Back
exclusive: बीकानेर के महाजन में अमोघ फ्यूरी ने दिखा दी संयुक्त युद्ध शक्ति
RVRaunak Vyas
Sept 21, 2025 05:32:24
Bikaner, Rajasthan
Assign desk
exclusive
Rounak vyas
bikaner
Story - बीकानेर के महाजन से खबर
देश के जवानों की ताकत से थर्राया थार का मरुस्थल,
थार मरुस्थल के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सप्त शक्ति कमान का भव्य ‘अमोघ फ्यूरी’ महा-अभ्यास सफलतापूर्वक सम्पन्न।
इस हाई-इंटेंसिटी इंटीग्रेटेड फायर पावर एक्सरसाइज में टैंक, इन्फैंट्री कॉम्बैट वाहन, आक्रमणकारी हेलीकॉप्टर, लंबी दूरी की आर्टिलरी और ड्रोन्स ने दिखाया दम।
भारतीय सेना ने बहु-क्षेत्रीय युद्ध परिदृश्य में अपनी आक्रामक कार्रवाई और संयुक्त युद्धक अभियानों की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
नेटवर्क आधारित संचार और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के साथ साझा परिचालन चित्रण तैयार कर आधुनिक युद्धक्षेत्र की तैयारी को परखा गया।
इस अभ्यास ने भारतीय सेना की समन्वय क्षमता, तकनीकी एकीकरण और ऑपरेशनल रेडीनेस को और मजबूत किया।
‘अमोघ फ्यूरी’ आधुनिक युद्ध की चुनौतियों से निपटने में सेना की पूरी तत्परता का सशक्त प्रमाण बनकर उभरा।
intro - राजस्थान के थार मरुस्थल स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (एमएफएफआर) में सप्त शक्ति कमान ने ‘अमोघ फ्यूरी’ नामक इंटीग्रेटेड फायर पावर एक्सरसाइज का सफल आयोजन किया।
इस उच्च तीव्रता वाले फायर पावर एक्सरसाइज में विभिन्न फायरिंग प्लेटफार्मों के बीच बेहतरीन समन्वय और तालमेल प्रदर्शित किया गया। भारतीय सेना ने बहु-क्षेत्रीय युद्ध परिदृश्य में अपनी तत्परता दिखाते हुए सैनिकों की त्वरित तैनाती, आक्रामक जमीनी कार्रवाइयों और संयुक्त युद्धक अभियानों का प्रदर्शन किया।
‘अमोघ फ्यूरी’ का उद्देश्य वास्तविक युद्ध परिस्थितियों में सेना की युद्ध क्षमता, समन्वय और परिचालन तैयारियों का परीक्षण करना था। इसमें युद्धक टैंक, इन्फैंट्री कॉम्बैट वाहन, आक्रमणकारी हेलीकॉप्टर, लंबी दूरी की क्षमता वाले आर्टिलरी सिस्टम्स, ड्रोन्स तथा सहित अत्याधुनिक हथियार प्रणालियाँ शामिल रहीं।
अभ्यास के दौरान नेटवर्क आधारित संचार, कमान एवं नियंत्रण संरचना तथा वास्तविक समय निगरानी और लक्ष्य साधन प्रणालियों का प्रयोग कर साझा परिचालन चित्रण (कॉमन ऑपरेटिंग पिक्चर) तैयार किया गया, जिसे सभी स्तरों पर सहजता से साझा किया गया। इन क्षमताओं के परीक्षण से आधुनिक युद्धक्षेत्र में उभरते खतरों का प्रभावी रूप से सामना करने की क्षमता और अधिक सुदृढ़ हुई।
‘अमोघ फ्यूरी’ भारतीय सेना की संयुक्तता, तकनीकी एकीकरण और बहु-क्षेत्रीय युद्ध परिदृश्यों में उच्च स्तरीय ऑपरेशनल रेडीनेस का सशक्त प्रमाण है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APAbhay Pathak
FollowSept 21, 2025 07:05:200
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowSept 21, 2025 07:05:120
Report
MPManish Purohit
FollowSept 21, 2025 07:04:550
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowSept 21, 2025 07:03:190
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 21, 2025 07:02:580
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 21, 2025 07:02:330
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowSept 21, 2025 07:02:240
Report
KKKARAN KHURANA
FollowSept 21, 2025 07:02:110
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowSept 21, 2025 07:02:010
Report
RSRajendra sharma
FollowSept 21, 2025 07:01:440
Report
SKSwadesh Kapil
FollowSept 21, 2025 07:01:260
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 21, 2025 07:01:090
Report
PSPramod Sharma
FollowSept 21, 2025 07:00:550
Report
AVArun Vaishnav
FollowSept 21, 2025 07:00:460
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 21, 2025 07:00:360
Report