Back
जालौर में नदी में डूबने की आशंका, क्या है सच्चाई?
HBHeeralal Bhati
Aug 26, 2025 14:18:44
Jalore, Rajasthan
जालौर के सायला से बड़ी खबर
सायला क्षेत्र के जवाई (सुकड़ी )नदी में छः लोगो के डूबने कि आशंका,नदी किनारे एक बोलेरो व 6 जोड़ी जूते मिलने कि खबर,आसाना के पास जवाई (सुकड़ी)नदी कि रपट के पास डूबने कि खबर,ग्रामीणों कि सूचना पर सायला पुलिस पहुँची मौके पर,ग्रामीण व पुलिस जुटी जाँच में
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SBSharad Bhardwaj
FollowAug 26, 2025 16:48:01Delhi, Delhi:
दिल्ली छावनी स्कूल मे एक नया आरभ का सांसद बासुरी स्वराज ने उद्घाटन कर शुभारंभ किया
दिल्ली छावनी इलाके मे प्रवासी मजदूर के बच्चे अब अच्छी शिक्षा ले पाएंगे दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड ने एक अच्छी पहल की है
लोकेशन.... दिल्ली कैंट
एंकर...भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन दिल्ली छावनी परिषद द्वारा “आरंभ” लर्निंग एंड सपोर्ट सेंटर का शुभारंभ — निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की पहल
समावेशी विकास और बाल कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए.
दिल्ली छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर विकास लाल. कपिल गोयल ओर सांसद बासुरी स्वराज ने दिल्ली छावनी परिषद द्वारा सिल्वर ओक मॉडल स्कूल, दिल्ली छावनी में “आरंभ” केंद्र का उद्घाटन किया यह पहल निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है बासुरी स्वराज सांसद ने कहा प्रवासी श्रमिक शहरी विकास, विशेष रूप से निर्माण क्षेत्र में, महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि, अस्थायी जीवनशैली और स्थायी आवास या शिक्षा की अनुपलब्धता के कारण उनके बच्चों को अक्सर मूलभूत शैक्षणिक अधिकारों से वंचित रहना पड़ता है। ‘आरंभ’ इसी गंभीर अंतर को पाटने का प्रयास है, जिसके माध्यम से इन बच्चों को स्थिर कक्षाएं, मूलभूत शिक्षा, जीवन-कौशल तथा एक सुरक्षित एवं पोषक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा. दिल्ली कैंट बोर्ड CEO कपिल गोयल ने कहा
हाल ही में दिल्ली छावनी क्षेत्र के निर्माण स्थलों के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि श्रमिकों के बच्चे कार्य स्थलों पर निष्क्रिय रूप से उपस्थित रहते हैं, जबकि उन्हें स्कूलों में होना चाहिए।
इस स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से, दिल्ली छावनी परिषद द्वारा "आरंभ" नामक एक लर्निंग एंड सपोर्ट सेंटर की स्थापना की गई है। दिल्ली छावनी परिषद ने इन बच्चों के लिए निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान करने की स्वीकृति दी है
1. विद्यालयी यूनिफॉर्म , जूते, स्कूल बैग, पानी की बोतलें, टिफिन आदि
2. पुस्तकें और स्टेशनरी सामग्री
3. मध्यान्ह भोजन (लंच)
4. नियमित स्वास्थ्य जांच
5. आवागमन की सुविधा (परिवहन)
वर्तमान में 32 बच्चे इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं, और प्रयास किए जा रहे हैं कि दिल्ली छावनी क्षेत्र के सभी ऐसे बच्चों को ‘आरंभ’ से जोड़ा जाए।
बाइट.... बासुरी स्वराज सांसद दिल्ली कैंट
बाइट... कपिल गोयल CEO दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड
बाइट... राजेश गोयल मेंबर.
दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड
0
Report
DRDivya Rani
FollowAug 26, 2025 16:47:47Panchkula, Haryana:
पंचकूला। मोरनी-टिक्करताल मार्ग पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोरनी के टिक्करताल निवासी रामपाल (उम्र लगभग 45 वर्ष) की मौत उस समय हो गई जब अचानक सड़क किनारे खड़ा सूखा चीड़ का पेड़ उनके ऊपर गिर गया।
जानकारी के अनुसार, रामपाल अपनी मोटरसाइकिल पर मोरनी से टिक्करताल लौट रहे थे। जैसे ही वह खरोग-गझान क्रर्ची मोड़ के पास पहुंचे, पहाड़ी से अचानक सूखा चीड़ का पेड़ उनकी बाइक और उन पर आ गिरा। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें मोरनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर पंचकूला के सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।
मोरनी पुलिस चौकी प्रभारी हरेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्हें पंचकूला अस्पताल से रामपाल की मौत की सूचना मिली है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
0
Report
AJAnil Jain
FollowAug 26, 2025 16:47:38Lehragaga, Punjab:
ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਲਹਿਰਾਗਾਗਾ 'ਚ ਡਰੇਨਾਂ ਦੀ ਪੁਖਤਾ ਸਫਾਈ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਕਿ ਸੈਂਕੜੇ ਏਕੜ ਫਸਲ ਪਾਣੀ ਚ ਡੁੱਬੀ , ਘਰਾਂ ਚ ਬੜੇ ਪਾਣੀ
ਡਰੇਨਾਂ ਚ ਜਲ ਬੂਟੀ ਫਸੀ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ , ਜਿਸ ਦੀ ਵਜਹਾ ਕਰਕੇ ਡਰੇਨਾਂ ਦਾ ਪਾਣੀ ਓਵਰਫਲੋ ਹੋ ਕੇ ਵੜਿਆ ਖੇਤਾਂ ਚ
ਨਿਸਰਨ ਤੇ ਆਈ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਹੋਵੇਗਾ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ , ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਕੋਸ ਰਹੇ ਨੇ ਕਿਸਾਨ
ਪਰ ਪਿਛਲੇ ਤਿੰਨ ਚਾਰ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੀ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਲਹਿਰਾ ਲਿੰਕ ਡਰੇਨ ਦੀ ਸਫਾਈ ਨਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਓਵਰਫਲੋ ਹੋਣ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਕੋਟੜਾ ਲਹਿਲ ਤੇ ਲਹਿਰਾ ਦੇ ਸੈਂਕੜੇ ਏਕੜ ਝੋਨੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਭਰ ਗਿਆ , ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲਹਿਰਾ ਲਿੰਕ ਡਰੇਨ ਵਿੱਚ ਚਾਰ ਪੰਜ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੇ ਏਰੀਏ ਚ ਜਿੱਥੇ ਜਿਆਦਾ ਬੂਟੀ ਸੀ ਉੱਥੇ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਫਾਈ ਕਰਨੀ ਦਾ ਦੂਰ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਤੱਕ ਵੀ ਨਹੀਂ ਲਿਆਂਦੀਆਂ ਗਈਆਂ ਪਰ ਹੁਣ ਜਦੋਂ ਡਰੇਨ ਦੇ ਓਵਰਫਲੋ ਪਾਣੀ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਸੈਂਕੜੇ ਏਕੜ ਫਸਲ ਡੁਬੋ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਤਾਂ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਲਿਆ ਕੇ ਡਰੇਨ ਚੋਂ ਜਲ ਬੂਟੀ ਕੱਢਣ ਦਾ ਡਰਾਮਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।
ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਲਹਿਰਾ ਮੇਨ ਡਰੇਨ ਦੀ ਪੁਖਤਾ ਸਫਾਈ ਨਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚੋਟੀਆਂ ਨੇੜੇ ਡਰੇਨ ਓਵਰਫਲੋ ਹੋਣ ਨਾਲ 400 ਏਕੜ ਦੇ ਕਰੀਬ ਝੋਨਾ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬ ਗਿਆ ਤੇ ਖੇਤਾਂ ਚੋਂ ਹੁੰਦਾ ਹੋਇਆ ਪਾਣੀ ਪਿੰਡ ਅੰਦਰ ਘਰਾਂ ਚ ਵੜਨਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨਾਂ ਠੇਕੇ ਤੇ ਜਮੀਨ ਲੈ ਕੇ ਖੇਤੀ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਹੈ ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਡਰੇਨਜ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਲਾਪਰਵਾਹੀ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪੁੱਤਾਂ ਵਾਂਗ ਪਾਲੀ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬ ਗਈ ਹੈ ਤੇ ਬਚਦੀ ਦਿਖਾਈ ਨਹੀਂ ਦੇ ਰਹੀ , ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਡਰੇਨ ਦੀ ਸਫਾਈ ਕਰਵਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਮਿਲੇ ਪਰ ਕਿਸੇ ਨੇ ਸਾਡੀ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਸੁਣੀ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਡਰੇਨਾਂ ਦੀ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਸਫਾਈ ਨਾ ਹੋਣ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਠੇਕੇਦਾਰ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਵੀ ਕੀਤੀ ।
ਬਾਈਟ - ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਚੋਟੀਆਂ
ਬਾਈਟ - ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਚੋਟੀਆਂ
ਬਾਈਟ - ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੋਟੀਆਂ
ਬਾਈਟ - ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਚੋਟੀਆਂ
ਬਾਈਟ - ਸੰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕੋਟੜਾ ਲਹਿਲ
ਬਾਈਟ - ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕੋਟੜਾ ਲਹਿਲ
ਬਾਈਟ - ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਆਲਮਪੁਰ
ਬਾਈਟ - ਲਾਭ ਕੌਰ
ਅਨਿਲ ਜੈਨ ਲਹਿਰਾਗਾਗਾ
0
Report
VKVipan Kumar
FollowAug 26, 2025 16:46:30Dharamshala, Himachal Pradesh:
एंकर - सराह क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। दो दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से अचानक सड़क धंसने से एक ट्रक नीचे जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रक पूरी तरह सड़क पर पलट गया।
करीब दो घंटे तक सराह– धर्मशाला मार्ग बंद रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भारी मशीनों की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ।
बाइट - कर्मचंद , स्टेशन फायर ऑफिस , धर्मशाला
0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowAug 26, 2025 16:45:46Bilaspur, Chhattisgarh:
स्टोरी आईडिया अप्रूव्ड बाय- ज़ी पीएचएच असाइनमेंट.
स्लग- 5वीं आईआरबी (महिला) बस्सी के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यतिथि पहुंचे प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल पुलिस हमारा गौरव और वर्दी का सम्मान हमारा फर्ज की कही बात.
रिपोर्ट- विजय भारद्वाज
टॉप- बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश.
एंकर- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के बस्सी स्थित 5वीं आईआरबी (महिला) बटालियन के 17वें स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। वहीं इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में बेहतरीन एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले 24 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया है. वहीं समारोह के दौरान बटालियन के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कुल सात पुलिस बटालियन हैं जिनमें बस्सी स्थित यह एक मात्र महिला बटालियन है जो की हिमाचल प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिला पुलिसकर्मी उच्च पदों पर पहुंचेगी तथा यह बटालियन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा ही संचालित की जाएगी. वहीं मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज महिला पुलिसकर्मी बेहतरीन कार्य करते हुए प्रदेश के दूर-दराज व दुर्गम क्षेत्रों में कार्य करने के साथ-साथ चुनाव, कानून-व्यवस्था तथा ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी को भी बखूबी निभा रही हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने प्रदेश से नशा उन्मूलन की दिशा में बेहतरीन कार्य किया है और नशे कारोबार से जुड़े 42 मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग 45 करोड़ रूपये की संपति को जब्त किया है। वहीं प्रदेश सरकार ने पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट को सख्ती से लागू किया है तथा प्रदेश से नशे के संपूर्ण उन्मूलन के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ने परिवहन विभाग के सहयोग से कई ब्लैक स्पॉट को दुरूस्त किया है, जिसके कारण प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में भी 5 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ा शिकंजा कस्ते हुए पुलिस ने 16 हजार चालान किये हैं। प्रदेश में 4.25 लाख डिजिटल चालान कर प्रदेश के कोष में 46 लाख रूपये जमा हुए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि सीसीटीएन में प्रदेश पुलिस देश भर में पिछले पांच वर्षों से पहले स्थान पर बनी हुई है। प्रदेश का सोलन पुलिस थाना देश के अग्रणी दस थानों में शामिल हुआ है। वहीं उन्होंने बटालियन में पानी की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए जितनी धनराशि की जरूरत होगी उसे उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बटालियन में मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख रूपये देने की घोषणा भी की है। वहीं समारोह में हिमाचल पुलिस बैंड “हार्मनी ऑफ दि पाइंस” ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जबकि महिला बटालियन बस्सी की क्यूआरटी टीम ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी है। वहीं समारोह के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री रामलाल ठाकुर, विकास ठाकुर, अशोक ठाकुर, कमांडेंट बनगढ़ बटालियन आकृति शर्मा, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों भी उपस्थित रहे।
स्पीच- मुकेश अग्निहोत्री, उप मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश.
