icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134005
AKAMAN KAPOOR2 Jul 2025, 11:09 am

महिला सरपंच नेहा शर्मा की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

Ambala, Haryana:एंकर--अंबाला के शहजादपुर एरिया के माजरा में आत्मदाह की कोशिश कर रही महिला सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। माजरा गांव की सरपंच नेहा शर्मा ने पंचायत की जमीन पर कब्जे को लेकर प्रशासन को चेतावनी दी थी कि मैं आत्मदाह कर लूंगी। आज सुबह वह घर से आत्मदाह के लिए त्रिवेणी चौक की तरफ निकली। उस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की तरफ से नेहा शर्मा को आत्मदाह से पहले ही हिरासत में ले लिया। जिसे अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। नेहा शर्मा के साथ अन्य कुछ लोगों को भी पुलिस ने मौके पर पकड़ा है। SHO शहजादपुर ने कहा कि सरपंच को अभी SDM समक्ष पेश किया गया हैं ! वीओ--बता दें कि मंगलवार रात अंबाला डीसी अजय सिंह तोमर ने सरपंच नेहा शर्मा को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और आत्मदाह की धमकी देने के आरोप में सस्पेंड कर दिया। आज सुबह नेहा शर्मा ने इसके विरोध में गांव में रैली निकाली। इसके बाद वह शहजादपुर के त्रिवेणी चौक पर पहुंच गईं तभी पुलिस ने सरपंच को गिरफ्तार कर लिया ! माजरा की महिला पंच किरण ने बताया कि सरपंच नेहा शर्मा माज़रा के लिए कुछ अच्छा करना चाहती हैं लेकिन जो खोखे लगाए हुए वे गावं की जगह पर 21-22 साल से कब्ज़ा किया हुआ हैं लेकिन वे छोड़ नहीं रहें हैं ! उनका कहना हैं वे चाहते हैं कि बस जमीन पर से कब्ज़ा छोड़ा जाए ! बाईट--01 किरण--पंच गावं माज़रा शहजादपुर ! वीओ--माज़रा की सरपंच नेहा शर्मा ने प्रशासन द्वारा कब्ज़ा की हुई जमीन को खाली न करवाने को अपना अपमान समझा और 2 जुलाई को आत्मदाह करने की धमकी डे डाली यही नहीं नेहा शर्मा अपने समर्थको के साथ त्रिवेणी चौक पहुँच भी गई लेकिन भारी पुलिस बल मौजूदगी मे वे आत्मदाह नहीं कर पाई और पुलिस ने उसे हिरासत मे ले लिया जिसे अब एसडीएम कोर्ट मे पेश किया गया ! SHO पुलिस थाना शहजादपुर अशोक कुमार ने बताया कि बस स्टैंड के पास पंचायती जमीन के कब्ज़े को लेकर कुछ इशू था जिसको लेकर नेहा शर्मा ने आत्मदाह का अल्टीमेटम दे दिया था जिससे पहले उसे हिरासत मे लेकर एसडीएम के समझ पेश किया हैं जो भी नियमानुसार कार्रवाई हैं वो होंगी ! बाईट--02 अशोक कुमार--SHO थाना शहजादपुर !
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूं में 15 वर्षीय बालक की हादसे में मौत, परिजनों में शोक

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. पारसोली थाना क्षेत्र के काटूंदा चौराहे पर पैदल जा रहे 15 वर्षीय बालक को एक कार ने टक्कर मार दी. हादसा इतना गंभीर था कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान खेरपुरा निवासी जगदीश कालबेलिया के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बेगूं उप जिला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहीं सूचना मिलने पर पारसोली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे को लेकर परिजनों में शोक का माहौल है.
0
0
Report

ED ने ITC घोटाले के खिलाफ लखनऊ सहित 9 ठिकानों पर छापेमारी

Noida, Uttar Pradesh:फर्जी ITC मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 9 ठिकानों पर छापेमारी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने 24 अगस्त 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हासिल करने और उसे दूसरी कंपनियों को पास करने के मामले में की गई। जांच का संबंध M/s Jambudwip Exports & Imports Ltd. से है। आरोप है कि कंपनी ने बिना वास्तविक रूप से माल की आवाजाही के फर्जी बिल और ई-वे बिल तैयार कर फर्जी ITC का इस्तेमाल और ट्रांसफर किया। जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क में कई फर्जी और अस्तित्वहीन कंपनियों के जरिए सर्कुलर ट्रांजैक्शन किए गए। रकम को तेजी से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर उसकी लेयरिंग की गई और इसके बाद कई जगहों से नकद निकासी भी की गई। GST अधिकारियों की जांच में 9.63 करोड़ रुपये के फर्जी ITC का लाभ उठाने और 10.28 करोड़ रुपये के ITC को दूसरी इकाइयों तक पहुंचाने की बात सामने आई है। इससे सरकारी राजस्व को गलत तरीके से नुकसान पहुंचा, जिसे PMLA के तहत अपराध से अर्जित आय यानी Proceeds of Crime माना गया है। ED की तलाशी का मकसद अपराध से अर्जित रकम का पता लगाना, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लाभार्थियों की पहचान करना और फर्जी ITC नेटवर्क से संबंधित दस्तावेजी एवं डिजिटल सबूत जुटाना था। मामले में ED की आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों से मुठभेड़, दो घायल

मेरठ में गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल मेरठ, 24 अगस्त 2026 — थाना सरूरपुर क्षेत्र में देर रात गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया है। वहीं एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 23/24 अगस्त की रात थाना प्रभारी सरूरपुर पुलिस बल के साथ हर्रा-खिवाई मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हिंडन नदी पुल से पहले गैस प्लांट के सामने बरनावा-बिनौली मार्ग से खेतों की ओर जाने वाले खड़ंजे पर करीब 200 मीटर अंदर तीन लोग मोटरसाइकिल के साथ एक आवारा गोवंश को पेड़ से बांधकर गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को घेरने की कोशिश की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें तसलीम पुत्र आबिद निवासी कस्बा खिवाई के दाहिने पैर और भूरा पुत्र आबिद निवासी खिवाई के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर सीएचसी सरूरपुर भेजा गया। तीसरा बदमाश गन्ने के खेतों के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है। पुलिस ने मौके से 2 अवैध तमंचे 315 बोर, 2 खोखा कारतूस, गौकशी में प्रयुक्त 2 चाकू, 1 बांका, 1 सूजा, 1 प्लास्टिक का थैला, रस्सी से बंधा 1 जीवित गोवंश और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है। पुलिस ने घायल बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र के शिव मंदिर सावन के आखिरी सोमवार पर सजावट, CCTV-लागू सुरक्षा

Kurukshetra, Haryana:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शिव मंदिरों को फूलों व लड़ियों सजाया गया है आज सावन का आखिरी सोमवार है। सुबह से शिव भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगने लगी हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, धतूरा, फूल चढ़ा रहे हैं। यह तस्वीर कुरुक्षेत्र के श्री दुख भंजन मंदिर बड़े ही सुंदर तरीके से सजाया गया है। स्नेहित सरोवर पर स्थित श्री दुखभंजन महादेव भगवान शिव के नाम का जाप करें, ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं तथा पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है。
0
0
Report
Advertisement

मुंबई-गोवा हाईवे के 20 ब्लैक स्पॉट: सरकार की सुरक्षा उपायों में बड़ी खामी

Ratnagiri, Maharashtra:मुंबई गोवा महामार्गावर २० ब्लॅक स्पॉट.. प्रवास धोकादायक,अपघात विरोधी उपाययोजना करण्यात शासनाला अपयश.. मुंबई-गोवा महामार्गाचे चौपदरीकरण केले १८ वर्षे रखडले असून घोषणा मात्र थांबण्याचे नाव घेत नाही.. गणेशोत्स्वात संपूर्ण महामार्ग चाकरमान्यांसाठी खुला करण्याचे दावे केंद्रीय व राज्यातील मंत्र्यांपर्यंत केले जात असले,तरी प्रत्यक्षात रस्त्यावरील परिस्थिती भयावह आहे.. मुंबई-गोवा महामार्गावरील तब्बल २० ठिकाणे अपघात प्रवण 'ब्लॅक स्पॉट' ठरली असून या ठिकाणी ठोस अपघात विरोधी उपाययोजना करण्यात शासनाला अद्यापही अपयश झाले आहे..
0
0
Report

झांसी पुलिस में रूही नाम की नई लेडी डॉग ट्रैकर तैनात

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी पुलिस के बेड़े में तीन साल बाद जर्मन शेफर्ड नस्ल की नई लेडी डॉग रूही शामिल हुई है। यह लेडी डॉग ट्रैकर के तौर पर काम करेगी। अपराधियों की धरपकड़ और अनसुलझे मामलों की गुत्थी सुलझाने के लिए ग्वालियर स्थित राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केंद्र में नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद झांसी में उसे पहली तैनाती दी गई। उसके साथ डॉग हैंडलर और सहायक को भी इस लंबे प्रशिक्षण के बाद यहां भेजा गया है। ये लेडी डॉग रूही गंध सूंघकर अपराधियों तक पहुंचने में माहिर है। इससे माना जा रहा है कि ये लेडी डॉग ब्लाइंड केस में पुलिस को राह दिखाएगी।
0
0
Report
Advertisement

नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर बाढ़ ने यातायात थाम दी, जनता परेशान

Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर हैं। लगातार बारिश से नारायणपुर-ओरछा मार्ग के बीच स्थित बड़गांव माढ़ीन नदी एक बार फिर अपने रौद्र रूप में आ गई है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से पुल के दोनों छोर पर कई लोग फंस गए हैं। बारिश के कारण ओरछा से नारायणपुर आ रही यात्री बस भी बाढ़ के पानी में फंस गई, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है और लोगों को नदी पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, तेज बारिश के चलते ओरछा और छोटेडोंगर क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय नारायणपुर से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों को आवागमन के लिए बाढ़ कम होने का इंतजार करना पड़ रहा है। इधर, लगातार बारिश का असर छोटेडोंगर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। तेज बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माढ़ीन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। नदी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से सतर्क रहने और पानी के तेज बहाव के बीच नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील की जा रही है। लगातार बारिश का दौर जारी रहने से आने वाले घंटों में हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top