Back
Kaithal में किसान नेता जगजीत डल्लेवाल: इकाइयाँ मिलें, किसानों की आवाज मजबूत
VSVIPIN SHARMA
Sept 21, 2025 07:31:12
Kaithal, Haryana
Kaithal News
Reporter Vipin Sharma
2109ZDN_KTH_DALLEWAL_R
स्क्रिप्ट: कैथल पहुंचे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल बोले – किसान यूनियनों को एकजुट करने की जरूरत, पंजाब बाढ़ पर निष्पक्ष जांच हो
कैथल पहुंचे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी किसान यूनियनें मिलकर एकजुट हों ताकि किसानों की आवाज और मजबूत की जा सके। उन्होंने कहा कि अलग-अलग संगठन बनने से किसानों की ताकत बंट रही है, जबकि सरकारें किसानों को कमजोर करने और कार्पोरेट्स को फायदा पहुंचाने की नीति पर लगातार काम कर रही हैं।
सरकार की नीतियों पर सवाल....
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के अध्यक्ष डल्लेवाल ने कहा कि सभी सरकारों का एक ही अजेंडा है—“कारोबारियों को मजबूत करना और किसानों को मजदूर बनाकर सस्ती लेबर उपलब्ध कराना”। उन्होंने थ्री ट्रेड एग्रीमेंट का उदाहरण देते हुए कहा कि किसानों के खिलाफ हर जगह साजिश रची जा रही है। बरसात के कारण बर्बाद हुई फसलों पर सरकार की ओर से जो मुआवजे की घोषणाएं हुई हैं, वे ऊंट के मुंह में जीरे के समान हैं। उन्होंने इसे किसानों का मजाक बताया और कहा कि इस मुद्दे को सरकार के सामने मजबूती से रखना होगा।
पंजाब बाढ़ पर जांच की मांग..
डल्लेवाल ने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह जांच होनी चाहिए कि बाढ़ प्राकृतिक थी या किसी की लापरवाही से “लाई गई”। उनका आरोप है कि बाढ़ आने के बाद दस दिन तक केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारें चुप रहीं, जिसकी वजह से भारी नुकसान हुआ। जिन व्यक्तियों या अधिकारियों की वजह से यह नुकसान हुआ है, उनकी पूरी संपत्ति जब्त की जानी चाहिए।
एकता पर जोर.....
उन्होंने कहा कि किसानों के बीच पहले से ही कई संगठन बने हुए हैं, लेकिन अब उन्हें मिलाकर एकजुट करना जरूरी है। यदि सभी किसान संगठनों की ताकत एक जगह होगी, तो किसान अपनी लड़ाई और मजबूती से लड़ सकेंगे। इसी उद्देश्य से वह लगातार किसान नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
Byte भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRANJAN KUMAR
FollowSept 21, 2025 09:19:183
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowSept 21, 2025 09:19:100
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowSept 21, 2025 09:18:550
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 21, 2025 09:18:430
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 21, 2025 09:18:050
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 21, 2025 09:17:590
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 21, 2025 09:17:470
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 21, 2025 09:17:170
Report
JSJitendra Soni
FollowSept 21, 2025 09:17:080
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowSept 21, 2025 09:16:430
Report
ASAkash Sharma
FollowSept 21, 2025 09:16:290
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowSept 21, 2025 09:16:100
Report
PTPawan Tiwari
FollowSept 21, 2025 09:15:580
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 21, 2025 09:15:480
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 21, 2025 09:15:390
Report