Back
देवी चमत्कार: बकरा मंत्र से मरता-जीवित, अक्षत डालते ही उठ खड़ा
AGAdarsh Gautam
Sept 24, 2025 06:01:26
Sidhi, Madhya Pradesh
देवी का अनूठा चमत्कार: घोघरा मंदिर में मंत्र से मृत होता है बकरा, फिर हो जाता है जीवित"जहाँ बकरे की बलि होती है, लेकिन बकरा मरता नहीं.
एंकर मध्यप्रदेश के सीधी जिले से 30 किलोमीटर दूर बसे एक छोटे से गांव घोघरा में स्थित चंडी देवी का मंदिर आज भी लोगों के लिए रहस्य और आस्था का केंद्र बना हुआ है।इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां बलि तो दी जाती है, लेकिन बकरा मरता नहीं है। मंत्रों के प्रभाव से वह कुछ क्षणों के लिए मृत अवस्था में चला जाता है, और जैसे ही उस पर अक्षत (चावल) डाला जाता है, वह फिर से उठकर खड़ा हो जाता है।स्थानीय लोग इसे देवी का चमत्कार मानते हैं और इसी आस्था के साथ यहां हर साल हजारों श्रद्धालु नवरात्रि पर जुटते हैं।
Vo 1घोघरा देवी की महिमा और मान्यता घोघरा मंदिर को लेकर कई सदियों पुरानी लोककथाएं और धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। यहां के पुजारी अरुण तिवारी बताते हैं कि यह मंदिर केवल आज की आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि इतिहास में भी इसकी विशेष भूमिका रही है।देवी की शक्ति: बकरे की बलि प्रतीकात्मक है,” पुजारी अरुण तिवारी बताते हैं, “वास्तव में बकरा मंत्रों के प्रभाव से कुछ समय के लिए मृत समान हो जाता है। उसके बाद अक्षत डालने पर वह जीवित हो उठता है। यह माता चंडी का दिव्य चमत्कार है।”
यह परंपरा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि चंडी देवी की शक्ति और भक्तों के विश्वास का प्रतीक है। बीरबल और घोघरा देवी का ऐतिहासिक संबंध इस मंदिर को लेकर सबसे रोचक और ऐतिहासिक कथा बीरबल से जुड़ी हुई है — वही बीरबल जो बाद में मुगल सम्राट अकबर के दरबार में नवरत्नों में शामिल हुए। बीरबल की वाक्य सिद्धि: स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, बीरबल अपने बचपन में चरवाहे का कार्य करते थे और उनके बड़े भाई देवी की कठोर पूजा करते थे। देवी उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर वरदान देने आईं, लेकिन वरदान की बात सुनकर पीछे खड़े बीरबल ने ही वह वरदान माँग लिया। देवी ने बीरबल को दिया "वाक्य सिद्धि" का वरदान — यानी जो कहें वह सत्य हो जाए। वरदान की परीक्षा:
बीरबल ने इस वरदान की परीक्षा लेने के लिए एक दिन नदी किनारे मछुआरों से कहा कि उनके जाल में मछली की जगह एक पक्षी लावा निकलेगा। और जब जाल निकाला गया, तो उसमें वास्तव में लावा निकला।इस चमत्कार से देवी स्वयं प्रकट हुईं और बीरबल को चेताया कि इस शक्ति का दुरुपयोग न करें।इसके बाद बीरबल रीवा राज्य पहुंचे और फिर वहीं से उनकी ख्याति सम्राट अकबर तक पहुँची और वे अकबर के दरबार में अपनी बुद्धिमत्ता के लिए प्रसिद्ध हुए। इतिहास, आस्था और रहस्य – तीनों का संगम घोघरा मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है। यहां स्थित रेही नदी आज भी चुपचाप बह रही है, जिसके पत्थरों पर बीरबल और उनके भाई के स्नान के निशान आज भी श्रद्धालुओं को दिखाई देते हैं।
श्रद्धालुओं की जुबानी
भगवत प्रसाद शर्मा, स्थानीय श्रद्धालु:हमने खुद देखा है बकरा मंत्र से गिरता है, जैसे मर गया हो। पर फिर कुछ देर बाद उठकर चलने लगता है। ये देवी का चमत्कार है। यहां मन्नत मांगने वाले खाली हाथ नहीं लौटते। बृजेन्द्र तिवारी, मंदिर से जुड़े बीरबल की कहानियाँ सिर्फ किस्से नहीं हैं, ये इस मंदिर की आत्मा हैं। लेकिन अफसोस है कि आज तक इस मंदिर के विकास पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, जितना इसके महत्व के अनुसार दिया जाना चाहिए था।
विकास की कमी और प्रशासन की अनदेखी हालांकि देवी की मान्यता और बीरबल की ऐतिहासिक उपस्थिति के बावजूद, मंदिर आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। न तो यहां तक पहुंचने के लिए सड़कें अच्छी हैं, न ही श्रद्धालुओं के लिए विश्राम या प्रसाद व्यवस्था।यह भी बताया गया कि कुछ वर्ष पहले मंदिर की मूर्ति चोरी कर ली गई थी फिर भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है।सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा घोघरा मंदिर हम सबके लिए गर्व का विषय है। बीरबल जैसे महामानव की कथा इस मंदिर से जुड़ी है। मैं पुरातत्व विभाग से आग्रह करता हूं कि इस क्षेत्र को संरक्षित किया जाए और यहां पर्यटन व धार्मिक सुविधाओं का विकास कियाजाए।"
VO 3बरहाल देवी की कृपा, बीरबल की बुद्धि, और रहस्य की परतें घोघरा देवी मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं यह हमारी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है।यहां हर नवरात्रि पर आने वाले श्रद्धालु केवल दर्शन करने नहीं आते — वे चमत्कार को देखते हैं, महसूस करते हैं और फिर उसी आस्था के साथ लौटते हैं।परंतु आज जरूरत इस बात की है कि इस अद्भुत स्थल को राष्ट्रीय धरोहर की तरह संरक्षित किया जाए।
आस्था है तो चमत्कार भी संभव है... और घोघरा इसकी जीती-जागती मिसाल है
बाइट 1अरुण तिवारी
बाइट अरुण तिवारी
पीटीसी 2आदर्श गौतम
बाइट 3भागवत प्रसाद
बाइट 4स्थानीय
बाइट 5स्थानीय
पीटीसी 6आदर्श गौतम
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowSept 24, 2025 09:27:190
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 24, 2025 09:27:12Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DHAULA KUAN BMW CAR ACCIDENT CASE/ ATUL KUMAR (ADVOCATE, COUNSEL FOR COMPLAINANT) & PRADEEP RANA (ADVOCATE, COUNSEL FOR ACCUSED GAGANPREET KAUR) S/B
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowSept 24, 2025 09:27:020
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowSept 24, 2025 09:26:520
Report
ADAbhijeet Dave
FollowSept 24, 2025 09:26:440
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowSept 24, 2025 09:26:280
Report
DRDamodar Raigar
FollowSept 24, 2025 09:26:210
Report
VAVijay Ahuja
FollowSept 24, 2025 09:25:380
Report
BSBhanu Sharma
FollowSept 24, 2025 09:25:120
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 24, 2025 09:25:020
Report
PSPramod Sharma
FollowSept 24, 2025 09:24:400
Report
PSPradeep Sharma
FollowSept 24, 2025 09:24:220
Report
PJPrashant Jha2
FollowSept 24, 2025 09:24:130
Report
PJPrashant Jha2
FollowSept 24, 2025 09:24:060
Report
PSPreeti Srivastava
FollowSept 24, 2025 09:24:000
Report