्विस वैन में 6 मजदूर सवार थे।जिनमें से कल तीन शवों को बाहर निकाल लिया गया था। कल रात ही एनडीआरएफ की टीम धनबाद पहुंच चुकी थी। आज एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची।एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दो और शव को खदान से बाहर निकले हैं। शव खदान के पत्थरों के बीच फंसा हुआ था। जबकि दूसरा शव नीचे गहरी पानी में से एनडीआरएफ की टीम ने निकाली है। भीओ --- वहीं दूसरी ओर कल ही अमन का शव खदान से रेस्क्यू के बाद निकल गया था। अमन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजन शव को लेकर अंबे आउटसोर्सिंग कार्यालय पहुंच गए और कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर शव साथ लोगों ने आउटसोर्सिंग प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों द्वारा मुआवजा की मांग की गई। अमन का शव अभी तक आउटसोर्सिंग कंपनी के मुख्य गेट के समीप पड़ा हुआ है। आउटसोर्सिंग प्रबंधन के कोई भी अधिकारी कार्यालय में नहीं है। अधिकारी से कर्मचारी तक सभी कार्यालय से फरार हैं। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम अभी भी रेस्क्यू कार्य में जुटी है। वही अमन के भाई पृथ्वी सिंह ने कहा कि उनके भाई यहां मैकेनिक सुपरवाइजर के तौर पर काम करते थे। कल सर्विस वैन से काम के बाद लौट रहे थे। इस दौरान उनकी वाहन सैकड़ो फीट नीचे गहरी खाई में चली गई। उन्होंने कहा कि अमन की दो छोटे-छोटे बेटियां हैं। उन्हें हर हाल में न्याय चाहिए उनके लालन-पालन की व्यवस्था और सोर्सिंग प्रबंधन को करने की जरूरत है। वही गिरिडीह सांसद के प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने कहा कि बीसीसीएल के द्वारा गलत ढंग से की जा रही माइनिंग के कारण ही यह हादसा हुआ है। बीसीसीएल को मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। बाइट -- पृथ्वी सिंह(मृतक अमन का भाई)बनियान में बाइट -- सुभाष रवानी(गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि)सफेद शर्ट व गमछा में
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Sept 06, 2025 13:33:51
Puri, Odisha:
TOURIST LOOT viral video () ପୁରୀ ବେଳାଭୂମିରେ ପର୍ଯ୍ୟଟକଙ୍କୁ ଲୁଟ୍। ୧୦୦ କି ୨୦୦ ଟଙ୍କା ନୁହେଁ ବରଂ ୫ହଜାର ୫୦୦ ଟଙ୍କା ଲୁଟ୍ କରି ଧରାପଡିଛନ୍ତି ଭିକ୍ଷାବୃତ୍ତି କରୁଥିବା ଜଣେ ମହିଳା ଓ ଜଣେ ପୁରୁଷ। ଭଲକରି ଦେଖନ୍ତୁ ଏହି ଭାଇରାଲ ଭିଜୁଆଲକୁ। ତିନିଜଣ ପର୍ଯ୍ୟଟକ ପୁରୀ ବେଳାଭୂମିକୁ ଉପଭୋଗ କରିବାକୁ ଆସିଥିବା ବେଳେ ସେମାନେ ଜଣେ ମହିଳାଙ୍କୁ ମଦ ଆଣିବାକୁ ଟଙ୍କା ଦେଇଥିଲେ। ସମ୍ପୃକ୍ତ ମହିଳା ସେମାନଙ୍କ ପାଇଁ ମଦ ଆଣି ଦେଇଥିଲେ। କିନ୍ତୁ ପର୍ଯ୍ୟଟକ ମାନେ ମଦ ପିଇ ସାରି ବେଳାଭୂମିରେ ଶୋଇପଡିଥିଲେ। ଏହାର ସୁଯୋଗ ନେଇ ସମ୍ପୃକ୍ତ ମହିଳା ଓ ଜଣେ ପୁରୁଷ ଵ୍ୟକ୍ତି ପର୍ଯ୍ୟଟକ ମାନଙ୍କ ଠାରୁ ଟଙ୍କା ଲୁଟ୍ କରିଥିଲେ। କିନ୍ତୁ ବେଳାଭୂମିରେ ଥିବା କିଛି ଲାଇଫଗାର୍ଡ ଏ ସମ୍ପର୍କରେ ଜାଣି ସମ୍ପୃକ୍ତ ଲୁଟେରା ମହିଳା ଓ ପୁରୁଷଙ୍କୁ ଧରି ତାଙ୍କଠାରୁ ଟଙ୍କା ଜବତ କରି ପର୍ଯ୍ୟଟକ ମାନଙ୍କୁ ଫେରାଇଥିଲେ। ସାଧୁବାଦ ଦେବା ଲାଇଫଗାର୍ଡ ମାନଙ୍କୁ ପର୍ଯ୍ୟଟକଙ୍କ ପାଇଁ ବେଳାଭୂମିରେ ମୁତୟନ ହୋଇଥିବା ଲାଇଫଗାର୍ଡ କେବଳ ଯେ ଗଭୀର ସମୁଦ୍ରରୁ ସେମାନଙ୍କୁ ବଞ୍ଚାଇଥାନ୍ତି ତା ନୁହେଁ ବରଂ ପର୍ଯ୍ୟଟକଙ୍କ ଠାରୁ ଟଙ୍କା ଲୁଟ୍ ହୋଇଥିବା ଜାଣି ଲୁଟେରାଙ୍କ ଠାରୁ ଟଙ୍କା ଜବତ କରି ସେମାନଙ୍କୁ ଫେରାଇଥିବାରୁ ସାଧାରଣରେ ଲାଇଫଗାର୍ଡଙ୍କୁ ବେଶ୍ ପ୍ରଶଂସା କରାଯାଇଛି।
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Sept 06, 2025 13:33:20
Noida, Uttar Pradesh:
Prime Minister Shri नरेंद्र मोदी called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan.
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Sept 06, 2025 13:33:16
Barmer, Rajasthan:
बाड़मेर शहर के राय कॉलोनी क्षेत्र में जिला कलक्टर निवास के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के पोल से टकराने के बाद वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद आसपास मौजूद आमजनता ने भी राहत कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मौके से हटाया गया, जिससे मार्ग पर अवरुद्ध यातायात को सुचारू किया जा सका। हादसे के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं और कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण बनाए रखने की गंभीरता को रेखांकित करता है। बाइट : पुलिसकर्मी कोतवाली थाना
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Sept 06, 2025 13:33:06
Noida, Uttar Pradesh:
बून्दी चालक ने जोखिम में डाली यात्रियों की जान, उफनती नदी के तेज बहाव में उतारी बस यात्रियों की जान जोखिम में! तेज बहाव के बीच पुलिया पार कर गई रोडवेज बस, बड़ी दुर्घटना टली एंकर।बून्दी बूंदी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, झालावाड़ डिपो की एक रोडवेज बस में 52 यात्री सवार थे। बस चालक ने लापरवाही दिखाते हुए तेज बहाव वाले नाले की पुलिया को पार करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बस को रोकने की पूरी कोशिश की और चालक को चेतावनी भी दी, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहाव इतना तेज था कि किसी भी क्षण बस पानी में बह सकती थी। यात्रियों की सांसें थम गईं और बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस किसी तरह पुलिया पार कर गई और बड़ी दुर्घटना टल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ड्राइवर की यह हरकत गंभीर लापरवाही का मामला है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर ड्राइवर पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में यात्रियों की जान जोखिम में न पड़ी।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Sept 06, 2025 13:32:56
Kota, Rajasthan:
KOTA लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के OSD राजीव दत्ता ने अन्नत चतुर्दशी जुलूस में लिया भाग, अखाड़े में तलवारबाजी के साथ की आजमाइश, जुलुश के दौरान अखाड़े के की तलवारबाजी, मंत्री हीरालाल नागर एवं विधायक संदीप शर्मा ने भी किया था अखाड़े में तलवारबाजी एवं लठ प्रदर्शन,
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Sept 06, 2025 13:32:48
Noida, Uttar Pradesh:
बारिश के बीच हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार को ढाई लाख क्यूसेक पानी और छोड़ दिया गया। यही नहीं, गोकुल बैराज से 1.22 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इस समय यमुना खतरे के निशान के बेहद नजदीक बह रही है। यमुना शनिवार को बाढ़ के स्तर 499 फीट के आंकड़े को पार कर सकती है। बाढ़ के हालात के बीच जिला प्रशासन ने सदर तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले ठार आश्रम के मेहरा नाहरगंज के 40 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। जलस्तर और बढ़ने पर पांच हजार परिवार चपेट में आ सकते हैं।सिंचाई विभाग के अनुसार यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई क्षेत्रों में झोपड़ी-खेल खलिहान डूब चुके हैं। शहर का नगला बूढ़ी, अमर विहार दयालबाग, मोतीमहल, कटरा वजीर खां, रामबाग बस्ती का क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ सकता है। वहीं, ग्राम तनौरा, नूरपुर, मेहरा नाहगंज, विसारना, कैलाश, स्वामी बाग, फतेहाबाद तहसील में ग्राम-भरापुर, बमरौली, इंदौन, मडायना, मेलीकलॉ, गुडा, मेवली खुर्द, हिमायूपुर, बुर्ज, नगला छीतर सिंह, मेहरा नाहरगंज, महल बादशाही, नगला तल्फी, नगल पैमा, तहसील फतेहाबाद में शाहिदपुर, वीरपुरा, बेहड़, पारौली सिकरवार, बिचौला, गिदौन, तहसील एत्मादपुर में नगला धीमर, बढ़नुपरा, रहनकलां, नगला कटा प्रभावित हो सकते हैं।शहर के विभिन्न इलाकोें में नाले बैक मार रहे हैं। टैपिंग की वजह से भी नालों का पानी पीछे आ रहा है। ऐसे में बारिश के बाद अब उफनाई यमुना की दोहरी मार से शहर के लोगों की परेशानी बढ़ना तय माना जा रहा है।आगरा में यमुना का बढ़ता जलस्तर पोइया और मनोहरपुर में नदी का पानी किनारों को तोड़कर सड़कों तक आ गया है। शहर में 40 से अधिक नाले बैक मार रहे हैं, जिससे जल निकासी की समस्या गंभीर हो गई है। दयालबाग के डूब क्षेत्र और बल्केश्वर व टेढ़ी बगिया जैसे निचले इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया है। यही वजह है कि अब निगम ने बाढ़ को लेकर अपनी कमर कस ली है।यमुना के रौद्र रूप का असर आगरा के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर भी दिख रहा है। कैलाश घाट पर कैलाश मंदिर की सीढ़ियां डूब चुकी हैं। वहीं, बल्केश्वर घाट पर स्थित काली मंदिर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। ताजमहल के पीछे स्थित चंद्रशेखर पार्क और दशहरा घाट के डूबने के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों में चिंता है। ताजमहल के अधिकारी भी इसपर नजर बनाए हुए हैं। वहीं जल पुलिस और स्थानीय गोताखोर भी सक्रिय हो गए हैं।
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Sept 06, 2025 13:32:42
Delhi, Delhi:
दिल्ली पुलिस का स्पेशल सेल हथियार सिंडिकेट पर लगातार काम कर रहा है और अपराध में आग्नेयास्त्रों के उपयोग के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए मध्य प्रदेश और दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सक्रिय सिंडिकेट के प्रमुख सदस्यों की जानकारी एकत्र कर रहा है। राष्ट्र-विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए, टीम के सदस्यों द्वारा लगातार प्रयास किए गए और पूर्व में भी ऐसे अंतरराज्यीय हथियार गिरोहों का भंडाफोड़ करने में सफलता मिली। निगरानी से पता चला कि मध्य प्रदेश क्षेत्र के गिरोह/हथियार तस्कर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अपराधियों को अवैध हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं। तदनुसार, इस गिरोह के सदस्यों की गतिविधियों पर गुप्त और सतर्क नज़र रखी गई। ... उन्होंने मध्य प्रदेश के एक सप्लायर से हथियार खरीदे और उनके बैग से कुल 15 अवैध हथियार बरामद किए गए, जिनमें मुर्तजा खत्री से 8 और वसीम कुरैशी से 7 शामिल थे। इस संबंध में, दिल्ली के स्पेशल सेल थाने में कानून की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मुर्तजा खत्री और वसीम कुरैशी ने खुलासा किया कि उन्होंने मध्य प्रदेश के एक हथियार सप्लायर से अवैध हथियार खरीदे और आगे मध्य प्रदेश तथा दिल्ली/एनसीआर में उसके विभिन्न संपर्कों को आपूर्ति की। दोनों पिछले 4-5 वर्षों से अवैध हथियारों की खरीद और आपूर्ति में संलिप्त हैं। उन्होंने आगे खुलासा किया कि वे मध्य प्रदेश के एक हथियार सप्लायर के निर्देश पर अवैध हथियारों की खेप लेकर आए थे और वे पिस्तौल की खेप उसके संपर्क रोशन को देने बुराड़ी, दिल्ली आए थे। वे आमतौर पर एक बंदूक 15,000 रुपये में खरीदते थे और उसे आगे 10,000 रुपये में बेचते थे। 25000. मुर्तजा खत्री मध्य प्रदेश के बड़वानी का रहने वाला है। उसने तीसरी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी। वह अपने दोस्त वसीम कुरैशी के संपर्क में आया, जिसने उसे अवैध हथियारों की आपूर्ति का लालच दिया। इसके बाद, उन्होंने मध्य प्रदेश स्थित आग्नेयास्त्र आपूर्तिकर्ता के विभिन्न संपर्कों को अवैध आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति शुरू कर दी। वह पिछले 5 वर्षों से हथियारों की तस्करी में शामिल है। वसीम कुरैशी भी मध्य प्रदेश के बड़वानी का रहने वाला है। 8वीं कक्षा में फेल होने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मटन की दुकान चलाता है। सरदार नाम का एक व्यक्ति उसकी दुकान से मटन खरीदता था, जिसने उसे हथियारों की आपूर्ति के कारोबार के बारे में बताया। इस पर, उसने मुर्तजा खत्री के साथ मिलकर मध्य प्रदेश स्थित आग्नेयास्त्र आपूर्तिकर्ता के विभिन्न संपर्कों को अवैध आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति शुरू कर दी। वह पिछले 5 वर्षों से हथियारों की तस्करी में शामिल है।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Sept 06, 2025 13:32:34
Farrukhabad, Uttar Pradesh:
फर्रुखाबाद अरुण सिंह फर्रुखाबाद अर्पित असर Wkt
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top