803213
बाढ़ ने बख्तियारपुर दियारा में मचाई तबाही, 40,000 लोग प्रभावित!
Barh, Bihar:बख्तियारपुर दियारा के लोगों को गंगा का बढ़ता जलस्तर डराने लगा है। दियारा क्षेत्र के चिड़ैया दियारा, हरदासपुर, काला दियारा, रूपस महाजी और सतभैया पंचायत के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ की आपदा से करीब चालीस हजार लोग प्रभावित हैं। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बख्तियारपुर दियारा के कई घर बाढ़ के पानी से जलमग्न हो चुके हैं। बाढ़ में जलावन नहीं मिलने से लोगों के घरों का चूल्हा भी बंद हो गया है। बच्चे भूख से बिलख रहे हैं। लोग घर का सामान बांधकर गंगा के पार बख्तियारपुर शहर जाने की तैयारी में हैं। दियारा के कई गांवों से लोग पलायन कर ऊंची जगह पर जा चुके हैं। बाढ़ की तबाही से अपने परिजनों और मवेशियों की रक्षा के लिए उन्हें अपना घर बार छोड़कर सड़क पर रहना पड़ रहा है। राहत शिविर और राहत सामग्री पर ही उनकी जिंदगी टिकी है। बाढ़ में खेत खलिहान डूब जाने से हरा चारा नहीं मिलने पर पशु भी दम तोड़ रहे हैं। लोग घर का सामान और अपने मवेशियों को नाव में लादकर किसी ऊंचे स्थान की तलाश में निकल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ में कई गांवों के डूब जाने के बाद भी सरकार ने हमारे लिए नाव की व्यवस्था नहीं की है। पिछले साल भी गंगा के कटाव से कई गांवों के डूबने का खतरा था। उनका कहना है कि अगर पानी इसी तेजी से बढ़ता रहा, तो फिर कई गांव कटाव की भेंट चढ़ जाएंगे। वहीं बख्तियारपुर विधायक अनिरुद्ध कुमार यादव ने कहा कि सरकार दियारा क्षेत्र को जल्द बाढ़ प्रभावित घोषित कर यहां के ग्रामीणों के रहने का इंतजाम करे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देने में भी भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बार बाढ़ पीड़ितों के लिए उनकी तरफ से लालू रसोई चलाई जाएगी, ताकि कोई बच्चा भूख से नहीं रोए। बाइट ग्रामीण अनिरुद्ध यादव, विधायक, बख्तियारपुर Walkthrough0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दरभंगा एम्स की 183 एकड़ जमीन पर मिट्टीकरण शुरू, मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य
Darbhanga, Bihar:दरभंगा एम्स की 183 एकड़ जमीन पर 184 करोड़ की लागत से मिट्टी करण कार्य शुरू किया गया है। 183 एकड़ जमीन में ग्राउंड लेवल से 5 मीटर ऊपर तक मिट्टी समतलीकरण किया जाएगा। मार्च 27 तक मिट्टीकरण पूरी करने की अंतिम तिथि है। तीन अलग-अलग कंपनियों को यह कार्य सौंपा गया है। एम्स जमीन स्थल पर मिट्टी करण की शुरू होने की सूचना संजय झा ने भी दी थी। दरभंगा जिले के DM कौशल कुमार ने मिट्टी करण के शुरू होने की जानकारी देते हुए कहा कि मार्च 27 तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा, बरसात में कुछ समस्या आ सकती है, लेकिन समय पर पूरा करना लक्ष्य है। नदी और बड़े नालों से गाद और मिट्टी निकालकर मिट्टीकरण किया जाएगा; 25 किलोमीटर के भीतर बागमती नदी की उपधारा खिरोई और ललबखियां भी है जहाँ से उड़ाही होगी। 2015 में केंद्र सरकार द्वारा दरभंगा एम्स निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 नवंबर 2024 को रखी। इसके बाद मुख्य द्वार और प्रोडक्शन वॉल निर्माण पूरा हो गया है; दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए आरम्भ में 1264 करोड़ की स्वीकृत राशि अब 1196 करोड़ हो गई है। एम्स निर्माण पूरा होने पर उत्तर बिहार के लोगों को 750 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सुविधा मिलेगी; 125 MBBS सीटें और 60 नर्सिंग सीटों के स्टूडेंट का नामांकन होगा।0
0
Report
सर्वदलीय बैठक में नेता पहुंचे: राजनाथ सिंह, नड्डा समेत कई नेता मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:सर्वदलीय बैठक शुरूराजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, किरण रिजूजु, अर्जुन राम मेघवाल, संजय झा पहुंचे सुप्रिया सुले, राजकुमार सांगवान पहुंचे महुआ मांझी, जयराम रमेश भी पहुंचे0
0
Report
खबर का विवरण उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
ANTF ने ऊधमसिंहनगर में 22.5 किग्रा गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
Bahara Boj, Uttarakhand:ऊधमसिंहनगर: ANTF और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाही करते हुए एक नशा तस्कर को 22 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गांजे के साथ एक स्कूटी, आईफोन भी बरामद किया है। आरोपी सुशील कुमार समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है और वर्तमान समय में रुद्रपुर में रहता है। पूछताछ में आरोपी सुशील कुमार ने बताया कि उसका जीजा राकेश साहनी गांजा तस्करी का काम करता है और यह गांजा भी उसी ने रामपुर उत्तरप्रदेश सप्लाई करने भेजा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की है।0
