Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dewas455001

आदिवासियों के घरों को बारिश में तोड़ना: वन विभाग की निंदनीय कार्रवाई!

Amit Shrivastav
Jun 27, 2025 10:08:39
Dewas, Madhya Pradesh
देवास/खातेगांव- वन विभाग ने हटाये थे आदिवासियों के मकान। एक माह पहले दिया था नोटिस, अतिक्रमण मुहिम के तहत हटाये मकान। खिवनी अभ्यारण्य के कई आदिवासी घर हुए बेघर। खिवनी अभ्यारण्य में भरी बारिश में आदिवासी परिवार करता रहा आंदोलन। जिला प्रशासन ने दिया प्रधानमंत्री आवास व खानपान की व्यवस्था का आश्वासन। खिवनी अभ्यारण्य में वन विभाग द्वारा 23 जून को किए गए अतिक्रमण हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वन विभाग ने बताया कि 82 हेक्टेयर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया है। ग्रामीणों को एक माह पहले नोटिस जारी किया था। इसके बाद अभ्यारण्य की जमीन पर बनी कच्ची झोपड़ियों और मकानों को तोड़ा गया। कांग्रेस नेता राहुल इनानिया और आदिवासी नेता रामदेव काकोड़िया ने इसे वन विभाग की मनमानी करार दिया। उन्होंने कहा कि बारिश में छोटे बच्चों को घर से निकालना अन्याय है। पीड़ितों के समर्थन में 27 जून को खातेगांव के डाक बंगला मैदान पर आंदोलन का ऐलान किया गया है। जयस के संस्थापक और विधायक हीरालाल अलावा ने 29 जून को अलग से आंदोलन की घोषणा की है। जानकारी अनुसार, खातेगांव के खिवनी में लगभग 80 आदिवासी परिवार के लोग बेघर हो गए, जिनमें महिला, पुरुष, बच्चे भी शामिल थे। आदिवासी लोगो ने जंगल में भरी बारिश में आदोलन किया। आंदोलन के बाद देवास जिला कलेक्टर, एसपी, सहित विधायक आशीष शर्मा पीड़ित आदिवासी लोगो से मिलने पहुंचे। बारिश के बीच जिला प्रशासन के सामने आदिवासी आंदोलन करते रहे। प्रशासन ने पीड़ितों परिवार से चर्चा कर बाद में बैठक भी की। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिला प्रशासन की ओर से 51 परिवार को 20-20 हजार, 6 महीना का राशन, प्रधानमंत्री आवास का लाभ, व अन्य को भी आवास दिए जाने की बात कही। साथ ही रहने खाने की व्यवस्था प्रशासन की तरफ से की गई। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि, जो मकान वहां से हटाया वह बहुत दुःखद है, बारिश के समय में मकान तोड़े गए है, निंदनीय है। उनके रहने खाने की व्यवस्था की जा रही है, और आर्थिक व्यवस्था की गई है। उनके घर तक पहुंचने के लिए सड़क बनाई जाएगी, मध्य प्रदेश सरकार आदिवासियों के लिए संवेदनशील है। जिला प्रशासन और विधायक ने यथा सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया। आपको बता दे की इतने बड़े आंदोलन के बाद जब कांग्रेस और आदिवासी समाज के संगठन द्वारा चेतावनी दी गई तब जाकर प्रशासन आगे आया और आदिवासियों की मदद की है। इमेजेस विसुअल : 01 से 05 बाईट : 01 व 02 महिला पुरुष, आदिवासी परिवार बाईट : 03 आशीष शर्मा, विधायक खातेगांव बाईट : 04 ऋतुराज सिंह, कलेक्टर देवास
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement