Back
गाजीपुर में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने उठाए सख्त कदम!
Gazipur, Dhaka Division
गाजीपुर में बाढ़ के संभावित खतरों को देखते हुए जिला प्रशासन ने कसी कमर।
एडीएम प्रशासन दिनेश कुमार ने बताया कि जनपद में बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर।
गंगा का जलस्तर 15 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा है।
खतरा का निशान 63.105 से लगभग 10 मीटर नीचे बह रही है।
जबकि इस समय गंगा 53.094 मीटर के निशान पर बह रही हैं।
गाजीपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारी की तेज़
गाजीपुर जिले में गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। एडीएम प्रशासन दिनेश कुमार ने गुरुवार की दोपहर 2 बजे जानकारी दी। कहा वर्तमान में गंगा का जलस्तर 53.094 मीटर पर पहुंच चुका है और यह 15 सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है। हालांकि यह खतरे के निशान 63.105 मीटर से अब भी लगभग 10 मीटर नीचे है, लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।
प्रशासन द्वारा बाढ़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिले में 35 बाढ़ राहत केंद्र और 44 आश्रय केंद्र पहले ही चिन्हित किए जा चुके हैं। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गई हैं। साथ ही आपात स्थिति में खाद्य सामग्री और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। एडीएम ने बताया कि अगस्त और सितंबर महीने बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं, लिहाजा समय से पहले तैयारी की जा रही है। नरौरा बैराज से मिली जानकारी के अनुसार वहां पानी का बहाव कम हो रहा है, जिससे गाजीपुर में भी स्थिति फिलहाल स्थिर रहने की संभावना है। बता दें कि गाजीपुर में गंगा के अलावा इसकी 9 से अधिक सहायक नदियां और दर्जनों नाले हैं, जो बाढ़ के समय भरकर नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। ऐसे में प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी कर दी है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
बाइट : दिनेश कुमार, एडीएम प्रशासन, गाज़ीपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement