icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811311
RKRaj Kishore9 Sept 2025, 06:47 am

लखीसराय के किउल यार्ड में मालगाड़ी डिरेल, सीमेंट लोड टकराई

Lakhisarai, Bihar:DESK - BIHAR NAME- RAJ KISHORE MADHUKAR LOCATION- LAKHISARAI VENDOR CODE- 131488 MOBILE- 9955569457 ( Android) SLUG:-DERAIL DATE:-08.09.2025 VISUAL & BYTE-----2C ANCHOR - लखीसराय। हावड़ा और पटना रूट के किउल स्टेशन के यार्ड में गयाजी के तरफ से सीमेंट लेकर किउल स्टेशन आ रही मालगाड़ी किउल यार्ड में डिरेल हो गई। हालांकि हावड़ा और पटना रूट और भागलपुर के तरफ चलने बाली गाड़िया बाधित नहीं हुई है। सभी गाड़िया चल रही है। ये सीमेंट लोड मालगाड़ी में सीमेंट लोड था। किउल स्टेशन यार्ड में उतरना था। ये घटना 10 बजखर 40 मिनट की घटना है। मालगाड़ी पीछे से गार्ड बोगी से सातवां बोगी के आगे तीन डिब्बा पटरी से नीचे उतर गई।मालगाड़ी का दो डिब्बा रेल का पहिया और डिब्बा दोनों अलग अलग हो गया। रेलवे के किउल के अधिकारी पदाधिकारी किउल आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार घटना स्थल पर पहुँच कर घटना का मुआयना में जुटे है। अभी पता कर रहे है कैसे घटना हुई। घटनास्थल पर पहुँचे पदाधिकारी घटना के बारे में ऑन कैमरा कुछ भी बोलने से मना कर रहे थे। वरीय पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। रेल कर्मचारी घटनास्थल पर पहुँच कर अपने काम पर जुट गये है। वही मालगाड़ी का गार्ड बबलू कुमार ने बताया की ड्राइवर से बोले कि प्रेसर ड्राप हो गया है। जब हम देखे तो गाड़ी डिरेल हो गया था। गयाजी से किउल का लोड था। बाईट-गार्ड बबलू कुमार 2,मालगाड़ी का गार्ड। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तीन दिन की दहशत के बाद तेंदुआ पकड़ा, ग्रामीणों ने राहत पाई

Dhamtari, Chhattisgarh:तीनों दिनों की दहशत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस धमतरी और कोंडागांव जिले के वनांचल में पिछले तीन दिनों से दहशत का कारण बने तेंदुए को आखिरकार ग्रामीणों ने पकड़ लिया। तेंदुए के लगातार हमलों से बहीगांव, कारीपानी, बस्तर-बूड़रा, आमानारा सहित आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ था। वहीं इन घटनाओं में कई ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी है, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने अलग-अलग गांवों में ग्रामीणों पर हमला किया और कुछ स्थानों पर घरों में घुसकर लोगों को निशाना बनाया। मृतकों में बस्तर-बूड़रा की गर्भवती महिला रामशिला मंडावी और अमानारा निवासी प्रभुलाल गोड़ शामिल हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं के कारण ग्रामीणों में खौफ के साथ नाराज़गी भी बढ़ रही थी। इसी बीच तेंदुए को ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिए जाने की खबर सामने आने के बाद प्रभावित इलाकों में राहत की उम्मीद जगी है। सूचना मिलने पर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन सहित वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की ओर से तेंदुए को सुरक्षित तरीके से अपने नियंत्रण में लेकर प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया की जा रही है। इसके बाद उसे जंगल सफारी भेजने की तैयारी है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। वहीं, तेंदुए के हमलों में घायल ग्रामीणों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। तीन दिनों तक लगातार हुई घटनाओं से सहमे ग्रामीण अब तेंदुए के पकड़े जाने के बाद हालात सामान्य होने की उम्मीद कर रहे हैं।
0
0
Report

जगदलपुर में UCC पर हंगामा, आदिवासी समाज की भागीदारी न रहने पर नाराज़गी

Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर - जगदलपुर में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर हुई बैठक में जमकर हंगामा हुआ, कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्व आदिवासी समाज को नहीं बुलाए जाने को लेकर नाराजगी सामने आई, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, वहीं युवा प्रभाग के संभाग अध्यक्ष संतू मौर्य ने UCC को आदिवासी परंपराओं, संस्कृति और जमीन के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए इसका विरोध किया, दूसरी ओर, कोंडागांव अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष प्यारू भाई ने भी बैठक में सभी को अपनी बात रखने का मौका नहीं मिलने पर नाराजगी जताई, दोनों समाजों के प्रतिनिधियों ने UCC को लेकर अपनी आपत्तियां सामने रखीं और मांग की कि उनकी बात सुने बिना कोई निर्णय न लिया जाए। बाइट 1 - संतू मौर्य, संभाग अध्यक्ष, युवा प्रभाग बस्तर। बाइट 2 - प्यारू भाई, अध्यक्ष, अंजुमन इस्लामिया कमेटी, कोंडागांव。
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री का मुरैना दौरा: दिव्यांग सुविधाओं पर जोर

Morena, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुरैना दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जनविश्वास अभियान के तहत जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र और उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 का निरीक्षण किया। पुनर्वास केंद्र में मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें सहायक उपकरण वितरित किए। वहीं, उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों से विज्ञान और गुरुत्वाकर्षण के विषय पर संवाद किया। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान दिव्यांगजनों की सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री: मुरैना के जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र में मुख्यमंत्री ने उपचार और पुनर्वास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यूरोलॉजिक पुनर्वास कक्ष, बाल पुनर्वास कक्ष, शिशु एवं बाल चिकित्सा उपचार कक्ष और विद्युत चिकित्सा कक्ष का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बच्चों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं और उनके पुनर्वास की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बच्चों की प्रतिभा देख मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह: निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों से आत्मीय संवाद किया। बच्चों ने अपने हाथों से बनाई गई गौशाला की पेंटिंग मुख्यमंत्री को भेंट की। वहीं, एक बच्चे ने सांकेतिक चित्रों के माध्यम से विभिन्न राष्ट्रीय प्रतीकों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी, घुटनों के सहायक पट्टे, दृष्टिबाधितजनों के लिए विशेष छड़ी, कॉलर बेल्ट और श्रवण यंत्र सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए। उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों से किया संवाद: इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुरैना के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं और प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से विज्ञान विषय और गुरुत्वाकर्षण के संबंध में चर्चा की। साथ ही प्रयोगशाला में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों से पढ़ाई और विज्ञान से जुड़े विषयों पर संवाद किया। मुख्यमंत्री के स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। दौरे में जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुरैना दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जनविश्वास अभियान के तहत हुए इस निरीक्षण में दिव्यांगजनों के पुनर्वास, सहायक उपकरणों की उपलब्धता और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मुख्यमंत्री का मुरैना दौरा दिव्यांगजनों की सुविधाओं और विद्यार्थियों के साथ सीधे संवाद पर केंद्रित रहा।
0
0
Report

सिंगरौली की विकास चर्चा गर्म, मसूद बनाम रामनिवास की बयानबाजी तेज

Singrauli, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सिंगरौली में विकास को लेकर सियासत गरमा गई है। भोपाल मध्य विधानसभा के विधायक आरिफ मसूद ने सिंगरौली दौरे के दौरान जिले के विकास पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले जिलों में सिंगरौली शामिल है, लेकिन इसके बावजूद यहां अपेक्षित विकास नहीं हुआ। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात भी कही थी। अब उनके बयान पर भाजपा विधायक रामनिवास ने पलटवार किया है。 भाजपा विधायक रामनिवास ने आरिफ मसूद पर निशाना साधते हुए कहा कि वह वर्ष 2003 से पहले सिंगरौली नहीं आए हैं। विधायक ने कहा कि उस समय सिंगरौली जिला भी नहीं बना था और कांग्रेस के शासनकाल में क्षेत्र का विकास नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में सिंगरौली में न बिजली की पर्याप्त व्यवस्था थी, न सड़कें थीं, न पानी की सुविधा थी और न ही सिंगरौली जिला बना था。 रामनिवास ने आरिफ मसूद की विधानसभा में भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सदन में वह खुद देखते हैं कि आरिफ मसूद कुछ बोलते नहीं हैं और चुपचाप बैठे रहते हैं। विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि पहले उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाना चाहिए, उसके बाद सिंगरौली के विकास की बात करनी चाहिए。 सिंगरौली के विकास को लेकर शुरू हुई इस बयानबाजी ने राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है। एक तरफ कांग्रेस नेता जिले को भारी राजस्व देने के बावजूद विकास की कमी का मुद्दा उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा विधायक कांग्रेस के शासनकाल पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

हरदा में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा घोटाला, 2900 युवाओं से लाखों ठगी

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा घोटाला, 2900 युवाओं से लाखों ठगी! हरदा सिटी कोतवाली पुलिस ने बेरोजगारों से ठगी के मामले में आरोपी वीरेंद्र मालवीय को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 'ग्लोबल ह्यूमन एम्पावरमेंट एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन' के नाम पर युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था। रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर हर व्यक्ति से 290 रुपए लिए गए। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, कुछ युवाओं से दो महीने तक काम भी करवाया गया, लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिला। पीड़ितों ने कलेक्टर की जनसुनवाई के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, आरोपी का कहना है कि कंपनी वैध है और उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
0
0
Report

रामनगर की सड़कों पर गड्ढे: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त दावे सवालों के घेरे में

