343001
जालोर में सुरक्षा दीवार की मांग, हादसों का खतरा बढ़ा!
Jalore, Rajasthan:जालोर। जालोर जिले के मोदरान कस्बे में स्थित श्री अणदेश्वर वाटिका को लेकर एक अहम मांग सामने आई है। वाटिका के सामने से गुजर रहे रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के चलते सामाजिक आयोजनों में हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी को लेकर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश सोनी ने जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी को पत्र लिखकर सड़क और रेलवे ट्रैक के बीच सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की है। वाटिका में समय-समय पर सोनी समाज के धार्मिक व सामाजिक आयोजन होते हैं, जिसमें हजारों लोग, महिलाएं और बच्चे शामिल होते हैं। वाटिका का मुख्य द्वार सड़क किनारे है और रेलवे ट्रैक अब महज 100 फीट की दूरी पर आ गया है, जिससे आयोजन के दौरान किसी दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। पत्र में रमेश सोनी ने 100 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार की अनुमति तत्काल देने की बात कही है ताकि समाजजन सुरक्षित महसूस कर सकें। स्थानीय लोग भी प्रशासन और रेलवे विभाग से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। byte___01 रमेश सोनी भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष जालोर0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, लखवाड़ डैम के पास कार सवार बचे
Noida, Uttar Pradesh:यमुनोत्री हाईवे पर लखवाड़ डैम के पास लैंडस्लाइड में पहाड़ी से भारी मलबा गिरा, कार सवार बच गए. उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है. दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखवाड़ डैम के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा आ गया. मलबे की चपेट में एक कार आ गई, लेकिन समय रहते कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. तस्वीरें दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की हैं, जहाँ निर्माणाधीन लखवाड़ डैम के पास बारिश के बाद पहाड़ी दरक गई. मलबा सड़क पर इस तरह गिरा कि वहाँ से गुजर रही एक कार चपेट में आ गई. गनीमत रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. एनएच बड़कोट की टीम मौके पर पहुंची. जेसीबी मशीनों से सड़क पर पड़े मलबे को हटाने का काम जारी है. रास्ता बंद रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस जगह पिछले कई दिनों से बारिश के कारण बार-बार मलबा आ रहा है, जिससे हाईवे बाधित हो रहा है.0
0
Report
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पवन खेड़ा ने NTA घोटाले का सवाल उठाया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, "जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि वे जांच कर रहे हैं कि क्या असल में 152 पेपर लीक हुए थे। तो पिछले 12 सालों में वे क्या कर रहे थे, अगर उन्हें यह भी नहीं पता कि कितने पेपर लीक हुए? इन पेपर लीक की वजह से पिछले 5 सालों में 93 छात्रों ने आत्महत्या की है। 20 छात्रों ने NEET की वजह से ऐसा किया। असल मुद्दा यह है कि NTA कोई कानूनी संस्था नहीं है... NTA इस सरकार का सबसे बड़ा घोटाला है। क्या जेपी नड्डा ने NTA से जुड़े सवाल का जवाब दिया? वे यह भी कह रहे हैं कि राहुल गांधी 'सिलेक्टिव' हैं। 'सिलेक्टिव' होने का क्या मतलब है? NTA एक ऐसा मुद्दा है जिस पर बात होनी चाहिए। इस घोटाले का पर्दाफ़ाश होना चाहिए।"0
0
Report
गोंडा के राजनीतिक जाल में दोस्ती बनाम वर्चस्व: चुनाव की लड़ाई
Gonda, Uttar Pradesh:ये वो धरती है जिसे कभी राजा देवी बख्श सिंह के पराक्रम के लिए जाना गया...तो कभी बाबा दुखहरण नाथ की कृपा के लिए...लेकिन आधुनिक लोकतांत्रिक इतिहास में गोंडा की पहचान एक और चीज से जुड़ी है...और वह है सियासी बाहुबल और वर्चस्व की कहानियां सालों की दुश्मनी के बाद..जब पंडित सिंह कैबिनेट मंत्री बने...तो गोंडा में उनका एक स्वागत समारोह था...उसी रास्ते से बृजभूषण सिंह का काफिला गुजर रहा था...भीड़ देखकर काफिला रुका....तो पंडित सिंह खुद मंच से उतरकर नीचे आए और उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के पैर छू लिए...दोनों नेता सार्वजनिक रूप से एक दूसरे के गले लगकर रोने लगे थे...गोंडा के लोगों के लिए वो नजारा किसी अजूबे से कम नहीं था...राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी के इस रंग ने सबको चौंका दिया था गोंडा सदर का चुनाव पूरी तरह से व्यक्तिगत संबंधों पर निर्भर करता है....यहां लोग दल से ज्यादा ये देखते हैं कि नेता के साथ उनके व्यक्तिगत रिश्ते कैसे हैं...बृजभूषण शरण सिंह को चुनाव मैनेजमेंट का गुरु माना जाता है..वो बहुत सिस्टम से चुनाव लड़ते हैं और पिछली बार की कठिन लड़ाई में भी वो अपने बेटे को जिताने में कामयाब रहे...लेकिन 2027 का मुकाबला और भी कड़ा होने वाला है क्योंकि दोनों ही तरफ से प्रतिष्ठा दांव पर लगी है गोंडा सदर विधानसभा की कहानी सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं है...ये विरासत..रिश्तों..दोस्ती दुश्मनी और राजनीतिक वर्चस्व की कहानी है...एक तरफ बृजभूषण शरण सिंह की बनाई राजनीतिक जमीन को बचाने की चुनौती है तो दूसरी ओर पंडित सिंह की विरासत को दोबारा स्थापित करने की कोशिश...0
