देवळ्यात बिबट्याची कैद, शेतकऱ्यांचा सुटकेचा अनुभव!
Dindori, Madhya Pradesh: अँकर:-देवळा तालुक्यातील दहिवड शिवारात लखवाड मळा परिसरामध्ये बिबट्याने गाय वासरांना ठार केले होते यानंतर वन विभागाने या ठिकाणी पिंजरा लावला होता या पिंजऱ्यामध्ये रात्रीच्या सुमारास बिबट्या कैद झाला असून शेतकऱ्यांनी सुटकेचा निष्वास सोडला आहे.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Vande Mataram के 150 वर्ष पर बड़ा सम्मान, सांसद सिग्रीवाल बोले भारत की गरिमा बढ़ी
Chapra, Bihar:महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा—वंदे मातरम भारत की गरिमा और अखंडता का प्रतीक महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज भारत को एक बड़ा सम्मान मिला है। यह दिन देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। सिग्रीवाल ने कहा कि वंदे मातरम जैसे राष्ट्रगौरव के गीत की अब तक अपेक्षित रूप से उपेक्षा होती रही, लेकिन केंद्र की मजबूत सरकार के नेतृत्व में आज वंदे मातरम को उचित सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि लोकसभा से लेकर पंचायत भवनों तक ध्वजारोहण से पूर्व वंदे मातरम का गायन किया गया। उन्होंने कहा कि आज से वंदे मातरम को सभी सरकारी कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से शामिल किया गया है। यह केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत की गरिमा, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। सांसद ने कहा कि वंदे मातरम देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का कार्य करता है। इसके 150 वर्ष पूरे होना पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।0
0
Report
बैतूल के निजी स्कूल में छह फीट धामन सांप दिखने से हड़कंप, रेस्क्यू के बाद स्कूल सुरक्षित
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल शहर के एक निजी स्कूल में छह फीट लंबा धामन सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही शिक्षकों और स्कूल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई तथा कुछ देर के लिए परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को दी गई। मौके पर पहुंचे विशाल विश्वकर्मा ने सावधानीय पूर्वक बाथरूम में छिपे सांप का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सर्पमित्र ने बताया कि धामन साँप विषैला नहीं होता और यह खेतों व आबादी वाले क्षेत्रों में चूहों की संख्या नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। समय रहते सांप का सुरक्षित रेस्क्यू हो जाने से स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
DST की त्वरित कार्रवाई: बूंदी से अपहृत नाबालिग 6 घंटे में मुक्त
Tonk, Rajasthan:टोंक DST की त्वरित कार्रवाई, 6 घंटे में नाबालिग बालिका को कराया मुक्त टोंक DST ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बूंदी से अपहृत एक नाबालिग बालिका को महज 6 घंटे में टोंक बस स्टैंड से सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस के अनुसार, कोतवाली बूंदी से रात में नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना टोंक DST को सुबह प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही DST टीम ने कार्रवाई शुरू की और तकनीकी एवं सूचना तंत्र के आधार पर टोंक बस स्टैंड पर बालिका को अपहरणकर्ता के कब्जे से मुक्त कराया। मौके से आरोपी को डिटेन कर लिया गया। इसके बाद कोतवाली बूंदी पुलिस को मामले की सूचना दी गई। बूंदी पुलिस की ओर से आरोपी और नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने के लिए टीम टोंक रवाना हुई। यह कार्रवाई कोतवाली बूंदी में दर्ज प्रकरण संख्या 283/26 के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, टोंक DST की सजगता और त्वरित कार्रवाई के चलते नाबालिग बालिका को समय रहते सकुशल बरामद किया जा सका जुनैद पुत्र मुबारक हुसैन, उम्र 19 वर्ष, जाति पठान, निवासी मीरा गेट, थाना कोतवाली, जिला बूंदी को डिटेन किया हे0
0
Report
Advertisement
Hanumangarh: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत नशा तस्करों को गिरफ्तार, 150.56 ग्राम हेरोइन बरामद
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संगरिया पुलिस ने 150.56 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार,बरामद हेरोइन की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई,तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त,एजीटीएफ हनुमानगढ़ और डीएसटी टीम के सहयोग से रोही रतनपुरा क्षेत्र में हुई कार्रवाई,पंजाब और हरियाणा निवासी दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज,तस्करी के नेटवर्क को लेकर जांच जारी,एसआई हरबंशलाल ने मय टीम दिया कार्रवाई को अंजाम @hmghpolice @kuldeepsharmap0
0
Report
बस्सी के भटेरी में कावड़ियों से मारपीट: गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों का धरना
Jaipur, Rajasthan:कांवड़ियों से मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, मारपीट के आरोपी पुलिस गिरफ्त से है दूर, पिछले 25 घंटों से ग्रामीण बैठे है धरने पर, सड़क पर जाम लगाकर कर रहे विरोध प्रदर्शन, पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से कर रहे समझाइश के प्रयास, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण, बस्सी के भटेरी गांव का है मामला, कांवड़ यात्रा पर निकले कावड़ियों के साथ मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है, मारपीट के आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और दौसा-लवाण वाया तुंगा हाईवे पर जाम लगा दिया, करीब 25 घंटे से जाम के चलते यातायात प्रभावित है, जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बाइक सवार युवकों के साथ कहासुनी के बाद विवाद हुआ, इसके बाद करीब 5 से 10 युवाओं ने कावड़ यात्रा में शामिल तीन-चार कावड़ियों के साथ मारपीट की, घटना के बाद कावड़ियों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और सड़क पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मारपीट करने वाले युवकों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक धरना और जाम जारी रहेगा, जाम और प्रदर्शन की सूचना पर बस्सी एसीपी, तुंगा थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात है, पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर जगह-जगह दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है, पुलिस अधिकारियों की ओर से प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर जाम खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, उधर, हाईवे पर जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, पुलिस पूरे मामले में आरोपियों की तलाश के साथ घटना के कारणों की जांच कर रही है0
0
Report
Maulana Chand Miya का बयान: मुसलमान देश से मोहब्बत करते हैं, खुदा नहीं कहते
Noida, Uttar Pradesh:Maulana Chand Miya - बहुत समझदार आदमी हैं...इसको कोई मुद्दा नहीं बनाना चाहिए...उन्होने इस्लामी नजर से कहा है...हर मुसलमान देश से मोहब्बत करता है...मोहब्बत में कोई किसी को खुदा नहीं कहता है...नदवी को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए था...उनकी बात सही है लेकिन तरीका गलत है. अगर किसी ने कह दिया कि हम देशभक्त है. तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है. आज हालात नहीं है. कि इस तरह की बात की जाए. देश किसी के लिए खुदा नहीं हो सकता है ये सही बात है.0
0
Report
Advertisement
जांजगीर चाम्पा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, ध्वजारोहण और परेड
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर चाम्पा जिले में आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहब ने ध्वजा रोहन किया और परेड की सलामी ली, साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत में प्रस्तुति दी और जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। देश की स्वतंत्रता के 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए जांजगीर के हाई स्कूल ग्राउंड को खास सजाया गया, जहाँ सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि खुशवंत साहेब ने हाई स्कूल ग्राउंड पहुंच कर ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया, और प्रदेश की खुशहाली का संदेश पढ़ा। मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के बाद पुलिस, नगर सेना, एनसीसी कैडेट मार्च पास्ट किया और स्कूली छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीतों में आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खुशवंत साहेब ने जांजगीर के आत्मानंद स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया और कचहरी चौराहे पहुंच कर शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित किया, साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा साइबर क्राइम से आजादी के लिए शुरू किए गए साइबर जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए स्वयं भी सेल्फी ली और लोगों को साइबर क्राइम जागरूकता सेल्फी लेने का आग्रह किया।0
0
Report
बाराबंकी के चार मजदूरों की मौत: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर हादसा, गांव में मातम
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली बैरियर से टकराकर पलटी, बाराबंकी के चार लोगों की मौत, एक ही गांव से तीन मृतक, परिवारों पर वज्रपात लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में हाईवे पर आज ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे स्टील क्रैश बैरियर से टकराकर पलट गई। हादसे में बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के रहने वाले ट्रैक्टर चालक समेत चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलते ही मृतको के परिवारों में कोहराम मच गया। हादसा लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग पर गंगागंज के पासहुआ। सूचना पर पहुंची गोसाईंगंज पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से गोसाईंगंज सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों में तीन बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र स्थित इलिचपुर गांव के रहने वाले थे। उनकी पहचान संदीप रावत, पीताम्बर रावत और पवन रावत के रूप में हुई है। वहीं चौथा मृतक बलराम रावत बाराबंकी के सरायनजर मजरे लाखूपुर गांव का निवासी है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वही एक ही गांव से तीन मौतो की खबर के बाद परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, चौथे मृतक के परिजनों में रोना पिटना मच गया。0
0
Report
मेरठ में शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को कीर्ति चक्र, पुलिस परिवार का गौरव
मेरठ में शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार के परिवार से मिले एडीजी, कीर्ति चक्र से होगा सम्मान-भावुक हुआ शहीद का परिवार उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में आज एक गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। यूपी एसटीएफ के जांबाज इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कार ‘कीर्ति चक्र’ से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके अदम्य साहस, अप्रतिम पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया है। इन भी एक कड़ी में मेरठ में आज यूपी पुलिस के आला अधिकारी मेरठ के मसूरी गांव में स्थित उस घर पहुंचे, जहां कभी शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे। एडीजी भानु भास्कर ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की, उनका हाल जाना और हर परिस्थिति में पुलिस परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। दरअसल, 20 जनवरी 2025 को शामली में दुर्दांत अपराधियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन का नेतृत्व करते हुए इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। अपराधियों से हुई मुठभेड़ में वह वीरगति को प्राप्त हुए। देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को अब कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जा रहा है। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में यह पहली बार है, जब उसके किसी वीर जवान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। शहीद के परिजनों से मुलाकात के बाद एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार का बलिदान सिर्फ उनके परिवार का नहीं, बल्कि पूरे पुलिस परिवार और प्रदेश का गौरव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा शहीद परिवार के साथ खड़ी रहेगी। एक जांबाज पुलिस अधिकारी, जिसने अपराधियों से लोहा लेते हुए देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, आज उसी बलिदान को देश का सर्वोच्च सम्मान मिल रहा है。0
0
Report
Advertisement
झांसी: अदालत के आदेश पर 22,500 लीटर अवैध शराब नष्ट, बुलडोजर से गड्डा खोदवा दिया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के थाना चिरगांव में न्यायालय के आदेश पर जमीन में गड्डा खुदवाकर लगभग 22,500 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई। वर्ष 2021 से लेकर 2024 तक के कुल 256 मुकदमों की 22,500 लीटर अवैध शराब को अफसरों की मौजूदगी में विनष्टीकरण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर नायब तहसीलदार मोठ, आबकारी अधिकारी और थाना प्रभारी की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से जमीन में गड्डा खुदवाकर शराब को नष्ट किया गया। जिन शराबों को नष्ट किया गया, वे अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों ने बरामद की थी। नायब तहसीलदार रंजीत कुमार के मुताबिक वर्ष 2021-24 तक के प्रकरण से संबंधित पकड़ी गई लगभग 22,500 लीटर अवैध कच्ची शराब को कोर्ट के आदेश पर नष्ट किया गया है।0
0
Report
टोंक के मदरसों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
Tonk, Rajasthan:टोंक के सभी मदरसों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस टोंक। जिले के सभी मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर देशभक्ति का संदेश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत 11 अगस्त को मदरसों में पौधारोपण अभियान चलाया गया। वहीं 13 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई。 14 अगस्त को विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। 15 अगस्त को सभी मदरसों में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।0
0
Report
जालौन में 50 वर्षीय की आत्महत्या से परिवार में मातम, परिजनों में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवकली में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम देवकली निवासी गंगाचरण (50) घर के पीछे गए थे। इसी दौरान उन्होंने वहां मौजूद बीम से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ समय बाद परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में गंगाचरण को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कालपी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। गंगाचरण की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके चार बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री फड़नवीस ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Noida, Uttar Pradesh:Mumbai (Maharashtra): Chief Minister Devendra Fadnavis hoists national flag at Bombay High Court premises on Independence Day.0
0
Report
जालौन में ससुराल पहुंचे युवक की मौत, हत्या का आरोप परिवार पर
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनगर में ससुराल आए 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुरेन्द्र कुमार निवासी जिगनी चिकासी, थाना चिकासी के रूप में हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के अनुसार, सुरेन्द्र अपनी पत्नी सुखवाती से मिलने सैदनगर स्थित ससुराल आया था। आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुरेन्द्र ने कई बार पत्नी को उक्त युवक से बातचीत करने से मना किया था, लेकिन विवाद के बावजूद बातचीत बंद नहीं हुई। परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने सुरेन्द्र को मिलने के बहाने ससुराल बुलाया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत वास्तव में किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी की भूमिका है या नहीं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। बाइट:- धर्मेन्द्र--म्रतक का भाई0
0
Report
आनंद के उमरेठ में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला-स्तरीय कार्यक्रम; मंत्री ने ध्वजारोहण किया
Anand, Gujarat:એન્કરઃ દેશના ૮૦મા સ્વાતંત્ર્ય પર્વ નિમિત્તે આણંદ અંગેૃ જિલ્લાના ઉમરેઠ એસ.એન.ડી.ટી. ગ્રાઉન્ડ ખાતે જિલ્લા કક્ષાના સ્વાતંત્ર્ય પર્વની ઉજવણી કરવામાં આવી હતી. જેમાં આણંદ જિલ્લાના પ્રભારી મંત્રી સંજયસિંહ મહીડાએ રાષ્ટ્રધ્વજ લહેરાવીને સલામી આપી હતી અને પરેડ નિરીક્ષણ કર્યું હતુ.0
0
Report
Advertisement
