Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shopian के किसान फरवरी में तापमान बढ़ने से फसल और जल पर असर की चिंता
WMWaqar Manzoor
Feb 25, 2026 06:00:30
Farmers in Shopian have expressed serious concern over the unexpected rise in temperatures during the month of February, a period that traditionally remains cold with steady snowfall. Locals said that unlike previous years, snow is melting at a much faster pace this season, raising fears about its long-term impact on agriculture and water resources. The rapid melting of snow reduces water storage in glaciers and streams, which directly affects the horticulture sector — the backbone of the district’s economy. Farmers stated that fruit crops such as apples, cherries, and almonds depend heavily on adequate chilling hours for proper flowering and fruit setting. Insufficient cold weather may lead to a decline in both the quality and yield of produce, causing potential financial losses to growers.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NPNavratan Prajapat
Feb 25, 2026 07:21:06
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- चूरू लोकेशन--चूरू कालिका टीम ने छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, चूरू । राजकीय पारख बालिका उमावि में एसपी जय यादव के निर्देशानुसार एएसपी डॉ. कृष्णा सामरिया के सुपरविजन में महिला जागरूकता अभियान के तहत पुलिस की कालिका टीम के हैड कास्टेबल कौशल्या के नेतृत्व में टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। टीम की हैड कांस्टेबल कौशल्या ने बताया कि अभियान में छात्राओं को महिला हैल्प लाईन, चाईल्ड हैल्प लाईन साइबर सुरक्षा सहित राजकोट सिटीजन एप डाउनलोड करवाना व महिला सुरक्षा के बारे में नए कानून की जानकारी आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। हैड कास्टेबल कौशल्या ने बताया कि अभियान के तहत रेलवे स्टेशन बस स्टेण्ड विभिन्न स्कूलों, पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को महिला सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है। अभियान के तहत महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के लिए आत्मक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे महिलाओं को अपनी सुरुक्षा करने का लाभ मिलेगा। साथ ही महाविद्यालयों में भी छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर कांस्टेबल सुनीता, सुमन, पूनम् प्रमिला व सुमन हेमलेस आदि ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य, स्टाफ व छात्राएं आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 25, 2026 07:20:23
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: गोविंदपुरम स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में तेंदुए को देखे जाने पर संभागीय वन अधिकारी ईशा तिवारी ने बताया, "स्कूल प्रशासन ने हमें सुबह करीब 7:50 बजे फोन किया। उन्होंने बाहरी सुरक्षा कैमरे का एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक जानवर आता-जाता दिख रहा है। यह तेंदुआ प्रतीत होता है। तेंदुए को देखते ही हमारी टीम सुबह 8:30 बजे मौके पर पहुंची। पहुंचने के बाद से परिसर में ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। लेकिन सुबह 8:30 बजे स्कूल के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें लगा कि चारदीवारी के अंदर कुछ छिपा हुआ है। इसलिए हमने पूरे स्कूल क्षेत्र को घेर लिया। हमारी बेहोश करने वाली टीम रास्ते में है... स्कूल सुबह से बंद है... कोई भी हलचल दिखाई देने पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे।”
0
comment0
Report
JPJai Pal
Feb 25, 2026 07:18:57
Haldwani, Uttar Pradesh:स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द के यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस का 75 जिलों में ज्ञापन देकर मामले में PM के दखल की अपील. वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पहुंचें जलालुद्दीन और अब्दुल ने किया बड़ा ऐलान. शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती के समर्थन में आए काशी के अब्दुल हमिद और जलालुद्दीन. कहा जरूरत पड़ी तो शंकराचार्य के लिए जाएंगे जेल, सनातन ka हुआ है अपमान. मुस्लिम समुदाय से आने वाले मुस्लिम शख्स ने शंकराचार्य के साथ पूरी मजबूती से खड़े होने का किया वादा. स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द को बताया सनातन का सबसे बड़ा प्रतीक, कहा मुस्लिमों का नहीं किया कभी अपमान.
