icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
110041
RKRajesh Kumar Sharma17 Sept 2025, 05:18 am

कीर्ति नगर की कोठियों में गंदा पानी और सीवर से नारकीय जीवन

Delhi, Delhi:दिल्ली के कीर्ति नगर कोठियो में रहने वाले लोग भी समस्याओं को लेकर नारकिए जीवन जीने को मजबूर कीर्ति नगर के लोग एक समस्याओं से नहीं कई समस्याओं से त्रस्त गंदे पानी की सप्लाई सीवर जाम टूटी सड़के स्ट्रीट लाइट खराब सबसे बड़ी समस्या शौचालय बहिन बेटियों का घरों से निकलना हो रहा है दुश्वार कई बार शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समस्याओं का हल लाखों रुपए का बिसलेरी का पानी खरीद का पी चुके लोग राजेश शर्मा राजधानी में सरकार तो बदल गई लेकिन कई पोश इलाके में जहां लोग पिछली सरकार के समय से समस्याएं झेल रहे थे वहां भी अब तक कोई बदलाव होता नजर नहीं आ रहा आज बात कर रहे हैं मोती नगर विधानसभा के पास इलाके कीर्ति नगर एच ब्लॉक की जहां कोठिया करोड़ों की और बड़े-बड़े मकान है लेकिन कॉलोनी में पिछले काफी समय से न सिर्फ गंदा पानी सप्लाई हो रहा है बल्कि लोगों की घरों के आगे सीवर का गंदा और बदबूदार पानी जमा हो रहा है इसकी वजह से लोगों का रहना दुश्वार हो गया है। लोगों के अनुसार चुनाव मे इलाके से जीते बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने उनकी समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया था लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद यहां कुछ नहीं हुआ लोगों को लगता है की राजधानी नहीं बल्कि गांव से भी बदतर जगह है।कोठियों में रहने वाले लोगों के लिए एक समस्या नहीं कई समस्याओं से जूझ रहे है।गंदे पानी की सप्लाई सीवर जाम टूटी हुई सड़के।स्ट्रीट लाइट खराब और सबसे बड़ी समस्या कोठियों के गेट के पास बने शौचालय की है जहां खुले में लोग शौच करते है कई बार तो सड़को पर खड़े होकर ही सोच करने लग जाते है कोठियों में रहने वाली बहिन बेटियां जब गेट से अंदर जाती है तो शर्मशार हो जाती है और शौचालय की गंदी बदबू के मारे लोग नारकिए जीवन जीने को मजबूर है।और इस समय मलेरिया डेंगू जैसी बीमारी फैल रही है तो यहां के लोग दहशत में है।कई शिकायतों के बावजूद कोई हल नहीं हुआ। कीर्ति नगर समस्याओं से त्रस्त लोगों महिलाओं के साथ वाक थ्रू राजेश शर्मा जी मीडिया दिल्ली
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संत कुमार जैन ने टोडारायसिंह नगरपालिका के अध्यक्ष पद का भार ग्रहण किया

Tonk, Rajasthan:लोकेशन:- टोडारायसिंह,टोंक विधानसभा क्षेत्र :- मालपुरा- टोडारायसिंह नगर पालिका टोडारायसिंह के अध्यक्ष पद पर नव-निर्वाचित संत कुमार जैन ने बुधवार को विधि-विधान एवं पूर्ण निष्ठा के साथ अपना पदभार ग्रहण किया。 संत कुमार जैन ने तीसरी बार पालिकाध्यक्ष के रूप में पालिका की कमान संभाली है। यह अवसर पर नगर पालिका सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जलदाय एवं भूजल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी की धर्मपत्नी राधा देवी चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान राधा देवी चौधरी ने भाजपा के सभी विजेता पार्षदों को दुपट्टा पहनाकर उनका नागरिक अभिनंदन किया। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार बेनीवाल के नेतृत्व में पालिका के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अध्यक्ष संत कुमार जैन का साफा व माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया। समारोह में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे。
0
0
Report
0
0
Report