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowAug 26, 2025 16:45:39Mathura, Uttar Pradesh:
हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमिटी की बैठक,पूर्व जस्टिस ने की अध्यक्षता
बाँके बिहारी मंदिर: कॉरिडोर परियोजना पर समिति की बैठक
मथुरा। मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में 26 अगस्त 2025 को देर रात तक ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी मंदिर की हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की दूसरी बैठक हुई। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित इस समिति का उद्देश्य मंदिर के बेहतर प्रबंधन और प्रस्तावित कॉरिडोर परियोजना पर काम करना है। बैठक की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, जस्टिस अशोक कुमार ने की।
गोस्वामी समाज बैठक से रहे नदारद
बैठक में मंदिर के प्रबंधन और कॉरिडोर परियोजना से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने गोस्वामी समाज के दोनों समूहों (राजभोग और शयनभोग) से सदस्य नामित करने के लिए प्राप्त 14 आवेदनों पर विचार-विमर्श किया। हालांकि, बैठक में कोई भी गोस्वामी सदस्य शामिल नहीं हुआ।
इस पर, जस्टिस अशोक कुमार ने निर्देश दिए कि गोस्वामी समाज को पत्र भेजकर अगली बैठक में शामिल होने के लिए कहा जाए। उन्होंने कहा कि समिति को गोस्वामी समाज के सहयोग की आवश्यकता है ताकि परियोजना को आगे बढ़ाया जा सके।
अगली बैठक 28 अगस्त को
बैठक में जिला मजिस्ट्रेट और समिति के सदस्य सचिव श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में प्राप्त सभी 14 आवेदनों की जांच की गई। जस्टिस कुमार ने निर्देश दिए कि सभी गोस्वामी आवेदकों को 28 अगस्त 2025 को कलेक्ट्रेट मथुरा में नोटिस/सूचना देकर बुलाया जाए।
इस बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बाँके बिहारी कॉरिडोर परियोजना को लेकर बैठकों का यह दौर अब तेज हो गया है।
बाइट--रिटायर्ड जस्टिस-अशोक कुमार
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowAug 26, 2025 16:45:34Etah, Uttar Pradesh:
तहरीर- सेवा श्रीमान थाना प्रभारी थाना कोतवाली देहात एटा महोदय यह है कि प्रार्थी का बच्चा जतिन कुमार ACC कॉन्वेंट स्कूल मरथरा एटा में कक्षा चार में पड़ता है मेरे बच्चे ने कल दिनांक - 25-8-25 को घर आकार बताया कि मेरे बुक पर जय श्री राम लिखा था जिस पर टीचर गोला खींच दिया तथा मेरे साथ डंडे से मारपीट व गाली गलौज कर दी तथा मुझे धमकी भी दी जिसकी शिकायत लेकर हम लोग स्कूल पहुंचे तो टीचर साकिर हुसैन पुत्र सब्बीर हुसैन निवासी इस्लाम नगर थाना कोतवाली नगर एटा ने हम लोगों के साथ भी अभद्रता की महोदय से अनुरोध है कि टीचर साकिर हुसैन के खिलाफ मुकदमा लिख कर आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करे,
0
Report
AKAtul Kumar
FollowAug 26, 2025 16:45:29Mainpuri, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग - मैनपुरी
दिन दहाड़े पुलिसकर्मी का कार सवारों ने किया अपहरण
दिनदहाड़े बलेनो कार सवार सिपाही को लेकर फरार
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार सवारों को रोकने का किया प्रयास
पुलिसकर्मी को कार में ले जाते हुए दवंगो का वीडियो वायरल
पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट और अपहरण का आरोप
मौके पर पहुंची पुलिस ने कुल्हाड़ी की बरामद
मैनपुरी जिला कारागार में तैनात रहा है पुलिसकर्मी अरुण कुमार चक
वर्तमान में मुजफ्फरनगर जिला कारागार में तैनात है पुलिसकर्मी अरुण कुमार
मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र के ईशन नदी का मामला
बाईट - संतोष कुमार, CO सिटी
0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowAug 26, 2025 16:45:22Uttarkashi, Uttarakhand:
उत्तरकाशी।।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नलूणा के पास खुला।।
नलूणा के पास कल बड़ा लैंडस्लाइड हुआ था जिस कारण मार्ग बंद था।।
BRO और लोक निर्माण विभाग की मशीनें लगातार मलबा हटाने के कार्य में थी जुटी हुई।।
कड़ी मशक्कत के बाद खुला गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग।।
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowAug 26, 2025 16:45:12Noida, Uttar Pradesh:
लखनऊ: लखनऊ में अपार्टमेंट की लिफ्ट में फंसे 3 लोग
20 मिनट बाद दरवाजा तोड़कर निकाला गया, RWA ने मेंटेनेंस कंपनी को दिया नोटिस
लखनऊ में वृंदावन योजना में एल्डिको सौभाग्यम अपार्टमेंट में सोमवार देर शाम एक बार फिर लिफ्ट में खराबी सामने आई
ब्लॉक-11 की लिफ्ट अचानक रुक गई, जिसमें तीन लोग करीब 20 मिनट तक फंसे रहे
इस दौरान लिफ्ट के भीतर घुटन और घबराहट का माहौल बन गया
फंसे हुए लोगों में एक बुजुर्ग और एक किशोर भी शामिल था
घटना के तुरंत बाद निवासियों ने SOS अलार्म और मोबाइल के जरिए मदद की गुहार लगाई
स्थानीय निवासियों और सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला गया।
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowAug 26, 2025 16:31:13Greater Noida, Uttar Pradesh:
ग्रेटर नोएडा --निक्की मर्डर केश में जलने के बाद अस्पताल को दी गई गलत जानकारी,अस्पताल ले जाकर बताया गया सिलेंडर ब्लास्ट,अस्पताल के मेमो में दर्ज है गलत जानकारी,देवेंद्र नाम के युवक के साइन है मेमो पर,जलने की वजह बताई थी सिलेंडर ब्लास्ट,निक्की के आग में जलने के बाद उनको लेकर गए थे ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ।
3
Report
MGMohd Gufran
FollowAug 26, 2025 16:30:54Prayagraj, Uttar Pradesh:
प्रयागराज में फिर से बाढ़ का कहर,
गंगा और यमुना ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें,
दोनों नदियां खतरे के निशान के करीब,
बाढ़ के चलते कई गांवों का संपर्क मार्ग डूबा।
एंकर --
प्रयागराज में गंगा और यमुना उफान पर हैं, दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जिसके चलते तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है, कई गांवों का संपर्क मार्ग भी बाढ़ के चलते टूट गया है, जिन सड़कों पर गाड़ियां आम दिनों में फर्राटे भरती थी वहां अब नावें चल रहीं हैं, शहर से 15 किलोमीटर बदरा सोनौटी, हेता पट्टी, मुंशी का पुरवा समेत दर्जनों गांवों का संपर्क मार्ग बाढ़ के चलते डूब गया है। करीब 500 बीघे में फैली धान की खेती भी बाढ़ में आने से डूबकर नष्ट हो गई है।
वॉक थ्रू...
4
Report
SKSundram Kumar
FollowAug 26, 2025 16:19:26Patna, Bihar:
रिपोर्ट सुन्दरम
लोकेशन पटना
बिहार में आज कैबिनेट की बैठक थी जिसमें उद्योग विभाग को लेकर के महत्वपूर्ण एजेंडो पर भी कैबिनेट की मोहर लगी बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 लागू करने का निर्णय लिया गया जिसके बाद BIA के प्रेसिडेंट के. पी. एस केशरी ने कहा की उद्योग विभाग का 2025 का एक इंसेंटिव पैकेज अनाउंस हुआ है और यह बहुत ही क्रांतिकारी पैकेज है. बिहार जैसे राज्य में फ्री जमीन देने की बात पहली बार हो रही है. यह एक तरीके से क्रांतिकारी कदम है जिसमें यह कहा गया है कि जो 100 करोड़ का जो इन्वेस्टमेंट करेंगे और 1000 एंप्लॉयमेंट जनरेट करेंगे उनको 10 एकड़ जमीन मिलेगा. जो 1000 करोड़ रूपया इन्वेस्टमेंट करेंगे उनको 25 एकड़ जमीन फ्री मिलेगा. लोगो का कहना था कि बिहार में जमीन ही नहीं है बहुत कम है उद्योग के लिए जमीन की उपलब्धता बढ़ाई जाये तो सरकार ने कदम उठाया है और पॉलिसी में भी इसकी चर्चा की है.
