Back
भागलपुर में कटाव: घरों को तोड़ने पर मजबूर हो रहे लोग!
AKAshwani Kumar
Aug 11, 2025 01:45:51
Bhagalpur, Bihar
एंकर - भागलपुर में हर वर्ष किसी न किसी गाँव से कटाव की खबरें सामने आती है। कुदरत तबाही लाती है कटाव में कई घरों को नदियां अपने आगोश में समा लेती है और जो घर मुहाने पर होते हैं एक ईंट बचाने के लिए लोग खुद उसे तोड़ते हैं। पाई पाई जोड़कर बनाया गया आशियाना खुद के हाथों उजाड़ना पड़ता है। हर वर्ष दर्दनाक तस्वीर सामने आती है। अब यही हालात रंगरा प्रखण्ड के तिनटंगा के ज्ञानी दास टोला में बनी हुई है जहाँ लोग अपने हाथ से बच्चों के साथ मिलकर अपना आशियाना उजाड़ रहे हैं। 6 -6 कमरों का घर , 4 कमरों का पक्का मकान तोड़कर खाली करना पड़ रहा है क्योंकि उससे ईंट तो बचे। अब जरा सोचिए दिहाड़ी मजदूरी कर एक एक रुपया जोहकर घर बनवाया और फिर जब उसे अपने से तोड़ने पड़ा तो दिल पर क्या बीतती होगी यह सरकार प्रशासन या जनप्रतिनिधियों ने समझ नहीं आएगा। 2022 से 2025 तक क़ई गाँव ऐसे हैं जहाँ दर्जनों मकान कटकर गंगा या कोसी में समा गए कई गांव तो अब ऐसे हैं जहां सैकड़ों घर होते थे वहाँ दर्जन भर घर बचे हुए हैं। सरकार ने इसपर ठोस पहल नहीं कि जो तस्वीर सामने आती है लोगों का दिल पिघल जाये लेकिन ऐसे दिनों में सरकार और जनप्रतिनिधि पत्थर दिल बन जाते हैं।
Wt - अश्वनी कुमार ,ज़ी मीडिया ,भागलपुर
Byte- राम दास, पीड़ीत
Byte- सरिता देवी, पीड़ित
Byte- विनोद मंडल, ग्रामीण
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AYAMARJEET YADAV
FollowAug 11, 2025 03:47:39Sasaram, Bihar:
खबर सासाराम से है। सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज स्थित दुर्गाकुंड के पास एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 90 वर्षीय महिला की संदिग्ध स्थिति में हत्या की वारदात सामने आई है। हत्या का आरोप मृतक राजपातो कुंवर के पुत्र सुदामा यादव पर लगा है। बताया जाता है कि आरोपी पुत्र सुदामा यादव मानसिक रूप से विछिप्त है। मृतक के राजपातो कुंवर के सिर पर गंभीर चोट के निशान है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आरोपी सुदामा यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के समय घर में अन्य सदस्य नहीं थे। बाद में पता चला कि राजपातो कुमार फर्श पर गिरी पड़ी है। वह मोतीलाल यादव की पत्नी थी। सूचना पर पहुंचे सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। उसके बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
बाइट -- दिलीप कुमार (एसडीपीओ-1) सासाराम।
4
Report
NMNitesh Mishra
FollowAug 11, 2025 03:47:31Dhanbad, Jharkhand:
एंकर --- धनबाद नगर निगम की कचरा परिवहन व्यवस्था ठप हो गई। पिक्षले दो दिनों से टिपर वाहन के अनुबंधित चालकों समेत सभी हेल्पर ने हड़ताल कर दिया है. यह हड़ताल जिस कारण से धनबाद,कतरास छाताटांड समेत सभी अंचलो में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गया वही टिपर चालक मो. सिकंदर ने बताया कि वेतन में बढ़ोतरी नहीं हो रही है. वेतन में कटौती की जा रही है.कर्मियों के साथ संबंधित एजेंसी लगातार शोषण कर रही है. प्रतिदिन की मजदूरी क्या है इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं दी जाती है. पीएफ क्या कट रहा है यह भी नहीं मालूम है. उन्होंने बताया कि कंपनी से सवाल जवाब करने पर काम से हटाने की बात कही जाती है. उन्होंने बताया जबतक मांगे पूरी नहीं हो जाती है डोर टू डोर कचरा उठाव शहर में पूरी तरह ठप ही रहेगी.इस हड़ताल के बाद से डोर-टु-डोर कचरा कलेक्शन के लिए लगाए गए टिपर चालक हेल्पर सभी वार्डो में जाना बंद कर चुके हैं. कचरा कॉलेक्शन नहीं होने से गंदगी का अम्बार लगना तय है.
