Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhaderwah जेल में एक दिवसीय स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कैंप: HIV और Hepatitis की स्क्रीनिंग
RRRAJA REHBER JAMAL
Feb 10, 2026 07:17:37
Forest Block,
Health Department, in collaboration with District Jail Bhaderwah and AYUSH, organised a one-day health screening camp for jail inmates at District Jail Bhaderwah. The camp focused on screening inmates for HIV and Hepatitis A and B. The programme, held within the jail premises, was inaugurated by Superintendent District Jail Bhaderwah Hamidullah Naik and Block Medical Officer (BMO) Bhaderwah Dr Varsha Sharma, along with other officials. More than 150 inmates participated in the camp and underwent medical examinations. Various blood tests were conducted by a team of specialists, and free medicines were distributed among the inmates. A team of doctors from Sub-District Hospital Bhaderwah and the AYUSH unit, including Dr Irshad Malik (Dental), Dr Saima Khateeb (Medical Officer AYUSH), Sanjay Sharma (Eye) and others examined the inmates. Mohd Umar epidemiologist & his team from CMO office Doda also rendered their services. An awareness programme was organised on the occasion to educate inmates about the importance of personal hygiene, disease prevention, and safety measures. Speaking on the occasion, BMO Bhaderwah Dr Varsha Sharma said that on the directions of the Directorate of Health, DC Doda, CMO Doda Dr Tanveer Ahmed and request of jail authorities, the special health camp was organised within the jail premises with the support of specialist doctors, laboratory teams, and paramedical staff to provide quality healthcare services. “We will continue to organise such special health camps in the jail premises in the future as well,” she added. Superintendent District Jail Bhaderwah Hamidullah Naik expressed gratitude to the Health Department and District Administration Doda, particularly Deputy Commissioner Doda Harvinder Singh and BMO Bhaderwah Dr Varsha Sharma, for taking this important initiative aimed at the welfare and well-being of jail inmates.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DNDinesh Nagar
Feb 10, 2026 09:17:39
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर ब्रेकिंग — परीक्षार्थियों के साथ अमानवीय व्यवहार, गर्भवती और बीमार महिलाओं को टाट पट्टी पर बैठाकर दिलाई परीक्षा सीहोर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। डिप्लोमा इन प्राइमरी स्कूल एजुकेशन (DPSE) की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई गईं। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र पर कई महिला परीक्षार्थियों, जिनमें गर्भवती और बीमार महिलाएं भी शामिल थीं, को कुर्सी-डेस्क के बजाय जमीन पर टाट पट्टी बिछाकर बैठाया गया। परीक्षा देने पहुंचीं महिलाओं को घंटों असुविधाजनक स्थिति में बैठकर पेपर देना पड़ा, जिससे कई परीक्षार्थियों को शारीरिक परेशानी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। केंद्र पर व्यवस्था की कमी और लापरवाही को लेकर परीक्षार्थियों में नाराज़गी देखी गई। मामले की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और केंद्र का निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए केंद्र अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है। घटना ने परीक्षा व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर आगे क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं।
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Feb 10, 2026 09:17:15
0
comment0
Report
HNHARENDRA NEGI
Feb 10, 2026 09:16:47
:सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 पर जिला कार्यालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला आयोजित “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प – एआई के सुरक्षित और ज़िम्मेदार उपयोग” थीम पर छात्रों व अधिकारियों को किया गया जागरूक जिला कार्यालय सभागार में आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 के अवसर पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प – एआई के सुरक्षित और ज़िम्मेदार उपयोग की खोज (Smart tech, safe choices – Exploring the safe and responsible use of AI)” रही。 कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उपस्थित छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा。 कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंकित सैनी द्वारा इंटरनेट एवं उससे संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों से सभी को अवगत कराया गया। इस दौरान विभिन्न शैक्षिक वीडियो के माध्यम से इंटरनेट उपयोग के दौरान होने वाले खतरों, फेक न्यूज़ की पहचान, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, यूपीआई ओटीपी फ्रॉड, फेक कस्टमर केयर, मालवेयर, स्पाइवेयर, रिमोट एक्सेस स्कैम, डीप फेक एआई, वॉइस स्कैम तथा साइबर हाइजीन प्रैक्टिस आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गईं। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय साझा करते हुए साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के प्रभावी उपयोग की जानकारी भी दी। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यशाला के दौरान आगामी केदारनाथ यात्रा के संदर्भ में हेली टिकट बुकिंग से जुड़े साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों पर विशेष चर्चा की गई, ताकि श्रद्धालु किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार न हों। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, सहायक निबंधक सहकारिता रणजीत सिंह राणा, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद भास्कर सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे。
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Feb 10, 2026 09:16:30
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में खेत जुताई के पैसे के लेने देन में दो पक्ष आमने सामने हो गए जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे और लात घूंसे चले लगे। मारपीट में दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। आनन फानन में सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल ये पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के कटारी गांव का है जहा गांव के रहने वाले आदर्श तिवारी ने गांव के ही राजेश कुमार पासी के खेत में ट्रैक्टर से जुताई की थी। पवन आज सुबह अपना बकाया पैसा मांगने राजेश के पास गया तो दोनों में विवाद हो गया है जिसके बाद दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने हो गए और लाठी डंडे और लात घूंसे चलने लगे। एक पक्ष के आदर्श कुमार तिवारी ने बताया कि उसने राजेश के खेत की जुताई की थी और जब आज पैसा मांगने गया तो वो सब पैसा देने से मना किया। जिसके बाद आदर्श तिवारी के लोगों द्वारा उसकी साईकल उठाकर ले जाने लगे और जाति सूचक शब्दो के इस्तेमाल करते हुए मारपीट किए। राजेश के पक्ष के रज्जू उसके भाई झबू और उसके परिवार के लोग सोनू मोनू पिंकू अभिषेक ने मारा पीटा जिससे उनके परिवार के लोगों को चोटें आई है। फिलहाल घटना में दो महिलाओं समेत दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जामो सीएचसी भेजा गया है। पूरे मामले पर जामो थाना इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है मामले में कार्रवाई की जा रही है एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Feb 10, 2026 09:16:12
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहाँ भोजपुरी के पावर स्टार के नाम से चर्चित गायक अभिनेता पवन सिंह आज डेहरी के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में हाजिर हुए। वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता की उलझन के मामले में इन पर केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में वह डेहरी के अनुमंडल कोर्ट में पेश हुए। हालांकि कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। जहां उन्हें पराजय हाथ लगी थी। लेकिन इस दौरान चुनाव प्रचार के सिलसिले में जब निकले तो उनके साथ गाड़ियों की लंबी काफिला थी। इस मामले में उन पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अकोढीगोला थाना में उन पर केस दर्ज किया गया था। इस मामले में आज वह कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत हुए। इसके बाद उन्हें जमानत मिल गया।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Feb 10, 2026 09:10:23
Agra, Uttar Pradesh:एक बार फिर ताज महल से जुड़ा विवाद का मुद्दा हिंदूवादियों ने उर्स की तर्ज पर 15 फरवरी को पड़ने वाली शिवरात्रि पर ताज महल फ्री करने की पुरातत्व विभाग से की मांग अखिल भारत हिन्दू महासभा के लोगों ने पुरातत्व विभाग के अधीक्षक को खून से लिखा सौंपा अपना ज्ञापन जब उर्स पर फ्री हो सकता है ताज महल तो शिवरात्रि पर क्यों नहीं हम शिवरात्रि पर तेजोमहालय पर करना चाहते है भगवान शिव के बंद 22 कमरों का दर्शन/हिंदूवादी देशभर के साधु संतों को हमारे खर्चे पर आने जाने और रहने के लिए भेजा गया है निमंत्रण हिंदूवादियों में पुरातत्व विभाग को दिया है 72 घंटे का अल्टीमेटम अगर पुरातत्व विभाग में निशुल्क नहीं नहीं किया ताजमहल तो अपने खर्चे से खरीदी जाएंगी टिकट सभी साधु संतों को बंद 22 कमरों का दर्शन करा कमाएंगे पुण्य लाभ
