एकनाथ खडसे: संकटांना हरवून वाढदिवस साजरा करत आहेत!
Jalgaon, Maharashtra:Jalgaon,Reporter-Walmik Joshi AVB FEED ON 2C SLUG- 0209ZTJALG EKNATH KHADSE MANOJ JARNGE Assigned by - Date- 02 -09-25 File _VDO 2Photo Byte -2 एकनाथ खडसे बाईट एकनाथ खडसे यांचा आज वाढदिवस अनेक संकटे माझ्यावर येऊन गेले विरोधकांनी मला मागे ओढण्याचं काम केलं तरी ही डगमगता जनतेच्या आशीर्वादाने उभा आहे -एकनाथ खडसे आणि सर्वांच्या आशीर्वाद माझ्या पाठीशी आहे महाराष्ट्राचे अधिक सेवा करण्याचे संधी मेला मिळावी एवढी प्रार्थना ईश्वरचरणी करतो अशी प्रतिक्रिया आज एकनाथ खडसे वाढदिवसा प्रसंगी दिली एकनाथराव खडसे ऑन जरांगे पाटील आरक्षण आंदोलन मराठा समाजाला 10 टक्के आरक्षण या आधी जे दिलेला आहे घटना दुरुस्ती करून मराठा आरक्षण मिळू शकतं? यासाठी घटनेत दुरुस्ती करावी लागेल - जरांगे पाटील यांना आणखी वेळ वाढवून हवी असेल तर सरकारने याबाबत निर्णय घ्यावा.. बाईक एकनाथराव खडसे..0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NMC गाइडलाइन: MBBS 10 साल में रजिस्ट्रेशन नियम 2019 बैच से लागू, FMG को राहत
Jaipur, Rajasthan:विदेश से मेडिकल की पढ़ाई कर लौटे FMG (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट ) डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन मामले में अब स्थिति साफ हो गई है। NMC (नेशनल मेडिकल कमीशन) ने गाइडलाइन जारी कर स्पष्ट किया है कि MBBS में एडमिशन के 10 साल के भीतर रजिस्ट्रेशन का नियम 2019 बैच से लागू माना जाएगा। इससे पहले के बैच के उन छात्रों को राहत मिलेगी, जिनकी पढ़ाई, इंटर्नशिप और डिग्री पूरी हो चुकी है। दरअसल, राजस्थान मेडिकल काउंसिल पर आरोप लगे थे कि कई FMG छात्रों का रजिस्ट्रेशन रोका जा रहा है। छात्रों ने विरोध भी किया था। अब NMC की नई गाइडलाइन के बाद RMC की ओर से भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। NMC ने यह भी साफ किया है कि कोविड या अन्य परिस्थितियों में हुई ऑनलाइन पढ़ाई की भरपाई के लिए हुई ट्रेनिंग के दस्तावेजों के आधार पर केस को देखा जाएगा। और विरोध कर रहे सभी FMG छात्रों को फ़िलहाल NMC से राहत मिली है, और आरएमसी ने उनका PR शुरू कर दिया है।0
0
Report
योग दिवस से पहले गंगरार में भारी तैयारी, शिक्षकों को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण
Begun, Rajasthan:#गंगरार, चित्तौड़गढ़ - एंकर - आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर गंगरार में तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति सभागार में उपखंड प्रशासन और आयुर्वेद चिकित्सालय गंगरार के संयुक्त तत्वावधान में सभी ग्राम पंचायतों के शारीरिक शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरिता ए. कुमार ने प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। साथ ही “योग संगम” कार्यक्रम के तहत निर्धारित स्थलों पर अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक अब अपने-अपने क्षेत्रों में योग कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करेंगे。0
0
Report
पीबीएम अस्पताल श्वसन विभाग ने 7 साल से फंसी सुपारी निकालकर महिला की जान बचाई - जानिए कहानी
Bikaner, Rajasthan:पीबीएम अस्पताल के श्वसन रोग विभाग की बड़ी सफलता, 7 वर्षों से फेफड़े में फंसी सुपारी निकालकर बचाई 58 वर्षीय महिला की जान, रामदेवरा निवासी महिला लंबे समय से खांसी, निमोनिया, सीने में दर्द और सांस की तकलीफ से थी परेशान, देश के कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी नहीं मिला था समाधान, पीबीएम के श्वसन रोग विभागाध्यक्ष डॉ. गुंजन सोनी ने की बीमारी की सटीक पहचान, जांच में फेफड़े में करीब एक इंच लंबी सुपारी फंसी होने का हुआ खुलासा, ब्रोंकोस्कोपी तकनीक से डेढ़ घंटे तक चला जटिल उपचार, डॉ. गुंजन सोनी और उनकी टीम ने सुपारी को क्रश कर सफलतापूर्वक बाहर निकाला, सफलता के बाद महिला की हालत में तेजी से सुधार, परिजनों ने पीबीएम की चिकित्सा टीम का आभार, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत हुआ निःशुल्क उपचार, डॉ. अंकित, डॉ. वसुंधरा, डॉ. मनुदेव, डॉ. प्रवेश, डॉ. दिनेश, डॉ. विजय, नर्सिंग स्टाफ मंजू और हेल्पर विनोद का रहा महत्वपूर्ण योगदान, पीबीएम अस्पताल की इस उपलब्धि की चिकित्सा जगत में हो रही सराहना0
0
Report
Advertisement
राजोरी लैंडस्लाइड: MLA Thanamandi का बयान
Noida, Uttar Pradesh:MLA Thanamandi, Rajouri .. Muzaffar Iqbal Khan - on Rajouri landslide0
0
Report
इंडिया स्टोन मार्ट-2028 के लिए MOU: रीको, लघु उद्योग भारती व सिडॉस के साथ समझौता
Jaipur, Rajasthan:इंडिया स्टोन मार्ट- 2028 के लिए MOU, लघु उद्योग भारती, रीको, सिडॉस में समझौता. 17 से 20 फरवरी 2028 में आयोजन होगा. 80 देशों के 500 ट्रेड विजिटर्स भाग लेंगे; 50 FTA वाले देश भी आमंत्रित होंगे. खबर की फीड 16 जून के टीवीयू-132 से इंजर्स्ट पर RAJVARDHAN स्लग से भेजे गए. दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर- इंडिया स्टोन मार्ट- 2028 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं... इंडिया स्टोन मार्ट सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 17 से 20 फरवरी 2028 में आयोजित किया जाएगा... इसके तहत कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र और एसीएस उद्योग शिखर अग्रवाल की उपस्थिति में लघु उद्योग भारती, रीको और सिडॉस के बीच एमओयू साइन किया गया... समझौता पत्र पर रीको की ओर से एमडी सुरेश ओला, लघु उद्योग भारती की ओर से इंडिया स्टोन मार्ट के संयोजक नटवर अजमेरा और सिडॉस की ओर से सीईओ मुकुल Rastogi ने हस्ताक्षर किए... इस अवसर पर मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सुझाव दिया कि इस बार स्टोन मार्ट में दुनिया के शीर्ष आर्किटेक्ट, डिजाइनर्स, लेटेस्ट मशीनरी और आधुनिक तकनीक के साथ एआई और इनोवेटर्स को ज्यादा स्पेस मिलना चाहिए... इसके लिए दूसरे देशों के साथ पार्टनरशिप की जा सकती है. राजमंत्री केके विश्नोई ने कहा कि इंडिया स्टोन मार्ट से राजस्थान के पत्थर उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है. वर्ष 2028 में 30 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में आयोजित होने वाले स्टोन मार्ट में 80 देशों के 500 से अधिक ट्रेड विजिटर भाग लेंगे, इनमें 50 से ज्यादा फोरन ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) वाले देश भी शामिल होंगे. इस अवसर पर ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम पर विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया.0
0
Report
जयपुर: दुर्गापुरा स्थित किबाना रेस्टोरेंट को फायर एनओसी नहीं मिलने पर सीज
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।फायर एनओसी नही होने पर सीज की कार्रवाई。 दुर्गापुरा स्थित किबाना रेस्टोरेंट को किया सीज。 नगर निगम प्रशासन ने की कार्रवाई。 पूरे प्रदेशभर में चल रहा अभियान。0
0
Report
Advertisement
16 लाख के बिल के बदले 32 हजार रिश्वत; उचाना सचिव गिरफ्तार
Jhanj Kalan, Haryana:16 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने सचिव को रंगे हाथ दबोचा उचाना नगर पालिका में भ्रष्टाचार पर बड़ा वार, 32 हजार लेते सचिव गिरफ्तार कमीशनखोरी का खेल बेनकाब! बिल पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया सचिव जींद जिले के उचाना से भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। नगर पालिका उचाना के सचिव अशोक कुमार को विजिलेंस टीम ने 32 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 16 लाख रुपये के विकास कार्यों का बिल पास करने के बदले सचिव ने दो प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस हिसार की टीम ने जाल बिछाया और नगर पालिका कार्यालय में रेड कर आरोपी सचिव को रंगे हाथ काबू कर लिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे विजिलेंस हिसार के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में उचाना नगर पालिका कार्यालय में छापेमारी की गई। यह कार्रवाई वार्ड नंबर-3 उचाना मंडी निवासी ठेकेदार सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया था कि नगर पालिका सचिव अशोक कुमार विकास कार्यों के करीब 16 लाख रुपये के बिल पास करने की एवज में दो प्रतिशत कमीशन मांग रहा था। सचिव ने 32 हजार रुपये रिश्वत देने की शर्त रखी थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने नगर पालिका कार्यालय में सचिव को 32 हजार रुपये दिए, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। फिलहाल आरोपी सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका और प्रशासनिक हलकों में हड़कम्प मच गया है। शिकायतकर्ता सुरेंद्र सिंह: मेरे विकास कार्यों के करीब 16 लाख रुपये के बिल लंबित थे। सचिव अशोक कुमार बिल पास करने के बदले 32 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत मैंने विजिलेंस को दी, जिसके बाद आज कार्रवाई हुई। शिकायत के आधार पर ट्रैप लगाया गया था। नगर पालिका सचिव अशोक कुमार को 32 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 16 लाख का बिल... 32 हजार की रिश्वत... और फिर विजिलेंस का जाल! उचाना नगर पालिका में सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार, भ्रष्टाचार पर सबसे बड़ा वार0
0
Report
ईपीएफओ द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 19 जून को राष्ट्रीय कार्यशाला में आयोजन।
Noida, Uttar Pradesh:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 19 जून को राष्ट्रीय कार्यशाला एवं लाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन नोएडा देश के 200 स्थानों पर किया जाएगा। इस संबंध में ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय नोएडा में आयोजित मीडिया संवाद के दौरान जानकारी साझा की गई। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त सुयश पांडेय ने बताया कि यह कार्यक्रम 19 जून 2026 को आयोजित होगा। कार्यक्रम की खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से डिजिटल माध्यम के जरिए इसमें शामिल होंगे और देशभर के पात्र कर्मचारियों तथा नियोक्ताओं को योजना का लाभ प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य रोजगार सृजन को बढ़ावा देना और नए कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना है। योजना के तहत पात्र कर्मचारियों को भविष्य निधि अंशदान में वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिससे उद्योगों और संस्थानों को नए रोजगार सृजित करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।ईपीएफओ के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा देश के प्रमुख औद्योगिक एवं कॉर्पोरेट केंद्र हैं। ऐसे में यह योजना स्थानीय उद्योगों, संस्थानों और युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी। ईपीएफओ ने सभी मीडिया संस्थानों, औद्योगिक संगठनों, नियोक्ताओं और लाभार्थियों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है। बाइट//क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त सुयश पांडेय0
0
Report
हाथरस में हत्या के आरोपित चंदन का वीडियो वायरल, नशे में पिस्टल लहराते दिखा साथी, पुलिस की कार्यप्रणा
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के मुरसान क्षेत्र में दो दिन पहले हार्डवेयर कारोबारी सुनील की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है। हत्या के आरोपितों में से एक चंदन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में कार में बैठा हुआ है और उसका साथी पिस्टल लहरा रहा है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी होने का दावा कर रही है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मुरसान क्षेत्र में हार्डवेयर कारोबारी सुनील की हत्या लेनदेन के विवाद को लेकर की गई थी। इस मामले में सुखबीर फौजी (दयालपुर), अजय (बेड़िया, अलीगढ़) और चंदन (रहना, हाथरस गेट) को आरोपित किया गया है। पुलिस ने आरोपित अजय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुखबीर फौजी और चंदन की तलाश जारी है। वीडियो कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में एक आइसक्रीम की दुकान के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में आरोपित चंदन कार में बैठा शराब के नशे में दिखाई दे रहा है। वीडियो में उसका साथी दुकानदार से मजाकिया लहजे में कहता है, "मेरी पिस्टल लेकर मुझे गोली मार दो।" बताया जा रहा है कि दुकानदार अपने प्रतिष्ठान के प्रचार के लिए वीडियो बना रहा था, तभी यह घटना कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। एक ओर पुलिस हत्या के आरोपितों की तलाश में पांच टीमें गठित कर दबिश देने की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर आरोपित खुलेआम शहर में घूमते और हथियार लहराते दिख रहे हैं। कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने कहा है कि वीडियो की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
आगर मालवा पुलिस के छह अधिकारी पर FIR: NDPS केस से जुड़ा बड़ा विवाद
Agar, Madhya Pradesh:राजस्थान के आगर मालवा से बड़ी खबर आ रही है। आगर मालवा पुलिस के छह अधिकारियों और करीब 90 पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मामले में अब आगर मालवा पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आया है. एसपी दिलीप कुमार सोनी ने कहा है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनकी जांच में राजस्थान पुलिस को पूरा सहयोग किया जाएगा. वहीं, जिस एनडीपीएस प्रकरण को लेकर यह विवाद खड़ा हुआ है, उसमें आगर मालवा पुलिस पहले ही न्यायालय में चालान पेश कर चुकी है और मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है. राजस्थान के झालावाड़ जिले के डग थाने में सोमवार को न्यायालय के आदेश पर आगर मालवा पुलिस के छह अधिकारियों और करीब 90 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था. मामला जनवरी 2026 में हुई एनडीपीएस कार्रवाई से जुड़ा हुआ है. न्यायालय में प्रस्तुत झालावाड़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जांच रिपोर्ट में आगर मालवा पुलिस की कार्रवाई और कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल उठाए गए थे, जिसके बाद एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए. आरोपी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं.0
0
Report
एनआईए ने जीशान के ISI संपर्क मामले में जांच बढ़ाई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के सोजती गेट क्षेत्र निवासी जीशान से जुड़े कथित पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई संपर्क मामले में अब जांच का दायरा और बढ़ गया है। सूत्रों के अनुसार, मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को आंध्र प्रदेश पुलिस और एटीएस की टीम जोधपुर पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से जीशान को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे आंध्र प्रदेश ले जाया गया। वहां लगातार पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान उसके कथित तौर पर पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई से संपर्क होने की आशंका सामने आने की बात कही जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मामले में अब एनआईए ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। सोजती गेट पुलिस चौकी इंचार्ज मानक राम ने पुष्टि की कि एनआईए की टीम हाल ही में जोधपुर पहुंची थी और जीशान के माता-पिता से भी पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि जिन मोबाइल सिम कार्डों का उपयोग जीशान करता था, वे उसके माता-पिता के नाम पर दर्ज थे। इसी आधार पर जांच एजेंसियां परिवार और संपर्क में रहे अन्य लोगों से भी जानकारी जुटा रही हैं। प्रारंभिक पूछताछ में अब तक किसी बड़े खुलासे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एजेंसियां उसके संपर्कों और गतिविधियों की गहन जांच में जुटी हुई हैं।0
0
Report
लाडपुर ग्राम पंचायत शिविर में मौके पर समाधान, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण
Noida, Uttar Pradesh:लाडपुर में ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण, प्रकरणों का मौके पर निस्तारण बूंदी, 16 जून। सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत तालेड़ा उपखंड की ग्राम पंचायत लाडपुर में आयोजित शिविर का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं और लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर आमजन को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमाकिशोर मीणा, उपखंड अधिकारी बनवारी लाल बेरवा, तहसीलदार बनवारी लाल शर्मा, नायब तहसीलदार हर्षित शर्मा सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।0
0
Report
Advertisement
तवा पुल पर बार बार दरार: भारी वाहनों पर रोक, मरम्मत के बाद होगी जांच
Narmadapuram, Madhya Pradesh:स्टेट हाईवे-67 पर तवा नदी के ऊपर बना प्रदेश के सबसे लंबे ब्रिजों में शामिल तवा पुल एक बार फिर खतरे में है। पुल के पियर नंबर 52, 53 और 55 को सपोर्ट देने वाले स्लैब में दरारें आने के बाद प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। अगले 7 दिनों तक मरम्मत कार्य चलेगा, इसके बाद एक्सपर्ट टीम पुल की जांच करेगी और रिपोर्ट के आधार पर भारी वाहनों को दोबारा अनुमति दी जाएगी।नबताया जा रहा है कि क्षेत्र में रेत परिवहन के दौरान चल रही ओवरलोडिंग पुल में आई दरारों की बड़ी वजह हो सकती है। नर्मदापुरम की लाइफलाइन कहे जाने वाले तवा पुल पर एक बार फिर दरारों ने चिंता बढ़ा दी है। तवा नदी के आसपास रेत की वैध खदानें हैं, लेकिन आरोप हैं कि डंपरों में जमकर ओवरलोडिंग हो रही है, जिसका सीधा असर जिले के पुलों पर पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि महज तीन साल पहले ही तवा पुल की विशेष मरम्मत की गई थी। उस समय पुल को करीब 6 महीने तक बंद रखा गया था। बावजूद इसके कुछ ही समय बाद पुल के तीन पिलर को सपोर्ट देने वाले स्लैब में दरारें आ गईं। फिलहाल एमपीआरडीसी (मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड) द्वारा मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पुल की मजबूती बनाए रखने के लिए समय-समय पर काम किए जाते हैं, लेकिन भारी वाहनों की ओवरलोडिंग एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। मरम्मत पूरी होने के बाद विशेषज्ञों की टीम पुल की जांच करेगी, उसके बाद ही भारी वाहनों को गुजरने की अनुमति दी जाएगी। फिलहाल डंपर, ट्रक और अन्य भारी वाहनों को माखननगर के आरी, सांगाखेड़ा, बांद्राभान और मालाखेड़ी मार्गों से डायवर्ट किया गया है। तवा पुल पर बार-बार क्रेक आने और भारी वाहनों पर रोक लगने से लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। आसपास कोई मजबूत वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से ट्रक और डंपर चालकों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बार-बार मरम्मत के बाद भी तवा पुल पर दरारें क्यों आ रही हैं? और क्या ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगेगी؟0
0
Report
बिहार सरकार का दावा: अपराधी पकड़े जा रहे हैं, आरजेडी शासन फेल
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कोचिंग संचालक रौशन आनंद के भाई की मौत पर तेजस्वी यादव द्वारा सीबीआई जांच की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार सरकार खुद सक्षम है अपराधियों को पकड़ने के लिए ये आरजेडी के सरकार का समय नहीं है जो आरजेडी का कार्यकाल पूरी तरह फेल साबित हुआ था। अभी NDA की सरकार है और राज्य सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। सरकार अपराधियों को पकड़ रही है और सजा दी जा रही है।0
0
Report
रायपुर में मार्केटिंग स्टोरी ने कारोबार का नया दौर शुरू किया
Raipur, Chhattisgarh:MARKETING STORY (RAIPUR)0
0
Report
Advertisement