बाइट--- पुरुष हाड़ी कर्मी
बाइट--- मो. नाजिर ,चालक
3
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowAug 11, 2025 03:47:12Sasaram, Bihar:
खबर रोहतास जिला से है। जहां नासरीगंज के प्रखंड में ऑनलाइन आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए अब बिल्ली के नाम से आवेदन आने से हड़कंप मच गया। बता दे कि पहले भी बिहार के अलग-अलग जिलों में पहले ही कुत्ता तथा ट्रैक्टर के नाम पर आवासीय प्रमाण पत्र को लेकर चर्चा था। अब रोहतास में बिल्ली के नाम पर आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसके बाद रोहतास के डीएम उदिता सिंह के निर्देश पर नासरीगंज के राजस्व कर्मी कौशल पटेल ने नासरीगंज थाना में केस दर्ज कराया है। निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन प्राप्त आवेदन में आवेदक का नाम कैट कुमार,पिता का नाम- कैटी बॉस तथा माता का नाम- कैटिया देवी बताया गया है। भी पंचायत का नाम अतमीगंज बताया गया है। जिला प्रशासन इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है तथा इसे सरकारी काम में बाधा सहित अन्य आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। सवाल यह है कि निवास प्रमाण पत्र को लेकर कुछ लोग इस तरह के आवेदन कर आखिर साबित क्या करना चाहते हैं? फिलहाल यह मामला पुलिस के अधीन चल गया है।
4
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowAug 11, 2025 03:47:05Sitapur, Uttar Pradesh:
सीतापुर ब्रेक
नगर पालिका उपचुनाव मिश्रिख और महमूदाबाद में मतदान शुरू भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू मिश्रिख नगर पालिका उपचुनाव में बीजेपी और सपा के बीच कांटे की टक्कर भाजपा विधायक रामकृष्ण और सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता की प्रतिष्ठादांव पर। भारी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद।
4
Report
VKVijay1 Kumar
FollowAug 11, 2025 03:46:59Noida, Uttar Pradesh:
नोएडा--
डे-केयर में 15 महीने की बच्ची से मारपीट और दांत काटने का आरोप
बच्ची की जांघों पर गोलाई में काटने के निशान पाए गए
डॉक्टर ने चोट को ‘बाइट’ बताया
आरोप डे-केयर की मेड ने थप्पड़ मारा, पटक दिया, प्लास्टिक बेल्ट से मारा और काटा
सीसीटीवी में मारपीट और जमीन पर पटकने की घटना कैद
बच्ची जोर-जोर से रोती हुई दिखी
आरोप है कि डे-केयर प्रमुख ने घटना के दौरान कोई हस्तक्षेप नहीं किया
शिकायत में मेड और डे-केयर प्रमुख पर अभद्र भाषा व धमकी देने का भी आरोप
शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-142 में एफआईआर दर्ज कर की
आरोपी मेड को पुलिस ने गिरफ्तार किया
थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसायटी में स्थित डे केयर का मामला
3
Report
ADAshish Dwivedi
FollowAug 11, 2025 03:46:20Hardoi, Uttar Pradesh:
हरदोई जिले में थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के बेहटा गांव में पति रीत कुमार ने पत्नी रीता (44) की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी।रीता और रीत कुमार के बीच अक्सर विवाद होता था,देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद गुस्से में रीत कुमार ने चारपाई पर लेटी रीता की गर्दन पर बांके से कई प्रहार किए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई,पति रीत कुमार मौके से फरार हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है।
2
Report
AKAlok Kumar
FollowAug 11, 2025 03:46:16Sithmara, Uttar Pradesh:
*कानपुर देहात*
न कानून का भय न पुलिस का डर बीच सड़क पर युवक की जमकर ठंडे से पिटाई का वीडियो वायरल
बीच सड़क पर दबंग ने युवक को जमीन पर गिराकर डंडे से जमकर पीटा।
गालियां देते हुए दबंग बता रहा है अपनी जाति।
पास खड़े तमाम लोग बने तमाशीन कुछ लोग बनाते रहे वीडीओ दबंग बरसाता रहा डंडे
मारपीट में युवक हुआ गम्भीर रूप से घायल।
शराब के लिए रुपये न देने पर अक्सर दबंग वहां से निकलने वाले लोगों के साथ करते हैं मारपीट।
रूरा थाना क्षेत्र के तिगाई देशी शराब ठेका के पास का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।
1
Report
NGNakibUddin gazi
FollowAug 11, 2025 03:46:08Jalabaria, West Bengal:
নদীতে নিখোঁজ হয়ে যাওয়া এক মৎস্যজীবীর মৃতদেহ উদ্ধার করল পুলিশ
নকিব উদ্দিন গাজী
শনিবার সন্ধ্যা নাগাদ এক মৎস্যজীবী ছোট নৌকা থেকে পড়ে গিয়ে নামখানার হাতানিয়া দোয়ানিয়া নদীতে তলিয়ে যান। ঘটনার খবর পেয়ে কাকদ্বীপ থানার পুলিস ঘটনাস্থলে গিয়ে তল্লাশি শুরু করেছে। জানা গিয়েছে, একটি ছোট নৌকাতে করে তিনি মাঝ নদীতে দাঁড়িয়ে থাকা ট্রলারে ওঠার জন্য যাচ্ছিলেন। যাওয়ার পথে তিনি আচমকাই পড়ে যান। মৃত মৎস্যজীবীর নাম পলয় চৌধুরী (৪৯)। ওই মৎস্যজীবীকে বহু খোঁজাখুঁজি করার পরেও , তার কোন হদিস পাওয়া যায়নি ঐদিন কি রাত্রে। অবশেষে আজ সোমবার দিন নামখানা নারায়ণপুর ঈশ্বরীপুরের কাছে, ওই ব্যক্তির মৃতদেহ ভাসতে দেখে এলাকার মানুষজন দেখামাত্রই খবর দেয় পুলিশকে, পুলিশ খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে কাকদ্বীপ থানার পুলিশ পৌঁছে উদ্ধার করে ওই ব্যক্তির মৃতদেহ। মৎস্যজীবীর মৃতদেহ কাকদ্বীপ পুলিশ মর্গে পাঠায় হয় ময়না তদন্তের জন্য।
3
Report
PGPiyush Gaur
FollowAug 11, 2025 03:45:56Ghaziabad, Uttar Pradesh:
गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र के गांव मोरटा मे देर रात चलती हुई एक कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ड्राइविंग के दौरान धुआं और लपटें उठते ही चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर बाहर निकल अपनी जान बचाई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पानी तथा मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी कार को घेर लिया। जब तक आग पर काबू पाया गया, कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
बाइट प्रत्यक्षदर्शी
शॉट्स
4
Report
HBHeeralal Bhati
FollowAug 11, 2025 03:45:48Jalore, Rajasthan:
जिला रिपोर्टर -- हीराराल
विधानसभा -- सांचौर
इनफॉर्मर-- भजनलाल गोदारा
मो.9549526263
लोकेशन-सांचौर
एंकर__भाजपा कार्यकर्ताओ की ओर से बीकेडी बॉर्डर पर सेवा एवं सामाजिक सद्भाव दिवस के तहत रक्षाबंधन और सैनिक सम्मान का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम के तहत जिला संयोजक प्रकाश छाजेड़ के नेतृत्व में बीएसएफ के वीर जवानों के साथ भावनात्मक और देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, सांसद लुंबाराम चौधरी,जिला प्रमुख राजेश गोयल,सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी और भीनमाल के पूर्व विधायक पूराराम चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने सैनिकों को राखी बांधकर भाईचारे व सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर जवानों को तस्वीर भेंट कर सम्मानित भी किया। सांसद चौधरी ने कहा कि देश के वीर जवानों की वजह से हम सभी सुरक्षित हैं। जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने हाल ही में सम्पत्र ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ा है। विधायक जीवाराम चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है और सैनिक हमारे परिवार का हिस्सा हैं, इसलिए आज हम बॉर्डर पर आकर अपनी खुशियां उनके साथ बांट रहे हैं। पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने तिरंगे के सम्मान में सैनिकों की कठिन परिस्थितियों में की जा रही सेवा की सराहना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैनिकों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
सांचौर से भजनलाल गोदारा की रिपोर्ट
विजुअल डिटेल-
(1)-सैनिकों के राखी बांधती भाजपा महिला कार्यकर्ता
(2)-तिरंगा यात्रा निकालते हुए भाजपा कार्यकर्ता
(3)-सैनिकों के साथ भाजपा कार्यकर्ता
2
Report
DIDamodar Inaniya
FollowAug 11, 2025 03:45:43Nagaur, Rajasthan:
धूड़िला में भव्य तेजा गायन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
वीर तेजा सेना के प्रदेशाध्यक्ष ने दिया युवाओं को नशामुक्ति का संदेश
स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों से गूंजा तेजाजी मंदिर परिसर
प्रसादी चढ़ाने के बाद भंडारे में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु
देर रात तक चलता रहा भक्ति गीतों का दौर
लाडनूं, डीडवाना
एंकर - लाडनूं तहसील के धूड़िला गांव में गत रात्रि वीर तेजाजी महाराज के जयकारों के बीच धार्मिक माहौल में तेजा गायन का भव्य आयोजन हुआ। रात भर चले इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। विभिन्न कलाकारों ने मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में वीर तेजा सेना के प्रदेशाध्यक्ष श्रीराम बिजारणियां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजकल युवा नशे की प्रवृत्ति में पड़ रहे हैं, जबकि नशा नाश का द्वार है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा से जुड़ना चाहिए और समाज के अच्छे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे आने वाली पीढ़ी को सही दिशा में प्रेरित करें।
स्थानीय तेजाजी मंदिर परिसर में प्रसादी चढ़ाने के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर प्रांगण में रात को तेजा गायन की मधुर स्वर लहरियां गूंजती रहीं और भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु भावपूर्वक झूमते रहे।
3
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowAug 11, 2025 03:45:26Delhi, Delhi:
पुलिस ने प्रहरी पहल से स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा किया मजबूत
आज प्रहरियों के लिए विशेष ब्रीफिंग और संवेदनशीलता कार्यक्रम
निजी सुरक्षा गार्डों को फोर्स मल्टीप्लायर के रूप में सुसज्जित किया
लोकेशन लोटस टेंपल कालकाजी
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने सभी जिलों में प्रहरी योजना के तहत निजी सुरक्षा गार्डों, चौकीदारों और अन्य सुरक्षा कर्मियों के लिए विशेष ब्रीफिंग-कम-संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किए। उद्देश्य था सामुदायिक सुरक्षा को मजबूत करना, पुलिस-जन सहयोग को बढ़ावा देना और प्रहरियों को अपराध रोकथाम व आपात स्थितियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इन कार्यक्रमों में प्रहरियों के महत्व को रेखांकित किया और उन्हें सुरक्षा उपकरण वितरित किए।
