icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
476001
KSKartar Singh Rajput1 Sept 2025, 02:17 pm

डबरा में नशे में धुत चालक ने मचाई तबाही, एक की मौत!

Morena, Madhya Pradesh:गवालियर डबरा ब्रेकिंग डबरा में दर्दनाक हादसा नशे में कार चालक ने मचाई अफरा तफरी Kia कार ने दो बाईक सहित एक स्वीट कार को मारी जोरदार टक्कर एक बाइक चालक अनुराग वाल्मीक की घटना स्थल पर मौत एक युवक गंभीर घायल स्विफ्ट कार में बैठे लोग भी हुए घायल घटना स्थल पर एक्सीडेंट के बाद हवा में उड़ी बाईकों के उड़े परखच्चे नशे का आदी बताया जा रहा है kia कार चालक नीरज शर्मा पुलिस ने पकड़ा घटना के बाद अस्पताल में मृतक बेटे को देख परिजनों में मची अफरा तफरी एक माह पहले ही हुई थी मृतक अनुराग वाल्मीक की शादी डबरा सिटी थाना क्षेत्र के पुत्तूलाल पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भोपाल के विधायक कमलेश्वर डोडियार 10 माह वेतन-भत्ते स्थगित

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने 10 महीने तक वेतन-भत्ते नहीं लेने का किया फैसला विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को लिखा पत्र भोपाल के नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) में एक वर्षीय LLM कोर्स में नियमित अध्ययन करने को बताया कारण 20 जुलाई 2026 से 15 मई 2027 तक विधायक वेतन एवं भत्तों का भुगतान स्थगित करने का अनुरोध पत्र में लिखा- यह निर्णय बिना किसी दबाव के, अपनी स्वेच्छा से लिया है आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में वेतन-भत्ते पुनः शुरू करने के लिए अलग से आवेदन देने का उल्लेख किया पढ़ाई के दौरान विधानसभा सत्र, जनसुनवाई और क्षेत्रीय जिम्मेदारियों का निर्वहन जारी रखने की पत्र में बात कही
0
0
Report
Advertisement

जयपुर हाईकोर्ट को बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच जारी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और अन्य जांच एजेंसींies तत्काल हाईकोर्ट परिसर पहुंचीं। पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई और हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई। हालांकि, विस्तृत सर्च ऑपरेशन के बाद किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य घोषित कर दी गई। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर से अब तक राजस्थान हाईकोर्ट को एक दर्जन से अधिक बार बम ब्लास्ट की धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन हर बार जांच में धमकी फर्जी ही साबित हुई है। बार-बार मिल रही ऐसी धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस अब धमकी भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके。
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर के हैंडपंप श्रमिकों ने वर्षभर कार्य और मानदेय की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा

Dungarpur, Rajasthan:हैंडपंप कुशल श्रमिकों का प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन, वर्ष पर्यंत कार्य और निरंतर मानदेय की रखी मांग की डूंगरपुर जिले के हैंडपंप कुशल श्रमिकों ने पंचायतों में वर्ष पर्यंत काम देने व निरंतर मानदेय देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वही जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर राहत देने की मांग की है। हैंडपंप श्रमिकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की आम जनता पेयजल के लिए पूरी तरह हैंडपंपों पर निर्भर है, लेकिन कई पंचायतों में मिस्त्रियों की भारी कमी है। पंचायतों की ओर से हैंडपंपों के रख-रखाव और मरम्मत के कार्य के लिए सिर्फ गर्मियों के मौसम में 3 माह के लिए ही काम पर लिया जाता है। वही उसके बाद हैंडपंप श्रमिक बेरोजगार हो जाते है। ऐसी विषम आर्थिक परिस्थितियों में श्रमिकों के लिए परिवार का पालन-पोषण करना अत्यंत कठिन हो गया है। ऐसे में श्रमिकों ने जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से गुहार लगाईं है कि जनहित और पेयजल व्यवस्था की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए उन्हें वर्ष भर कार्य पर यथावत रखा जाए और निरंतर मानदेय का भुगतान किया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवनयापन कर सकें। पीड़ित हैंडपंप श्रमिक अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण रहा

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक (ग्रेड-II) भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन की पहली पारी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान प्रदेशभर के 1200 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। जयपुर में भी 174 परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और सभी व्यवस्थाओं की प्रशासन लगातार निगरानी करता रहा। पहली पारी समाप्त होने के बाद अब दूसरी पारी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की एंट्री दोपहर 2 बजे तक ही हुई, जिसके बाद परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के आतिश मार्केट क्लब में चाकूबाजी, जेल से फरार कैदी हत्या में शामिल

Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र के आतिश मार्केट के इक्का क्लब में रविवार देर रात आयोजित बर्थडे पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई. मामूली विवाद के बाद हुए चाकूबाजी के घटनाक्रम में धौलपुर जिले के अन्नू गुर्जर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. जांच में सामने आया है कि वारदात के समय भरतपुर ओपन जेल से फरार होकर जयपुर पहुंचे दो आजीवन सजायाफ्ता कैदी भी पार्टी में मौजूद थे. पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर, कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर और राजेश गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि आकाश उर्फ क्षेत्रपाल, हनी गुर्जर और गजेन्द्र गुर्जर सहित अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है. वारदात में शामिल मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर बताया जा रहा है जो भरतपुर जिले का आदतन अपराधी है और डॉक्टर दंपत्ति हत्याकांड का आरोपी रहा है. बताया ये भी जा रहा है कि मानसरोवर के जिस इक्का क्लब में रविवार रात फायरिंग हुई उसमें उसकी पार्टनरशिप भी थी. फिलहाल सवाल इस बात का भी है कि जयपुर पुलिस के तमाम अभियानों के बावजूद भी सुबह 3 बजे तक क्लब कैसे ओपन था और वहाँ पार्टी कैसे चल रही थी. पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक अन्नू गुर्जर और कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर आपस में रिश्तेदार थे. अन्नू, कुलदीप के मामा का बेटा था. अभी तक अन्नू का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है वो जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था. शुरुआती जांच के अनुसार, कुलदीप और राजेश भरतपुर ओपन जेल से निकलकर सबसे पहले जयपुर के प्रताप नगर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट के आसपास उनकी कुछ लोगों से मुलाकات हुई. इसके बाद सभी लोग रात करीब 2 से 2:30 बजे आतिश मार्केट स्थित इक्का क्लब में पहुंचे. बताया ये भी जा रहा है कि यहां हत्या में शामिल अनुज गुर्जर के साथ एक लड़की भी मौजूद थी जिसको थप्पड़ मारने पर विवाद शुरु हुआ था. हत्या का मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर फिलहाल एक मामले में जमानत पर बाहर चल रहा है. उसका आतिश मार्केट स्थित 'इक्का' क्लब जहाँ हत्या हुई उसमें साझेदारी होना भी सामने आया है. जांच में यह भी पता चला है कि पार्टी में मौजूद एक युवती अनुज की परिचित थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवती को थप्पड़ मारने की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू निकाल लिए गए. इसी दौरान अन्नू गुर्जर पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि इस विवाद की असली वजह केवल थप्पड़ की घटना थी या इसके पीछे पहले से चली आ रही रंजिश भी थी. जांच के दौरान आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क को लेकर भी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर चर्चित गोल्डी हत्याकांड और पाकिस्तानी नागरिक सकरुल्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वहीं राजेश गुर्जर भी गंभीर अपराध में सजायाफ्ता है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों कैदी ओपन जेल से कैसे बाहर निकले और जयपुर आने के दौरान किन-किन लोगों के संपर्क में रहे. फिलहाल पुलिस ने अनुज गुर्जर, कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर और राजेश गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं आकाश उर्फ क्षेत्रपाल, हनी गुर्जर और गजेन्द्र गुर्जर सहित अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, पार्टी में मौजूद लोगों के बयान और आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. साथ ही भरतपुर ओपन जेल प्रशासन की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था की भी अलग से जांच होगी कि आजीवन सजायाफ्ता कैदी आखिर किस तरह जयपुर पहुंच गए. मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है.
0
0
Report

वीणा मनवी का दावा: बाकीपुर में नशा और बेरोज़गारी पर रोक के लिए हेल्पलाइन

Patna, Bihar:पटना जन शक्ति जनता दल के प्रत्याशी वीणा मनवी गिरफ्तार... मैं सेवा भाव से आई हूँ। मैंने पहले भी सेवा किया, जीतूँगी तो भी सेवा करूँगी, नहीं जीतूँगी तो भी सेवा करूँगी। इसलिए मेरा मनोबल बहुत ही मजबूत है। मेरा कॉम्पिटिशन किसी के साथ नहीं है भैया। अगर बाकीपुर की जनता ने चाहा और सही में अगर वो बदलाव चाहते हैं, तो इस बार मुझे ज़रूर चुनेंगे। ज़बरदस्ती आप लोग 40 साल से गढ़ बनाए हुए हैं, तो इस बार तो गढ़... गढ़ हो गया। कुछ नहीं होना गढ़ का इस बार। बहुत... देखिए, कभी भी किसी भी पार्टी की मोनोपॉली नहीं होनी चाहिए और मैं तो ये कहती हूँ— दुनिया का कोई भी विधानसभा हो, हर 5 साल बाद व्यक्ति को विधायक बदल देना चाहिए। जनता को इतना जागरूक रहना चाहिए, हर 5 साल बाद। किसी से मेरी लड़ाई नहीं है। बस मेरा प्यार, मेरा जनता का प्यार है। लड़ाई हमको किसी से नहीं करनी भाई। मेरा कर्म... कर्म की रोटी अगर मैंने खाई होगी, तो जनता मुझे चुन लेगी। जनता से पूछिए, जनता कितना त्राहिमाम है। क्या प्रॉब्लम नहीं है? आज के डेट में? नशा बंद हो गया, आप कहते हैं नशामुक्त है? जाके देखिए, विक्षिप्त हो रहे हैं हमारे युवा सूखा नशा से। एक सुई लेता है, 48 घंटा सोया रहता है। आप समझ रहे हैं कि हमारा कहाँ जा रहा है? बाकीपुर क्षेत्र? और सबसे ज़्यादा ये बाकीपुर क्षेत्र? के इर्द-गिर्द में? ये प्रॉब्लम है। अब ये... इसका कनेक्शन हर चीज़ से है। एक सूखा नशा क्राइम को बढ़ावा दे रहा है, घर में बेरोज़गारी को बढ़ावा दे रहा है, युवा की ज़िंदगी बर्बाद हो रही है, उनका भविष्य चौपट हो रहा है। एक चीज़ की वजह से बहुत चीज़ डैमेज हो रहे हैं। और मैं जब जीतूँगी, तो मैं हर वार्ड में एक हेल्पलाइन सेंटर बनाऊँगी। मेरे जीतने के बाद, बाकीपुर का हर व्यक्ति अपने आप को विधायक समझेगा।
0
0
Report
Advertisement

चांदनी चौक की पुरानी हीरिटेज बिल्डिंग खतरे में, गिरने का है डर

New Delhi, Delhi:पुरानी और जर्जर इमारत को लेकर लगातार जी मीडिया रियलिटी चेक कर रहा है. रियलिटी चेक करते हुए हम पहुंचे चांदनी चौक टाउन हॉल के पास कच्चा बाग में. यहां हमें एक हेरिटेज बिल्डिंग जो की 19वीं सदी की है उसकी हालत आप खुद देखकर हैरान रह जाएंगे. यहां बाकायदा एक नेम प्लेट पर दिल्ली नगर निगम का बोर्ड लगा है और उसमें इस बिल्डिंग को हेरिटेज बताया गया है. लेकिन यह बिल्डिंग इतनी जर्जर हो चुकी है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आई हुई हैं. इसका कुछ हिस्सा गिर भी चुका है. हेरिटेज बिल्डिंग होने के बावजूद इसका कोई रखरखाव नहीं किया जा रहा. ऐसे में यह आशंका है कि कभी भी यह इमारत गिर सकती है और जान माल का नुकसान हो सकता है. जी मीडिया लगातार जर्जर इमारत को लेकर ग्राउंड जीरो पर जाकर रिपोर्टिंग कर रही है. हम पहुंचे चांदनी चौक के किनारी बाजार मेंगाली बर्फ वाली वहां पर वहां दीवार की हालत ऐसी है कि कभी भी किसी भी समय गिर सकती है. जबकि वहां पर बराबर में कन्या विद्यालय है. इमारत झुकी हुई है. इमारत के अंदर काफी दरारें आ रही हैं. स्कूल के गार्ड का कहना है कि बरसात के समय यहां पर पत्थर गिरते रहते हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को रहता है. दीवार की हालत इतनी जर्जर है कि कभी भी गिर सकती है.दीवार पूरी तरह से झुकी हुई है. हम गेट पर खड़े होकर बच्चों का ध्यान रखते हैं लेकिन हालात यह है कि अगर स्कूल के समय इमारत की दीवार गिरती है तो काफी बड़ा हादसा हो सकता है. इसी के अंदर कुछ परिवार रहते हैं. परिवार वालों के मुताबिक भी कभी भी यह दीवार गिर सकती है और इसे जान माल को बड़ा खतरा है. कई बार शिकायत की लेकिन शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top