204101
हाथरस में दबंगों का खौफ: 200 साल पुराना शिव मंदिर संकट में!
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिले में दबंगों का खौफ खतरे में प्राचीन शिव मंदिर! मंदिर की जमीन, कुंए पर कब्जा करीब 200 साल पुराना मंदिर इलाके मंदिर की है बड़ी अस्था लोगों की शासन से मांग सिकंदराराऊ के जाऊ का मामला हाथरस जिले में दबंगों ने शिव मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया.... जिससे स्थानीय लोग मंदिर परिसर में कोई भी आयोजन नहीं करा पा रहे है.... ग्रामीणों की माने तो... शिव मंदिर करीब 200 साल पुराना है.... मंदिर की आस पास के इलाकों में काफी अस्था है.... पूरा मामला हसायन क्षेत्र के जाऊ गांव का है... सावन के महीने में इस मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए आते है... लेकिन मंदिर की जमीन पर कब्जा होने से परिसर में कोई भी आयोजन नहीं होता.. मंदिर परिसर में एक कुंआ भी है.... जिसे दबंगों ने ढक दिया है... ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि... कई बार कानूनगो और लेखपाल समेत कई अधिकारी जांच पड़ताल के लिए आए... लेकिन दबंगों के डर से किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की... ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से कार्रवाई कर.. मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है.... बाइट- स्थानीय निवासी0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान कर्मचारी संघ का मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन और 20 सूत्री मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने रविवार को जयपुर स्थित 22 गोदाम पुलिया के नीचे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षा मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। महासंघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री के कथित अभद्र बयानों, शिक्षकों के प्रति व्यवहार और विभिन्न प्रशासनिक निर्णयों से प्रदेश के शिक्षक व कर्मचारी वर्ग में नाराजगी है। संगठन ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, टीएसपी क्षेत्र के शिक्षकों के समायोजन, लंबित पदोन्नतियां, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों में पदस्थापन, प्रबोधकों को पदोन्नति, पीटीआई के स्थायीकरण, दिव्यांग कार्मिकों से जुड़े प्रावधानों में राहत, चयनित शिक्षकों को नियुक्ति तथा उप प्राचार्य और प्राचार्य पदों पर शीघ्र पदस्थापन सहित 20 सूत्री मांगपत्र सरकार को सौंपा। साथ ही तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पांच वर्षों से लंबित पदोन्नति के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सरकार से प्रभावी पैरवी करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन को महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा, संरक्षक सियाराम शर्मा, मुख्य सलाहकार शशि भूषण शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, हरलाल डूकिया, जितेंद्र सिंह तथा अभिभावक संघर्ष समिति के अभिषेक जैन 'बिट्टू' सहित कई पदाधिकारीयों ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो सभी संबद्ध संगठन शिक्षा मंत्री के खिलाफ अलग-अलग धरना-प्रदर्शन करेंगे और इसके बाद दिल्ली कूच किया जाएगा। महासंघ के प्रदेश महामंत्री विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में महासंघ अध्यक्ष का चुनाव 20 सितंबर को दौसा में कराने का निर्णय भी लिया गया।0
0
Report
गोंडा पर शराब तस्करी के आरोप में कोच अटेंडेंट गिरफ्तार; 7.5 लीटर शराब बरामद
Gonda, Uttar Pradesh:ए सीआईबी, रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) और ग्राऊण्ड रेडी रिजर्व (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने गोंडा रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी रोकथाम के अभियान के दौरान कॉच अटेंडेंट जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। वह चंपारण हमसफर एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट के रूप में तैनात था और बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 750 ML की 10 बोतल ओल्ड मॉन्क रम बरामद हुईं। गिरफ्तारी के समय आरोपी से लाइसेंस या वैध कागजात नहीं दिख सके। पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रेन संख्या 15706 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट का काम करता है और शराब को बिहार में बेचने के उद्देश्य से लाया गया था। जानकारी मिलने पर पश्चिमी छोर पर शौचालय के पास बैग में शराब लेकर बिहार जाने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही थी, जिसे संयुक्त टीम ने हिरासत में लिया। आरोपी का नाम जितेंद्र कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी कबानीपुर, थाना रंगरा चौक, जिला भागलपुर (बिहार) बताया गया। आगे की तलाशी में आरोपी के नीले बैग से कुल 7.5 लीटर शराब मिली।0
0
Report
करनैलगंज में भाजपा किसान मोर्चा ने टिफिन बैठक की, चुनाव रणनीति बनाई
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कडरु ग्राम पंचायत में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आज को टिफिन बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पर करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अवधेश कुमार शर्मा और गोंडा भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी कार्यक्रम में शामिल हुए। जहाँ सभी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक करके भाजपा विधायक और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अवधেশ शर्मा ने आगामी चुनाव को लेकर के रणनीति बनाई है और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए लोगों को निर्देश दिया है मैं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया है। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर के कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी है तो मुमकिन है पीएम नरेंद्र मोदी देश की जो स्थिति होती है जो परिस्थिति होती है। कोई भी राष्ट्र द्रोही या बाहरी शक्तियों कोई गलत काम देश के अंदर न फैलने पाएं इसके लिए जो भी फैसला लेना होता है। पीएम नरेंद्र मोदी तुरंत लेते हैं त्वरित कार्रवाई और यह फैसला आप उसी का एक उदाहरण समझ लीजिए पीएम नरेंद्र मोदी ने बहुत ही ऐतिहासिक फैसला लिया है युवाओं की बातों को गंभीरता से सुना है। वही केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर भाजपा विधायक अजय सिंह ने कि सरकार पूरी तरीके से संजीदगी से पेपर लीक पर काम कर रही है युवाओं के साथ सरकार है। हमारे भाई परिवार और बच्चे हैं उनके भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा कोई अगर खिलवाड़ करेगा तो उसके खिलाफ बहुत बड़ी कार्रवाई होगी। वह कारगिल विजय दिवस को लेकर के कहा कि जो भी हमारे विधानसभा क्षेत्र में शहीदों के लिए गेट बने हैं अगर उसमें कहीं कुछ दिक्कत है तो उन दिक्कतों को हम ठीक करने का काम कर रहे हैं कारगिल विजय दिवस पर हमें अपने सैनिकों के शौर्य को याद करना चाहिए आज हमारे भारत की सेना किसी भी देश की सेना से काम ताकतवर नहीं है।0
0
Report
Advertisement
जालौन: चोरी के जेवरात खरीदने-बेचने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरी के जेवरात खरीदने-बेचने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने की आरोपी की गिरफ्तारी, चोरी के जेवरात खरीदने और बेचने में मदद करने वाला महोबा निवासी जयहिंद सोनी गिरफ्तार, आरोपी चोरी के जेवरात को खरीदकर और बेचकर कमाता था लाभ, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर भेजा जेल, जालौन की कदौरा थाना पुलिस ने कानाखेड़ा तिराहे के पास से की गिरफ्तारी。0
0
Report
युवक ने नेशनल हाईवे पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट किया; वीडियो वायरल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:औरैया से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक ने नेशनल हाईवे पर चलती बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट किया। रील के कुछ सेकंड शायद सोशल मीडिया पर सुर्खियां दिला दें, लेकिन एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी भर का पछतावा भी बन सकती है।0
0
Report
झांसी में CM मोहन यादव का अल्प प्रवास: राम- कृष्ण धरती से खास लगाव
Jhansi, Uttar Pradesh:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अल्प प्रवास पर झांसी पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर झांसी की पुलिस लाइन में उतरा भाजपा नेता और विधायकों ने सीएम का स्वागत किया, सीएम ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण की धरती से उनका सदैव लगाव रहा है। कुछ देर झांसी के सर्किट हाउस में रुकने के बाद वे हेलीकॉप्टर से सागर होते हुए भोपाल के लिए रवाना हो गए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कुछ घंटों के लिए झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। सीएम ने कहा मैं अल्प प्रवास पर झांसी उतरा हूं। भगवान राम और कृष्ण की धरती से सदैव लगाव रहता है। झांसी में हमारे सभी विधायक और महापौर सभी मित्रों के साथ कुछ समय बिता करके वापस यहां से सागर होते हुए भोपाल पहुंचने वाला हूं। उन्होंने कहा कि वे निवाड़ी जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करने आए हैं। सीएम ने बोला मुझे इस बात का संतोष है कि यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हमारे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में यूपी भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
Beawar Congress intensifies preparations for municipal and Panchayat elections at booth level
Bewar, Uttar Pradesh:Beawar में कांग्रेस ने आगामी नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। AI C C की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान की सहप्रभारी पूनम पासवान और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रतिष्ठा यादव के दो दिनों दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू हो गया है. Delwara रोड स्थित Radha Kunj Garden में आयोजित कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में AI C C की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान की सहप्रभारी पूनम पासवान, प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जिला प्रभारी प्रतिष्ठा यादव तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी निकाय और पंचायतीराज चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. बैठक को संबोधित करते हुए पूनम पासवान ने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं होता। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने और राहुल गांधी के संघर्ष तथा कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया. वहीं प्रतिष्ठा यादव ने बूथ स्तर पर मजबूत संगठन को चुनावी सफलता की कुंजी बताते हुए पदाधिकारियों से नियमित जनसंपर्क और संगठन विस्तार पर जोर देने की बात कही. जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी ने कहा कि संगठन के लिए निष्ठा और समर्पण से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. बैठक को पारस पंच, आशीष पाल पदावत, आर्चना सुराणा, धर्म सिंह भाटी, भारत बाघमार और राजेश देवड़ा ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया Congress ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आगामी नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों को लेकर संगठन अब बूथ स्तर तक सक्रिय होगा। Beawar और Masuda के बाद आगामी दिनों में Jaitaran, Raipur और Asind विधानसभा क्षेत्रों में भी संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी.0
0
Report
कांग्रेस बूथ स्तर तक सक्रिय, नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति तेज
Noida, Uttar Pradesh:Beawar में कांग्रेस ने आगामी नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। एआईसीसी की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान की सहप्रभारी पूनम पासवान और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रतिष्ठा यादव के दो दिवसीय दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। देलवाड़ा रोड स्थित राधा कुंज गार्डन में आयोजित कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में एआईसीसी की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान की सहप्रभारी पूनम पासवान, प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जिला प्रभारी प्रतिष्ठा यादव तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी निकाय और पंचायतीराज चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए पूनम पासवान ने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं होता। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने और राहुल गांधी के संघर्ष तथा कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं प्रतिष्ठा यादव ने बूथ स्तर पर मजबूत संगठन को चुनावी सफलता की कुंजी बताते हुए पदाधिकारियों से नियमित जनसंपर्क और संगठन विस्तार पर जोर देने की बात कही। जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी ने कहा कि संगठन के लिए निष्ठा और समर्पण से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक को पारस पंच, आशीष पाल पदावत, अर्चना सुराणा, धर्म सिंह भाटी, भारत बाघमार और राजेश देवड़ा ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया कांग्रेस ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आगामी नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों को लेकर संगठन अब बूथ स्तर तक सक्रिय होगा। ब्यावर और मसूदा के बाद आगामी दिनों में जैतारण, रायपुर और आसीन्द विधानसभा क्षेत्रों में भी संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी।0
0
Report
मोहन यादव ने निवाड़ी में 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन
Niwari, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे निवाड़ी, जहां उन्होंने निवाड़ी जिले को 193 करोड़ के 59 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया, मुख्यमंत्री ने निवाड़ी जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित जिला अस्पताल का लोकार्पण करते हुए जिले को अनेक विकास कार्यों की सौगातें दी है। वही जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कांग्रेस जमकर बरसे, मुख्यमंत्री ने कहा की हमारे अच्छे काम में कोई अड़ंगा लगा या ना लगा लेकिन कांग्रेसियों को जरूर रात में भी सपने आते हैं, हाय मोदी है हाय भाजपा, हाय मोदी है हाय भाजपा, कोई बात नहीं जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी, तुम्हारी निगाह में तुम्हारी भावना में ये गरीबों की हाय लगी है, इसीलिए पूरे देश से कांग्रेस धीरे-धीरे गायब होती जा रही है, 80 परसेंट से ज्यादा हिस्से से कांग्रेस देश से गायब हो जाने वाली रहेगी, वह दिन दूर नहीं है जैसे गाजर घास देश से गायब हो गई वैसे ही कांग्रेस गायब हो जाएगी, वहीं किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की पूरे देश के अंदर सबसे ज्यादा गेहूं कहीं खरीदा गया है लगभग 14 लाख किसानों से तो वह मध्य प्रदेश में खरीदा गया है, और भाव भी 2625 रुपये क्विंटल, एमएसपी था 2585 रुपये, 40 रुपये उस पर भी बोनस दिया, कांग्रेस के जमाने में 1956 में मध्य प्रदेश बना था, लेकिन 2002 से 2003 तक कांग्रेस की सरकारों में 1956 में गेहूं की कीमत थी 100 रुपये क्विंटल, 55 साल कांग्रेस की सरकार रही, कांग्रेसियों को शर्म नहीं आई, 55 साल में गेहूं 400 रुपये क्विंटल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की जब अपनी सरकार आने के बाद 2250 रुपये का भाव भी सरकारी एमएसपी का भाव था, हमने डेढ़ सौ रुपये का बोनस दिया और आते ही 2400 रुपये क्विंटल में खरीदा, इस तरह से 2 साल में आज 2625 रुपये क्विंटल गेहूं खरीदा यह है किसानों की सरकार。0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर के तरकुलहा मंदिर परिसर से 15 फीट अजगर निकला, वन विभाग जंगल में छोड़ा
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ तरकुलहा देवी मंदिर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मेला परिसर से करीब 15 फीट लंबा विशाल अजगर निकल आया। समय रहते वन विभाग की टीम की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया... विशाल अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।0
0
Report
कानपुर में दिनदहाड़े बुर्का पहने लुटेरों ने कारोबारी के घर डाला डाका
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.. जहां दिनदहाड़े बुर्का पहने दो लुटेरे..हथियार के साथ एक कारोबारी के घर में घुस गए.. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है.. यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों आरोपी किस मंशा से घर में घुसे थे और क्या इस वारदात में कोई और व्यक्ति भी शामिल था0
0
Report
जबलपुर के अस्पताल पर सील, फर्जी डॉक्टर अमित खरे की हत्या साजिश की जांच
Jabalpur, Madhya Pradesh:लोकेशन जबलपुर पाँच युवकों की हत्या की साजिश रचने वाले फर्जी डॉक्टर अमित खरे के अस्पताल में जिला प्रशासन की कार्रवाई जिला प्रशासन पुलिस के द्वारा जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के द्वारा किया गया अस्पताल को सील नरसिंहपुर के सुआताला थाना क्षेत्र के हाथीनाला इलाके में पांच युवकों की डंपर से कुचलकर हत्या करने की साजिश रचने वाले डॉक्टर अमित खरे के जबलपुर में सच्चित है अस्पताल में जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम का शिकंजा कसा है जहां जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया गया जहां अस्पताल में नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के हिसाब से किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं दिखाई दी जिसके कारण अस्पताल पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग नगर निगम के द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया वहीं अस्पताल लाइसेंस भी निलंबित किया गया वहीं अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की गई वहीं वहीं सीएमएचओ नवीन कोठारी ने बताया कि अस्पताल में पैथॉलॉजी विभाग से लेकर नर्सिंग का स्टाफ भी क्वालाफी नहीं था पर अस्पताल में वह अपनी सेवाएं दे रहे थे वहीं अस्पताल संचालक डॉक्टर अमित खरे के पास किस प्रकार की डिग्री थी यह भी अभी साफ नहीं है जहाँ अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी मामले में किया गया है वही प्रारंभिक तौर पर 8 मरीज अस्पताल में भर्ती है जिन्हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में 108 एंबुलेंस की मदद से भेजा जा रहा है वही एसडीएम अनुराग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि अस्पताल में जिस प्रकार की सुविधा और फायर एनओसी वगैरा होनी चाहिए थी वह नहीं मिली है जिसके कारण जिला प्रशासन के द्वारा अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जा रही है अस्पताल को नोटिस देकर पूरे मामले में जवाब मांगा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
पप्पू यादव बोले - भरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार सरकार की नाकामी
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में हुए चर्चित भरत तिवारी कथित एनकाउंटर कांड के बाद से उनके परिवार के लोगों ने न्याय की आश नहीं छोड़ी है और सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने के बाद भी अभी तक भरत तिवारी के न्याय की बाट जोह रही है भरत तिवारी का परिवार। आज शाहपुर के बिलौटी में जनतांत्रिक पार्टी सुप्रीमॉ legger पप्पू यादव अपने दल बल के साथ भरत तिवारी के घर पहुंचे और उनके परिवार से मिले। उन्होंने इस दौरान बिहार सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है और कहा है कि अभी तक भरत तिवारी के परिवार को न्याय नहीं मिलना सरकार की एक बड़ी नाकामी कही जाएगी और इसका जिम्मेवार बिहार सरकार है। उन्होंने आगाह किया है कि बिहार सरकार उनके परिवार को न्याय दिलवाने के नाम पर छल कर रही है और लगातार एनकाउंटर के बाद से अबतक इनलोगों को गुमराह किया जा रहा है जो ठीक नहीं है। पप्पू यादव ने इस दौरान अपनी जमकर भड़ास निकाली है बिहार सरकार पर। वहीं भरत तिवारी की भाभी ने भी सरकार पर आरोप लगाया है कि अभी तक भरत तिवारी के कांड में कोई करवाई नहीं हुई है जबकि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि करवाई जल्द होगी। पप्पू यादव के आने से बिलौटी में जनता की हुजूम उमड़ पड़ी थी。0
