Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Faridabad121004

क्या कांग्रेस ने संविधान की हत्या की? रेखा शर्मा का बड़ा आरोप!

PINEWZ
Jun 25, 2025 11:10:01
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद - बल्लभगढ़ में संविधान हत्या दिवस में मुख्य वक्त के तौर पर पहुंची राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा कांग्रेस पर हुई हमलावर। कहा - याद करें वह दिन जिस दिन आपकी दादी ने संविधान को कुचला और उसकी हत्या की और उसके बाद देश पर शासन किया। एंकर - आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में संविधान हत्या दिवस मनाया जा रहा है और उस समय आपातकाल की पीड़ा सहने वाले ज्यादातर लोग इस दुनिया से रुखसत हो चुके हैं लेकिन इसकी पीड़ा आज भी देश याद कर रहा है।जिसके चलते हर जगह आपातकाल को संविधान की हत्या के रूप में याद किया जा रहा है और आज बल्लभगढ़ में भी संविधान हत्या दिवस 2025 के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची और तमाम जनमानस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा उस दिन को याद कर संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि जब 50 साल पहले इमरजेंसी लगाई गई थी, तब वह बच्ची थी और जो लोग बाद में पैदा हुए शायद उन्हें कुछ मालूम ना हो। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज जो लोग संविधान की लाल किताब उठाकर संविधान पढ़ाने की बात करते हैं, उन्ही के पूर्वजों ने आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की थी। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि याद करें वह दिन जिस दिन आपकी दादी ने संविधान को कुचला और उसकी हत्या की और उसके बाद देश पर शासन किया। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस इतिहास दोहराना चाहती हैं कि साल के ब्रिटिश शासन के बाद भारत को आजादी मिली तो क्या यह सच में भारत तब आजाद हुआ जब भारत मां के दो टुकड़े कर दिए गए। उन्होंने कहा उनके पिता भी लाहौर छोड़कर आए थे और फिर पाकिस्तान बन गया। संबोधन - रेखा शर्मा राज्य सभा सांसद बाइट - रेखा शर्मा राज्य सभा सांसद
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement