icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
277001
MKManoj Kumar Chaturvedi4 Aug 2025, 09:36 am

बलिया में बाढ़ राहत किट वितरण: दयाशंकर मिश्र का बड़ा कदम!

Ballia, Uttar Pradesh: Slug- प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने बाढ़ पीड़ितों को बांटा बाढ़ राहत किट, शहर के निचले इलाकों का लिया जायजा रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी स्थान- बलिया दिनाँक-04-08-2025 एंकर- बलिया में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने की वजह से शहर के निचले इलाकों सहित गंगा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की समस्या गंभीर होती जा रही है। यूपी सरकार के आए उस एवं बलिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने बलिया शहर के निचले इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत किट भी प्रदान किया। ज़ी मीडिया से खास बातचीत में प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालूं ने कहा कि बलिया में बाढ़ की स्थिति लगातार जलस्तर बढ़ने और बारिश की वजह से चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन की तरफ से बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत किट, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं पशुओं के चारे की व्यवस्था की गई है। वही 24 घंटे कंट्रोल रूम के जरिए बाढ़ ग्रस्त इलाकों की निगरानी की जा रही है। वही कहा कि नौरंगा सहित कुछ इलाके जो गंगा की दूसरी तरफ हैं वहां तक भी बाढ़ राहत एवं बचाव का कार्य किया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी सभी को 24 घंटे बाढ़ एवं राहत कार्य को सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं। वन टू वन- दयाशंकर मिश्र दयालू ,प्रभारी मंत्री
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पोड़ैयाहाट में 4.3 करोड़ की सड़क-पुल योजना का शिलान्यास; क्षेत्रीय विकास की दिशा बदलेगी

Godda, Jharkhand:गोड्डा के पोड़ैयाहाट में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब सवा चार करोड़ की लागत से बनने वाले सड़क और पुल का सांसद निशिकांत दुबे ने आज शाम शिलान्यास किया .इस दौरान उन्होंने स्थानीय विधायक और झारखंड के कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव पर विकास विरोधी होने के लिए आलोचना की। प्रखंड मुख्यालय से महज दो किमी दूरी पर स्थित पीपर टोला में अब तक सड़क नहीं बनी थी। बरसात में इस रास्ते पर चलना बहुत मुश्किल हो जाता है।इस पुल के बन जाने से कई गांवों की दूरी प्रखंड और जिला मुख्यालय से कम होने के साथ सुलभ हो जाएगी । गोड्डा में विकास के नए आयाम गढ़ने वाले सांसद का दर्द भी छलका ।उन्होंने कहा कि अठारह साल से वे सांसद हैं लेकिन पोड़ैयाहाट विधानसभा का वे विकास नहीं कर पाए हैं।
0
0
Report

अरुण साव ने रायगढ़ में 126 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया

Darogapara, Chhattisgarh:एंकर -उपमुख्यमंत्री अरुण साव सोमवार को एक दिवसीय रायगढ़ दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के विकास के लिए 126 करोड़ 92 लाख 80 हजार रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नगर निगम रायगढ़ के अंतर्गत 56 करोड़ 92 लाख 75 हजार रुपये की लागत से तीन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें सड़क, नाली और उद्यान विकास, केवड़ाबाड़ी चौक से मरीन ड्राइव तक कैनाल लिंक रोड तथा वार्ड क्रमांक 42 में आईएसबीटी निर्माण शामिल है। वहीं 2 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से टाउन हॉल में निर्मित 20 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी का लोकार्पण किया गया। इसी तरह लोक निर्माण विभाग के 67 करोड़ 80 लाख 5 हजार रुपये की लागत वाले चार कार्यों का भी भूमिपूजन हुआ। इनमें सड़क चौड़ीकरण, पुल और विश्राम गृह निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बारिश से खराब हुई सड़कों को लेकर कहा कि प्रदेश में अत्यधिक बारिश के कारण सड़कों में गड्ढे हुए हैं। अधिकारियों को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में लोक निर्माण विभाग के 12 हजार 66 करोड़ रुपये के कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि पुल-पुलिया और भवन निर्माण के कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी। पेयजल समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और आने वाले समय में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे。
0
0
Report

108 एंबुलेंस में सब्जियों से भरे कट्टे: जाँच के आदेश, जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई

Narmadapuram, Madhya Pradesh:मरीजों की जान बचाने के लिए दौड़ने वाली 108 एंबुलेंस अगर सब्जियों के बोरे ढोती नजर आए तो सवाल उठना लाजिमी है। नर्मदापुरम में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक 108 एंबूलेंस में कथित तौर पर सब्जियों से भरे कट्टे और अन्य सामान रखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा की निगरानी व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत का कहना है कि एंबुलेंस में सब्जियां या अन्य सामान ले जाने की जानकारी उनके सामने पहली बार आई है। उन्होंने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है। सीएमएचओ के अनुसार, जिले में 108 एंबुलेंस की निगरानी की जिम्मेदारी जिला समन्वयक की है। उनका कहना है कि इससे पहले भी एंबुलेंस सेवा से जुड़ी लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक को अवगत कराते हुए कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया था। अब सब्जियों से भरी एंबुलेंस के मामले में जिला समन्वयक से पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ के ग्राम प्रधान की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी हिरासत में

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कस्कूटा पहाड़िया गांव में ग्राम प्रधान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. 61 साल के छोटा बमना पहाड़िया पर धारदार हथियार से हमला किया गया था. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही Amड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची. महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा और पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो भी वहां पहुंचे. साथ ही स्क्वायड डॉग, स्पेशल टीम और टेक्निकल टीम ने गांव में घटनास्थल की जांच की और ग्रामीणों से पूछताछ की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रहीं हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम प्रधान छोटा बमना पहाड़िया की हत्या तेज धारदार हथियार, संभवतः कुल्हाड़ी से की गई है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्क्वायड डॉग और टेक्निकल टीम की मदद से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. शुरुआती जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है. हालांकि, पुलिस हत्या के असली कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है...
0
0
Report

राजस्थान में HVDC के जरिए सोलर बिजली एक्सपोर्ट के लिए जमीन उपलब्ध कराने की तैयारी

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में बड़े पैमाने पर पैदा हो रही सोलर बिजली को बिना ट्रिपिंग दूसरे राज्यों तक पहुंचने के लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (HVDC) लाइनों पर फोकस रहेगा। पावर ग्रिड ने इन हाई कैपेसिटी लाइनों के लिए राज्य सरकार से जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने संबंधित अधिकारियों को जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सचिवालय में पावर ग्रिड और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ इंटर स्टेट और इंट्रा स्टेट ट्रांसमिशन परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं में राइट ऑफ वे यानी लाइन बिछाने के रास्ते में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने इन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए। ऊर्जा विभाग ने बैठक में बताया कि ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट में रास्ते से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को सहयोग के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने इंटर स्टेट और इंट्रा स्टेट दोनों तरह की परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। राजस्थान में सोलर और अन्य अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं से पैदा होने वाली बिजली की निर्बाध निकासी के लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि आधुनिक और अधिक क्षमता वाला ग्रिड प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के साथ देश के दूसरे हिस्सों तक अक्षयenergie पहुंचाने में महत्वपूर्ण होगा। बैठक में पावर ग्रिड ने सोलर पार्कों में उत्पादित बिजली को बिना ट्रिपिंग दूसरे राज्यों तक भेजने के लिए अधिक प्रसारण क्षमता वाली HVDC लाइनें विकसित करने की जरूरत बताई। इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने का मुद्दा रखा गया। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पावर ग्रिड से लंबित ट्रांसमिशन परियोजनाओं की प्रगति भी जानी। पावर ग्रिड अधिकारियों ने राज्य सरकार के सहयोग से परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की बात कही। बैठक में पावर ग्रिड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वीआर मोहन बुर्रा, ऊर्जा सचिव आरती डोगरा और अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

नशे के खिलाफ पंजाब यात्रा: मुख्यमंत्री बोले, हर विधानसभा क्षेत्र में नशा मुक्त पंजाब