बाइट : के. पी. एस केसरी, प्रेसिडेंट, B. I. A
11
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowAug 26, 2025 16:19:19Sikar, Rajasthan:
जिला सीकर
डेट लाइन रींगस सीकर
हरीश गुर्जर स्थानीय संवाददाता
7014484873
रींगस में गणेश चतुर्थी पर्व की धूम, विनायक जी के मेहंदी लगाकर मनाया सींजारा पर्व
एंकर
देश भर में गणेश चतुर्थी का पर्व कल बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा, गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है, इसी श्रृंखला में सीकर जिले के रींगस कस्बे के प्राचीन मठ वाले गणेश मंदिर में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आज मंगलवार को प्रथम पूज्य श्री गणेश का सिंजारा पर्व मनाया गया जिसमें भगवान गणेश को मठ के महंत अंतर्राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर श्री आनंदपुरी महाराज के सानिध्य में मेहंदी धारण करवाई गई है। गणेश जी को मेहंदी लगाने के बाद महिलाओं और कुंवारी कन्याओं में प्रसाद के रूप में यह मेहंदी वितरित की गई। भारतीय हिंदू धर्म में
गणेश मंदिर से लाई गई मेहंदी को नव विवाहिताओं और कुंवारी कन्याओं के लिए शुभ माना जाता है वहीं बच्चों और पुरुषों को भी यह मेहंदी लगाई जाती है। मंदिर में पंडित लोकेश शर्मा ने जानकारी देते बताया कि कल बुधवार को सुबह 4 बजे भगवान गणेश का विभिन्न पवित्र द्रव्यों के साथ अभिषेक किया जाएगा जो लगभग 2 घंटे तक चलेगा उसके बाद भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार किया जाएगा, शोभायात्रा निकाली जाएगी, मंदिर परिसर में सजीव झांकियां सजाई जाएगी। मेले का आयोजन और शाम को विशाल भंडारे का आयोजन भी मंदिर परिसर में किया जाएगा।
6
Report
SKSwadesh Kapil
FollowAug 26, 2025 16:17:50Alwar, Rajasthan:
एंकर,विजुअल
स्वर्गीय हवलदार लक्ष्मण सिंह सुंदरबाड़ी तहसील मुंडावर जिला अलवर के निवासी थे.
इनकी जन्म तिथि 27 फरवरी 1981 की . उनकी प्राथमिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में हुई. 12th क्लास तक शिक्षा ग्रहण की. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर में शिक्षा ग्रहण की. इनके दो बड़े भाई हैं. जिनमें से एक राजस्थान पुलिस में है और दूसरे दिल्ली पुलिस में है.
बड़े भाई जय सिंह चौधरी राजस्थान पुलिस में है. वहीं दूसरे भाई मांगीराम चौधरी दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं.
उनकी पत्नी सुशीला देवी आठवीं क्लास तक पड़ी हैं. वर्तमान में अलवर के मोती नगर में रह रही हैं. इनके दो बच्चे हैं. बड़ी बेटी पायल चौधरी फर्स्ट ईयर में महारानी कॉलेज में अध्यनरत है.वही छोटा पुत्र ऋषभ चौधरी जोकि अलवर पब्लिक स्कूल 8th क्लास में पढ़ता है.
पैतृक जमीन के रूप में उनके पास 4 बीघा जमीन है. जिसमें सालाना50,000 हजार रुपए मिलता है.
अगर बच्चों के भविष्य को लेकर बात करें तो शहीद के बैंक में जमा पूंजी से ही परिवार का लालन-पालन होता है.
शहीद लक्ष्मण सिंह 2001 में सीआरपीएफ जॉइन की थी अजमेर से केंद्र से.
इसके बाद असम में पोस्टिंग रही और सन 2004 में शादी हुई थी 22 जून को सुशीला चौधरी के साथ.
उस दौरान वर्तमान समय में श्रीनगर के कुपवाड़ा में पोस्टिंग थी.यहां से शिलांग (मेघालय) गए. उसके बाद अजमेर केंद्र पर आए. यहां से छत्तीसगढ़ के नक्सली एरिया में तैनाती दी गई. जिसमें सुकुमा (छत्तीसगढ़) में आईईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए. उनके साथ 11 सैनिक थे जिनमें खुद सहित 8 सैनिक और थे वह भी शहीद हुए, पर किस्मत से दो सैनिक बच गए.
11 मार्च 2018 को हवलदार लक्ष्मण सिंह जी अलवर से छत्तीसगढ़ गए और 13 मार्च को आईईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए.
बाइट__सुशीला देवी,शहीद की पत्नी
6
Report