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Feb 25, 2026 07:18:43
Jind, Haryana:देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की रनिंग ट्रायल हुई शुरू सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर जींद जंक्शन से ट्रेन हुई रवाना भारत देश की पहली हाइट्रोजन ट्रेन की रनिंग ट्रायल बुधवार को रेलवे विभाग के आला अधिकारियों की देखरेख में शुरू हुई। सुबह सात बजे यार्ड से हाइड्रोजन ट्रेन को बाहर निकाला गया। डीजल इंजन की सहायता से पहले ट्रेन को हांसी रोड पुल के नीचे तक लाया गया। वहां ट्रेन थोड़ी देर रूकी रही। इसके बाद ट्रेन को वापस जंक्शन पर लाया गया। वहां से सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर ट्रेन सोनीपत की ओर रवाना हुई। रास्ते में ट्रायल के दौरान डीजल इंजन को ट्रेन से अलग किया जाएगा और हाइड्रोजन गैस पर ट्रेन को चलाकर देखा जाएगा। ट्रेन में हाइड्रोजन गैस थोड़ी मात्रा में है। जरूरत पडऩे पर ट्रेन को दोबारा से डीजल इंजन के साथ जोड़ा जा सकता है। शुरुआत में जींद से पिंडारा और फिर भम्भेवा स्टेशन तक ले जाया जाएगा। रेलवे विभाग की तकनीकी टीम सुबह से ही तैयारियों में जुटी हुई थी। ट्रायल के दौरान इंजन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, ईंधन खपत और सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा। ट्रायल के दौरान ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग सिस्टम और इंजन के प्रदर्शन पर विशेष नजर रखी जाएगी। बताया जा रहा है कि यदि आज का ट्रायल सफल रहता है तो इस ट्रेन को सोनीपत ट्रैक पर नियमित रूप से चलाने के लिए हरी झंडी मिल सकती है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त रेल सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही रेलवे के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। क्योंकि हाइड्रोजन तकनीक को अपनाने की दिशा में यह अहम कदम है। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रायल के दौरान आम लोगों से ट्रैक के पास न जाने की अपील की है। सफल परीक्षण के बाद जल्द ही इस ट्रेन के नियमित संचालन की घोषणा की जा सकती है। "नोट" यह वीडियो है, हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन के ट्रायल का है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 25, 2026 07:18:06
Noida, Uttar Pradesh:सुप्रीम कोर्ट ने आने वाली फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” का टाइटल बदलने की मांग वाली अर्जी खारिज कर दी है। अर्जी में कहा गया था कि नाम से एक गलत छवि बनती है और यादव समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है। पिटीशनर ने कहा था कि फिल्म का टाइटल समुदाय की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है और मौजूदा नाम से इसकी रिलीज पर रोक लगाने के लिए निर्देश मांगे थे। चुनौती को खारिज करते हुए, कोर्ट ने कहा कि जताई गई आशंकाएं बेबुनियाद थीं। बीवी नागरत्ना की अगुवाई वाली बेंच ने देखा कि फिल्म के टाइटल में यादव समुदाय के खिलाफ कोई भी एडजेक्टिव या एक्सप्रेशन नहीं था। कोर्ट ने घूसखोर पंडित में अपने पहले के फैसले से अलग यह कहते हुए कहा कि “घूसखोर” (मतलब भ्रष्ट) शब्द एक समुदाय के लिए एक साफ नेगेटिव बात जोड़ता है, जो यहां नहीं था। कोर्ट ने माना कि संविधान के आर्टिकल 19(2) के तहत कोई भी सही रोक नहीं लगती, क्योंकि टाइटल में समुदाय को किसी भी तरह से गलत तरीके से नहीं दिखाया गया था, और इसलिए रिट पिटीशन खारिज कर दी।
0
comment0
Report
DSDEVINDER SHARMA
Feb 25, 2026 07:17:56
Barnala, Punjab:बरनाला के गाँव फ़रवाही, सेखा, झालूर और कोठे गुरुसर में सड़कों के नवीनीकरण के लिए आज बरनाला की आठ सड़कों की नींव पत्थर रखने के साथ लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू करवाए गए. MP गुरमीत सिंह मीत हेयर द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किए गए. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार करोड़ों रुपये की लागत से लिंक सड़कें बना रही है और जिला बरनाला में सड़कों की मरम्मत, चौड़ीकरण और नवीनीकरण का कार्य लगातार चल रहा है. 24 करोड़ लागत से आज आठ सड़कों का काम शुरू करवाया गया है और अब तक बरनाला में 248 करोड़ की लागत से सड़कों का नवीनीकरण किया जा चुका है. गाँव वासी विकास कार्यों के लिए पंजाब सरकार और MP गुरमीत सिंह मीत हेयर का विशेष धन्यवाद करते नजर आए.
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 25, 2026 07:17:33
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया घूसखोरी पटवारी को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी जमीन का म्यूटेशन खोलने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। एसीबी के एडिशनल एसपी ज्ञानचंद मीणा बताया, जयपुर एसीबी मुख्यालय एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बसई सामन्ता ग्राम पंचायत में तैनात पटवारी वीरेंद्र जमीन का दाखिला खोलने के एवज में 50 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा है। परिवादी की शिकायत का भौतिक सत्यापन कराया गया। भौतिक सत्यापन में मामला सही पाए जाने के बाद पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की रणनीति बनाई गई। एडिशनल एसपी मीणा ने बताया बुधवार को परिवादी को पटवारी के किराए पर रहने वाले घर धौलपुर स्थित कायस्थपाड़ा में रिश्वत की राशि देने को भेजा गया। पटवारी द्वारा परिवादी से रिश्वत की राशि ले ली गई। इसी दौरान एसीबी की टीम ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से 50 हजार की रिश्वत की राशि बरामद की है। उन्होंने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर एसीबी पूछताछ कर रही है। अनुसंधान के बाद आरोपी को भरतपुर एसीबी कोर्ट पेश किया जाएगा वर्ष 2016 में भी हो चुका है ट्रैप घूसखोरी पटवारी वीरेंद्र का रिश्वत और लेनदेन से पुराना नाता रहा है। वर्ष 2016 में सैपऊ तहसील में जमीन का म्यूटेशन खोलने के एवज में एसीबी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था。
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Feb 25, 2026 07:17:18
Patna, Bihar:पटना छात्र संघ चुनाव में हिंसा और अन्य तरह की घटनाएं हर बार सामने आती है इस बार भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद की कैंडिडेट अनुष्का कुमार को गंदे मैसेज के अलावा रेप की धमकी सहित कई तरह की बातें सामने आईं. अश्लील मैसेज वीडियो कॉल और अभद्र टिप्पणी को लेकर उन्होंने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है जी मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि हम लोग डरने वाले नहीं हैं सारी बहनों का सपोर्ट हमें है और मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं इसी तरह की सामाजिक तत्वों के खिलाफ हमारी लड़ाई है और हम लोग इस चुनाव में उतरे हैं कि महिला सुरक्षा और कॉलेज परिसर के अंदर पेट्रोलिंग नियमित रूप से हो पिंक बस की सेवा सहित कई हमारी मांगे हैं जिसको लेकर हम सभी लोग उतरे हैं... जिसको जो करना है करें खुलेआम धमकी दी जा रही है उस धमकी से हम लोग डरने वाले नहीं हैं... कई बार छात्राओं के साथ बदतमीजी होती है तो विश्वविद्यालय प्रशासन इसे रोकने में नाकाम होती है... वहीं छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष मैथली मृणालिनी पूर्व अध्यक्ष पटना छात्र संघ
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Feb 25, 2026 07:16:27
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। संचेडी स्थित PSIT इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्र की दर्दनाक मौत के बाद जबरदस्त हंगामा और तोड़फोड़ हुई है। प्रकॉलेज के सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही से छात्र की मौत हुई। घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है। प्रखर सिंह, जो PSIT में BCA फाइनल ईयर का छात्र था, अपनी बाइक से कॉलेज के पीछे वाले गेट से बाहर निकल रहा था। बताया जा रहा है कि कॉलेज परिसर के पीछे हिस्से में काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा है। तभी प्रखर की बाइक के सामने से एक तेज रफ्तार कार गुजरी, जिससे धूल का भारी गुबार उठा। इस वजह से प्रखर को सामने कुछ दिखाई नहीं दिया और वह वहां खड़ी एक JCB से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रखर के शरीर के अंदरूनी अंग किडनी, लंग्स और पैनक्रियाज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के तुरंत बाद साथी छात्र प्रखर को कल्याणपुर के बीएमसी हॉस्पिटल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान रात करीब 2 बजे डॉक्टरों ने प्रखर को मृत घोषित कर दिया। प्रखर की मौत की खबर फैलते ही छात्र भड़क गए। छात्रों ने कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब आरोप लगा कि गेट पर तैनात गार्ड्स ने छात्रों के साथ अभद्रता की। इसके बाद गुस्साए छात्र कॉलेज परिसर में घुस गए और जमकर हंगामा किया। छात्रों ने कॉलेज के दरवाजों और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। टेबल और अन्य फर्नीचर को नुकसान पहुँचाया। मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। हालात बेकाबू होते देख कॉलेज मैनेजमेंट ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर सचेंडी और पनकी थाने की पुलिस फोर्स के साथ PAC को तैनात किया गया है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज कैंपस में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे, जिसके कारण यह जानलेवा हादसा हुआ। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 25, 2026 07:16:02
New Delhi, Delhi:दिल्ली में मानसून से पहले बाढ़ की तैयारी तेज, सरकार ने National Green Tribunal को सौंपा गया प्लान राजधानी दिल्ली में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) को विस्तृत रिपोर्ट सौंपते हुए बताया है कि नालों की सफाई का काम समय से पूरा किया जाएगा. सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 77 प्रमुख नालों की सफाई (डिसिल्टिंग) का कार्य 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. अब तक 20 लाख मीट्रिक टन से अधिक गाद निकाली जा चुकी है. सरकार का दावा है कि इस बार मानसून से पहले ही जलभराव की समस्या से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही, पंपिंग स्टेशनों और ड्रेनेज सिस्टम को भी दुरुस्त किया जा रहा है ताकि भारी बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top