0
Report
Advertisement
चंदौली: 50 हजार के इनामी शहजाद अली समेत दो गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद
Chandauli, Uttar Pradesh:- लूटकांड में 50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार - थाना सैयदराजा व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता - 50,000 रुपये के इनामी शहजाद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार - सह-अभियुक्त मसीद भी गिरफ्तार, कब्जे से 315 बोर का अवैध असलहा व 2 जिंदा कारतूस बरामद - पुलिस ने मौके से एक ट्रक भी किया बरामद - नवंबर 2024 में कोयला लदे ट्रक की लूट के मामले में दोनों थे वांछित - सैयदराजा थाना क्षेत्र के NH-19 पर सयुंक्त टीम को मिली सफलता.0
0
Report
PM आवास के बाहर विरोध पर Damodar Aggarwal ने NEET पर संसद चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DAMODAR AGGARWAL (BJP) ON RAHUL GANDHI'S REMARKS ON PROTEST OUTSIDE PM RESIDENCE/ NEET PAPER LEAK ISSUE/ CONGRESS DEMANDS AGAINST DHARMENDRA PRADHAN/ STUDENTS' PROTEST/ PARLIAMENT MONSOON SESSION 2026 दिल्ली: PM आवास के बाहर राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर BJP नेता दामोदर अग्रवाल ने कहा, '...सरकार संसद में NEET के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है... विपक्ष का मकसद चर्चा करना नहीं, बल्कि छात्रों को ढाल बनाकर हंगामा करना और इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना है...'0
0
Report
नीट-यूजी 2026 रिजल्ट: एलन करियर इंस्टीट्यूट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया
Noida, Uttar Pradesh:नीट-यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने एक बार फिर श्रेष्ठता साबित की है। एलन के टाॅप-10 में 5 स्टूडेंट्स शामिल हैं, और टाॅप-100 में 47 स्टूडेंट्स एलन से हैं। आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से 720 में से 715 अंक हासिल किए और आल इंडिया रैंक-1 और आल इंडिया रैंक-2 घोषित हुए। पंशुल बंसल एलन के दो साल से रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट हैं, जबकि आर्यन गुप्ता एलन से डिस्टेंस लर्निंग से जुड़े हैं। आयुष भालोटिया ने 710 अंक के साथ आल इंडिया रैंक-4 हासिल किया, एन्ट्री ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के स्टूडेंट आर्यन दुबे ने AIR-7 प्राप्त किया, और गौरव सिंह ने AIR-9 हासिल किया। एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने सभी स्टूडेंट्स और उनके परिवारों को बधाई दी। परिणामों में टाॅप-10 में 5, टाॅप-20 में 10, टाॅप-50 में 23 और टाॅप-100 में 47 एलन से हैं; 36 क्लासरूम, 1 ऑनलाइन लाइव क्लासरूम और 11 डिस्टेंस लर्निंग व ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से हैं।0
0
Report
Advertisement
मधुबनी:झंझारपुर में छात्रा का अपहरण कर किया गैंग रेप,कोचिंग जाने के दौरान तीन युवक ने किया अगवा।
Madhubani, Bihar:GANG RAPE,MADHUBANI,RIPORT-BINDU BHUSHAN THAKUR,. मधुबनी में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर किया गैंग रेप,कोचिंग जाने के दौरान तीन युवक ने किया अगवा।तीनो पर बगीचे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप।छात्रा को बेहोशी की हालत में छोड़ हुआ फरार।पीड़िता की मां के आवेदन पर झंझारपुर थाना में तीन युवक पर केस दर्ज किया गया। पीड़िता की मां ने संबंधित थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि कोचिंग जाने के दौरान तीन युवकों ने पुत्री का अपहरण कर लिया और एक बगीचे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद सभी आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की मां ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मधुबनी ग्रामीण SP शिवम् धाकड़ ने कहा कि इस मामला को संज्ञान में लिया गया है तीन लोगों पर आरोप लगा है।सभी आरोपी फरार है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
इंदौर में शिक्षा मुद्दों पर छात्रों के विरोध में कांग्रेस नेताओं की भागीदारी
