Back
अयोध्या में बाढ़: 18 गांवों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम!
Ayodhya, Uttar Pradesh
Anchor - अयोध्या में सरयू उफान पर है। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बाढ़ बचाव के लिए चल रही पांचो परियोजनाओं को पूर्ण कर लिया गया है। सदर रुदौली और सोहावल तहसील के 18 गांव की सुरक्षा के लिए 14 बाढ़ शरणालय और 12 बाद चौकियां स्थापित की गयी है। जल पुलिस ने 150 नावों को चिन्हित किया है जो बाढ़ के दौरान बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री और लंच पैकेट के वितरण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। पिछले वर्ष अयोध्या में बाढ़ ने 14 गांवो का प्रभावित किया था। सोहावल तहसील का माझा कला गांव रुदौली माझा और सदर तहसील के पूरा बाजार के निचले इलाके बाढ़ की चपेट में सबसे ज्यादा आए थे। इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने सदर तहसील के रामपुर पुवारी माझा का दौरा किया। इस दौरान बाढ़ से संबंधित अधिकारी और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। स्वास्थ्य विभाग ने भी 35 चिकित्सा टीम और पशु चिकित्सा विभाग ने भी 21 टीमें तैनात करने की तैयारी की है। यह टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और पशुओं की देखभाल सुनिश्चित करेगी। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि जनपद के तीन तहसील सदर सोहावल और रुदौली के 18 गांव प्रभावित होते हैं।जो भी तटबंध बनाए गए हैं वह सुरक्षित हैं। पांच परियोजनाएं जो चल रही है वो पूर्ण हो गई है।
Byte - निखिल टीकाराम फुंडे, डीएम अयोध्या
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement