icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन में 13 दिन लापता बुजुर्ग का जंगल में कंकाल, परिवार में कोहराम

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना गांव निवासी 55 बर्षीय रामलाल का 13 दिन बाद जंगल में कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रामलाल 27 जून को रोज की तरह घर से बकरी चराने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने 29 जून को डकोर थाने में उनके लापता होने की सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई थी。 बता दे कि बीते रविवार शाम मुहाना गांव के जंगल में बदबू आने पर ग्रामीणों ने एक मानव कंकाल देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और परिजनों को बुलाकर पहचान कराई। परिजनों ने कपड़ों व अन्य सामान के आधार पर कंकाल की पहचान रामलाल के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी。 पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, रामलाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे तीन बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। और परिजन घटना से गहरे सदमे में हैं।
0
0
Report

देवरिया नकटा नाला पुल टूटने से आवागमन प्रभावित, क्षेत्रीय संपर्क मार्ग डूबा

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में लोक निर्माण विभाग के उदासीनता की एक भयावह तस्वीर आज देखने को मिली जब देवरिया राम लक्ष्मण रोड नकटा नाले के पास बीच से कट गया जिसकी वजह से आवागमन प्रभावित हो गया। नकटा नाले के पास विगत 8 महीने से पुलिया का निर्माण हो रहा था। सरकारी उदासीनता के चलते काम ठीक से नहीं हो रहा था जबकि काम को 15 जून तक समाप्त हो जाना चाहिए था। विगत रात तेज बारिश की वजह से जो अस्थाई रूट बनाया गया था वह पानी में डूब गया जिसकी वजह से आवागमन बंद हो गया। सुबह से ही एंबुलेंस हो या स्कूली बस हो सबका संपर्क टूट गया और इन लोगों को वहां से वापस लौटना पड़ा। लगभग सैकड़ों गांव के हजारों लोग जो रुद्रपुर और देवरिया तहसील क्षेत्र में अपना व्यापार करते हैं उनके लिए यह संपर्क मार्ग था। संपर्क मार्ग पानी में डूब जाने की वजह से सभी को अब 10 किलोमीटर दूर घूम कर जाना पड़ रहा है। वहीं जैसे ही यह खबर विभाग अधिकारियों को मिली मौके पर एक्सियन अनिल कुमार अपने सहयोगी के साथ पहुंचे और वहां पर सपा के पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह भी पहुंचे। रुद्र प्रताप सिंह ने अपने पेंट उतार कर नाले को पार किया और फिर जनता के दर्द को समझने के लिए अधिकारियों को भी नकटा नाले को पार कराया। इसी बीच एक तस्वीर देखने को मिली एक्सियन साहब अपना जूता उतार कर ड्राइवर को पकड़ाते नजर आए। वही एक एक्सियन ने कहा कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

हिसार में जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन, 50 हजार श्रद्धालु शामिल होंगे

Hisar, Haryana:आस्था और भक्ति के संगम के रूप में प्रसिद्ध हिसार शहर इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की तीसरी विशेष रथ यात्रा के भव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने ज़ी मीडिया को विशेष बातचीत में बताया कि तीन साल पहले एक छोटे से कार्यक्रम के रूप में शुरू हुई यह यात्रा अब एक विशाल उत्सव का रूप ले चुकी है, जिसमें इस बार 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोलकाता से आए 50 विशेषज्ञ कारीगर विशेष रूप से एक भव्य रथ का निर्माण कर रहे हैं, और भगवान जगन्नाथ की प्रतिमाएं सीधे जगन्नाथ पुरी से हिसार लाई जा रही हैं। आयोजन का औपचारिक आगाज 18 जुलाई को होगा, जिसके बाद 19 जुलाई को मुख्य रथ यात्रा निकाली जाएगी, जहाँ भक्त स्वयं रस्सियों के माध्यम से प्रभु का रथ खींचकर अपनी भक्ति प्रदर्शित करेंगे। शहर को इस अवसर पर भव्य स्वागत द्वारों और विशेष सजावट से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे हिसार की छटा देखते ही बनेगी और पूरा शहर 'जय जगन्नाथ' के जयकारों से गुंजायमान हो उठेगा।
0
0
Report
Advertisement

