Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajmer305001

राज्यपाल बागड़े ने मूसा माता मंदिर में आध्यात्मिक विकास पर दिया जोर!

Abhijeet Dave
Jul 03, 2025 14:03:45
Ajmer, Rajasthan
अजमेर विधानसभा अजमेर सिटी अभिजीत दवे 9829102621 एंकर - राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने किशनगढ़ में मूसा माता मंदिर में दर्शन कर आध्यात्मिक विकास पर जोर दिया..राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने आज खातोली गांव स्थित मूसा माता मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर, श्री मूसा माता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष काशीनाथ दरक ने गर्मजोशी से राज्यपाल का स्वागत और अभिनंदन किया। राज्यपाल के पहुंचने पर, पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात्, राज्यपाल बागड़े ने मूसा माता चैरिटेबल ट्रस्ट किशनगढ़ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में, उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि व्यक्ति का संपूर्ण विकास तभी संभव है जब वह आध्यात्मिक और संस्कारवान हो। युवा भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने भी राज्यपाल का स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त, आईजी, जिला कलेक्टर, एसडीएम किशनगढ़ सहित पुलिस प्रशासन के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। लगभग एक घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रुकने के बाद, राज्यपाल सड़क मार्ग से जयपुर के लिए रवाना हो गए, जिससे क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश गया।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement