Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Vidisha464001

जंगलिया कॉलोनी में फायरिंग: आरोपी रेहान की गिरफ्तारी से खुलासा!

Deepesh shah
Jun 30, 2025 12:41:29
Vidisha, Madhya Pradesh
- फायरिंग/आरोप - पुलिस ने किया जंगलिया कालोनी मे फायरिंग करने वाले का खुलासा - आरोपी रेहान शौक के लिए कर रहा था हवाई फायर - कई कारतूस किए जब्त - कुछ अन्य बिंदुओं को लेकर पुलिस की जांच जारी एंकर - विदिशा सिविल लाइन पुलिस द्वारा शेरपुरा के जंगलिया कॉलोनी में फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी रोहित काशवानी ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी रेहान खान को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। तकरीबन 5 दिन बाद घटना पर से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ मे आरोपी रेहान ने अपने शौक के लिए हवाई फायर करने की बात कही थी। इस फायरिंग के दौरान 24 जून को सरोज कुशवाहा और पुष्पा पासी गोली लगने से घायल हुई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा के तहत पूर्व में ही मामला दर्ज किया था। पुलिस अन्य बिंदुओं को लेकर भी जांच पड़ताल कर रही है। बाइट - रोहित काशवानी, एसपी।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement