Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajmer305001

भाजपा सरकार की लूट पर गोविन्दसिंह डोटासरा ने किया जोरदार विरोध!

Dilip Chouhan
Jun 28, 2025 07:39:26
Ajmer, Rajasthan
BEAWAR ASSEMBLY DILIP CHOUHAN 9252160080 ब्यावर। पीसीसी चीफ गोविन्दसिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार वर्तमान में संविधान तथा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। भाजपा की सरकार ने हर तरफ लूट मचा रखी है। सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। भाजपा के कार्यकत्र्ताओं की ही सरकार में सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार पर ब्यूरोक्रेसी हावी हो रही है। लेकिन हम चुप नहीं बैठने वाले है। भाजपा की इस लूट का जमकर विरोध कर रहे है। भाजपा सरकार को सबक सीखाने तथा इनके द्वारा मचाई जा रही लूट से आमजन को अवगत कराने के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व में संविधान बचाओं रैली का आयोजन किया जा रहा है। डोटासरा शनिवार को जयपुर से जोधपुर जाने के दौरान कुछ देर के लिए ब्यावर रूके थे। जहां पर जगह-जगह कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। डोटासरा के साथ नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी थे। इस दौरान ब्यावर में कांग्रेस संगठन में एकजुटता नहीं होने के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि ब्यावर संगठन एकजुट है और एकजुट होकर ही नगर निकाय चुनावों में भाजपा को शिकस्त देगा। अलग-अलग जह पर हो रहे स्वागत के सवाल पर उन्होंने कहा कि कौन कहां खडा है यह मुद्दा नहीं है? जिसको जहां पर सुविधा मिली है वो संगठन पदाधिकारियों के साथ खडा है। उन्होंने कहा कि ब्यावर नया जिला है। मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी गई है और शीघ्र ही जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी। पीसीसी चीफ गोविन्दसिंह डोटासरा तथा नेता प्रतिपक्ष के ब्यावर पहुंचने पर सबसे पहले पीपलाज टोल नाके पर कपासन प्रभारी आशिषपाल पदावत, जिला प्रवक्ता अजय शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष ईशिका जैन, राजेन्द्र ओस्तवाल तथा मेघराज बोहरा के नेतृत्व में दोनों नेताओं का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। स्वागत सत्कार के दौरान पप्पू पदावत, पूर्व सभापति शांति डाबला तथा शोभा चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकत्र्ता शामिल रहे। BITE_गोविन्दसिंह डोटासरा पीसीसी चीफ
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement