Back
बहरावंडा खुर्द में गंदे पानी से जाम: महिलाओं ने हाईवे पर उघाड़ा सवाल
ASArvind Singh
Sept 17, 2025 10:02:44
Sawai Madhopur, Rajasthan
जिला-सवाई माधोपुर
विधानसभा क्षेत्र-खंडार
खबर लोकेशन-बहरावंडा खुर्द
स्थानीय संवाददाता-रामावतार मेरोठा
Mob. no.-7742826995
जिला संवाददाता-अरविंद सिंह चौहान।
हैडलाइन:- नलों से गंदा पानी आने पर आक्रोशित महिलाओं ने किया स्टेट हाईवे जाम, एईएन व पंचायत समिति सदस्य के आश्वासन पर खुला रास्ता।
एंकर: सवाई माधोपुर जिले के बहरावंडा खुर्द कस्बे में नलों से लगातार गंदा पानी आने की समस्या ने आखिरकार ग्रामीणों को जाम लगाने पर मजबूर कर दिया। महिलाओं बहरावंडाखुर्द -खंडार-करणपुर स्टेट हाइवे 123 पर जाम लगाकर प्रशासन को घेरा। यह जाम करीब एक घंटे तक चला और एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आखिरकार मौके पर पहुंचे अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर जाम खोला गया। आपको बता दे कि बहरावंडा खुर्द कस्बे में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नलों से पिछले कई दिनों से गंदा पानी आने से परेशान महिलाओं व ग्रामीणों ने खंडार रोड स्थित स्टेट हाइवे 123 पर जाम लगा दिया। महिलाओं का कहना था कि पीने के पानी में लगातार गंदगी आने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समाधान नहीं कर रहे।
खबर:- गौरतलब है कि इससे पहले भी 6 सितंबर को ग्रामीणों ने इसी समस्या को लेकर जाम लगाया था। उस समय प्रधान नरेंद्र चौधरी व जेईएन मौके पर पहुंचे थे और नलों का लीकेज दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था। मगर समस्या जस की तस रही।
बुधवार को दोबारा जाम लगने पर खंडार के एईएन मौके पर पहुंचे, लेकिन महिलाओं ने विधायक को बुलाने की मांग पर अड़ी रही और जमकर खरी-खोटी सुनाई। इसी दौरान पंचायत समिति सदस्य महेश महावर भी पहुंचे और महिलाओं को समझाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक माह में समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। जब तक नलों से शुद्ध पानी नहीं आएगा, तब तक प्रभावित मोहल्लों में पानी का टैंकर खड़ा करके सप्लाई की जाएगी।
बैकग्राउंड:- प्रशासन के आश्वासन के बाद महिलाओं ने जाम खोला। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शांति व्यवस्था बनाए रखी। स्टेट हाईवे-123 पर मार्ग अवरुद्ध होने के चलते करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।इसके बाद बहरावंडा खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मपाल सिंह, हैड कांस्टेबल संजय सिंह, कॉन्स्टेबल अमृत, नरेंद्र लोकेन्द्र आदि ने वाहनों को निकलवाकर आवागमन सुचारू करवाया।
विजुअल/फोटो अटैच।
बाइट:- 1. हरिकेश मीना, AEN जलदाय विभाग (चश्में में)
बाइट- 2.महेश महावर (पंचायत समिति सदस्य खंडार)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DDDeepak Dwivedi
FollowSept 17, 2025 12:06:480
Report
WMWaqar Manzoor
FollowSept 17, 2025 12:06:330
Report
JKJitendra Kanwar
FollowSept 17, 2025 12:06:270
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 17, 2025 12:05:560
Report
NPNavratan Prajapat
FollowSept 17, 2025 12:05:470
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowSept 17, 2025 12:05:330
Report
RSRajendra sharma
FollowSept 17, 2025 12:05:150
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowSept 17, 2025 12:05:040
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowSept 17, 2025 12:04:530
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 17, 2025 12:04:410
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 17, 2025 12:04:14Noida, Uttar Pradesh:ANI EVE R24......ANI LKO DCM BRAJESH BYT
अखिलेश यादव के पीसी करने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की बाइट है।
0
Report
UPUMESH PATEL
FollowSept 17, 2025 12:04:070
Report
MKMohammed Khan
FollowSept 17, 2025 12:04:010
Report
ARAlkesh Rao
FollowSept 17, 2025 12:03:530
Report
SVSANDEEP VASAVA
FollowSept 17, 2025 12:03:450
Report