उमर अब्दुल्ला के आरोप बेबुनियाद, सत पाल शर्मा ने केस की चेतावनी दी

Jammu, भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष सत पाल शर्मा ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि उमर अब्दुल्ला द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। और उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास किया है, जो हम कभी भी बर्दाश नहीं करेंगे। उमर अब्दुल्ला पिछले दो सालों में एक भी काम नहीं कर पाए, उन्हें एक व्हाइट पेपर देना चाहिए जिसमें वो अपने द्वारा किए गए लोगों के काम गिनाए। बजाये इसके वो झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्हें माफी मांगनी होगी अन्यथा उनके खिलाफ 100 करोड़ का केस किया जाएगा। 20 जुलाई को उमर अब्दुल्ला और अन्य नेताओं द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर सत शर्मा ने कहा कि ये दिल्ली में जाकर लाइमलाइट लेना चाहते हैं। भारत में डेमोक्रेसी है वो कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन भाजपा की छवि हम उन्हें खराब नहीं करने देंगे।
0
0
Report

हरी धाम कॉलोनी में कुएं से महिला की सकुशल बचाव

Noida, Uttar Pradesh:देवपुरा तहसील के पास स्थित हरि धाम कॉलोनी में सोमवार को एक महिला अचानक कुएं में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाते हुए महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। समय पर रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टल गया। महिला की प्राथमिक जांच कर आवश्यक उपचार के लिए भेजा गया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सिविल डिफेंस टीम की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। समय रहते बचाई गई महिला की जान
0
0
Report
Advertisement

ग्रामीणों ने मलबा हटाने के साथ खेल मैदान के लिए ठोस कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया

Bageshwar, Uttarakhand:निर्माण कार्य में बरती जा रही कथित लापरवाही को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर आरोप लगाते हुए कहा कि खेल मैदान कब बनेगा, यह विभाग तय करे, लेकिन विद्यालय भवन के पास डाला गया मलबा तत्काल हटाया जाए। उनका कहना है कि मलबा पानी के प्राकृतिक स्रोत पर डाला गया है, जिससे जलस्रोत और स्कूल दोनों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने विभाग को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामसभा अपना विरोध तेज करेगी।
0
0
Report

ढेला गांव जर्जर सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कॉर्बेट निदेशक से गुहार

Noida, Uttar Pradesh:ढेला गांव जर्जर सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कॉर्बेट निदेशक से लगाई गुहार रामनगर एंकर.-रामनगर की ग्राम पंचायत ढेला में वर्षों से बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का सब्र जवाब देने लगा है,सोमवार को भाजपा नेता मदन जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला से मिला और फेंसिंग के भीतर स्थित जर्जर सड़क के निर्माण की मांग उठाई, निदेशक ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है. रामनगर में ग्राम पंचायत ढेला के ग्रामीणों ने सोमवार को भाजपा नेता मदन जोशी के नेतृत्व में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला से मुलाकात कर गांव की वर्षों पुरानी सड़क समस्या का समाधान करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि सौर ऊर्जा फेंसिंग के भीतर से गुजरने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है और बरसात के मौसम में यह पूरी तरह नाले का रूप ले लेती है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण गांव के लोगों, स्कूली बच्चों, किसानों और बुजुर्गों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,बारिश के दौरान पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है और कई बार लोग फिसलकर चोटिल हो जाते हैं. किसानों को अपनी उपज खेतों से लाने-ले जाने में भी दिक्कों का सामना करना पड़ता है. प्रतिनिधिमंडल ने कॉर्बेट निदेशक से अनुरोध किया कि सड़क का निर्माण इको डेवलपमेंट कमेटी (ईडीसी) के माध्यम से कराया जाए या फिर ग्राम सभा को निर्माण की अनुमति दी जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कराया जा सके, ग्रामीणों का कहना था कि सड़क बनने से पूरे गांव को सीधा लाभ मिलेगा और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा. भाजपा नेता मदन जोशी ने कहा कि ढेला गांव की सड़क का निर्माण कई वर्षों से लंबित है। हाल ही में उन्होंने ग्रामीणों के साथ मौके का निरीक्षण किया था, जिसके बाद इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया, उन्होंने बताया कि इस संबंध में उपजिलाधिकारी रामनगर गोपाल सिंह चौहान से भी वार्ता की गई है और अब कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक से भी सकारात्मक चर्चा हुई है। मदन जोशी ने कहा कि सड़क नहीं होने के कारण आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों और गर्भवती महिलाओं तक वाहन नहीं पहुंच पाते। गैस सिलेंडर जैसी आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित होती है. और ग्रामीणों का दैनिक जीवन लगातार कठिन बना हुआ है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सड़क निर्माण का रास्ता जल्द साफ होगा। वहीं, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सड़क से जुड़े मामले की जांच कराई जाएगी और वन एवं पर्यावरण से जुड़े सभी नियमों का पालन करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

गोवा के विरोधी मेगा प्रोजेक्ट के खिलाफ करापुर के लोग जंतर मंतर पहुंचे

New Delhi, Delhi:गोवा के कारापुर गांव में हो रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ प्रदर्शन करने वहां के लोग दिल्ली पहुंचे हैं. जंतर मंतर पर कर रहे हैं धरना प्रदर्शन. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री अतिशी और साथ में आम आदमी पार्टी के अन्य नेता अभी यहां पर पहुँचेंगे. अतिशी, संजीव झा, कुलदीप कुमार जंतर मंतर पहुंचे. तारापुर गांव के लोग जो धरने पर बैठे हैं उनसे मिलेंगे और उनके धरने में सहयोग करेंगे. जंतर मंतर में हो रहे गोवा के लोगों द्वारा प्रदर्शन में बोलते हुए मंच से आतिशी ने कहा: नेता प्रतिपक्ष आतिशी, कारापुर के भाइयों के प्रदर्शन का 100 वा दिन है , उनके गाँव में बन रहे एक मेगा प्रोजेक्ट का वो लोग विरोध कर रहे हैं! 1 महीने पहले मैं और अरविंद केजरीवाल जी और विधायक कारापुर गए थे! वहाँ पर एक बिल्डर को 2000 घर बनाने का एक मेगा प्रोजेक्ट पास हो गया है! इससे फ़ायदा सिर्फ़ उन बिल्डर्स को जो हजारों करोड़ अपने जेम में डालेंगे! गलत कानून पर इनकी जमीन पर घर बनाने की इजाज़त दे दी! 39 ए के ख़िलाफ़ के लड़ाई सभी देश के लोगों की लड़ाई है गोवा पूरे देश की धरोहर है! मैं करापुर के लोगों के साथ हूँ! अगर इस बार गोवा में सरकार बदलेगी तो हमारी सरकार बनने के महीने भर के अंदर 39 ए को पहले वापस लिया जाएगा! इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी आपने साथ है!
0
0
Report

ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने कोसी डैम में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया

Rampur, Uttar Pradesh:अश्लील वीडियो की कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने कोसी डैम में लगाई छलांग, रामपुर के लालपुर कोसी डैम पर पुलिस और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी, पति ने ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी, उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो बनाकर कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान एक महिला ने लालपुर कोसी डैम में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका, पुलिस मामले की जांच में जुटी है, रामपुर के लालपुर कोसी डैम पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया, नदी में तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलें आईं और देर रात तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका, जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी बहन के घर स्वार आई हुई थी, इसी दौरान वह लालपुर कोसी डैम पहुंची और नदी में कूद गई, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, मौक़े पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए, महिला के परिजनों का आरोप है कि किसी व्यक्ति ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया था, इसी वजह से वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थी, महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ब्लैकमेलिंग के आरोपों की भी गंभीरता से पड़ताल की जाएगी, फिलहाल महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top