0
Report
नेपाल के पहाड़ों में बारिश, जिलाधिकारी ने बाढ़ सुरक्षा योजना का जायजा लिया
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- नेपाल के पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए डीएम ने संवेदनशील ठोकरों का लिए जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश एंकर- नेपाल के पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के कारण महाराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील ठोकरो का निरीक्षण किया । नारायणी गंडक नदी से निकली शाखा झूलनीपुर पुल तथा पथलहवा नदी के ठोकर संख्या एक का निरीक्षण किया । अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा कर बाढ़ से संबंधित तैयारी जल निकासी व्यवस्था तटबंधों की स्थिति और आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया । जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी बात कर जानकारी ली उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों और उपकरणों को समय रहते तैयार रखा जाए । संवेदनशील स्थल तथा ठोकरो की लगातार निगरानी के साथ राहत एंव बचाव सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचत कार्य किया जा सके । बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों की सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए । सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए बांधों पर बड़ी दरार बांध की कटान वाले स्थान पर तुरंत मरम्मत कराई जाए साथ ही पर्याप्त मात्रा में बोल्डर एंव रेत की बोरियां और आपदा सामग्री तैयार रखी जाए इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे ।0
0
Report
ईफेल टॉवर: नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
Noida, Uttar Pradesh:Eiffel Tower0
0
Report
Advertisement
रणगवां ताल पर दीपदान व शहनाई कार्यक्रम: करौली में जिला स्थापना दिवस की पूर्व संध्या रोशन हुई
Karauli, Rajasthan:रणगवां ताल पर आयोजित हुआ दीपदान और शहनाई वादन कार्यक्रम, करौली। 29वें जिला स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रणगवां ताल पर आयोजित महा दीपदान और शहनाई वादन कार्यक्रम ने पूरे शहर को उत्सव के रंग में रंग दिया। हजारों दीपों की रोशनी से ताल का घाट जगमगा उठा, जबकि शहनाई की मधुर स्वर लहरियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।0
0
Report
शारीरिक शिक्षकों की तीन दिवसीय संगोष्ठी का समापन, करौली के मुख्य शिक्षा अधिकारी मौजूद
Karauli, Rajasthan:शारीरिक शिक्षकों की तीन दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी का हुआ समापन, हिंडौन सिटी । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर के संयोजन में प्रारंभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षकों की 3 दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी का समापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी करौली सर्वेश कुमार गुप्ता रहे ।0
0
Report
नेरली घाटी में डायल-112 और इनोवा क्रिस्टा की भिड़ंत, हादसा टला
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा ब्रेकिंग नेरली घाटी में बड़ा सड़क हादसा टला。 बीते शनिवार की शाम को पुलिस की डायल-112 और इनोवा क्रिस्टा की आमने-सामने भिड़ंत。 टक्कर के बाद इनोवा सड़क किनारे नाली में जा गिरी。 हादसे में सभी सुरक्षित, किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं。 सीआरपीएफ 230वीं बटालियन के मुख्य द्वार के पास हुआ हादसा。 भांसी पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की।0
0
Report
Advertisement
मायापुर स्थित ISKCON में बच्चों की रथयात्रा, लगभग 2000 बच्चों ने हिस्सा लिया
Krishnanagar, West Bengal:আজ ইসকন এর প্রধান কার্যালয় মায়াপুরে শিশুদের রথযাত্রা অনুষ্ঠান পালিত করা হলো। দেশ-বিদেশ সহ প্রায় 2000 শিশু অংশগ্রহণ করেছিল। শিশুদের জন্য ছোট রথ করা হয়, শিশুরা আজ সকাল মায়াপুর ইসকন চত্তরে রথ নিয়ে ঘুরলেন। শিশুদের মনে সনাতনের ধর্ম এবং ভারতীয় কালচার সংস্কৃতি মনে থাকে,সেই কারণে এই উদ্যোগ শিশুদের নিয়ে রথযাত্রা অনুষ্ঠান。0
0
Report
बस्तर में नशे के तस्करों पर कार्रवाई: 12.7 किलो से 5 किलो गांजा जब्त
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, दो दिनों के भीतर पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, नगरनार थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धानपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास से आरोपी चोले मारूती को गिरफ्तार किया आरोपी तेलंगाना के रंगारेडडी का निवासी बताया जा रहा है, पुलिस के अनुसार गांजा तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर रायपुर जा रहा था पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है जब्त गांजे की कीमत ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं एक दिन पहले नगरनार थाने की पुलिस ने उड़ीसा सीमा क्षेत्र से दो गांजा तस्करों को 12 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा था दोनों ही आरोपी उत्तर प्रदेश हरदोई जिले के निवासी है दोनों ही मामलों ने पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।0
