Back
गजेंद्र सिंह शेखावत का जैसलमेर दौरा: किले के संरक्षण पर चर्चा!
SDShankar Dan
Aug 31, 2025 08:48:42
Jaisalmer, Rajasthan
नोट सभी वीडियो बाइट, TVU 79
जिला-जैसलमेर
विधानसभा-जैसलमेर
खबर की लोकेशन-जैसलमेर
रिपोर्टर-शंकर दान
मोबाइल-9799069952
नोट - सभी फीड TVU 79
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जैसलमेर दौरा, जैसलमेर सर्किट हॉउस मे जिले अधिकारियों के साथ बैठक कर जैसलमेर किले के संरक्षण पर की चर्चा
जैसलमेर दौरे पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना — एसआई भर्ती पर भी दी प्रतिक्रिया
जैसलमेर
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को जैसलमेर पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सुंदर दुर्गा के संरक्षण को लेकर विशेष चर्चा की और दुर्ग क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों व अन्य गतिविधियों को लेकर जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
वही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपने जैसलमेर दौरे के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए शेखावत ने कहा कि जो लोग संविधान की किताब जेब में रखते हैं, वही सबसे पहले उसकी मर्यादा भूल जाते हैं।
उन्होंने कहा कि मां हमेशा आदरणीय होती है, चाहे किसी की भी क्यों न हो। राहुल गांधी के इस बयान से लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। शेखावत ने कहा कि यह बयान उनके चरित्र विकास पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही साफ कह चुके हैं कि हम कामदार हैं, जबकि राहुल गांधी नामदार राजनीति करते हैं। भाजपा काम और विकास की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस व्यक्तिगत हमलों तक सीमित हो गई है।
शेखावत ने कांग्रेस नेतृत्व से जनता से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में मां का सम्मान सर्वोपरि है, इसे कोई भी नहीं तोड़ सकता। साथ ही चेतावनी दी कि जनता राहुल गांधी को इस बयान का जवाब जरूर देगी।
एसआई भर्ती मामले पर प्रतिक्रिया
राजस्थान एसआई भर्ती रद्द होने के मामले में शेखावत ने कहा कि कोर्ट ने यह फैसला राज्य सरकार पर छोड़ा है। भर्ती को रद्द करने की बजाय दोषियों को सजा देना ही सही राह है।
उन्होंने कहा कि वर्षों से सेवा कर रहे युवाओं पर संकट नहीं आना चाहिए। कुछ लोगों की गलती की वजह से पूरी भर्ती रद्द करना गलत है। शेखावत ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की मंशा शुरू से यही रही है कि दोषियों को सजा मिले और योग्य अभ्यर्थियों को न्याय।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस पर गहन समीक्षा कर जल्द स्थिति स्पष्ट करेगी। सैकड़ों युवाओं ने कठिन परिश्रम और ट्रेनिंग पूरी की है, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।
बाइट -गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री l
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
FollowSept 01, 2025 13:18:48Paradeep, Odisha:
Slug - Suchana
Dt - 01/09/2025
Place - Paradip
Format - Avb
Anchor - ଭାରତୀୟ ପାଣିପାଗ ସୂଚନାନୁଯାୟୀ ଉତ୍ତର ପଶ୍ଚିମ ବଙ୍ଗୋପସାଗର ରେ ସୃଷ୍ଟି ହୋଇଥିବା ଲଘୁଚାପ ପ୍ରଭାବରେ ପ୍ରବଳରୁ ଅତିପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ଓ ବିଜୁଳି ମାରିବା ସମ୍ଭାବନା ରହିଛି। ଏନେଇ ଆସନ୍ତା ସେପ୍ଟେମ୍ବର ୪ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ସମୁଦ୍ର ଅଶାନ୍ତ ରହିବ। ପାରାଦୀପ ମାଛଧରା ବନ୍ଦର ମଧ୍ୟରେ ଥିବା ସମସ୍ତ ବୋଟ୍ ଓ ଡଙ୍ଗା ମାଲିକଙ୍କ ସମେତ ସମସ୍ତ ମତ୍ସ୍ୟଜୀବୀ ମାନଙ୍କୁ ସମୁଦ୍ର କୁ ମାଛ ଧରିବା ପାଇଁ ବାରଣ କରାଯାଇଛି। ଯେଉଁ ମତ୍ସ୍ୟଜୀବୀ ମାନେ ସମୁଦ୍ର ଭିତରେ ଅଛନ୍ତି ,ସମସ୍ତ ଙ୍କୁ କୂଳକୁ ଫେରି ଆସିବା ପାଇଁ ଡାକବାଜୀ ଯନ୍ତ୍ର ଦ୍ବାରା ସମସ୍ତ ମତ୍ସ୍ୟଜୀବୀ ମାନଙ୍କୁ ଅନୁରୋଧ କରାଯାଇଛି। ମତ୍ସ୍ୟ ଓ ପ୍ରାଣୀ ସଂପଦ ବିକାଶ ବିଭାଗ ଓଡିଶା ସରକାରଙ୍କ ତରଫରୁ ଏହି ସୂଚନା ଜାରୀ କରାଯାଇଛି।
ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowSept 01, 2025 13:18:41Etah, Uttar Pradesh:
INPUT :शाहजहांपुर में-मुस्लिम संगठन तहरीक दावते इस्लामी इंडिया ने जुलूस में शामिल होने वाले लोगों से अपील की है कि वह किसी दूसरे देश का झंडा लेकर ना आए। ना ही किसी दूसरे देश के समर्थन में कोई नारेबाजी करें। और ना ही सिर तन से जुड़ा जैसे उन्मादी नारे लगाए इसको लेकर एटा से रिएक्शन भेज दिए है सर।
*बाइट - मोहम्मद जमां खान।*
*बाइट - शराफत हुसैन (मुस्लिम नेता)*
*बाइट - इंतेजार अली (संदली)*
*बाइट- जहीर अहमद*
0
Report
DMDinesh Mishra
FollowSept 01, 2025 13:18:21Varanasi, Uttar Pradesh:
बिहार में इंडिया गठबंधन की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं ने राहुल गांधी माफी मांगों के नारे लगाए।
कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ा आक्रोश जताया।
बाइट- पूजा दीक्षित बीजेपी कार्यकतृ
0
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowSept 01, 2025 13:18:11Hardoi, Uttar Pradesh:
स्लग- हरदोई में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत,नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर थाने का घेराव,पुलिस ने डंडे लेकर दौड़ाया,नारेबाजी कर मृतक के शव को रखकर थाने का घेराव,कल ही दरोगा समेत कई पुलिस कर्मियों व लड़की के परिजनों पर हुई थी एफआईआर दर्ज
एंकर-- हरदोई में लड़की भगाने के मामले के आरोपी युवक की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज जब शव पोस्टमार्टम होकर आया तो परिजनों ने नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया।काफी देर बवाल होता रहा करीब 3 घंटे तक हाइवे जाम रहा हालत बिगड़ने पर कई थानों की फोर्स और पीएसी को मौके पर बुलाना पड़ा। इस दौरान पीड़ित परिवार की पुलिस से झड़प भी हुई और पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ाया जिसके बाद ग्रामीण मौके से भागे।हालांकि रविवार को इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर उप निरीक्षक वरुण शुक्ला समेत कई पुलिस कर्मियों पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था और विवेचक को निलंबित कर दिया गया था लेकिन सोमवार को एक बार फिर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया।भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर शाहाबाद पहुंच गए और थाने का घेराव कर लिया।एसपी और डीएम आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और शाम को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।
वीओ-1
थाने का घेराव किये जाने की जानकारी लगते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई,आसपास के कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी को भी मौके पर बुलाकर कोतवाली के बाहर लगा दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह एसडीएम शाहाबाद मौके पर पहुंचे लेकिन हालात लगातार पर बेकाबू होते रहे जिसके बाद डीएम अनुनय झा,एसपी नीरज कुमार जादौन फिर मौके पर पहुंचे।मृतक के परिजनों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को मुआवजा और नौकरी दी जाए।इस दौरान ग्रामीणों द्वारा लगातार पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही थी।ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते शाहजहांपुर हरदोई राजमार्ग पर करीब तीन घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। मौके पर जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा और नौकरी दिलाए जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजन शांत हुए हैं और जाम खुलवाकर सुचारू रूप से आवागमन चालू कराया जा सका है।
वीओ-2
एसपी ने बताया कि यह कल लगभग 8 बजे की घटना है पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी और मुझे सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना परिसर में एक लड़का जिसका नाम रवि राजपूत जो की अहमदनगर ग्राम का रहने वाला है शाहाबाद थाना क्षेत्र में ही पड़ता है उसने थाना परिसर में सुसाइड कर लिया है तत्काल हम और अन्य अधिकारी मौके पर आए थे घरवालों को सूचना दी गई थी घर वालों ने बताया था कि उनके गांव की ही एक नाबालिक लड़की 27 तारीख को उनके लड़के रवि के साथ चली गई थी उसमें लड़की के परिजनों ने 28 तारीख को मुकदमा दर्ज कराया था अपहरण का, जिस पर पुलिस ने लड़की को बरामद किया था और लड़के को हिरासत में ले लिया था घरवालों का यह भी आरोप था कि लड़के को कई दिन तक अवैध हिरासत में रखा गया था और लड़की के परिजनों से मिलकर उन्होंने लड़के की हत्या कर दी ऐसा उन्होंने आरोप लगाया था इस पर कल FIR दर्ज की गई थी और उसके पश्चात जो विवेचक थे जो 28 तारीख को पंजीकृत हुआ था निलंबित किया गया था और रात में ही पंचनामा की कार्रवाई की गई थी और घरवालों से अनुरोध किया गया था कि जो पोस्टमार्टम होगा वह डॉक्टर के पेैनल से होगा। और उसकी वीडियो ग्राफी कराई जहां उनके लोग भी उपस्थित थे पोस्टमार्टम होने के बाद यह लोग जब गांव आ रहे थे कुछ लोग यहां पर आ गए और उन्होंने जाम लगाया था थाने के सामने और डेड बॉडी यहां पर रखी थी उन लोगों की कुछ डिमांड थी उनको मुआवजा दिया जाए और एक नौकरी दी जाए और उनके साथ जो पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मौजूद थे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए उसमें डीएम साहब भी आ गए थे डीएम साहब ने मुआवजा और नौकरी का आश्वासन दिया है और मैंने इसमें जो भी वाचक थे वह भी सस्पेंड हो गए थे और जिनके पास थाने का चार्ज था उनको भी मेरे द्वारा सस्पेंड किया गया है और इसमें कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है थाना परिसर में जो टॉयलेट था उसमें इन्होंने हैंगिंग की थी।
बाईट-नीरज जादौन,एसपी हरदोई
0
Report
NSNiroj Satapathy
FollowSept 01, 2025 13:18:02Koraput, Odisha:
କୋରାପୁଟ - ମହିଳା ସ୍ଵୟଂ ସହାୟକ ଗୋଷ୍ଠୀ ଙ୍କୁ ମିଳିଲା ସହାୟତା ରାଶି। ୫୧ ଟି ଅଭିଯୋଗ ର ଶୁଣାଣି କଲେ ଜିଲ୍ଲାପାଳ।
ବାଇଟ - ମନୋଜ ସତ୍ୟବାନ୍ ମହାଜନ - ଜିଲ୍ଲାପାଳ, କୋରାପୁଟ।
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowSept 01, 2025 13:17:53Narayanpur, Jharkhand:
Anchor -गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से जरही-तसरार की ओर घूम रहे हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए छापामारी दल गठित किया गया। छापामारी के दौरान तसरार मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान रंजीत कुमार पासवान और गौहर अली के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद किया गया। बिना नंबर प्लेट की पैशन प्रो मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त किया गया। पूछताछ में रंजीत पासवान ने स्वीकार किया कि वह चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य है और उसने रारो, जरही और झोंतर गांव में स्थित दुकानों से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
0
Report
VPVinay Pant
FollowSept 01, 2025 13:17:48Jaipur, Rajasthan:
PantVinay
जयपुर
जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई
जयपुर रेंज के 8 जिलों में चलाया गया ऑपरेशन वज्र प्रहार
1775 अधिकारियों और जवानों की 436 टीमों ने
बदमाशों के 1919 ठिकानों पर दी दबिश
792 बदमाशों को किया गया गिरफ्तार
स्थानीय विशेष अधिनियम के तहत दर्ज किए गए 81 नए प्रकरण
वहीं 79 अपराधियों को किया गया गिरफ्तार
आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में की गई कार्रवाई
अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब सहित अन्य सामान किया गया बरामद
अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 7 टन से अधिक बजरी की गई सीज
0
Report
NJNitish Jha
FollowSept 01, 2025 13:17:39Mumbai, Maharashtra:
ADVOCATE ASHISH RAI BYTE
& ORDER COPY
*लालबाग राजा vip और सामान्य दर्शन के खिलाफ एडवोकेट आशीष राय के द्वारा दर्ज शिकायत के तहत गंभीरता पूर्वक संज्ञान लिया मामले की गंभीरता को ध्यान में रख कर यह संज्ञान लिया गया है जिसमे महाराष्ट्र सरकार, मुंबई पुलिस कमिश्नर, लालबाग मण्डल सेक्रेटरी, मुंबई मंत्रालय और बृहन मुंसिपल कारपोरेशन के खिलाफ नोटिस जारी किया है और जल्दी लिखित जवाब दर्ज करने हेतु निर्देशित किया है*
0
Report
NJNeetu Jha
FollowSept 01, 2025 13:17:30Delhi, Delhi:
दिल्ली सरकार मूर्ति विसर्जन के लिए बनाएगी 80 आर्टिफिशियल तालाब
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा की।
दिल्ली में करीब 80 कृत्रिम तालाब बनाए जा रहे हैं, ताकि मूर्ति विसर्जन यमुना नदी में न होकर इन तालाबों में हो।
मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के विकसित दिल्ली विज़न के अनुरूप।
जिला अनुसार तालाबों की संख्या तय – पश्चिम दिल्ली में 20, पूर्व में 16, उत्तर-पश्चिम में 12, दक्षिण-पूर्व में 9, दक्षिण-पश्चिम में 7, शाहदरा/दक्षिण/उत्तर-पूर्व में 5-5, केंद्रीय दिल्ली में 4 और उत्तर दिल्ली में 1।
दिल्ली जल बोर्ड तालाबों में पानी भरेगा, और बाद में वही पानी सड़क पर छिड़काव व उद्यानों की सिंचाई में पुनः इस्तेमाल होगा।
हर स्थल पर एम्बुलेंस व मेडिकल सपोर्ट की व्यवस्था रहेगी।
त्योहार समितियों से मार्ग की जानकारी ली जा रही है, ताकि दिल्ली पुलिस ट्रैफिक व भीड़ प्रबंधन समय रहते कर सके।
0
Report
RSRahul shukla
FollowSept 01, 2025 13:17:19Amethi, Uttar Pradesh:
जायस में गणेश विसर्जन की धूमः ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा, भक्तों ने की पुष्प वर्षा
जायस, अमेठी में गणेश चतुर्थी के पांचवें दिन भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। सोमवार सुबह 9 बजे हनुमान मंदिर कॉपरेटिव बैंक प्रांगण से यात्रा शुरू हुई।
गणेश उत्सव भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक मनाया गया। नगर के अशोक राय और धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि गणपति की स्थापना डेढ़ से 10 दिनों तक की जाती है। सबसे प्रचलित प्रथा 10 दिनों की है।
शोभायात्रा में डीजे की धुन पर भक्तों ने नृत्य किया। यात्रा का मार्ग वहाब गंज, खरका, सैदाना चौकी, कंचाना और जगदीशपुर रोड से होते हुए बस स्टॉप तक रहा। फिर यात्रा हनुमान मंदिर वापस पहुंची। अंत में जौनपुर ब्रांच गुरियाबाद में विसर्जन किया गया।
यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा और माला अर्पण से स्वागत हुआ। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं ने भक्ति, शक्ति, सिद्धि, लक्ष्मी और महा गणपति का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में गोपाला सिंघल, डॉ अशोक राय, धर्मेंद्र वर्मा, रवि कौशल, आशीष अग्रवाल, संजय मिश्रा, अनोखेलाल सोनकर, नीरज सिंह, राजाराम सोनी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
बाइट राम खेलावन भक्त
0
Report
RKRohit Kumar
FollowSept 01, 2025 13:17:09Sheikhpura, Bihar:
शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा में होने वाले विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।बरबीघा के एक निजी सभागार में एनडीए घटक दल के जिलाध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया।विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन बरबीघा के एसकेआर कॉलेज के मैदान में 3 सितंबर को प्रस्तावित है।जिसमें एनडीए घटक दल के कई बड़े सांसद और मंत्री में शामिल होंगे ।इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी ने कहा कि 3 सितंबर को बरबीघा विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होना है।विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में पटना के सांसद रवि शंकर प्रसाद,बिहार सरकार के मंत्री मंत्री श्रवण कुमार,मंत्री प्रेम कुमार,मंत्री डॉक्टर सुनील कुमार सहित अन्य प्रदेश और जिला स्तरीय नेता मौजूद रहेगें।कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर तैयारी शुरू किया गया है।
वाईट - रणधीर कुमार सोनी - जदयू जिलाध्यक्ष शेखपुरा
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowSept 01, 2025 13:17:00Noida, Uttar Pradesh:
बूंदी- ramphool_mehra
अच्छी बारिश की वजह से जैत सागर झील व नवल सागर तालाब में हुई पानी की आवक
लगातार बारिश की वजह से जेत सागर का नाला उफान पर।
बिबनवा रोड, तहसील रोड पर आवागमन बाधित।
नगर परिषद की जेसीबी मशीन और अवरुद्ध नालों की कर रही है सफाई।
नई तहसील के पास स्थित नाले मैं उफान आने पर की जेसीबी मशीन से साफ सफाई।
अवरुद्ध नाले को किया बहाल।
जल भराव वाले क्षेत्रों में जिला कलेक्टर की देखरेख में की जा रही है पानी की निकासी
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowSept 01, 2025 13:16:57Raipur, Chhattisgarh:
बालोद
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सक्रिय महिला के रूप में काम करने वाली सैकड़ो महिलाएं आज बालोद जिले के मां गंगा मैया मंदिर परिसर में इकट्ठे हुए इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सोपे महिलाओं ने बताया कि लंबे समय से वे शासन की सभी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा उनका किसी प्रकार से विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है और हम चाहते हैं कि जितनी राशि में हम काम कर रहे हैं वह बेहद कम है हमारी 12 सूत्री मांगे हैं और हम अपनी मांगों के लिए यहां पर पहुंचे हुए हैं।
वीओ - सक्रिय महिला पुनम साहू ने बताया है कि वे पिछले 10-15 वर्षों से निरंतर गांव में समूह बनाना, मीटिंग लेना, खातों का आडिट करना, बीमा की जानकारी देना तथा कई ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्य बड़े उत्साह से करती आ रही हैं। परन्तु मानदेय प्रोत्साहन राशि केवल 1910 रुपये मिलती है, जो उनके कार्यों की तुलना में अत्यंत न्यून है। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन कार्यों के लिए अपने व्यक्तिगत मोबाइल का प्रयोग करना पड़ता है, यात्राओं और क्लस्टर से आने-जाने के खर्चे खुद वह वहन करती हैं।
प्रांत प्रमुख पद्मा पाटिल ने बताया कि उनका मानदेय बढ़ाकर 10,000 रुपये किया जाए और दैनिक मजदूरी 250 रुपये मिले। इसके साथ ही, लखपति दीदी के ऑनलाइन कार्य के भुगतान में देरी को समाप्त किया जाए। नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सुरक्षा, यूनिफॉर्म, पहचान पत्र और नियमितिकरण की भी मांग की गई है। इसके अतिरिक्त हर महीने 5 तारीख को प्रोत्साहन राशि का भुगतान, यात्रा भत्ता और मोबाइल खर्च भी दिए जाने की मांग उठाई गई है।
ये हैं मांगे -
1. हमारा मानदेय (प्रोत्साहन राशि) जो कि 1910रू. है उसे बढ़ा कर 10000 रू. किया जाय।
2. वर्तमान मे मजदुरी 250रू. हो चूंकि है हमे प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाए।
3. लोकोस VPRP लखपति दीदी का ऑनलाइन कार्य का पैसा जल्द से जल्द दिया जाए।
4. हमे नियुक्ति पत्र दिया जाए।
5. हमे स्वास्थ्य सुरक्षा दिया जाए।
6. हमे यूनिफार्म दिया जाए।
7. हमे पहचान पत्र दिया जाए।
8. हमारा नियमितिकरण किया जाए।
9. हर माह 5 तारीख को प्रोत्साहन राशि दिया जाए।
10. स्व सहायता समुह की दीदियों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद जल्द से जल्द शासन खरीदे।
11. हमे यात्रा भत्ता व मोबाइल खर्चा दिया जाए।
बाइट - पूनम साहू, सक्रिय महिला
बाइट - पद्मा पाटिल, प्रांत अध्यक्ष NRLM
0
Report
GSGajendra Sinha
FollowSept 01, 2025 13:16:46Koderma, Jharkhand:
ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत रखे गए 500 एमएम के पाइप की चोरी के मामले का कोडरमा पुलिस ने पर्दाफाश किया है और इस मामले में आठ चोरों को गिरफ्तार करते हुए एक ट्रक पर लोड कर रखे गए 16 पाइप और चोरी में पाइप लोड करने में इस्तेमाल की गई हाइड्रा मशीन को भी पुलिस ने जब्त किया है। जिले के डोमचांच प्रखंड बगड़ो में ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम कर रही कंपनी के ब्लैकलिस्टेड होने के बाद वहां बड़े मात्रा में 500 एमएम के पाइप स्टॉक करके रखे गए थे। जिन्हें एक व्यक्ति राहुल कुमार ठेकेदार बनकर कुछ मजदूर और ट्रांसपोर्टर को बुलाकर हाइड्रा मशीन के जरिए ट्रक में पाइप लोड करने लगा। इसी क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई को सूचना मिली और उन्होंने यह सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अनिल सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जहां पाइप का स्टॉक कर रखा गया था, वहां से ट्रक पर लोड किए गए 16 पाइप और जयनगर थाना क्षेत्र से हाइड्रा मशीन को जप्त करते हुए, कोडरमा, गिरिडीह और हजारीबाग थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी रतीभान सिंह ने बताया कि इस मामले में और भी लोग संलिप्त हैं, जिनके गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है साथ ही घटना स्थल से चोरी किए गए अन्य पाइप की बरामद की के लिए भी छापेमारी की जा रही है।
बाइट :- रतिभान सिंह, मुख्यालय डीएसपी
0
Report
VMVimlesh Mishra
FollowSept 01, 2025 13:16:29Mandla, Madhya Pradesh:
मण्डला - जिले में अब गली, सड़क और चौराहों तो ठीक स्कूलों में भी छात्राएं सुरक्षित नही क्योंकि आवारा किस्म के लोग ओर मनचले ही नही अब शिक्षक ही छात्राओं से छेड़छाड़ ओर बदनीयती पर उतारू है । ऐसा ही एक मामला निवास थाना क्षेत्र के ग्राम बरबटी के हाई स्कूल से सामने आया है जंहा एक शिक्षक ने 10वीं क्लास की 14 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी की है । छात्रा की शिकायत पर आरोपी शिक्षक मनोज चक्रवर्ती के खिलाफ निवास थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट व अन्य धाराओ के तहत मामला दर्ज किया था । मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी शिक्षक फरार चल रहा था जिसे आज निवास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ओर आगे की कार्यवाही की है । मामले के बाद न केवल छत्राओं, अभिभावकों ओर समाज मे शिक्षक की इस गंदी हरकत की चर्चा है वंही उक्त शिक्षक का यह कृत्य पूरे शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला लग रहा है ।
बाईट - एसके वर्मा - एडिशनल एसपी - मण्डला ।
0
Report