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत आज पंजाब के अलग-अलग क्षेत्र में जाने का मिला मुझे मौका- मुख्यमंत्री पंजाब की माता और बुजुर्गों की सबसे बड़ी चिंता का विषय है नशा पंजाब सरकार से सीधा सवाल कि वह बताएं कि 4 साल बाद भी नशा गांव गांव कैसे पहुंच रहा है- मुख्यमंत्री पंजाब के नौजवानों को नारा नहीं नशे से मुक्ति, इलाज, रोजगार और सम्मान चाहिए- मुख्यमंत्री पंजाब की पहचान प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी की कीर्त करो नाम जपो वंड छको के संदेश से- मुख्यमंत्री पंजाब में भाजपा की सरकार बनते ही नशा तस्कर या तो नशा बेचना छोड़ेंगे या देश छोड़ेंगे पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी से पूछ रहे हैं कि नशे के विरुद्ध किया गया वादा कब होगा पूरा पंजाब के मुख्यमंत्री से कहना चाहूंगा की नशे जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न करें हर महीने हरियाणा में नशे के खिलाफ अभियान का किया जाता है आयोजन पंजाब में सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया पंजाब के माताओं और बहनों से किया हुआ वादा भी आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं निभा पाई पंजाब के मुख्यमंत्री बताएं कि कितने युवाओं को उन्होंने रोजगार मुहैया कराया हमनें महिलाओं को 2100 रूपए देने का वादा किया था जिसको हमनें पूरा किया अपने आप को आम आदमी पार्टी कहने वाली सरकार से कोई पूछे कि कभी आम आदमी से मिले हैं मैं मुख्यमंत्री निवास पर रोज सुनता हूं आम आदमी की परेशानियां और शिकायतें- मुख्यमंत्री गत 18 सितंबर से शुरू हुई इस यात्रा का चौथा चरण हो रहा है शुरू 30 सितंबर तक चलने वाली यह चार यात्राएं पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्र को करेंगी कवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशे के विरुद्ध लड़ाई को राष्ट्रीय प्राथमिकता दी उन्होंने 2 अगस्त 2026 को नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान नाम से 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की हरियाणा में भावांतर भरपाई योजना के किसानों की मदद की हरियाणा में सभी 24 फसलों को खरीदा जाता है MSP पर हरियाणा में युवाओं को दी गई बिना खर्ची बिना पर्ची सरकारी नौकरियां इस नशा मुक्त पंजाब यात्रा से पंजाब फिर उठेगा- मुख्यमंत्री पंजाब की वीरता सेवा भाव और सामूहिक चेतना नशे की चुनौती को भी हराएगी
0
0
Report

गाजीपुर अजय हत्याकांड: मुख्य आरोपी धर्मेंद्र को उम्रकैद, अन्य को सजा

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर शादी में डांस का विवाद बना मौत की वजह! 7 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद अजय हत्याकাণ্ড में आया इंसाफ का फैसला, ईसी एक्ट कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा डांस प्रोग्राम के विवाद में हुई थी युवक की हत्या, मुख्य आरोपी धर्मेंद्र को उम्रकैद गाजीपुर में सात साल पुराने चर्चित अजय हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के गोपालपुर ग्राम में वर्ष 2019 में शादी समारोह के दौरान डांस प्रोग्राम को लेकर हुए विवाद में युवक अजय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गाजीपुर की ईसी एक्ट कोर्ट ने मुख्य आरोपी धर्मेंद्र को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों को भी दोषी पाते हुए दो-दो वर्ष के कारावास की सजा दी गई है। अदालत ने गवाहों के बयान और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। फैसले के बाद मृतक पक्ष ने न्याय मिलने पर संतोष जताया है।
0
0
Report
Advertisement

चन्दौली में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर; घायल महिला हेड कांस्टेबल

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चन्दौली... - तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर। - हादसे में बाइक सवार महिला हेड कांस्टेबल और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल। - दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी स्थानीय लोगों की भारी भीड़। - सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। - दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया गया। - चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला हेड कांस्टेबल को ट्रामा सेंटर किया रेफर। - सरकारी कार्य से लौट रही थीं चकिया कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल कुंती देवी। - बताया गया कि रास्ते में उन्होंने बाइक सवार से लिफ्ट मांगी थी। - बाइक चालक की पहचान विशुनपुरवा गांव निवासी सुनील दुबे के रूप में बताई गई। - चकिया कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के समीप हुआ हादसा। घटना स्थल का विजुअल
0
0
Report
Advertisement

करनाल सहकारी चीनी मिल को गन्ना विकास में राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार; केंद्रीय मंत्री सम्मानित करेंगे

Karnal, Haryana:करनाल सहकारी चीनी मिल ने गन्ना विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर जीता प्रथम पुरस्कार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और नितिन गडकरी कल नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान करेंगे पुरस्कार करनाल, प्रबंध निदेशक अदिति ने बताया कि दी करनाल सहकारी चीनी मिल को पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना विकास के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है इसकी घोषणा राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड, नई दिल्ली ने की है। यह अवार्ड 22 सितम्बर को डॉ० अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किया जायेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। दी सहकारी चीनी मिल करनाल की प्रबंध निदेशक अदिति ने बताया कि सहकारी चीनी मिल करनाल ने 124 दिनों के सञ्चालन में 38.82 लाख क्विटल गन्ने की पिराई की है जिससे 3.71 लाख क्विटल रिफाइंड चीनी का उत्पादन किया है।उल्लेखनीय है कि मिल ने 2025-26 के दौरान खरीदे गए गन्ने का 162 करोड रुपये का भुगतान अपनी आय से बिना ऋण लिए किया है। चीनी मिल ने 32,750 क्विटल प्रतिदिन गन्ना पिराई की लगभग पूर्ण क्षमता का इस्तेमाल किया है। प्रबन्ध निदेशक अदिति ने बताया कि करनाल सहकारी चीनी मिल पूर्व में भी नित नए आयाम स्थापित करती रही है तथा मिल ने गत चार वर्षों में से पिराई सत्र-2020-21 में गन्ना विकास में प्रथम स्थान तथा पिराई सत्र 2021-22, 2022-23 , 2023-24 में तकनीकी दक्षता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है。
0
0
Report

धान खरीदी शुरू न होने पर किसान 22 सितंबर को रोड जाम की धमकी

Kurukshetra, Haryana:धान खरीदी शुरू न होने पर किसान 22 सितंबर को रोड जाम की धमकी कुरुक्षेत्र::-- शाहाबाद अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर किसानों का रोष बढ़ता जा रहा है। किसानों ने पहले 16 सितंबर को रोड जाम करने का फैसला लिया था, लेकिन प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन को रोक दिया गया था। प्रशासन ने किसानों को 20 सितंबर तक धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने का आश्वासन दिया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी खरीद शुरू नहीं होने पर किसान संगठनों ने दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी है。 भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि किसान लगातार 15 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को 20 सितंबर तक खरीद शुरू करवाने का समय दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया。 राकेश बैंस ने कहा कि 22 सितंबर को किसान यूनियन की बड़ी पंचायत होगी। यदि सुबह 10 बजे तक सरकारी खरीद शुरू होने की स्पष्ट सूचना मिल जाती है तो किसानों को दी गई रोड जाम की कॉल वापस ली जा सकती है। अन्यथा किसान सड़क पर उतरकर जाम लगाने का फैसला लेने को मजबूर होंगे।
0
0
Report

रतलाम-झाबुआ सीमा पर पत्थरबाजी: एक्सप्रेसवे सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले से होकर गुजर रहा एटलेन एक्सप्रेस-वे अब सफर के साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा रहा है। खासकर अंधेरा होते ही रतलाम-झाबुआ के बीच एक्सप्रेस-वे पर पथराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों पर अचानक पत्थर बरसने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसके गंभीर मामलों को समझते हुए रतलाम एसपी अमित कुमार और झाबुआ एसपी देवेंद्र पाटीदार ने दोनों जिलों की सीमा पर एटलेन एक्सप्रेस-वे पर बॉर्डर मीटिंग की। बैठक में दोनों जिलों के पुलिस अधिकारी और एनएचएआई की टीम मौजूद रही। तय किया गया कि पथराव की घटनाओं पर रोक लगाने के साथ ही पत्थरबाजों की धरपकड़ के लिए सख्त कार्रवाई होगी। निगरानी बढ़ाने के लिए दोनों जिलों की सीमा पर पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी, जहां लगातार पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं, किसी बड़े पथराव से दुर्घटना होने पर एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाएं जल्द मौके पर पहुंचें, इसके लिए भी व्यवस्था मजबूत की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top