0
Report
सोमन वांगचुक पर अपडेट: पत्नी अस्पताल पर गलत जानकारी का आरोप, पुलिस ने हिरासत ली
Noida, Uttar Pradesh:Urgent update on Sonam Wangchuck ji from his wife. She is not ready to trust Central Govt Hospital - Safdarjung. She says they are giving wrong information about his blood tests. Police have illegally detained Sonam Wangchuk at hospital.0
0
Report
Advertisement
सातारा की कंपनी के प्रवासी मजदूर ने आग की भट्टी में कूदा, आत्महत्या, वीडियो वायरल
Satara, Maharashtra:सातारा: वाई येथील एमआयडीसी परिसरातील एका कंपनीत कार्यरत असलेल्या मूळच्या झारखंड येथील दुर्गा रोधा प्रधान रा.राजाबासा या परप्रांतीय कामगाराने आगीच्या भट्टीत उडी घेऊन आत्महत्या केल्याची धक्कादायक घटना घडली आहे. मृत कामगाराची मानसिक स्थिती गेल्या काही दिवसांपासून ठीक नसल्याने त्याने हे टोकाचे पाऊल उचलल्याची प्राथमिक माहिती समोर आली आहे. या घटनेचा व्हिडिओ व्हायरल होत असून याची नोंद वाई पोलीस ठाण्यात करण्यात आली आहे. पोलीस या प्रकरणाचा पुढील तपास करत आहेत.0
0
Report
हनी ट्रेप में महिलाव ने वसूले 15 लाख रुपये,पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया,आरोपी महिलाएं फरार
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .. हनी ट्रेप का खेल ..... शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र में एक दो बहनों के द्वारा हनी ट्रैप के जाल में फांसकर एक व्यक्ति से लाखों रुपए वसूल करने का मामला सामने आया। जिसमें पीड़ित व्यक्ति की पत्नी ने दोनों महिलाओं के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला का आरोप है कि महिलाओं ने जलसा जी कर उसके पति से ब्लैकमेलिंग करते हुए लाखों रुपए वसूल कर लिए हैं। .... आपको बता दे कि मामला जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र में टपराना चौराहे का है।जहां पर काम करने वाला 3 वर्ष पूर्व पीड़िता के पति ने काम के सिलसिले में अपने एक दोस्त परवेज के साथ मिलकर गन्ना क्रेशर का काम शुरू किया था।जहां पर शना उप सानियां ओर इमराना पुत्री शमशाद निवासी एलमपुर थानां गंगोह जनपद सहरानपुर क्रेशर पर काम करती थी और पीड़िता के पति से बात करने व मिलने जुलने लगी थी उसी दौरान पीड़िता के पति ने जिला होशियारपुर पंजाब में स्थित क्रेशर पर कुछ धनराशि पेशगी के रूप में प्राप्त कर ली थी। तथा दोनों महिलाओं ने प्रेम पूर्ण महिला अंदाज से बातें करते हुए पीड़िता के पति से हनी ट्रैप के माध्यम से ब्लैकमेल करते हुए अवैध धन की वसूली की। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि पीड़िता के पति खुर्शीद को प्रेम संबंधों में फंसा कर और उसकी बदनामी का व झूठे मुक़दमे का डर दिखाते हुए उक्त दोनों महिलाओं ने धोखाधड़ी में छल पूर्वक करीब 15लाख रुपए की वसूली करनी है।पीड़िता का पति अब मानसिक परेशान हो रहा है और रुपया ना देने पर उक्त महिलाएं पति को झूठे केस में फसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर उक्त दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है और अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया।0
0
Report
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप फायरिंग: चार गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
Bahara Boj, Uttarakhand:उधमसिंहनगर: रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की घटनास्थल पर परेड कराकर सख्त संदेश भी दिया है। रुद्रपुर के शास्त्री नगर में हुई फायरिंग के बाद मोदी मैदान के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू राठौर उर्फ जूड़ी, यश सिंह, अनुज उर्फ मुदिया और सोहेल शामिल हैं, जबकि एक आरोपी नाबालिग होने के कारण बाल न्याय अधिनियम के तहत अभिरक्षण में लिया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने दो अवैध 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस और छह खोखा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने गड्ढा कॉलोनी में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों वयस्क आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर परेड कराई और वारदात का घटनाक्रम दोहराया। सीओ सिटी वैभव सैनी ने कहा कि रुद्रपुर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और दहशत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
