Back
संगम नगरी में पर्यावरण-हित दुर्गा प्रतिमा: नया ट्रेंड शुरू
MGMohd Gufran
Sept 19, 2025 02:46:56
Prayagraj, Uttar Pradesh
संगम नगरी में शारदीय नवरात्रि से पहले तैयारियां तेज़,
देवी दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार,
देवी प्रतिमा तैयार करने में भक्तों की आस्था का भी रखा गया है ध्यान,
संगम की पवित्र मिट्टी से पर्यावरण के अनुकूल देवी प्रतिमाएं की गईं हैं तैयार।
एंकर --
तीर्थराज प्रयाग एक बार फिर से आस्था, श्रद्धा और भक्ती के संगम में डूबने को तैयार हो रहा है। संगम नगरी में शारदीय नवरात्रि पर्व से पहले तैयारियां तेज हो गईं हैं, नव दिनों तक चलने वाले नवरात्रि पर्व से पहले संगम की पवित्र मिट्टी से आकर्षक दुर्गा प्रतिमाएं तैयार करने में मूर्तिकार दिन रात जुटे हुए हैं। शहर के महर्षि भरद्वाज आश्रम के पास दुर्गा प्रतिमाएं बनाने के लिए पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में मूर्तिकार आए हैं। यहां पर देवी दुर्गा के अलग अलग स्वरूप की मूर्तियां तैयार की जा रहीं हैं। खास बात यह है कि इस बार मां गंगा और मां यमुना की पवित्र मिट्टी से पूजन के बाद ये मूर्तियां तैयार की जा रहीं हैं। ये मूर्तियां पर्यावरण के लिए भी नुकसान दायक नहीं हैं, क्योंकि इन्हें तैयार करने में घास, फूस के अलावा मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। दुर्गा प्रतिमाओं पर जो कलर किए गए हैं वह भी हर्बल हैं।
शारदीय नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से पूरे आस्था और भक्ती के साथ देश और दुनियाभर में मनाया जाएगा। संगम नगरी प्रयागराज भी देवी दुर्गा की आस्था के सबसे बड़े महापर्व में सराबोर होने के लिए तैयार हो रहा है। दुर्गा पंडाल की रौनक बढ़ाने के लिए देवी दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार जुट गए हैं। नव दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्रि में हर दिन देवी दुर्गा के अलग अलग स्वरूप की भक्त पूजा अर्चना करते हैं। देवी मंदिरों में आस्था और भक्ती का अनूठा संगम देखने को मिलता है। भक्त देवी दुर्गा के चरणों में शीश झुकाने और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पहुंचते हैं।
वॉक थ्रू... दुर्गा प्रतिमा तैयारी दिखाते हुए
बाइट -- तापस पॉल, मूर्तिकार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowSept 19, 2025 04:30:510
Report
SPSohan Pramanik
FollowSept 19, 2025 04:20:151
Report
JAJhulan Agrawal
FollowSept 19, 2025 04:20:031
Report
PGPiyush Gaur
FollowSept 19, 2025 04:19:502
Report
AMATUL MISHRA
FollowSept 19, 2025 04:19:352
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowSept 19, 2025 04:19:260
Report
VRVIJAY RANA
FollowSept 19, 2025 04:18:450
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 19, 2025 04:18:290
Report
RNRajesh Nilshad
FollowSept 19, 2025 04:16:580
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowSept 19, 2025 04:16:250
Report
DRDivya Rani
FollowSept 19, 2025 04:15:370
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 19, 2025 04:15:130
Report
नाबालिग को नंगा कर वृद्ध स्वयं नंगा होकर बंद कमरे में किया अश्लील हरकत,देहात कोतवाली ने बदल दी तहरीर

2
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowSept 19, 2025 04:05:170
Report
IAImran Ajij
FollowSept 19, 2025 04:04:570
Report