0
Report
झारखंड: मंत्री राधाकृष्ण किशोर की गिरिडीह यात्रा पर समीक्षा बैठक, राजस्व लक्ष्य पर जोर
Giridih, Jharkhand:एभीबी : झारखंड सरकार के वित्त, वाणिज्य-कर, योजना एवं विकास तथा संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधाकृष्णा किशोर के गिरिडीह आगमन पर परिसदन भवन में उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद मंत्री ने गिरिडीह, हजारीबाग और देवघर के अधिकारियों के साथ वाणिज्य-कर विभाग तथा योजना एवं विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक की। बैठक में राजस्व संग्रह की प्रगति, कर प्रशासन की कार्यप्रणाली, विभागीय उपलब्धियों, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, योजनागत व्यय, लक्ष्य प्राप्ति और भावी कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचे। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, जवाबदेही और सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। वहीं वाणिज्य-कर विभाग के अधिकारियों को राजस्व संग्रह के निर्धारित लक्ष्य हासिल करने, कर प्रशासन को अधिक पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने तथा करदाताओं को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित अधिकारियों ने विभागवार प्रगति प्रतिवेदन एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया। मंत्री ने विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कहा कि बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य कर राज्य के समग्र विकास और सुशासन के लक्ष्य को साकार किया जाए। बैठक में गिरिडीह, हजारीबाग एवं देवघर के संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी और अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
छपरा हिंसा: पुलिस समन्वय पर सवाल, 24 घंटे बाद भी जवाब नहीं
Chapra, Bihar:छपरा में छात्र आंदोलन के दौरान हिंसा को 24 घंटे से अधिक समय बीत चुके हैं, लेकिन पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली अब गंभीर सवालों के घेरे में है। हिंसा में पुलिस वाहन जलाए गए, कई सरकारी और निजी गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई, दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हुए और दो बीडीओ पर जानलेवा हमला हुआ। इसके बावजूद पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास सामने आया है, जिससे पुलिस के अंदर समन्वय को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। छपरा में छात्र आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा के मामले में घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के आला अधिकारियों के पास कई महत्वपूर्ण सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं हैं। जबकि घटना में पुलिस की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया, कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और सदर तथा रिविलगंज के बीडीओ पर कथित रूप से जानलेवा हमला हुआ। दोनों अधिकारियों को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। वहीं करीब एक दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी घायल हुए हैं। इस बीच एसएसपी की ओर से हिंसा में शामिल संदिग्धों के पोस्टर जारी कर आम लोगों से उनकी पहचान कराने की अपील की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब 200 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि, घटना के 24 घंटे बाद मीडिया से बातचीत में डीआईजी ने कहा कि अब तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है और पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न लोगों को हिरासत में लेकर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। साथ ही स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने वाले छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन हिंसा फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यहीं से कई सवाल खड़े होते हैं। जब एसएसपी की ओर से संदिग्धों के पोस्टर जारी किए जा चुके हैं और बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लेने की बात सामने आ रही है, तब डीआईजी का यह कहना कि अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है,और कितने पुलिस पदाधिकारी और कर्मी घायल है इसकी सटीक जानकारी नही है, पुलिस के भीतर समन्वय पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। Byte: नीलेश कुमार डीआईजी सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि जिस दौरान डीआईजी और एसएसपी महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे थे, क्या उस समय पुलिस के बीच बेहतर तालमेल का अभाव था? क्या आंदोलन को देखते हुए पर्याप्त रणनीति और तैयारी नहीं की गई थी? क्या इसी वजह से उपद्रवी तत्वों को हिंसा फैलाने का अवसर मिला? हालांकि, इन सवालों पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है। ऐसे में पूरे घटना-क्रम को लेकर पुलिस की रणनीति, समन्वय और कार्रवाई पर बहस तेज हो गई है।0
0
Report
Advertisement