Ramanagara, Karnataka:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन रामनगर में इन निर्देशوں का कितना असर हुआ, इसकी तस्वीर नए बायपास पुल पर साफ दिखाई दे रही है,पर्यटन नगरी रामनगर के नए बायपास पुल पर अब भी गड्ढे बने हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,सवाल यह है कि जब सरकार ने सड़कें गड्ढामुक्त करने की समयसीमा तय की थी, तो आखिर अब तक काम पूरा क्यों नहीं हो पाया? वहीं सड़कों पर किए जा रहे पैचवर्क की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि कई स्थानों पर डामर से भरे गए गड्ढों के उखड़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं रामनगर उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है, जहां कॉर्बेट नेशनल पार्क और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं,ऐसे में सड़कों की बदहाल स्थिति न केवल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है, बल्कि पर्यटकों के सफर पर भी असर डाल रही है. रामनगर के नए बायपास पुल पर गड्ढे बरकरार होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मुख्य मार्गों पर भी पैचवर्क और सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय स्तर पर कई जगह गड्ढों को भरने के लिए डामर डाला गया है, लेकिन कुछ स्थानों पर यह मरम्मत ज्यादा समय तक टिकती नजर नहीं आ रही है. मुख्यमंत्री के 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देशों के बीच रामनगर की सड़कों की स्थिति विभागीय दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है. लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार सैनी का कहना है कि विभाग की ओर से लगभग 97 से 98 प्रतिशत पैचवर्क का कार्य पूरा किया जा चुका है,बीच में दो-तीन दिन बारिश होने के कारण काम में देरी हुई है,उन्होंने भरोसा दिलाया कि शेष कार्य एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उसे ठीक कराया जाएगा. नए बायपास पुल पर गड्ढों को लेकर उन्होंने बताया कि पुल पर पैचवर्क का कार्य चल रहा है और संबंधित ठेकेदार को काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके अनुसार, अगले दो दिनों में पुल पर मरम्मत का काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है,वहीं भवानीगंज चौराहे और नेशनल हाईवे से जुड़े हिस्सों के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि उन सड़कों का जिम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के पास है. हालांकि विभाग की ओर से जल्द काम पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन सड़क पर दिखाई दे रहे गड्ढे और उखड़ता पैचवर्क इन दावों की परीक्षा ले रहे हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग निर्धारित समय के बाद कितनी तेजी से काम पूरा कर पाते हैं और रामनगर के लोगों तथा पर्यटकों को गड्ढों से राहत कब मिलती है.
0
0
Report
Advertisement

कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाएंगे सुक्खू, धर्मशाला में बड़े सम्मेलन से उभार मिलेगा विकास

mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में उभारने के लिए धर्मशाला में होंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन : सुक्खू दिसंबर में नॉर्थ जोन का अधिवेशन करवाने की तैयारी, होटलों की ऑक्यूपेंसी बढ़ाने पर जोर धर्मशाला : ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का शुक्रवार को सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी घोषित करने के बाद सरकार का प्रयास है कि यहां क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन आयोजित किए जाएं। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय होटल कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा कि दिसंबर में धर्मशाला में नॉर्थ जोन का अधिवेशन आयोजित करने की तैयारी है。 मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार का उद्देश्य कांगड़ा को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना और यहां होटलों की ऑक्युपेंसी बढ़ाना है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात के दौरान उन्होंने धर्मशाला में राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन आयोजित करने का आग्रह किया था। उन्हें खुशी है कि ई-गवर्नेंस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के करीब 100 आईएएस अधिकारी भाग ले रहे हैं। ऐसे आयोजनों से धर्मशाला और कांगड़ा की पहचान देशभर में मजबूत होगी。 उन्होंने कहा कि सरकार धर्मशाला में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पर्यटन सीजन के दौरान होटलों की ऑक्युपेंसी को 70 से 75 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सम्मेलन और अन्य बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय कारोबारियों को अधिक अवसर मिल सकें。 20 से 30 प्रतिशत काम के बाद ही होगा शिलान्यास मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन को नई गतिविधियों से जोड़ने के लिए धर्मशाला में स्केटिंग परियोजना विकसित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब सरकार किसी भी परियोजना का शिलान्यास या उद्घाटन तभी करेगी, जब उसमें 20 से 30 प्रतिशत तक काम हो चुका होगा। केवल शिलान्यास कर पत्थर लगाने के बजाय परियोजनाओं को धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए बजट की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा。 प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित नए जिलों के गठन और प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार ने इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, निदेशक भू-अभिलेख, वरिष्ठ अधिवक्ता और सेवानिवृत्त नौकरशाह को शामिल किया गया है। आयोग जिलों, उपमंडलों, तहसीलों और ब्लॉकों के पुनर्गठन की संभावनाओं का अध्ययन करेगा। उन्होंने कहा कि किसी नई प्रशासनिक इकाई का गठन होगा या नहीं, इसका निर्णय आयोग की सिफारिशों के आधार पर किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य प्रशासन को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार का दावा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए कदम उठाए गए हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज में करीब 20 वर्षों के बाद सीनियर रेजिडेंटशिप शुरू की गई है। उनके अनुसार, पिछले साढ़े तीन वर्षों में संस्थान की व्यवस्थाओं में करीब 60 प्रतिशत सुधार हुआ है। हालांकि, पुरानी मशीनों को बदलने सहित अन्य सुधारों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा की सीटें बढ़ाकर 320 की गई हैं। इससे चिकित्सकों को विशेषज्ञता हासिल करने के अधिक अवसर मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में प्रदेश教育 की गुणवत्ता के आकलन में 21वें स्थान पर था, जबकि वर्ष 2025 में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। धर्मशाला की खराब सड़कों को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जा रहा है और सड़कों की स्थिति सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि सरकार का चार साल का कार्यकाल 11 दिसंबर को पूरा होगा। इस अवसर पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा。
0
0
Report

बिजनौर: बीमारी दिखाकर सोने के कुंडल ठग गिरोह गिरफ्तार

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के शेरकोट में ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोग बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिलाओं के सोने के कुंडल ठगते थे। इसके बाद इन गहनों को एक कारोबारी के जरिए सुनार को बेच दिया जाता था। पुलिस ने इस मामले में अमरोहा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5 हजार रुपये नकद और सोने का एक कुंडल बरामद हुआ है। इस गैंग के तीन आरोपी अभी भी फरार बताये जा रहे है। महिला ने 15 अक्टूबर को शेरकोट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर मामले की जांच शुरू की। जांच में अमरोहा के हिरदेश और पुलकित समेत पांच लोगों के नाम सामने आए। कुंडल ठगने के बाद सुनार तक पहुंचाते थे गहने पुलिस की पूछताछ में पुलकित ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से असलम और उसके साथियों जेक्शन व कालिया से सोने के कुंडल लेकर हिरदेश को बिकवाता था। इस काम के बदले उसे कमीशन मिलता था। पुलिस के अनुसार, हिरदेश ने पूछताछ में बताया कि वह इन लोगों से सोने के कुंडल खरीदता था और फिर उन्हें गलाकर बेच देता था। पुलिस का दावा है कि वह करीब डेढ़ साल में 12 से 13 लाख रुपये का सोना खरीद चुका था। 26 हजार रुपये में बेचा गया था महिला का कुंडल जांच के दौरान पता चला कि कमलेश रुहेला से लिया गया एक कुंडल कथित तौर पर हिरदेश को 26 हजार रुपये में बेचा गया था। पुलिस के मुताबिक, हिरदेश ने यही कुंडल बरामद कराया है। 16 अक्टूबर को पुलिस ने हिरदे ish और पुलकित को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 5 हजार रुपये नकद और एक सोने का कुंडल मिला है। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी के अलावा अन्य संबंधित धाराएं भी जोड़ी हैं। पुलिस अब इस मामले में नाम सामने आए दूसरे लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है। ठगी करने वाले तीनो आरोपी अभी फरार है
0
0
Report

शिर्डी में इनोव्हा क्रिस्टा कार से शव मिलने पर इलाके में हड़कंप

Shirdi, Maharashtra:शिर्डीत इनोव्हा क्रिस्टा कारमध्ये आढळला इसमाचा मृतदेह.. शिर्डी शहरात खळबळ ; हॉटेलजवळ उभ्या कारमध्ये मृतदेह आढळला... गेल्या दोन ते तीन दिनांपासून एकाच ठिकाणी उभी होती कार... कारमधून दुर्गंधी येऊ लागल्याने घटना उघडकीस... बाळासाहेब वावरे , रा. बालाजीनगर, पुणे असे मृत व्यक्तीचे नाव... MH 12 NB 0666 क्रमांकाची इनोव्हा क्रिस्टा कार... मृत व्यक्ती टुरिस्ट गाडी चालवत असल्याची प्राथमिक माहिती समोर... दोन दिवसांपूर्वी पत्नीला रक्ताच्या उलट्या होत असल्याचा केला होता फोन... त्यानंतर परिवाराचा संपर्क होत नसल्याने पुण्यात बेपत्ता असल्याची तक्रार दाखल... पुणे पोलिसांना मिळाले होते शिर्डीतील लोकेशन ; लोकेशनच्या आधारे सुरू होता तपास... मृत्यूचे नेमके कारण अद्याप अस्पष्ट ; शवविच्छेदन अहवालानंतर होणार स्पष्टता... शिर्डीचे पोलीस निरीक्षक रंजीत गलांडे यांच्या पथकाकडून पुढील तपास सुरू...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top