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Feb 10, 2026 09:10:09
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दिनदहाड़े कांता-भाले से युवक की नृशंस हत्या,पत्नी भगाने का बदला लेने के लिए दिया वारदात को अंजाम हरदोई जनपद के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के बलेहरा गांव में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े एक युवक की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। गांव के रास्ते पर 36 वर्षीय अक्षय सिंह पुत्र छुटकऊनू सिंह को घात लगाए हमलावरों ने कांता, भाला और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।सरेआम हुई इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया और लोग सहमे नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,सुबह जैसे ही अक्षय सिंह गांव के रास्ते से गुजर रहा था,तभी अजीत सिंह उर्फ पिंकू सिंह,अंकित सिंह और उनके अन्य साथी अचानक उस पर टूट पड़े।हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से भाले और कांते से कई वार किए,जिससे अक्षय सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।हमले की क्रूरता देखकर ग्रामीण स्तब्ध रह गए और कुछ देर के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह चार साल पुरानी पारिवारिक रंजिश है।मृतक के भाई अभय सिंह द्वारा चार वर्ष पहले आरोपी अजीत सिंह की पत्नी को अपने साथ ले जाने के बाद से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।इसी विवाद के चलते मृतक का परिवार लंबे समय से हिमाचल प्रदेश में रह रहा था।आज वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए अक्षय सिंह गांव आया था,जहां पत्नी भगाने के बदले में आरोपीयों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 10, 2026 09:09:19
New Delhi, Delhi:दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पुराने और नए आईसीटी लैब्स के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। वर्तमान सरकार के अनुसार पहले कई स्कूलों के आईसीटी लैब में सिर्फ एक ही सीपीयू होता था, जिसे 10 स्क्रीन से जोड़ा जाता था। यानी सभी मॉनिटर एक ही सिस्टम पर निर्भर होते थे, जिससे काम करने की क्षमता और स्पीड दोनों सीमित रहती थीं। अब नई व्यवस्था के तहत आधुनिक आईसीटी लैब स्थापित किए गए हैं, जिनमें कम से कम 20 कंप्यूटर सिस्टम लगाए जा रहे हैं और हर सिस्टम का अलग-अलग सीपीयू है। इससे छात्रों को व्यक्तिगत रूप से काम करने का अवसर मिलेगा और डिजिटल शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी। सरकार का कहना है कि 31 मार्च 2026 तक दिल्ली के स्कूलों में 7000 नए कंप्यूटर सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे आईसीटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा और छात्रों को बेहतर तकनीकी सुविधाएं मिलेंगी। पुरानी और नई आईसीटी लब में अंतर दिखाते हुए वॉकथ्रू, विजुअल्स और साथ ही में शिक्षा मंत्री आशीष सूद की बाइट और सर्वोदय विद्यालय के कंप्यूटर टीचर TT
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 10, 2026 09:09:11
Alwar, Rajasthan:घाटला पड़ीसल पुलिया से गिरने पर किसान की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र में घाटला पड़ीसल पुलिया से नीचे गिरने पर एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची विजय मंदिर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया। मृतक के भतीजे दिनेश यादव ने बताया कि मृतक विक्रम, निवासी दिलावरपुर, किसी काम से बाहर गया हुआ था। लौटते समय वह पैदल आ रहा था, इसी दौरान घाटला पड़ीसल पुलिया से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनेश ने बताया कि विक्रम खेती-बाड़ी का कार्य करता था। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विजय मंदिर थाना पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Feb 10, 2026 09:08:40
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाडोल से बड़ी खबर: झाडोल के बाघपुरा थाना क्षेत्र के बुझा तालाब में एक विवाहिता का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार विवाहिता का पैर फिसल गया, जिससे वह तालाब में गिर गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बाघपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को झाड़ोल उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के पीहर पक्ष के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाई जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान जारी है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
GSGAUTAM SARKAR
Feb 10, 2026 09:08:22
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top