Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191201
गांदरबल में CWSN बच्चों के लिए जिला-स्तरीय एक्सपोज़र विज़िट शुरू
WMWaqar Manzoor
Mar 27, 2026 06:49:19
Ganderbal,
The Deputy Commissioner (DC) Ganderbal, Jatin Kishore flagged off a district-level exposure visit for Children With Special Needs (CWSN) from Mini-Secretariat Ganderbal. The exposure visit has been organised under Samagra Shiksha by the Education Department as part of efforts to strengthen inclusive education and provide meaningful learning opportunities to CWSN students. A total of 32 students, accompanied by 12 teachers, are participating in the visit to Sher-e-Kashmir University of Agricultural Sciences and Technology of Kashmir, Shuhama. The visit aims to provide experiential learning by exposing students to diverse academic and practical environments. During the programme, students will explore laboratories, libraries, cattle farms and various entrepreneurship units within the university campus, enabling them to learn beyond classrooms in an interactive and supportive setting. On the occasion, the DC interacted with the students and accompanying staff and underscored the importance of such initiatives in boosting confidence, promoting social interaction and ensuring overall development of children with special needs. He appreciated the efforts of the education department in organising the programme and ensuring inclusive participation. Chief Education Officer Ganderbal, Principal Govt. Boys Hr. Sec. School Ganderbal, and other officers and officials from the education department, teachers, and parents were present during the flag-off ceremony.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 29, 2026 08:49:02
Patna, Bihar:1. बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी\n\n2. कुल पास प्रतिशत रहा 81.79%\n\n3. इस बार 15 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए\n\n4. 12 लाख 35 हजार से अधिक छात्र- छात्राएं हुए सफल\n\n5. 4.43 लाख छात्र प्रथम श्रेणी में पास\n\n6. 4.75 लाख छात्रों को मिली द्वितीय श्रेणी\n\n7. टॉप-10 सूची में 139 छात्रों ने बनाई जगह\n\n8. टॉपर्स में 57 छात्राएं शामिल, बेटियों का दबदबा\n\n9. दो छात्राओं ने 98.4% अंक के साथ किया टॉप\n\n10. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध, छात्रों में खुशी की लहर\n\nइस बार भी रिकॉर्ड समय में जारी हुआ परिणाम\n\n28 दिनों के भीतर कॉपी जांच कर बना नया रिकॉर्ड\n\nपास प्रतिशत में इस बार बढ़ोतरी की संभावना\n. छात्र ऑनलाइन वेबसाइट पर देख सकते हैं अपना रिजल्ट\nयूनिक आईडी सिस्टम से रिजल्ट प्रक्रिया हुऔर पारदर्शी\n. बारकोड और लिथोकोड तकनीक से नकल पर सख्ती\n. सभी सफल छात्रों को बोर्ड अध्यक्ष ने दी बधाई\n. फेल छात्रों के लिए स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट का मौका\n रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की आशंका\n\nखास बातें\nइस बार टॉप 2 में दोनों छात्राएं रही हैं\nजमुई और वैशाली ने टॉप किया\nबेगूसराय के कई छात्र मेरिट में शामिल\n480 अंक वाले छात्रों की बड़ी संख्या
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 29, 2026 08:48:55
Panchkula, Haryana:पंचकूला, हरियाणा: हरियाणा के जिला पलवल से सरकारी स्कूल के स्पोर्ट्स विंग के लगभग 50 बच्चे अपने शिक्षकों के साथ तीन दिवसीय शैक्षणिक पिकनिक के लिए मोरनी पहाड़ी क्षेत्र, पंचकूला पहुंचे थे। पिकनिक के बाद आज वापसी के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चों से भरी बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। स्थिति बेहद गंभीर थी, लेकिन बस चालक ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए बस को खाई में गिरने से बचा लिया। चालक ने तुरंत निर्णय लेते हुए बस को पहाड़ी किनारे बनी दीवार की ओर मोड़ दिया, जिससे बस दीवार से टकराकर रुक गई। हादसे के बाद सभी बच्चों और शिक्षकों को तुरंत पंचकूला के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं। कोच ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी बच्चों की हालत स्थिर है और आवश्यक उपचार के बाद उन्हें सुरक्षित वापस भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 29, 2026 08:48:33
Noida, Uttar Pradesh:पीएम मोदी ने मन की बात में वाराणसी और मेरठ के अरूण कुमार की किया जिक्र हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक प्रेरक प्रयास देखने को मिला। वहां एक ही घंटे में 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधा लगाए गए और एक नया Guinness World Record बना। इस प्रयास की सबसे खात बात ये रही कि इसमें हजारों लोग एक साथ जुड़े। छात्रा, जवान, स्वयंसेवी संगठन, अलग अलग संस्थाएं, सबने मिलकर इस काम को संभव बनाया। इसी तरह नागालैंड के चिजामी गांव से भी एक बहुत प्रेरक प्रयास सामने आया है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' का प्रभाव देश के कोने-कोने में दिखने लगा है। पीएम मोदी ने अपने मन की बात में मेरठ के अरुण कुमार की तारीफ मेरठ के अरुण कुमार भी अब अपने इलाके में ऊर्जा दाता बन गए हैं। हाल ही में, दिल्ली में हुए कार्यक्रम में अरुण कुमार ने हिस्सा लिया था और अपने अनुभव साझा किये थे । उन्होंने बताया था कि वो न केवल बिजली बिल की बचत कर रहे हैं, बल्कि अपनी अतिरिक्त बिजली बेच भी रहे हैं। मन की बात, 29 मार्च 2026
