icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
DSDurag singh Rajpurohit10 Sept 2025, 04:17 pm

बाड़मेर कलेक्ट्रेट पर डि‍मो: आतंकियों को मात, नागरिक सुरक्षित निकाले

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को सेना, वायुसेना एवं पुलिस की ओर से काउंटर-टेररिज्म डिमॉन्सट्रेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने तत्परता एवं आपसी समन्वय का प्रदर्शन करते हुए आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। इमारत में फंसे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। काउंटर-टेररिज्म डिमॉन्सट्रेशन के तहत पुलिस नियंत्रण कक्ष के जरिए सशस्त्र आतंकवादियों की ओर से जिला कलक्टर कार्यालय एवं पुलिस कार्यालय में प्रवेश करने के साथ कुछ लोगों को बंधक बनाने की सूचना मिली। आतंकी हमले की सूचना के बाद पुलिस, सेना और एयरफोर्स की टीम ने मोर्चा संभाला और संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। काउंटर टेररिज्म डेमोंस्ट्रेशन ने एक काल्पनिक आतंकी हमले पर तेज और समन्वित प्रतिक्रिया को प्रदर्शित किया। स्थानीय पुलिस ने तुरंत वाहनों और जवानों के साथ इलाके की घेराबंदी की। वहीं वास्तविक समय पर निगरानी और निर्णय लेने के लिए एक केंद्रीय नियंत्रण केंद्र और मोबाइल कमांड पोस्ट सक्रिय किए गए। सेना की तीन क्विक रिएक्शन टीमें विशेष वाहनों के साथ ऑपरेशन में तैनात की गईं। आसपास की इमारतों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से आतंकवादियों की गतिविधियों पर लगातार नज़र रखी गई। संयुक्त कार्रवाई के जरिए आतंकवादियों को निष्क्रिय कर दिया गया। सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया, जबकि दो आतंकियों को जिंदा पकड़ लिया। इस दौरान आतंकवादी हमले की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव कार्य और समन्वित कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। इसमें सेना के कमांडो, पुलिस की स्पेशल फोर्स और वायुसेना की प्रमुख भूमिका रही। बिना किसी अप्रिय घटना के इस डिमॉन्सट्रेशन ने सबका उत्साह बढ़ाया और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया। कार्यक्रम का समापन बंधकों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद जय हिंद के नारों के साथ हुआ। इस दौरान सैन्य अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस, अरविन्द जांगिड़, पुलिस उप अधीक्षक रमेश कुमार शर्मा, होमगार्ड के हाथीसिंह राठौड़ सहित एनसीसी, होमगार्ड, आरएसी के जवान एवं कार्मिक उपस्थित रहे। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों, अधिकारियों और सुरक्षा बलों में जागरूकता बढ़ाना था। उनके मुताबिक यह अभ्यास केवल एक डेमो नहीं है, बल्कि जनता को यह विश्वास दिलाता है कि हमारे सुरक्षा बल किसी भी आतंकी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम और तैयार हैं। इस तरह के अभ्यास न केवल हमारी तैयारी को परखते हैं बल्कि आमजन में विश्वास भी जगाते हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों की तत्परता और समन्वय की सराहना की।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आंगन का मिलन शुरू: 1078 केंद्रों में 25 सितम्बर से कार्यक्रम

Karnaprayag, Uttarakhand:सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 सितम्बर से शुरू होने वाले आंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने कर्णप्रयाग ब्लाक सभागार में समीक्षा बैठक ली, इस दौरान सीडीओ चमोली ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, प्रारम्भिक शिक्षा और जनसहभागिता के जीवंत केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले सभी लोगो का मिलन व कार्यक्रम का नेतृव्व करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, व आशाओ को सम्मानित किया जाएगा। आंगनवाड़ी केंद्रों पर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले सभी लोगो का मिलन किया जाएगा, और सभी को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी उन्होंने कहा कि चमोली जिले के अंतर्गत सभी 1078 केन्द्रों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, व सहायिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितम्बर से शुरू होकर यह अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा। हेर्निंग/ बाइट रेखा आर्य बाल विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार
0
0
Report
Advertisement

सैनी में अली अहमद के काफिले को रोककर सुरक्षा कड़ाई से बढ़ी

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:झांसी जेल से प्रयागराज लाए जा रहे अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले को सैनी इलाके में पुलिस ने रोक लिया। काफिले में शामिल कई गाड़ियों को रोककर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। झांसी जेल से अली अहमद को लेकर पुलिस का काफिला प्रयागराज की ओर जा रहा था। कौशांबी के सैनी इलाके में पहुंचते ही पुलिस ने काफिले में शामिल कई गाड़ियों को रोक लिया। पुलिसकर्मी गाड़ियों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं और पूरे मामले में सतर्कता बरती जा रही है। बताया जा रहा है कि करेली थाने में दर्ज एक मुकदमे के सिलसिले में अली अहमद का बयान दर्ज कराया जाना है। इसी के लिए उसे झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। अली अहमद के आने को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और काफिले की लगातार निगरानी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

हाईटेंशन लाइन से करंट लगने पर बागपत के 20 वर्षीय मैकेनिक की मौत

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में हाईटेंशन लाइन से करंट लगने पर 20 वर्षीय मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बागपत शहर के चमरावल मार्ग पर सेंट एंजेल्स स्कूल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मैकेनिक की दुकान के बाहर एक हाईवा खड़ा था। चालक ने हाईवा का जैक ऊपर उठाया, इसी दौरान जैक हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही हाईवा में करंट उतर गया। इसी दौरान पाली गांव निवासी 20 वर्षीय मैकेनिक मोइन हाईवा के नीचे घुसकर जांच कर रहा था। करंट की चपेट में आने से मोइन बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक हाईवा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने हाईवा को चमरावल मार्ग से हटवाकर यार्ड में खड़ा कराया है। घटना की सूचना मिलने पर मोइन के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

बांसवाड़ा नगर परिषद सभापति चुनाव: मुकेश रावत की जीत से उपसभापति के लिए सियासी माहौल गर्म

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एम्बेडेड न्यूज: एंकर - बांसवाड़ा नगर परिषद सभापति पद के लिए हुए मतदान में भाजपा के मुकेश रावत ने जीत दर्ज की। मुकेश रावत के समर्थन में 37 पार्षदों ने मतदान किया, जबकि कांग्रेस के पक्ष में 23 वोट पड़े। जीत के बाद मुकेश रावत ने अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सभापति बनने के बाद उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर शहर के विकास की नींव रखी जाएगी। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा के पार्षद एक बार फिर बस में सवार होकर बाड़ेबंदी के लिए रवाना हुए। अब उपसभापति पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनों प्रमुख दलों में उपसभापति के चुनाव को लेकर रणनीति और दाव-पेंच का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के सभापति प्रत्याशी मुकेश रावत की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आगामी उपसभापति चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

मुजफ्फरपुर में बकरी चराने के विवाद में पलंबर मिस्त्री संतोष साह की हत्या, पुलिस आरोपी की तलाश में

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में खेत में बकरी चरने के विवाद को लेकर एक युवक को चाकू से गोद कर दी गई हत्या, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है; पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. कांटी थाना क्षेत्र के छपरा धर्मपुर के रहने वाले पलंबर मिस्त्री संतोष साह की बकरी पड़ोसी के खेत में चली गई थी. रात को घर लौटने पर पड़ोसियों ने उनसे झगड़ा शुरू किया. खेत में बकरी चरने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोस के युवक ने संतोष साह पर हमला कर चाकू से हत्या कर दी. परिवार ने घायल संतोष को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. परिजनों ने पुलिस से मौके पर बयान लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. सूचना मिलते ही पुलिस मृतक संतोष साह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र के छपरा धर्मपुर गांव में संतोष साह को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या में दो व्यक्तियों के बारे में नाम सामने आए हैं और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. जांच जारी है.
0
0
Report

कमला नहर से पानी नहीं मिलने पर किसान ने कलुआही-बसोपट्टी मार्ग पर किया जाम

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में कमला नहर से खेत मे पानी नहीं पहुंचने से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा ।आक्रोशित किसानों ने सड़क जाम कर की आगजनी। मामला कलुआही प्रखंड के राढ गांव स्थित कमला नहर का है। सिंचाई के लिए किसानों को पानी नहीं मिलने को लेकर किसानों ने कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क को राढ़ गांव में जाम कर दिया। सड़क जाम से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। किसानों का कहना था कि कमला नहर इलाके से गुजर रही है लेकिन यहां के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है ।खेत मे पानी नहीं पहुंचने से हजातों एकड़ में लगे धान की फसल सूख कर बर्बाद हो रहा है। किसानों का कहना है कि सिचाई विभाग के जयनगर कार्यालय के अभियंता और एसडीओ से कई बार पानी मुहैया कराने के लिए आवेदन देकर गुहार लगाया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। मजबूत होकर सड़क जाम करना पड़ा। सड़क जाम की सूचना मिलते ही कलुआही प्रखंड प्रशासन और पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाकर जाम हटाने का आग्रह किया। अधिकारियों द्वारा शीघ्र पानी पहुंचाने का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम हटाया। बाइट स्थानीय किसान बाइट किसान ग्रामीण बाइट किसान पीड़ित
0
0
Report

फॉर्च्यूनर के दो लोग गांधी संग्रहालय की दीवार पर स्लोगन लिखवाने के आरोप

Motihari, Bihar:फॉर्च्यूनर से पहुंचे दो लोगों ने पेंटर को शहर के महत्वपूर्ण जगहों पर विवादित स्लोगन लिखने का दिया जिम्मा ......गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित स्लोगन से हड़कंप, पुलिस ने पेंटर को पकड़ा....... मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।शहर के ऐतिहासिक गांधी संग्रहालय की दीवार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS को लेकर विवादित और आपत्तिजनक स्लोगन लिखे जाने का मामला सामने आया है।दीवार पर लिखे स्लोगन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस तत्काल गांधी संग्रहालय परिसर पहुंची। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और दीवार पर लिखे विवादित स्लोगन को मिटवा दिया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए यह पता लगाने की कोशिश तेज कर दी कि आखिर गांधी संग्रहालय की दीवार पर यह स्लोगन किसके कहने पर और किन परिस्थितियों में लिखा गया।इसी जांच के दौरान नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पेंटर को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक उसके पास से पेंट का डब्बा और ब्रश भी बरामद किया गया है। अब पुलिस उस व्यक्ति या उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिनके कहने पर दीवार पर यह विवादित स्लोगन लिखा गया। पुलिस की पूछताछ में पेंटर ने बताया है कि फॉर्च्यूनर से आये दो लोगों ने गांधी संग्रहालय और सिविल कोर्ट के दीवार सहित अन्य जगहों पर स्लोगन लिखने के लिए पैसा दिया था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांधी संग्रहालय जैसे ऐतिहासिक स्थल की दीवार पर विवादित संदेश लिखने के पीछे कौन लोग शामिल थे और इसकी मंशा क्या थी ? बाइट -- पेंटर (गिरफ्तार ) बाइट --- राजीव , थानाध्यक्ष,नगर थाना
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top