Back
आजमगढ़ के न्यू वेलकम रेस्टोरेंट में गोली, बेटी की मौत, लड़का घायल
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Sept 26, 2025 13:16:06
Azamgarh, Uttar Pradesh
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा
स्थान - Azamgarh
रेस्टोरेंट में बैठे अपनी पुत्री व उसके साथ एक लड़के को देख आक्रोशित पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली, घायल लड़की और लड़के की हालत गंभीर हायर सेंटर वाराणसी रेफर, लड़की की मौत।
Anchor :- जनपद आज़मगढ़ के देवगांव कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी लालगंज क्षेत्र में बाईपास मार्ग पर स्थित एक न्यू वेलकम फेमिली रेस्टोरेंट के काउंटर के पास अपनी पुत्री के साथ एक लड़के को देख आक्रोशित पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से दोनों को गोली मार दी। इस घटना में आदित्य सिंह तथा अक्षरा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को तत्काल सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देख हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए कार्यवाही में जुटे हैं।
V.O. :- आजमगढ़ जिले के मसीरपुर गांव निवासी आदित्य सिंह इंटर पास कर ग्रेजुएशन का छात्र रहा, जबकि पकड़ी खुर्द गांव निवासिनी अक्षरा सिंह हाईस्कूल की छात्रा रही। यह दोनों घर से विद्यालय के लिए निकले थे। इस घटना को लेकर जिले के एसपी सिटी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के न्यू वेलकम फेमिली रेस्टोरेंट में जहां एक लड़की और एक लड़का रहे, वहीं लड़की की मां आकर बातचीत कर रही थीं। उस समय कुछ खाने का आर्डर किया तभी लड़की के पिता नीरज सिंह आकर अपनी लड़की से विवाद करने लगे। पिता गुस्से में आकर लड़की से मारपीट किया और लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। जिसमें उसकी लड़की को गोली लगी, एक और फायर में लड़के को भी लगा। दोनों की हालात गंभीर होने पर इलाज के लिए टीकरगाढ़ लालगंज अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष देवगांव द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि जहां लड़की आकांक्षा को वाराणसी ले जाएगा वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
Bite :- 1. रेस्टोरेंट संचालक
2. मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक-नगर, आजमगढ़
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNilesh Mahajan
FollowSept 26, 2025 15:19:200
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowSept 26, 2025 15:19:070
Report
KYKaniram yadav
FollowSept 26, 2025 15:18:540
Report
NMNitesh Mishra
FollowSept 26, 2025 15:18:140
Report
MGMohd Gufran
FollowSept 26, 2025 15:17:500
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 26, 2025 15:17:370
Report
WMWaqar Manzoor
FollowSept 26, 2025 15:17:240
Report
WMWaqar Manzoor
FollowSept 26, 2025 15:17:170
Report
AOAjay Ojha
FollowSept 26, 2025 15:16:170
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowSept 26, 2025 15:16:070
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 26, 2025 15:15:570
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowSept 26, 2025 15:15:440
Report
PTPreeti Tanwar
FollowSept 26, 2025 15:15:300
Report
0
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 26, 2025 15:01:514
Report