Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191201
गांदरबल में जल महोत्सव-पखवाड़ा के तहत जल संरक्षण पर जोरदार कार्यक्रम
WMWaqar Manzoor
Mar 23, 2026 06:46:08
Ganderbal,
District Jal Jeevan Mission Ganderbal organized programme as part of the Jal Mahotsav Pakhwada under the Jal Jeevan Mission. The programme was held at the conference hall Mini Secretariat Ganderbal, highlighting this year’s theme, “Water & Gender.” The event aimed to promote the preservation and conservation of water resources and to encourage their proper and sustainable use. Several speakers on the occasion stressed the importance of saving water and raised awareness among participants about the need to protect this essential resource. Executive Engineer Jal Shakti (PHE) Ganderbal, Fayaz Ahmad, was also present at the event. Speaking on the occasion, he said that such programmes are being organized to educate the public about conserving water resources and ensuring their judicious use.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSMrinal Sinha
Mar 23, 2026 07:52:18
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : रोजगार के लिए गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाडीह गाँव निवासी तिलक महतो के 26 वर्षीय पुत्र राकेश महतो पिछले वर्ष अगस्त 2025 को KEC कंपनी में काम करने के लिए अबू धाबी गए थे। जहाँ पिछले 23 फरवरी 2025 को छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। KEC कंपनी वाले सही से जानकारी नहीं देने की वजह से परिवार के लोगों को शक है कि कोई अप्रिय घटना हुई है और उन्हें सही जानकारी जानबूझकर नहीं दी जा रही है। मेरे परिवार वालों को होने की आशंका सता रही है। पत्नी रीना देवी अपनी सात माह की बेटी रिया कुमारी के भविष्य को लेकर परेशान है। राकेश महतो की केसिया देवी का कहना है कि अगर मेरे बेटे को कुछ हो गया तो बहू और बच्ची का भविष्य क्या होगा। जानवर के सामने अब दो जून की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। बूढ़े माता-पिता अपने बेटे याद करके रोते हैं। अभिभावक एकता मंच के अध्यक्ष रामेश्वर महतो के माध्यम से सूचना मिलते ही प्रवासी हित में काम करने वाले सिकन्दर अली उनके घर पहुंच कर परिवार वालों को मदद का भरोसा दिलाया और उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का मुख्य मुद्दा पलायन और प्रवासी मजदूरों की समस्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब तक झारखंड के युवा रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में जाते रहेंगे। सरकार को चाहिए कि राज्य में ही रोजगार की ठोस व्यवस्था करे, ताकि मजदूरों को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़े.
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 23, 2026 07:51:55
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में नशे के खिलाफ ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत धरियावद थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडाचूरा, परिवहन में प्रयुक्त एक लोडिंग पिकअप और एक जिंदा कारतूस जब्त किया है। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। डीएसटी टीम को एक संदिग्ध पिकअप की सूचना मिली, जिसका पीछा किया जा रहा था। यह पिकअप बांसी से मुड़कर धरियावद की ओर आ रही थी। सूचना मिलते ही थाना धरियावद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई और आरामपुरा जंगल क्षेत्र में पहुंची, जहां डीएसटी की टीम पहले से मौजूद थी। नाकाबंदी के दौरान पाचागुड़ा के पास एक रिसोर्ट के निकट संदिग्ध पिकअप को रुकवाने का इशारा किया गया, लेकिन पिकअप में सवार आरोपियों ने रुकने के बजाय नाकाबंदी तोड़ दी। भागते समय आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से 15 से 16 राउंड फायरिंग की। इतना ही नहीं, उन्होंने सरकारी बोलेरो जीप को टक्कर मारते हुए फरार होने का प्रयास किया। डीएसटी टीम ने पीछा करते हुए उन्हें रुकने के लिए माइक से लगातार चेतावनी दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा फायरिंग भी की गई। इसके बाद आरोपी पिकअप को जंगल में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 38 कट्टों में भरा 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडाचूरा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पिकअप को जब्त कर थाना धरियावद में मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद पुलिस और क्यूआरटी टीम द्वारा आसपास के जंगल क्षेत्र में आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। यह कार्रवाई प्रतापगढ़ पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 23, 2026 07:51:27
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी शहर के सामान्य अस्पताल के ठीक बाहर दो पक्षों के बीच पथराव और झगड़ा हो गया यह विवाद एक तेरहवीं के खर्च को लेकर शुरू हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है。 बाड़ी अस्पताल में सफाई कर्मचारी रामेश्वर पुत्र मुरारी वाल्मीकि ने बताया कि वे रेवई गांव के निवासी हैं। उनके चाचा का कुछ दिन पहले निधन हो गया था,जो सोनारा गांव में रहते थे। अंतिम संस्कार के बाद तेरहवीं की तैयारी में उन्होंने 20 हजार रुपये दिए थे。 रामेश्वर के अनुसार, दो दिन पहले उनसे और रुपयों की मांग की गई, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। त्रयोदशी के कार्यक्रम में शामिल होने वे परिवार सहित सोनारा गए थे। वहां उनके भाई गोपाल और उसके रिश्तेदारों ने उनसे झगड़ा किया, जिसमें उनके बेटे सुनील के सिर में चोट आई। इस घटना को लेकर उन्होंने आगई थाने में मामला दर्ज कराया था。 इसके बाद, आरोपी गोपाल अपने गामरी गांव के रिश्तेदारों के साथ बाड़ी अस्पताल पहुंचा। वहां उसने रामेश्वर और उनके परिवार को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें बेल्ट, लाठी-डंडे और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान रामेश्वर के बेटे सुनील को फिर से चोटें आईं。 कोतवाली थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर बाजार में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लिया। एक पक्ष की ओर से मामला दर्ज कराया गया है, जिस पर जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Mar 23, 2026 07:50:48
Chapra, Bihar:चैती छठ के खरना पर बाजार गुलजार, महंगाई पर भारी आस्था, छठ महापर्व की पावन धारा में आज दूसरे दिन खरना को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चार दिवसीय चैती छठ पूजा के इस अहम पड़ाव पर व्रती खरना प्रसाद की तैयारी में जुटे हैं। बाजारों में प्राकृतिक फलों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है, वहीं मिट्टी के चूल्हों की मांग भी बढ़ गई है। व्रती परंपरा के अनुसार मिट्टी के चूल्हे पर ही शुद्धता के साथ प्रसाद तैयार कर रहे हैं, जिससे पूरे माहौल में भक्ति और श्रद्धा की सुगंध फैली हुई है। हालांकि फलों के दामों में बढ़ोतरी साफ नजर आ रही है, लेकिन आस्था के इस महापर्व पर महंगाई का कोई असर नहीं दिख रहा। छठी मईया की भक्ति में लीन श्रद्धालु पूरे उत्साह और विश्वास के साथ पूजा-अनुष्ठान में जुटे हुए हैं。
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 23, 2026 07:48:42
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपा, जो मुख्यमंत्री को संबोधित है。 जनपद के मनरेगा ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि विभागीय शिथिलता के चलते उन्हें 8 से 11 माह का मानदेय नहीं मिला है। ईपीएफ की कटौती राशि भी खातों में हस्तांतरित नहीं हो रही। दीपावली और अब होली जैसे त्योहारों में भी पैसे न मिलने से परिवार भुखमरी की कगार पर हैं। आर्थिक तंगी इतनी बढ़ गई है कि कई सेवक आत्महत्या तक कर चुके हैं – जो संविधान के अनुच्छेद 21 का स्पष्ट उल्लंघन है。 शासन ने कई पत्र जारी किए, लेकिन लंबित मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा। हमारी मांग है – तुरंत मानदेय जारी हो, ईपीएफ सभी यूपीएन में ट्रांसफर हो, और जनगणना 2017 जैसे अन्य कार्यों की तरह हमें प्राथमिकता मिले। मुख्यमंत्री जी से गुहार है! बाइट -- धर्मेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष रोजगार सेवक
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 23, 2026 07:47:14
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्रग तस्करी से कमाई गई 1.12 करोड़ की संपत्ति फ्रीज प्रतापगढ़ अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज किया है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 F(1) के तहत यह कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तस्करी से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसा है। महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज द्वारा संचालित ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें फ्रीज करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना हथुनिया पुलिस द्वारा आरोपी शाहरूख खान और दिलावर खान पिता हकीम खान पठान, निवासी हथुनिया, जिला प्रतापगढ़ की अवैध संपत्ति को फ्रीज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से अपने गांव में एक आलीशान मकान और एक स्कॉर्पियो वाहन खरीदा था। इन संपत्तियों की कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 12 लाख रुपये आंकी गई है। मामले की शुरुआत 30 दिसंबर 2025 को हुई थी, जब थाना धोलापानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 1 किलो 203 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। आगे की जांच में पुलिस को आरोपियों द्वारा अवैध तस्करी से संपत्ति अर्जित करने की गोपनीय सूचना मिली। इसके बाद विशेष टीम का गठन कर वित्तीय जांच की गई, जिसमें चल एवं अचल संपत्तियों की पहचान की गई। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार संपत्ति को फ्रीज करने की कार्रवाई की गई। फ्रीजिंग आदेश तैयार कर 20 मार्च 2026 को संबंधित सक्षम प्राधिकारी एवं एडमिनिस्ट्रेटर SAFEMA (FOP) एवं NDPS एक्ट, नई दिल्ली को भेजा गया। इसके पश्चात 23 मार्च 2026 को संपत्ति को विधिवत फ्रीज कर दिया गया। थाना हथुनिया पुलिस द्वारा मौके पर फ्रीजिंग बोर्ड भी लगाए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों, उन्हें संरक्षण देने वालों तथा इस अवैध कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 23, 2026 07:46:15
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 23, 2026 07:46:02
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में दिनदहाड़े लूट, युवती से मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में लूट की वारदात सामने आई है। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने नौकरी से घर लौट रही एक युवती के हाथ से मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता वैशाली नगर कैलाशपुरी शिव मंदिर निवासी 19 वर्षीय नेहा मेहरा ने बताया कि वह घर लौट रही थी, तभी कैलाशपुरी मंदिर के सामने स्कूटी पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसका वीवो मोबाइल छीन लिया। वारदात के बाद नेहा ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन दोनों आरोपी तेजी से भाग निकले। घटना के तुरंत बाद नेहा ने परिजनों को सूचना दी और कृष्णगंज थाना में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 23, 2026 07:45:47
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ में पर्यटन विकास समिति द्वारा आज शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर शहीदों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समिति संयोजक ओम पाठक ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान par सभी भारतीयों को गर्व है। इनके जीवन से राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने की प्रेरणा मिलती है। आज का दिन बलिदान और साहस के प्रतीक स्वतन्त्रता संग्राम के अमर नायको को समर्पित है। कार्यक्रम में पर्यटन विकास समिति सदस्यो सहित गणमान्य जन ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top