दक्षिण जिला पुलिस ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (सदर्न रेंज) एस.के. जैन और डीसीपी अंकित चौहान की मौजूदगी में 300 से अधिक प्रहरियों के साथ बैठक की। कार्यक्रम में संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, पुलिस और निजी सुरक्षा बलों के समन्वय को मजबूत करना, तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रहरियों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर भीड़ प्रबंधन और चौकसी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
दक्षिण-पूर्व जिला – लोटस टेंपल ऑडिटोरियम में विशेष सत्र
10 अगस्त को दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने लोटस टेंपल ऑडिटोरियम में प्रहरियों के लिए इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया। मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त एस.बी.के. सिंह ने कहा कि प्रहरियों की सतर्कता और पुलिस के साथ उनका तालमेल, सुरक्षा का अदृश्य कवच है। सभी प्रहरियों को कैप, रिफ्लेक्टिव जैकेट, डंडा और सीटी वाली सुरक्षा किट दी गई। भीड़ प्रबंधन, तलाशी और संदिग्ध वस्तुओं की पहचान पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
बाइट : एस के जैन, ज्वाइंट सीपी
1
Report
VRVIJAY RANA
FollowAug 11, 2025 03:45:18DMC, Chandigarh:
चंडीगढ़
शरारती तत्वों ने सीईटी परीक्षा का फर्जी परिणाम सोशल मीडिया पर किया जारी
परिणाम देख अभ्यर्थियों में मचा हड़कंप
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने ने दी सफाई
और बताया कि किसी ने गलत तरीके से जारी किया फर्जी परिणाम
अभ्यर्थी इस तरह के संदेशों पर न दें ध्यान
शरारती तत्वों ने फर्जी परिणाम में पास हुए अभ्यर्थियों की संख्या और कट ऑफ भी बताई
इससे पहले पिछले साल भी सीईटी को लेकर फर्जी नोटिस, आंसर की परीक्षा परिणाम एडमिट कार्ड इत्यादि सोशल मीडिया पर हुए थे वायरल
एचएसएससी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर वायरल चीजों पर ध्यान नहीं दें। सिर्फ आयोग के अधिकृत चैनल और वेबसाइट पर जाकर देखें।
3
Report
TTTUSHAR TAPASE
FollowAug 11, 2025 03:45:12Satara, Maharashtra:
TUSHAR TAPASE
5 FILES
SLUG NAME -SAT_GANESH_AAGMAN
सातारा शहरातील मंगळवार पेठ येथील जय महाराष्ट्र गणेशोत्सव मंडळाच्या मानाच्या गणपतीची मिरवणूक पारंपारिक ढोल ताशाच्या गजरात काढण्यात आली... गेल्या अनेक वर्षाची या मंडळाची परंपरा असून 17 दिवस आधीच या गणपतीचे आगमन जे आहे ते मंगळवार पेठ येथील मंडळामध्ये झाल. आहे. यावेळी मंडळातील कार्यकर्त्यांचा मोठा उत्साह पाहायला मिळाला. या मिरवणुकी दरम्यान वाहतूक कोंडी होऊ नये यासाठी सातारा पोलिसांनी मिरवणुकीत बंदोबस्त लावला होता.
4
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowAug 11, 2025 03:33:54New Tehri, Uttarakhand:
Tehri
Name Saurabh Singh
Slug- टिहरी जिले में हो रही बारिश से कई सड़के बन्द।
Anchor- टिहरी जिले में देर रात से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है वही कई सड़के भी बंद हो गई है,ऋषिकेश- बद्रीनाथ हाइवे बंद हो गया है तो वही नई टिहरी जिला मुख्यालय और बी पुरम रोड भी पैन्यूला के पास भारी मलबा आने से बंद हो गई है वही बारिश से जिले के 5 ग्रामीण रोड भी बंद चल रही है हालांकि प्रशासन द्वारा रोड खोलने के प्रयास किए जा रहे है।
3
Report