Back
नूंह के सालाहेड़ी तालाब में डूबे चार मौतें, रहस्यमय हादसा घिरा
AMANIL MOHANIA
Sept 28, 2025 02:37:27
Nuh, Haryana
Story :- नूंह के सालाहेड़ी गांव में खेत से मिट्टी खोदने के बाद बने तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौत हो गई।
घटना सलाहेड़ी गांव की है जिसमें एक परिवार के चार सदस्य की पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका दोनों महिलाएं जमशिदा (40) साल और मकीना (35) साल की थी जो आपस में जेठानी-देवरानी थी। जो परिवार के साथ गांव से थोड़ी दूर अपने खेत पर बने मकान में रहा करती थी। शनिवार दोपहर दोनों अपनी 11-12 साल की बेटियों सोफिया और सुमईया के साथ नजदीक दूसरे के खेत में बने तालाब में कपड़े धोने गई थी। कपड़े धोने के दौरान उनकी बच्चियां तालाब में नहाने लगी, लेकिन करीब 10 फीट गहराई के इस तालाब का उन्हें अंदाजा नहीं लगा और बच्चियां डूबने लगी। ऐसा देख दोनों महिलाएं भी बच्चियों को बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ी, लेकिन बच्चियों को बचाने के दौरान दोनों महिलाएं भी इस तालाब में डूब गई।
करीब शाम साढ़े पांच बजे तालाब में भैंस नहलाने पहुंची गांव की दो महिला जेबुना और मैमूना ने तालाब किनारे कपड़े और तालाब में तैरती चप्पल देखी तो हादसे का अंदाजा लगा। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी तो काफी लोग पहुंचे और तालाब में कूदकर शवों को निकाला। हादसे की सूचना पाकर सदर थाना नूंह पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। वहीं इस हादसे के चलते सालाहेड़ी गांव सहित इलाके में मातम छा गया। मृतक महिलाओं के पति ड्राइवर का काम करते हैं।
हाजी हनी ने बताया कि महिलाएं और बच्चे कपड़े धोने के लिए गए हुए थे। किस वजह से हादसा हुआ, ये जांच के बाद पता चलेगा। स्थानीय महिलाओं ने कपड़े-चप्पल देखकर बाकी लोगो को बताया जिसके बाद डेड बॉडी निकाली गई है और पुलिस को खबर दी गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
बाइट :- हाजी हनी अड़बर।
बाइट :- महमूद खान।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SDSurendra Dasila
FollowSept 28, 2025 04:47:572
Report
RKRavi Kumar
FollowSept 28, 2025 04:47:490
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowSept 28, 2025 04:47:050
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowSept 28, 2025 04:46:550
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowSept 28, 2025 04:46:140
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 28, 2025 04:46:030
Report
MTMadesh Tiwari
FollowSept 28, 2025 04:45:440
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowSept 28, 2025 04:45:180
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 28, 2025 04:35:291
Report
AOAjay Ojha
FollowSept 28, 2025 04:35:172
Report
NPNavratan Prajapat
FollowSept 28, 2025 04:35:040
Report
KCKumar Chandan
FollowSept 28, 2025 04:33:590
Report
ASANIMESH SINGH
FollowSept 28, 2025 04:33:500
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowSept 28, 2025 04:33:380
Report
WJWalmik Joshi
FollowSept 28, 2025 04:32:310
Report