SC के फैसले के बाद चुनाव आयोग पर बड़ा घोटाला आरोप

New Delhi, Delhi:अभी तक देश में लोग सुना करते थे कि मोदी और शाह वोटों की चोरी करके चुनाव जीत रहे हैं। आज इंडियन एक्सप्रेस ने साबित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की साफ रुलिंग है कि चुनाव आयोग कोई एक व्यक्ति नहीं है। तीनों आयुक्त की सर्वसम्मति से फैसला लिया जाना चाहिए। लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अकेले चुनाव आयोग चला रहे हैं। आयुक्त सुखबीर सिंह संधु ने अन्य आयुक्त जोशी ने मुख्य आयुक्त को लिखा कि बिना बैठक के सर्कुलर जारी किए जा रहे हैं। आदेश जारी किए जा रहे हैं। ये आदेश और सर्कुलर गैर कानूनी और असंवैधानिक हैं। SIR में 30 राज्यों में 13 करोड़ के लोगों के वोट काट दिए गए। वो वापस हो। चुनाव रद्द हो। AERO को अधिकार होता है। सही वोटर को जोड़ने और ग़लत को काटने का काम कर सकता है। लेकिन उनका एक्सेस ही नहीं है। संविधान के तहत मिली पावर को छीन लिया गया। इससे बड़ा घोटाला नहीं हो सकता। आजादी की लडाई किस लिए लड़ी गई थी। पिछले 2/3 सालों में वोटर लिस्ट में जितने बदलाव किए गए हैं उनको ख़ारिज कर, 3 साल पुराने वोटर लिस्ट को वापस लाया जाए। हम मांग करते हैं कि SIR को वापस लिया जाए। पुरानी वोटर लिस्ट लाई जाए। सभी चुनाव रद्द हो। मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई हो। ये आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है, हम जन आंदोलन करेंगे। हम मांग करते हैं कि ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया जाए। सभी चुनावों को रद्द किया जाए यह आजाद भारत का सबसे बड़ा स्कैंडल है। चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी हो और उनपर मुक़दमा होना चाहिए। विपक्ष से हम बात करेंगे। विपक्ष से बात करेंगे। ये सबका मामला है। सबको आवाज उठानी होगी्
0
0
Report
Advertisement

कोटा: 156 किलो डोडा चूरा बरामद, फरार ड्राइवर की तलाश में CBN

Kota, Rajasthan:कोटा केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN ने बड़ी कार्रवाई की है। कोटा CBN ने चित्तौड़गढ़, कपासन इलाके में एक होंडा अमेज कार से 156 किलो 650 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया। CBN को 22 सितंबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि टाना गांव के पास भिंडर-रामगढ़ रोड से मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। टीम ने गुजरात नंबर की होंडा अमेज को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने कार रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी。 इसके बाद CBN की टीम ने करीब 15 किलोमीटर तक कार का पीछा किया और आखिरकार वाहन को रोक लिया। लेकिन कार में सवार व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया。 सुरक्षा कारणों से कार को CBN कार्यालय लाया गया, जहां तलाशी के दौरान 9 बैग में 156.650 किलो डोडा चूरा मिला। इसके बाद कार और मादक पदार्थ को NDPS एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया。 अब CBN फरार चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही जांच इस बात की भी हो रही है कि इतनी बड़ी खेप कहां से आई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था。 CBN के मुताबिक तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है。
0
0
Report

कोरबा के विधायक तुलेश्वर मरकाम साइबर फ्रॉड का शिकार, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Korba, Chhattisgarh:एंकर - कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम खुद साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए। अज्ञात ठगों ने पार्सल डिलीवरी के नाम से मोबाइल के जरिए विधायक को निशाना बनाया। पहले हैकर्स ने विधायक को फोन लगाकर उनके नाम पार्सल आने की बात कही फिर उनके मोबाइल को हैक कर लिया. बाद में विधायक का नाम लेकर उनके जान पहचान और पार्टी वालों से पैसे की मांग करने लगे. जब इस बात की जानकारी विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम को हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी वीडियो जारी कर खुद ही दी। अब सवाल सिर्फ विधायक के साथ हुई ठगी का नहीं, बल्कि साइबर सुरक्षा और पुलिस की सतर्कता पर भी उठ रहे हैं। फिलहाल विधायक ने लोगों से अपील की है—साइबर ठगों से सावधान रहें और किसी भी अनजान कॉल पर निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। एम्बिएंस - तुलेश्वर सिंह मरकाम
0
0
Report
Advertisement

उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में विवाद के बाद नर्सिंग इंटर्न की हड़ताल जारी; निष्पक्ष जांच की मांग

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में बीते दिन हुए विवाद के बाद छात्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के विरोध में बुधवार को नर्सिंग इंटर्न छात्रों की हड़ताल जारी रही। छात्रों ने कार्य बहिष्कार करते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना दिया और पोस्टर-बैनर लेकर जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि विवाद में शामिल एमबीबीएस इंटर्न छात्रों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। बताने योग्य है कि बुधवार को धरने पर बैठे छात्रों ने मेडिकल प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीते दिन किसी बात को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंचने का आरोप है। घटना के बाद नर्सिंग इंटर्न छात्रों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र धरने पर बैठे नजर आए। छात्रों के हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित पोस्टर और बैनर थे। इस दौरान उन्होंने मेडिकल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। धरना दे रहे छात्रों ने मेडिकल प्रशासन पर आरोप लगाया कि मामले में आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि यदि किसी छात्र के साथ मारपीट हुई है तो उसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। छात्रों का कहना है कि कॉलेज परिसर में पढ़ाई के साथ-साथ सभी छात्रों की सुरक्षा भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे में किसी भी विवाद या मारपीट की घटना को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

शामली में इंटरकालेज छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के दिल्ली बस स्टैंड पर इंटर कालेज के छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला किया। इस दौरान एक छात्र को दूसरे छात्रों ने उठाकर सड़क पर पटक दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना का वीडियो बना लिया गया जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में छात्र एक-दूसरे से मारपीट करते और बेल्ट से हमला करते दिख रहे हैं। मारपीट के दौरान एक छात्र के सिर में बेल्ट का निशान लगने से चोट लगी और उसका सिर फट गया। इसके बाद छात्रों के बीच विवाद की चर्चा बढ़ी है।
0
0
Report

पप्पू यादव ने राज्यपाल से मुलाकात कर जमुई घटना और बाढ़ राहत की मांग की

Patna, Bihar:जमुई की घटना समेत बिहार के कई अहम मुद्दों को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आज राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। पप्पू यादव ने जमुई की घटना को लेकर राज्यपाल से राज्य सरकार से बात करने और मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की, उन्होंने कहा कि घटना में जो भी आरोपी हैं, उन्हें कठोर से कठोर सजा दिलाई जानी चाहिए, साथ ही उन्होंने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिहार में बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बिहार बाढ़ से बिगड़े हालात को लेकर भी राज्यपाल के सामने अपनी मांग रखी, उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण बिहार की स्थिति खराब हुई है और प्रभावित लोगों को राहत की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय टीम को दोबारा बिहार भेजने और बाढ़ राहत के लिए बिहार को बड़ा पैकेज देने की मांग की। इसके अलावा सांसद ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए, पप्पू यादव ने कहा कि परीक्षा में काफी कुछ हो रहा है और इस मामले पर भी ध्यान देने की जरूरत है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने महामहिम को ज्ञापन सौंपकर बिहार की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया है और जमुई की घटना,महिलाओं एवं बच्चियाँ की सुरक्षा, बाढ़ तथा परीक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
0
0
Report

केदारनाथ धाम के दूसरे चरण में खाद्य-ईंधन व्यवस्था मजबूत, 25–30 हजार यात्रियों के लिए तैयारी

Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण के शुरू होते ही प्रशासन ने व्यवस्थाओं को और मजबूत कर दिया है। खाद्य पूर्ति विभाग ने धाम में तैनात विभिन्न टीमों के लिए कपाट बंद होने तक पर्याप्त राशन, खाद्य सामग्री और गैस की व्यवस्था कर दी है। संभावित 25 से 30 हजार यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए गैस और ईंधन की अतिरिक्त व्यवस्था भी की जा रही है। केदारनाथ धाम में यात्रा के दूसरे चरण के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर खाद्य पूर्ति विभाग पूरी तरह अलर्ट है। जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली के मुताबिक धाम के सभी सेक्टरों में कपाट बंद होने तक पर्याप्त राशन और खाद्य सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। मेडिकल टीम, पुलिस, होमगार्ड, राहत-बचाव दल समेत धाम में तैनात सभी टीमों के लिए राशन और गैस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर आपात स्थिति के लिए पानी, बिस्किट, नमकीन, फ्रूटी और फल जैसी सूक्ष्म जलपान सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। दूसरे चरण में करीब 25 से 30 हजार यात्रियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जनपद में गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कंपनियों को पहले ही निर्देश दिए गए हैं। केदारनाथ धाम तक गैस सिलेंडर पहुंचाने में घोड़े-खच्चरों की जरूरत पड़ती है, ऐसे में भीड़ बढ़ने से पहले ही गैस की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। गैस की कमी की स्थिति में इस्तेमाल किए जाने वाले स्टोव के लिए डीजल की व्यवस्था भी की जा रही है। वहीं, आपात स्थिति के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल रिजर्व में रखने की व्यवस्था की गई है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी नियमित रूप से गैस और डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा में थाने के बाहर प्रेमिका जोड़ी ने जहर खाकर जान बचाने की कोशिश

Kota, Rajasthan:कोटा जिले में दो युवतियो ने एक थाने के बाहर जहर खा लिया। दोनों आपस में प्रेम करती हैं और शादी करना चाहती हैं। मामला इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि दोनों युवतियां रिश्ते में दूरी की बहने बताई जा रही हैं। दोनों का कहना था कि वे एक-दूसरे से प्यार करती हैं और शादी करना चाहती हैं। लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था. करीब पांच महीने पहले दोनों घर छोड़कर सवाई माधोपुर चली गई थीं. वहां किराए का कमरा लिया और काम करने लगीं. परिवार ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. जिस पर अब वो दोनों खुद थाने पहुंचीं. परिवार को भी बुलाया गया. बयान हुए. दोनों बालिग थीं, इसलिए पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया. कुछ देर बाद दोनों फिर थाने के बाहर पहुंचीं और जहर खा लिया. देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है.
0
0
Report

डीडवाना के नव निर्वाचित सभापति भंवरलाल पंवार ने पदभार ग्रहण किया

Didwana, Rajasthan:डीडवाना नगरपरिषद के नव निर्वाचित सभापति भंवरलाल पंवार ने आज विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। खास बात यह रही कि सभापति पंवार टेम्पो में सवार होकर नगरपरिषद पहुंचे और स्वागत के लिए बिछाए गए रेड कॉरपेट को हटवाकर सादगी और आमजन से जुड़ाव का संदेश दिया। पंवार ने कहा कि वे खुद शहर के एक आम नागरिक हैं और आम नागरिकों ने उन्हें सभापति चुना है, ऐसे में वे VIP कल्चर से दूर रहकर सभी पार्षदों के साथ मिलकर शहर की समस्याओं का समाधान और विकास कार्य करवाना चाहते हैं। सभापति कक्ष में पहुंचकर पंवार ने सबसे पहले गणेश पूजन किया और इसके बाद पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विधायक यूनुस खान के साथ निर्दलीय पार्षद और उपसभापति हरीश मोदी के साथ भाजपा पार्षद भी नगरपरिषद पहुंचे। पंवार ने सभी 40 पार्षदों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के डीडवाना के विकास का भरोसा दिलाया। कार्यभार ग्रहण के बाद स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों ने सभापति भंवरलाल पंवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top