Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250609

बागपत में कुलदीप चौहान के नाम पर साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश

KCKULDEEP CHAUHAN
Sept 23, 2025 10:53:08
Baghpat, Uttar Pradesh
नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत OPEN PTC- बागपत पुलिस ने एक ऐसा साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है जो पेट्रोल पंप पर लगे असली क्यूआर कोड के ऊपर नकली क्यूआर कोड चिपकाकर ठगी करते थे CLOSE PTC- फिलहाल पुलिस ठग गिरोह के सदस्यों की खोजबीन में जुटी है
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 23, 2025 12:37:11
Sikar, Rajasthan:सीकर हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह का बलिदान दिवस मनाया हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के बलिदान दिवस पर सीकर के प्रधान जी का जाव में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। रावणा राजपूत समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मेजर दलपत सिंह ने इजराइल के हाइफा शहर में 1914 में प्रथम विश्व युद्ध में अपना बलिदान दिया। आज पूरा देश उनको नमन कर रहा है। हाइफा शहर में आज भी उनका स्मारक है। इस दौरान मंच से सभी ने आवाज उठाई की सीकर में मेजर दलपत सिंह शेखावत का स्मारक बनना चाहिए। इसके साथ साथ मंच से आवाज उठाई गई कि सीकर में रावणा राजपूत समाज का हॉस्टल बनना चाहिए। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मंच से सबसे पहले घोषणा की कि मेजर दलपत सिंह स्मारक के लिए वह अपने विधायक कोटे से 20 लख रुपए देंगे। इसके बाद यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जल्दी ही इसके लिए जमीन आवंटन का काम किया जाएगा। कार्यक्रम में सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, खंडेला विधायक सुभाष मील धोद विधायक गोरधन वर्मा सहित जिलेभर के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बाइट 1 गोविंद सिंह डोटासरा पीसीसी चीफ बाइट 2 झाबर सिंह खर्रा मंत्री
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Sept 23, 2025 12:36:59
Karauli, Rajasthan:सेवा पखवाड़े के तहत प्रबुद्ध जन सम्मेलन का हुआ आयोजन, प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने की शिरकत, जिला करौली आशीष छत्रपति एंकर इंट्रो - भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में जिलेभर से बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता जुटे। सेवा पखवाड़ा के तहत हुए इस आयोजन में जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम मुख्य अतिथि रहे, जबकि प्रमुख वक्ता शंकर लाल राजपुरोहित ने सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में जीएसटी सुधारों से लेकर स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन और आर्थिक विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह ने कहा कि जीएसटी लागू होने से देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा मिली है। पहले जहां हमारी सेना की आवाजाही और कनेक्टिविटी में बाधाएं थीं, वहीं अब विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है और देश की वैश्विक निर्भरता कम हुई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी की दरों में कमी से देशवासियों को आर्थिक आजादी का अनुभव हो रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दें, क्योंकि "अपने देश में बनी चीज खरीदने से पैसा भी हमारे ही देशवासियों के पास रहेगा और इससे रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।" बेढम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान को रोजगार और उद्योगों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब जनता परेशान थी, तब कांग्रेस होटल के कमरों में सीमित रही। मुख्य वक्ता शंकर लाल राजपुरोहित ने कहा कि जीएसटी की दरों में लगातार कमी और सुधार से यह और अधिक व्यावहारिक बन गया है, जिसका सीधा लाभ आमजन को मिलेगा। उन्होंने जीएसटी को देश की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव की नींव बताया। इस दौरान जीएसटी के जन जागरूकता पोस्टर का भी विमोचन किया गया, जिसमें सेल टैक्स ऑफिसर मौजूद रहे। आमजन से जागरूक होने और व्यापारियों से भी यह अपील की गई कि वे जीएसटी का लाभ उपभोक्ताओं तक अवश्य पहुँचाएं। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा, कार्यक्रम संयोजक उत्तम सिंह, करौली नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सुशील शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न समाजों के बुजुर्गों, अध्यक्षों और गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। बाइट - जवाहर सिंह बेढम , प्रभारी मंत्री आशीष चतुर्वेदी 8769912378
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Sept 23, 2025 12:36:50
Bhilwara, Rajasthan:LOCATION - BHILWARA REPORT - DILSHAD KHAN 9784859773 भीलवाड़ा। सीएम भजनलाल शर्मा एक दिवसीय भीलवाड़ा दौरे पर मंगलवार को आए। यहां पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर उतरने के साथ ही नगर निगम परिसर में संचालित हो रहे शहरी सेवा शिविर में पहुंचे। यहां शिविर का अवलोकन करने के साथ ही विभाग के अधिकारियों से शिविर के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कुछ लाभार्थियों से संवाद किया। लाभार्थियों को पट्टा वितरित किया। फिर टाउन हॉल में गए। वहां लाभार्थियों का सम्मान करने के उद्देश्य से सभा की गई। पहले सांसद दामोदर अग्रवाल, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने सभा को संबोधित किया। फिर सीएम ने शिविर की खूबियां गिनाने के साथ ही कांग्रेस को उनके शासनकाल की नाकामियां गिनाई। सीएम शर्मा ने कहा कि सच्ची राजनीति और भ्रष्टाचारी वाली राजनीति में फर्क होता है। हम सच्ची राजनीति करते हुए लोगों की सेवा करते हुए है। जबकि कांग्रेस के शासनकाल में महिलाओं और किसानों की हालत खराब थी। एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे थे। दो साल में हमारे कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे पखवाड़े को लेकर कहा कि वे हमेशा आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभांवित करना चाहते है। उसी भावना के साथ हम सेवा शिविर चला रहे है ताकि आमजन का काम हो सके। मोदी जी ने पहले स्वच्छता का संदेश दिया तो देशभर में स्वच्छता को लेकर अलख जग गई। फिर बढ़ते लिंगानुपात को रोकने को लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। उसके चलते लिंगानुपात की स्थिति में परिवर्तन हुआ। अब एक पेड़ मां के नाम अभियान से पर्यावरण को बचाने की मुहिम चलाई है। इस अभियान में हम जोर शोर से आगे बढ़ रहे है। पर्यावरण बढ़ रहा। सीएम शर्मा ने अपने कार्यकाल की खूबी गिनाते हुए बताया कि पहले लव जिहाद, धर्मातंरण जैसे मामले होते थे। लेकिन हमारे शासनकाल में अब नहीं होते है। कोई करेगा नही, अगर करेगा तो बचेगा नहीं। सीएम की सभा में मंच पर महापौर राकेश पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक अशोक कोठारी, उदयलाल भडाणा, गोपाल खंडेलवाल आदि थे। सीएम शर्मा टाउन हॉल से रवाना होकर सदर बाजार में गए। वहां व्यापारियों से संवाद किया और जीएसटी बचत उत्सव के बारे में जागरूक किया। इसके बाद हमीरगढ़ में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर में गए। वहां अवलोकन किया। इसके बाद हमीरगढ़ फ्लाइंग स्कूल का उद्घाटन किया।
0
comment0
Report
VKVishwas Kumar
Sept 23, 2025 12:36:26
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Sept 23, 2025 12:34:46