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर, मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी शिक्षा के मुद्दों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।0
0
Report
हुड्डा बोले राहुल गांधी की हिरासत पर सवाल, शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांग
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BHUPINDER SINGH HOODA (CONGRESS) ON CJP PROTEST AND CONGRESS LEADERS' DETENTION/ RAJNATH SINGH AND JP NADDA'S REMARKS ON CONGRESS/ VANDE MATARAM BILL/ MPS MERGER CONTROVERSY/ RAM MANDIR DONATION ISSUE/ PARLIAMENT MONSOON SESSION 2026 दिल्ली: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं, कल राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया। उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा? इसके क्या कारण थे? इसकी सिर्फ़ एक ही वजह है: ये छात्र कितने समय से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने ही सबसे पहले इस मामले पर आवाज़ उठाई थी; मेरा मानना है कि शिक्षा मंत्री को खुद आगे आकर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए... हाल ही में हुई NEET परीक्षा पर भी सवाल उठे थे? और अख़बारों में खबरें आई थीं। OMR शीट और मार्कशीट के बीच 600 अंकों तक का अंतर पाया गया था। युवा सिस्टम पर कैसे भरोसा कर सकते हैं? यह सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वह भरोसा दिलाए कि परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएंगी...0
0
Report
Advertisement
बलुआ-ANTF वाराणसी की बड़ी कार्रवाई: 253 ग्राम अवैध हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली ... - बलुआ पुलिस व ANTF वाराणसी की बड़ी कार्रवाई - 253 ग्राम अवैध हीरोइन के साथ 58 वर्षीय शातिर तस्कर गिरफ्तार - अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हीरोइन की कीमत करीब ₹31.62 लाख - अभियुक्त के कब्जे से ₹1,100 नगद बरामद - वाराणसी से हीरोइन लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने की बात सामने आई - गिरफ्तार अभियुक्त जगदीश सिंह, निवासी सोनबरसा (टाण्डाकला), थाना बलुआ का है निवासी - अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही NDPS Act के दो मुकदमे दर्ज - बलुआ पुलिस और ANTF वाराणसी की संयुक्त टीम की बड़ी सफलता - बलुआ थाना क्षेत्र के टाण्डाकला गांव के समीप से संयुक्त टीम को मिली सफलता0
0
Report
चित्तौड़गढ़: 350 स्कूल बसों में से 32 की फिटनेस समाप्त, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। जिले में पंजीकृत 350 स्कूल बसों में से 32 बसों की फिटनेस अवधि समाप्त होने का मामला सामने आया है। जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि परिवहन पोर्टल के रिकॉर्ड के आधार पर इन बसों की सूची तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कलेक्टर डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव को भेज दी गई है। संबंधित स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त होने तक इन बसों का संचालन नहीं किया जाए। विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई किसी स्कूल के खिलाफ नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। कई स्कूलों की दो-दो बसों की फिटनेस भी समाप्त मिली है। परिवहन विभाग ने सभी स्कूलों से समय पर बसों की फिटनेस करवाने की अपील की है, ताकि किसी भी दुर्घटना की आशंका से बचा सके।0
0
Report
सोनभद्र के गुरमुरा घसिया बस्ती में आकाशीय बिजली से दो मौत
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में कुदरत का कहर दो परिवारों पर भारी पड़ गया। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित घसिया बस्ती में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वज्रपात इतना तेज था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि पुलिस और प्रशासन राहत एवं विधिक कार्रवाई में जुट गया है। VO: चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा गांव की घसिया बस्ती में आकाशीय बिजली गिरने से राजेश और नेपाली इसकी चपेट में आ गए। वज्रपात की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन पीड़ित परिवारों को शासन से मिलने वाली राहत दिलाने की प्रक्रिया में जुटा है। वहीं लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
अल्का लांबा: 10 में से 7 AAP सांसद भाजपा के मुखौटे, केजरीवाल जवाब दें
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ALKA LAMBA (CONGRESS) ON SANJAY SINGH'S LETTER/ SONAM WANGCHUK ISSUE/ CJP PROTEST/ OPPOSITION POLITICS दिल्ली: AAP के बयान पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, "ये वही आम आदमी पार्टी है जिसके 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 के मुखौटे तुरंत उतर गए। हम कह रहे थे कि भाजपा की बी टीम है और 7 सांसदों के मुखौटे उतर गए और उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। अरविंद केजरीवाल जवाब दें कि आप के 7 सांसद तो भाजपा में शामिल हो गए बाकी कब जा रहे हैं? सवाल पीएम मोदी से पूछने के बजाय जब आप अपना निशाना राहुल गांधी की ओर मोड़ते हैं तो समझ आ जाता है कि अमित शाह का फोन आ चुका है। जो जंतर-मंतर पर चल रहा है राहुल गांधी उसे बढ़ा रहे हैं कल राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन किया, मुद्दा छात्रों के साथ हुई मारपीट का था। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्र मांग रहे हैं।"0
0
Report
उज्जैन हनीट्रेप गिरोह के 10 गिरफ्तार: 50 लाख की फिरौती केस में बड़ा खुलासा
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। उज्जैन की नानाखेड़ा पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए हनीट्रैप कर युवक का अपहरण करने और फिरौती वसूलने वाले एक संगठित अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक महिला समेत दो आरोपी अभी फरार हैं。 पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को ग्राम नरवर निवासी 29 वर्षीय हैदर पटेल ने नानाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर अंजली नाम की युवती ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे संपर्क किया और मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान पहले से घात लगाए बैठे मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा और उसके साथियों ने हैदर का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर झूठे मामले में फंसाने तथा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने हैदर के परिजनों से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बाद में यह सौदा 26 लाख रुपये में तय हुआ। आरोपियों ने पहले 10 लाख रुपये ले लिए और इसके बाद युवक को छोड़ दिया, लेकिन बाकी 16 लाख रुपये की मांग लगातार करते रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) गुरुप्रसाद पाराशर और नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेड़ा श्वेता गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। साइबर तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गिरोह पहले ऐसे लोगों की जानकारी जुटाता था जिनके पास हाल ही में पैसे आए हों या जिन्हें आसानी से हनीट्रैप में फंसाया जा सके। इसी साजिश के तहत सहआरोपी इदरीश पटेल ने हैदर की जानकारी और उसकी आर्थिक स्थिति की सूचना गिरोह को दी। इसके बाद महिला आरोपी अंजली ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर संपर्क कर युवक को मिलने बुलाया और पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अवैध संपत्ति की भी जांच की जा रही है。0
0
Report
पेपर लीक माफिया के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन; पटेल ने भाजपा पर आरोप लगाए
Karhi, Chhattisgarh:पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे उमेश पटेल आज पेंड्रा पहुंचे, उमेश पटेल ने पेपर लीक मामले पर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हुए कहा कि अन्य माफियाओं की तरह पेपर लीक माफिया पूरे देश में सक्रिय है और पेपर लीक माफिया को रोकने में भारतीय जनता पार्टी असमर्थ... नीट एग्जाम को लेकर बच्चों के मन में जो भरोसा होना चाहिए वह भरोसा खत्म हुआ है... जिला कांग्रेस कमेटी ने आज इसी मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ का जमकर की नारेबाजी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका.. पेपर लीक मामले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरी तरह एक्टिव नजर आ रही है इसी मामले पर पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे उमेश पटेल आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने इस विषय पर छात्रों से मुलाकात की कांग्रेसियों ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया, मामले पर उमेश पटेल ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक पेपर लीक का एक सीरीज हुआ है, उमेश पटेल ने सांप कहा कि हम यह आरोप लगाते हैं कि अन्य माफियाओं की तरह पूरे प्रदेश में पेपर लीक माफिया सक्रिय है जिसे रोकने में सरकार पूरी तरह विफल है, हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय के घेराव के विरोध में भाजपा द्वारा विभिन्न प्रदेशों में हमारे कार्यालय में किया गया पथराव उनका फ्रस्ट्रेशन दिख रहा है.. कांग्रेस इस पूरे मुद्दे को लेकर मुखर है एवं युवाओं के साथ है...0
0
Report
Advertisement