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 29, 2026 08:48:13
Jalore, Rajasthan:सायला-जालोर अनार मंडी जीवाणा द्वारा संचालित ‘सुनहरा कल योजना’ का अंतिम एवं सबसे बड़ा चरण—बम्पर राउंड सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस खास अवसर पर किसानों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के इस अंतिम पड़ाव का मुख्य आकर्षण Massey Ferguson मिनी ट्रैक्टर रहा, जिसे बोरवाड़ा गांव के किसान पोलाराम ने जीतकर अपने नाम किया। विजेता की घोषणा पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किसानों की मौजूदगी में की गई। इस योजना के तहत पहले और दूसरे राउंड में भी किसानों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। पहले राउंड के विजेताओं को चांदी के सिक्के प्रदान किए गए, जबकि दूसरे राउंड में किसानों को सोने के सिक्के, फ्रिज और टीवी जैसे उपयोगी एवं शानदार उपहार दिए गए। बम्पर राउंड के दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह एवं विश्वास का माहौल बना रहा। चयन प्रक्रिया को खुले और निष्पक्ष तरीके से आयोजित किया गया, जिससे किसानों में योजना के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ। ‘सुनहरा कल योजना’ केवल इनाम वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसानों की मेहनत को सम्मान देने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। फ्रूटएक्स का उद्देश्य है कि हर किसान को डिजिटल मंडी का लाभ मिले, उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो और उनकी मेहनत को पूरा सम्मान मिल सके।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Mar 29, 2026 08:47:11
Keonjhar, Odisha:Pearl (PERL/PACL/Pearls) ग्रुप स्कैम – “निवेशकों की जमीन का क्या हुआ?” TIME LINE- NEXT 3 DAYS इन्फो: भारत के सबसे बड़े पोंजी स्कीम्स में से एक (2014 में उजागर)। Pearls Agro Corp Ltd (PACL) और ग्रुप कंपनियों के नेता निर्मल सिंह भांगू (2024 में निधन) ने 5–6 करोड़ निवेशकों से ₹48,000–60,000 करोड़ इकट्ठा किए। कृषि भूमि प्लॉट्स + उच्च रिटर्न का वादा करके फर्जी एलॉटमेंट लेटर दिए, लेकिन कोई असली जमीन नहीं दी गई। पैसा शेल कंपनियों और विदेशी प्रॉपर्टीज में साइफन किया गया। CBI ने 2014 में छापेमारी की। ED ने 169+ प्रॉपर्टीज अटैच कीं । सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस आर.एम. लोधा कमिटी को एकमात्र कस्टोडियन बनाया – केवल वही अटैच्ड एसेट्स बेच/डिस्पोज कर सकती है, ताकि पीड़ितों को रिफंड मिले। शूटिंग प्लान: प्रॉपर्टीज का शूट: वाइड/एस्टेब्लिशिंग शॉट्स: खाली/विरान जमीन, बाउंड्री, घास-झाड़ियां या आंशिक निर्माण। क्लोज-अप: कोई निर्माण, फेंसिंग, वाहन, लोग खेती/रहने वाले कब्जा: किसी भी अनधिकृत कब्जा, नया निर्माण, अवैध फेंसिंग, बाउंसर/सिक्योरिटी को शूट करें साइनेज: लोधा कमिटी के नोटिस, “Attached Property”, “No Sale” बोर्ड, ED सील करंट मार्केट वैल्यू : प्रॉपर्टी की मौजूदा बाजार कीमत (आसपास की जमीन/प्रॉपर्टीज से तुलना करें या लोकल डीलर्स से वैरिफाई करें, कोई बाइट की जरुरत नहीं है) गार्ड से साउंडबाइट (यदि मौजूद हो) : “इस प्रॉपर्टी का मालिक अब कौन है? या पजेशन किसके पास है?”. “लोधा कमिटी या सुप्रीम कोर्ट अटैचमेंट के बारे में क्या पता है?”. “आपको किसने गार्ड नियुक्त किया? कोई बायर्स/सेल्स एक्टिविटी देखी?”
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 29, 2026 08:46:11
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में जैन समाज व श्री जैन नवयुवक मंडल ओर से भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत महोत्सव के तीसरे दिन शहर में पंचतीर्थ पैदल यात्रा निकालने के साथ नेमीनाथ मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 55 लोगों ने अपने रक्त का दान किया। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत नेमिनाथ भगवान के मंदिर से पंचतीर्थ पैदल यात्रा का शुभारंभ किया गया, जो पार्श्वनाथ मंदिर तक पहुँची। इस यात्रा में जैन समाज के लोगों का अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पैदल यात्रा पूर्ण की। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही सम्भवनाथ परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 55 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया। शिविर में विशेष रूप से 8 महिलाओं ने भी रक्तदान किया। इसके साथ ही 80 से अधिक युवाओं ने अपने रक्त की जांच करवाई और भविष्य में नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने बताया कि महावीर जन्म कल्याणक के इस पावन पर्व पर केवल धार्मिक क्रियाएं ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को भी निभाने का प्रयास किया जा रहा है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है, जो भगवान महावीर के 'जियो और जीने दो' के संदेश को चरितार्थ करता है। आगामी दो दिनों में भी कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसका समापन भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के मुख्य उत्सव के साथ होगा。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top