Jalabaria, West Bengal: জল যন্ত্রণা জেলা জুড়ে ভুগছে পুজো উদ্যোক্তারা নকিব উদ্দিন গাজী 230925ZG_DH_JOL দক্ষিণ 24 পরগনা ডায়মন্ড হারবার কাকদ্বীপ নামখানা রায়দিঘি লক্ষীকান্তপুর সহ বিভিন্ন জায়গায় অতিরিক্ত বৃষ্টির ফলে জল যন্ত্রণায় ভুগতে হয়েছে সাধারণ মানুষদের কোথাও পূজা মন্ডপের কাছে জল জমে গেছে অতিরিক্ত বৃষ্টির ফলে পুজো মন্ডপের কাজ ব্যাঘাত ঘটে অন্যদিকে শিয়ালদা দক্ষিণ শাখা ডায়মন্ড হারবার লাইনে ট্রেন চলাচল বন্ধ থাকে সকাল থেকে বিভিন্ন স্টেশনের কাছে জল জমে যাওয়ার ফলে ট্রেন চালানোর সমস্যা হয়। বেলা বাড়ার সাথে সাথে ট্রেন চললেও সেটি স্বাভাবিক নয়। মূলত বালিগঞ্জ শিয়ালদা সার্কাস বারাইপুর বিভিন্ন স্টেশনে রেল লাইনের উপরে জলে ডুবে যায় ফলে ট্রেন চলাচল অনেকটাই বিঘ্ন ঘটে। অন্যদিকে ডায়মন্ড হারবার একাধিক পুজো মণ্ডপে বৃষ্টির কারণে কাজ বন্ধ হয়ে যায় পাশাপাশি অতিরিক্ত বৃষ্টির ফলে রায়দিঘী কাকদ্বীপ নামখানা কুলপি সহ বিভিন্ন জায়গা যে রাস্তা, সে রাস্তা বেহাল হয়ে যায় ভারী গাড়ি যাতায়াত করতে সমস্যা হয় কোথাও জল জমে গিয়ে কোথাও পিচ উঠে গিয়ে খেলা বন্ধ হয়ে যায়। সব মিলিয়েই জল যন্ত্রণায় ভুগতে হয়েছে সাধারণ নাগরিকদের। পাশাপাশি বাংলার বড় উৎসব এই দুর্গোৎসব জল অসুর হয়ে ব্যাঘাত ঘটিয়েছে পূজো উদ্যোক্তাদের।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Sept 23, 2025 12:33:47
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস পুলিশের তারা খেয়ে কয়েকজন নদী পার হতে গিয়ে সবাই পার হলেও একজন জলে ডুবে নিখোঁজ হয়ে যায়,চলছে নদীতে তল্লাশি নিখোঁজ যুবকের খোঁজে, জানাজায় কয়েকজন যুবক রাতে নদিয়ার কৃষ্ণগঞ্জ ব্লকের পুটিখালী গ্রামে নদীর পাশে আমবাগানে তাস খেলছিল, আর সেই সময় গ্রামে এক বাড়িতে চুরি হয়, (চুরি হওয়ার খবর গতকাল রাতে পাঠিয়ে ছিলাম), পুলিশ পৌঁছে এলাকায় তল্লাশি চালায়, সেই সময় ওই গ্রামের তিনজন পুলিশ এসেছে বলে দৌড়ে নদী পার হতে যায়,তিনজন এর মধ্যে দুইজন পার হলেও একজন রানা বিস্বাস বয়স 25 নদীতে তলিয়ে যায়,তার খোঁজে এখনো পুলিশ। বাইট রানা বিস্বাস এর সঙ্গে ছিল দুই যুবক এর। ছবি বাইট একত্রে 2সি তে 230925ZG_NAD_RANA নামে 1 ফাইল
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Sept 23, 2025 12:30:26
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर SLUG-माफिया अखिलेश दुबे की जमीन पर चला बुलडोजर - माफिया अखिलेश दुबे ने कई सालों से KDA की जमीन पर कर रखा था कब्जा - -बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान पार्क और बाउंड्री तोड़ी गई -बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान मोहल्लेवालों की पुलिस से झड़प केडीए की लैंड पर खड़े दर्जनों हरे पेड़ों पर भी चला बुलडोजर कानपुर नगर निगम ने रेणुका पार्क का कराया था जीर्णोद्धार और पौधारोपण कोर्ट के आदेश पर केडीए की जमीन खाली कराने के लिए चला बुलडोजर स्थानीय लोग लंबे समय से पार्क को बचाने की चला रहे थे मुहिम एंकर-कानपुर के साकेत नगर अखिलेश दुबे के कब्जे वाली करीब 500 करोड़ की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पार्क और बाउंड्रीवॉल को जमीदोष किया गया। फुटपाथ पर हुए अवैध कब्जे को तोड़ा गया। वहीं, बुलडोजर देखकर मोहल्लेवाले बाहर निकल आए और विरोध करने लगे। इस दौरान पुलिस से महिलाओं की झड़प भी हुई। लोगों का कहना है कि कोर्ट में मामला होने के बाद भी कार्रवाई की जा रही है। V/O-दरसल एक साल पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) की टीम करीब 4 बीघे की कब्जा की गई जमीन खाली कराने पहुंची थी। लेकिन, स्थानीय जनता ने भारी विरोध कर दिया था। इस वजह से टीम को बैरंग लौटना पड़ा था।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 23, 2025 12:20:51
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर रिपोर्टर लक्की अग्रवाल 9784203178 @lakkyagarwal78 अजितगढ़ व श्रीमाधोपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित, एंकर सीकर जिले के श्रीमाधोपुर तथा अजितगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित हुई, जिसमें विधानसभा प्रभारी महेन्द्र लाम्बा कांग्रेस के पूर्व सचिव बालेन्दु सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को जागरूक करें और भाजपा की नीतियों का विरोध करेंगे। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमाधोपुर रामप्रकाश सैनी और अजीतगढ़ के प्रमोद स्वामी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। bite पूर्व सचिव बालेन्दु सिंह शेखावत
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top