Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shajapur465001

श्रावण का पहला सोमवार: भक्तों का उमड़ा सैलाब, शिवालयों में लगा ताता!

MJManoj Jain
Jul 14, 2025 10:12:34
Shajapur, Madhya Pradesh
रिपोर्ट मनोज जैन शाजापुर एंकर- शाजापुर मे श्रावण माह के पहले सोमवार को शहर शिवमय नजर आया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शहर के प्रमुख शिवालयों में दर्शन और पूजन के लिए उमड़ पड़ी। भक्तों ने बेलपत्र, दूध, जल और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर के प्रसिद्ध मंगलनाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लग गई थीं। अभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजन का क्रम दिनभर चलता रहा। वहीं ओंकारेश्वर महादेव, काशी विश्वनाथ, सोमेश्वर महादेव और अन्य शिवालयों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। वही कही भक्ति तो जलाभिषेक करने पहुंचे तो कई परिवार सहित पूजा-अर्चना में लीन दिखे। इस मौके पर पंडित सुनील नागर ने बताया कि श्रावण का पहला सोमवार भक्तों के लिए विशेष फलदायक होता है। भगवान शिव की पूजा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस बार श्रावण में कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं, जो शिव आराधना के लिए श्रेष्ठ माने जाते हैं। श्रावण माह के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा और व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए। पुलिस बल मंदिरों के आसपास तैनात रहा ताकि भक्तजन शांति और व्यवस्था के साथ दर्शन कर सकें। शहरवासियों की श्रद्धा और उत्साह ने सावन के पहले सोमवार को एक आध्यात्मिक उत्सव में बदल दिया। बाईट- पंडित सुनील नागर
8
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top