Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rampur244901

रामपुर में धर्म परिवर्तन के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार!

PINEWZ
Jun 25, 2025 17:30:51
Rampur, Uttar Pradesh
**Rampur News : धर्म परिवर्तन करा रहे चार आरोपी गिरफ्तार, रामपुर। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में चल रही एक प्रार्थना सभा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में करीब 80 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। बजरंग दल के सह संयोजक अविनाश पटेल की ओर से थाना सिविल लाइंस में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट।अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement