Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201

बिहार में ई-वोटिंग का पहला अनुभव: मुंगेर उपचुनाव में मतदाता उत्साहित!

Prashant Kumar
Jun 28, 2025 08:35:16
Munger, Bihar
प्रशांत कुमार मुंगेर   मुंगेर जिला के नगर निकाय में दो जगहों में हो रहे उपचुनाव। आठ प्रत्याशियों का किस्मत ईवीएम में होगा  आजबंद  शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर मतदान केन्द्रो पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती  विधानसभा चुनाव के पहले आज बिहार में राज्य निर्वाचन आयोग स्थानीय निकायों का चुनाव-उप चुनाव करवा रहा है। खास बात यह है कि पहली बार राज्य में इसके लिए ई-वोटिंग का प्रयोग हो रहा है। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है. मुंगेर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 21 में वार्ड पार्षद पद के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है ,इस वार्ड में 5 मतदान केंद्र बनाये गए सभी मतदान केंद्रों पर 5-5 मतदान कर्मी  द्वारा मतदान  कराया जा रहा है इस बूथ पर  4745 मतदाता मतदान करेंगे। इस वार्ड  में दो प्रत्याशी रौशनी नाज और मो गुलजार अली के बीच मुकाबला है।  वार्ड संख्या -21  के वार्ड पार्षद अबुल हसन की मृत्यु 8 दिसम्बर 2023  को हो गई थी इसके पश्चात वहां पार्षद का पद  रिक्त हो गया था।   वही  हवेली खड़गपुर नगर परिषद वार्ड संख्या  12 में  वार्ड पार्षद पद के लिए  मतदान किया जा रहा है शांतिपूर्ण मतदान हो इसको लेकर जिला  प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों पर  दंडाधिकारी  सहित पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। नगर परिषद वार्ड संख्या 12 में कुल 1369 मतदान है जो अपने मताधिकार का प्रयोग आज कर रहे है।चुनावमे कुल छह उम्मीदवार मैदान में है।   वही  दोनों जगहों पर मतदान सुबह 7 से शुरू हो गई शाम  5 बजे तक चलेगा। वही 30 जून वोटों की गिनती की जाएगी। वही मतदान को शांतिपूर्ण बनाने को लेकर  नियुक्त जोनल पदाधिकारी से पुलिस पदाधिकारी द्वारा बार बार मतदान केन्द्रो पर निरीक्षण किया जा रहा है।  वही जोनल मजिस्टेट अनूप कुमार और सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया की मतदान केन्द्रो पर मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है और मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा सुबह में बोटिंग प्रतिशत कम थी लेकिन धीरे -धीरे बोटिंग प्रतिशत में बढ़त हुई। मतदाताओं ने कहा की जिला प्रसाशन द्वारा मतदान केन्द्रो पर अच्छी व्वयस्था की गई हमलोगो को कोई मतदान करने में कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा हम लोग इस बार सोच समझ कर मतदान कर रहे जो भी प्रत्याशी बने वह जनता के साथ अपने क क्षेत्र का विकास करे।  बाइट:  अनूप कुमार जोनल मजिस्ट्रेट  बाइट  अभिषेक आनंद सदर अनुमंडल पदाधिकारी  बाइट : मतदाता  बाइट : मतदाता  बाइट : मतदाता    
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement